samacharsecretary.com

CGPSC SSE 2025 के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू टले

रायपुर  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है. 20 विभागों के 265 पदों के लिए होने वाला दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. यह प्रक्रिया 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित थी।  अपरिहार्य कारणों से टाला गया कार्यक्रम CGPSC ने 16 सितंबर को जारी सूचना में बताया कि पूर्व निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जा रहा है. हालांकि, आयोग ने इन कारणों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।  265 पदों पर चल रही है चयन प्रक्रिया राज्य सेवा परीक्षा-2025 के जरिए छत्तीसगढ़ शासन के 20 विभागों में कुल 265 पदों पर भर्ती होनी है. चयन प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार अगला अहम चरण था, जिसकी तारीखें अब आगे बढ़ा दी गई हैं।  आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई तारीखें अलग से जारी की जाएंगी. इसके लिए अभ्यर्थियों को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपडेट देखते रहना होगा।  आदेश में क्या कहा गया आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में राज्य सेवा परीक्षा-2025 के विज्ञापन और संबंधित शुद्धि पत्रों का हवाला देते हुए 20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित करने की जानकारी दी गई है।  अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बात फिलहाल 20 सितंबर से शुरू होने वाला पुराना कार्यक्रम लागू नहीं होगा. अभ्यर्थियों को नई तारीखों के लिए आयोग की अगली सूचना का इंतजार करना होगा. नई तारीख जारी होने के बाद ही दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।  एक नजर में • परीक्षा: राज्य सेवा परीक्षा-2025 • आयोग: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग • कुल पद: 265 • विभाग: 20 • पुराना कार्यक्रम: 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 • स्थिति: दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार स्थगित • कारण: अपरिहार्य कारण • नई तारीख: बाद में घोषित होगी • आधिकारिक वेबसाइट: www.psc.cg.gov.in

अमृतपाल के समर्थन में बोले द ग्रेट खली, कहा- पंजाब को वही नशामुक्त करवा सकते हैं

जालंधर जालंधर में रह रहे पूर्व WWE चैंपियन और भाजपा नेता दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने पंजाब की राजनीति में नया पंच मारा है। कल (18 सिंतबर) से शुरू होने वाली भाजपा की नशा मुक्त यात्रा से पहले खली ने बयान दिया है।  खली ने कहा कि सांसद अमृतपाल को जेल से छोड़ा जाना चाहिए। पंजाब के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात पर खली ने कहा कि अमृतपाल को निगेटिव नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। खली ने अमृतपाल सिंह का खुलकर समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार फैल रहे नशे के जाल को तोड़ने के लिए अमृतपाल सिंह का जेल से बाहर आना बेहद जरूरी है, क्योंकि उन्होंने हमेशा नशे के खिलाफ आवाज उठाई है और नौजवानों को सही राह दिखाई है। इसके अलावा, उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की फ्री सुविधाओं पर भी हमला बोला। खली ने कहा, ‘CM भगवंत मान अपने खेत बेचकर लोगों को फ्री सुविधाएं दें तो फ्री का मतलब बनता है। एक से लेकर दूसरे को दे देना, क्या फ्री हुआ?’ खली के इंटरव्यू ने पंजाब के राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। भाजपा नेता खली ने अमृतपाल पर ये बातें कहीं…     युवाओं को अमृत छकाया, पगड़ी बांधने को प्रेरित किया: एक चैनल को दिए इंटरव्यू में खली ने कहा कि खडूर साहिब से सांसद और NSA के तहत डिब्रूगढ़ (असम) जेल में बंद अमृतपाल ने पंजाब के युवाओं को अमृत छकाया। इतना ही नहीं उन्हें सिर पर पगड़ी बांधना सिखाया और नशे की लत से दूर किया। उसके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता को भी अब सिर्फ फ्री की योजनाओं के लालच में रहने के बजाय सरकार से काम मांगने के लिए आगे आना होगा।     पंजाब को सुधारने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत नहीं: खली ने अमृतपाल के राजनीतिक अनुभव और बैकग्राउंड पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सच बोलने और पंजाब का सुधार करने के लिए किसी तरह की ट्रेनिंग या राजनीतिक तजुर्बे की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इंसान की नीयत साफ है तो उसे पैसा देकर एडवर्टाइज करने की जरूरत नहीं पड़ती। खली ने कहा- मुझे भरोसा है कि अमृतपाल के पास पंजाब को संभालने और सुधारने की पूरी काबिलियत है। अगर वह जेल से बाहर आते हैं, तो पंजाब की स्थिति में सुधार हो सकता है।     अमृतपाल को राजनीति में काम का मौका मिलना चाहिए: खली ने कहा कि अमृतपाल के बारे में बार-बार नकारात्मक बातें ही क्यों सामने लाई जाती हैं? उन्होंने कहा कि यह भी देखना चाहिए कि आज अमृतपाल किस स्थिति में हैं और क्या वह पंजाब का नेतृत्व कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है। ऐसे में लीडरशिप का मुद्दा महत्वपूर्ण है। खली ने इस बात पर भी टिप्पणी की कि अमृतपाल को राजनीति में खुलकर काम करने का पूरा अवसर नहीं मिला और वह सीधे जेल चले गए। उन्हें मौका मिलना चाहिए। जालंधर से टिकट की इच्छा नहीं, पंजाब में भाजपा की सरकार बने तो अच्छा खली ने भाजपा के बारे में कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है, तो पंजाब की स्थिति बेहतर हो सकती है। उन्होंने भाजपा के कामकाज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की और कहा कि मोदी देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। राजनीति में आने के सवाल पर खली ने कहा कि उनकी खुद मुख्य धारा की राजनीति में आने की कोई खास इच्छा नहीं है। जालंधर से टिकट और चुनाव की भी इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने या चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई। बोले- CM मान अपना खेत बेचकर फ्री सुविधा दें, तब फ्री ठीक है खली ने महिलाओं को 1 हजार से 1500 रुपए देने, फ्री बस सेवा देने और फ्री बिजली देने पर कहा कि फ्री सिस्टम के हक में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- पंजाब की AAP सरकार के CM भगवंत मान लोगों को फ्री में बहुत कुछ दे रहे हैं, लेकिन दे कहां से रहे हैं? एक से ले रहे हैं, दूसरे को दे रहे हैं। इसका क्या मतलब है? अगर मान साहब अपना खेत बेचकर फ्री देंगे, तब तो फ्री का कोई मतलब है। विदेश के बहुत से मुल्क आगे क्यों निकले, क्योंकि वहां शराब बांटकर चुनाव नहीं जीता जाता।

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर अमित शाह ने की तारीफ, वडनगर में कही बड़ी बात

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर देश के शीर्ष राजनेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की. नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिजिटल क्रांति, 7.8 प्रतिशत की मजबूत आर्थिक वृद्धि और ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती साख को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका कर्मठ जीवन 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।  सुशासन और वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव नेताओं ने अपने शुभकामना संदेशों में रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशासन को केवल फाइलों और दफ्तरों तक सीमित रखने के बजाय सीधे आम नागरिकों की जरूरतों से जोड़ा है. उनके नेतृत्व में डिजिटल कनेक्टिविटी और पारदर्शी नीतियों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है. आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण हो या गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाएं, पिछले वर्षों में उठाए गए कदमों ने नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है. इसके साथ ही भारत की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में जो पहचान मिली है, उसने हर देशवासी के भीतर राष्ट्रगौरव का नया भाव जगाया है।  2047 तक विकसित भारत के संकल्प को नई गति केंद्रीय मंत्रियों ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री का यह अनथक समर्पण देश को आगामी दशकों में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. 7.8 प्रतिशत की मजबूत आर्थिक वृद्धि दर और वैश्विक मंचों पर भारत का स्वतंत्र व निर्णायक रुख उनके मजबूत नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि वे स्वामी विवेकानंद के उस सपने को साकार कर रहे हैं, जिसमें भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने की बात कही गई थी. दिग्गजों ने महादेव से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री इसी ऊर्जा और अटूट संकल्प के साथ दीर्घायु होकर निरंतर राष्ट्रसेवा में जुटे रहें।  मल्लिकार्जुन खरगे ने की पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की. खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों.” भाजपा ने उनके जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है जिसके तहत जनभागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और युवाओं की भागीदारी पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।   नितिन नवीन बोले – 140 करोड़ देशवासियों की अगुलाई करने वाले PM मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।  पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ‘नेशन फर्स्ट’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है. यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के उस सामूहिक स्वप्न की भी यात्रा है, जिसे आपने अपने कर्म और साधना से दिशा दी है.” उन्होंने लिखा, “आपके मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी नई पहचान और सामर्थ्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें।  आप मां भारती की सेवा करते हुए दीर्घायु हों, निर्मला सीतारमण ने PM को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस चुनौतीपूर्ण समय में भी आप हमारे देश को ‘विकसित भारत’ की ओर मजबूती से आगे ले जा रहे हैं. आपने हर कदम पर राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है. सरकारी खजाने से खर्च होने वाले हर पैसे से जन-कल्याण सुनिश्चित किया है. मैं प्रार्थना करती हूं कि आप मां भारती की सेवा करते हुए दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।   राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान' पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि वे सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं व समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा प्रदान की है.” उन्होंने आगे लिखा, “सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।   पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का आज से 'सेवा संकल्प अभियान' पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार से अपना विशेष एक महीने का अभियान ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है. 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है, जबकि अक्टूबर में उनकी सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए पार्टी एक महीने तक सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम चला रही है।  9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय … Read more

आशीर्वाद के दीये’ से रोशन होगा छत्तीसगढ़, सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल का प्रदेशवासियों से आह्वान, 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, आभार और सकारात्मकता का दें संदेश रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के माध्यम से प्रदेशभर में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़वासियों से आह्वान किया है कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अवश्य जलाएं और सेवा, समर्पण, आभार एवं सकारात्मकता के इस सामूहिक संकल्प का हिस्सा बनें।           पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि दीप भारतीय संस्कृति में केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आशा, सद्भाव, सकारात्मकता और सेवा की भावना का भी प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से हम अपने परिवार और समाज में सेवा की भावना को और मजबूत करने का संकल्प ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम जब प्रदेश के घर-घर में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होंगे, तब यह दृश्य जनभागीदारी की शक्ति और सामूहिक संकल्प की भावना का संदेश देगा।           उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ को केवल दीप जलाने की पहल तक सीमित न रखें, बल्कि इसे किसी जरूरतमंद की सहायता, बुजुर्गों के सम्मान, बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण अथवा समाज के लिए किए जाने वाले किसी सकारात्मक योगदान के संकल्प से जोड़ें। उन्होंने कहा कि सेवा के लिए बड़े साधनों की नहीं, बल्कि संवेदनशील मन और सहयोग की भावना की आवश्यकता होती है। सेवा और समर्पण के 25 वर्ष, जनभागीदारी का नया संकल्प           ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न पहलें आयोजित की जाएंगी।           अभियान का उद्देश्य सेवा और समर्पण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा नागरिकों को अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनाना है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी व्यापक भावना की शुरुआत का प्रतीक बनेगा। घर-घर का दीप बनेगा सेवा और सकारात्मकता का संदेश           मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक दीपक का प्रकाश भले ही छोटा हो, लेकिन जब लाखों दीप एक साथ प्रज्ज्वलित होते हैं तो वह सामूहिक ऊर्जा और एकता का बड़ा संदेश बन जाता है। इसी भावना के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल में प्रदेश के प्रत्येक परिवार की सहभागिता महत्वपूर्ण है।           उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे जब गांवों, कस्बों और शहरों में घर-घर दीप जलेंगे, तो यह केवल रोशनी का उत्सव नहीं होगा, बल्कि सेवा के प्रति कृतज्ञता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करने का सामूहिक अवसर होगा। यह दीप हमें प्रेरणा देगा कि हम अपने आसपास किसी एक व्यक्ति, परिवार या समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी ओर से कुछ योगदान करें। सेवा को जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान           पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय परंपरा में सेवा को सदैव जीवन-मूल्य के रूप में देखा गया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी भावना को जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कोई विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से, युवा अपने नवाचार से, महिला अपने अनुभव और सामुदायिक सहभागिता से, किसान जल एवं पर्यावरण संरक्षण से और कलाकार अपनी कला के माध्यम से समाज के लिए योगदान दे सकता है।           उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के माध्यम से हम अपने पूर्वजों, बुजुर्गों और समाज से मिले संस्कारों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए सेवा और संवेदनशीलता की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी ले सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों से जुड़ेगा समाज का हर वर्ग           ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ के माध्यम से बच्चों और विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्र और भाषण के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से संगीत, नाटक और स्थानीय कला के जरिए सेवा एवं सामाजिक बदलाव की कहानियों को सामने लाया जाएगा।           ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय की सहभागिता के केंद्र के रूप में विकसित करने, ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की वास्तविक कहानियों को सामने लाने तथा ‘सेवा संकल्प यात्रा’ और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से सेवा एवं जनभागीदारी का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।           इसी प्रकार ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसी पहलें समाज के विभिन्न वर्गों को अपनी क्षमता और रचनात्मकता के साथ अभियान से जोड़ेंगी। हर परिवार बने सेवा संकल्प का सहभागी           मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ किसी एक व्यक्ति, संस्था या विभाग का अभियान नहीं है। इसकी सफलता प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से सुनिश्चित होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और अपने परिवार के साथ सेवा का एक संकल्प भी लें।           उन्होंने कहा कि यह संकल्प किसी जरूरतमंद की सहायता करने, किसी बुजुर्ग का सम्मान करने, किसी बच्चे की शिक्षा में सहयोग करने, पौधा लगाने, जल … Read more

PM मोदी पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- देश में सुख, समृद्धि और सुरक्षा का नवप्रभात

145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात ला रहे पीएम मोदी: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पीएम के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण व वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ यशस्वी जीवन की प्रार्थना की लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की।  'नए भारत के शिल्पी' हैं प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ने लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें।

जब वडनगर स्टेशन पहुंचती थी मोदी परिवार की चाय, सुधा शर्मा ने सुनाई बचपन की यादें

कोटा चांदी जैसी चमकदार केतली, हाथ में गिलास और पिता के साथ रेलवे के वेटिंग रूम में बैठकर चाय पीने की यादें कोटा निवासी 73 वर्षीय सुधा शर्मा के जेहन में आज भी ताजा हैं। सुधा के अनुसार, यह चाय गुजरात के वडनगर में मोदी परिवार की चाय की दुकान से आती थी। उस समय उनके पिता वीपी तिवारी वडनगर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात थे। सुधा शर्मा ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में बताया कि यह बात वर्ष 1957-58 की है। उस समय वे पांचवीं कक्षा में पढ़ती थीं। उनके पिता वडनगर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर थे और उनकी नौकरी के चलते परिवार का जुड़ाव वडनगर से था। सुधा के मुताबिक, उस दौर में वडनगर में मोदी परिवार की लकड़ी की चाय की एक दुकान हुआ करती थी। वडनगर रेलवे स्टेशन पर मोदी टी स्टॉल का फाइल फोटो सुधा बताती हैं कि नरेंद्र मोदी और परिवार के अन्य सदस्य बचपन में इसी दुकान पर चाय बनाने और बेचने का काम करते थे। बच्चे नेकर पहनकर चाय लेकर रेलवे स्टेशन भी आया करते थे। उस समय स्टेशन पर पिता के साथ रहना और वहां आने वाली चाय को देखना सुधा के बचपन का हिस्सा था। हालांकि उस वक्त यह उनके लिए रोजमर्रा की बात थी, लेकिन आज इतने साल बाद वही छोटे-छोटे पल उनकी यादों में खास जगह रखते हैं। पिता को पसंद थी दुकान की चाय सुधा शर्मा के अनुसार, उनके पिता को मोदी परिवार की दुकान की चाय काफी पसंद थी। वे अक्सर वहीं से चाय मंगवाते थे। चाय चमकदार केतली में रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। पिता के साथ वेटिंग रूम में बैठकर चाय पीना सुधा के लिए बचपन की एक खास याद बन गया। कोटा निवासी सुधा सुधा बताती हैं कि आज भी जब वे गुजरात के वडनगर जाती हैं तो उस जगह को जरूर देखती हैं, जहां कभी मोदी परिवार की चाय की दुकान हुआ करती थी। उनके लिए वह जगह बीते समय और बचपन की यादों से जुड़ी हुई है। वडनगर से जुड़ीं बचपन की यादें सुधा ने पांचवीं कक्षा तक गुजराती माध्यम से पढ़ाई की। वडनगर का हाटकेश्वर महादेव मंदिर भी उनकी बचपन की स्मृतियों का हिस्सा है। वडनगर से जुड़ी कई यादें आज भी उनके साथ हैं। वे कहती हैं कि वडनगर उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि पिता की नौकरी और बचपन के उन दिनों से जड़ी जगह है, जिन्हें वे आज भी अपने मन में संजोकर रखे हुए हैं। CM भजनलाल ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें राज्य की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 साल पहले जनसेवा से शुरू हुई प्रधानमंत्री की यात्रा लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास को नई ऊर्जा मिली है, जनकल्याणकारी योजनाओं से लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और युवाओं के हित में उठाए गए कदमों से सरकार में उनका विश्वास मजबूत हुआ है।  

अमिताभ बच्चन का अयोध्या में बड़ा प्लान, पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम बनेगी आधुनिक धर्मशाला

अयोध्या सदी के नायक अमिताभ बच्चन अपने पिता स्व.हरिवंश राय बच्चन के नाम से अयोध्या में सरयू तट के निकट धर्मशाला बनवाने जा रहे हैं। यह धर्मशाला आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। 5000 वर्ग मीटर में प्रस्तावित धर्मशाला में करीब 32 कमरे होंगे। धर्मशाला के निर्माण का मानचित्र कुछ दिन पहले ही हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के डायरेक्टर राजेश ऋषी यादव द्वारा अयोध्या विकास प्राधिकरण में प्रस्तुत किया गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन ने हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारा अयोध्या में प्रस्तावित धर्मशाला के निर्माण के लिए आवेदन और मानचित्र प्रस्तुत किये जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आवेदन मिला है और इस पर सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों से आपत्तियां मांगी गयी हैं। आपत्ति प्रस्तुत करने का समय 15 के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी प्रारंभिक प्रक्रिया है, आपत्ति आती है तो उसका निस्तारण करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी। मांगी गई आपत्ति, इसके बाद नक्शा को मंजूरी अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश मिश्र ने बताया कि हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के डायरेक्टर द्वारा धर्मशाला निर्माण के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन दिये हुए 10 दिन हो चुके हैं और पांच दिन बाकी है। 15 दिन में आपत्ति मांगी गयी है। उन्होंने बताया कि यह धर्मशाला 5000 वर्गमीटर में 32 कमरों की प्रस्तावित है। इसके अलावा भी अन्य कार्य कराये जाने है। अभी पंजीकरण शुल्क जमा हुआ है। मानचित्र आदि का शुल्क बाद में जमा कराया जाएगा। 15 करोड़ में खरीदी थी जमीन सदी के नायक अमिताभ बच्चन द्वारा अयोध्या में अपने दिवंगत पिता और मशहूर कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की याद में एक मेमोरियल धर्मशाला बनाने की योजना बनायी गयी है। यह इमारत दशरथ पथ पर 'द सरयू' प्रोजेक्ट के तहत अमिताभ बच्चन द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये में खरीदी गई ज़मीन पर बनाई जाएगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण में प्रस्तुत लेआउट पर 15 दिनों के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं। अगले महीने निर्माण शुरू होने की उम्मीद समय-सीमा के बाद, औपचारिक मंज़ूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद अक्टूबर 2026 के आसपास निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बताते हैं कि अमिताभ बच्चन के पास अयोध्या में ज़मीन के कई टुकड़े हैं, जिनमें 'द सरयू' लक्जरी प्रोजेक्ट के पास 35 करोड़ रुपये में खरीदी गई 2.67 एकड़ ज़मीन और 15 करोड़ रुपये में खरीदा गया 15000 वर्ग फुट का प्लॉट शामिल है। राम मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर भी अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ यहां पहुंचे थे।

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बिहार में सेवा संकल्प अभियान, सम्राट चौधरी ने जलाने को कहा एक दीया

पटना  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर में बीजेपी की ओर से एक माह का सेवा संकल्प अभयान आज से शुरू हो गया है जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री को इस मौके पर हृदय से शुभकामनाएं दी है। वीडियो जारी करके सीएम ने कहा है कि समृद्ध बिहार के रास्ते विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए सब लोग मोदी जी को आशीर्वाद दें। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बयान जारी करके सम्राट चौधरी ने कहा कि नए भारत के शिल्पकार नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज का दिन विशेष है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। एक दीया जलाएं सीएम ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी, स्वच्छता तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा। आज एक दीप जलाकर नए भारत के शिल्पकार के स्वस्थ एवं सफल जीवन तथा विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को और मजबूत करें। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री को इस मौके पर हृदय से शुभकामनाएं दी है। वीडियो जारी करके सीएम ने कहा है कि समृद्ध बिहार के रास्ते विकसित भारत के निर्माण के संकल्प में सब लोग मोदी जी का सहयोग करें। वीडियो बयान में सीएम ने कहा कि मोदी जी ने अपना संपूर्ण जीवन जनता के सेवा में लगा दिया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में हमारे देश ने विश्व के मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ उन्होंने देश के गौरव, सम्मान और सामर्थ्य को दूर दूर तक पहुंचाया। आज उनके जन्मदिन पर सभी बिहार वासियों की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हुं। मंदिरों में हवन पूजन पीएम के जन्मदिन पर राज्य के विभिन्न जिलों में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों की ओर से केक काटे जा रहे हैं और समाज कल्याण के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। कई जिलो में इस मौके पर मंदिरों में पूजन हवन कर पीएम की लंबी उम्र और स्वस्थ्य जीवन की कामना की जा रही है। सीएम ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी जी को ताकत मिलेगी और देश के साथ बिहार को समृद्ध बनाने के लिए अधिक गति से काम करेंगे।

ED का गोपाल कांडा से जुड़े ठिकानों पर छापा, 661 निवेशकों से ₹248.46 करोड़ जुटाने का मामला

गुरुग्राम प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा के ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की है। जांच एजेंसी गुरुग्राम स्थित वाटिका लिमिटेड द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट में हुई हेराफेरी की जांच कर रही है। इस मामले में निवेशकों को कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के लिए लुभाया गया था। उन्हें समय पर कब्जा, पक्का रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था। जांच के दायरे में आए चार प्रोजेक्ट्स में 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ जमा किए गए, लेकिन आज तक न तो कब्जा दिया गया और न ही सेल डीड पूरी की गई। इसी मामले में ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन जगहों पर छापेमारी की है। इनमें उनका घर, फार्महाउस और ऑफिस शामिल है। आरोप है कि डायवर्ट किए गए फंड को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था। यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी सिरसा से पूर्व विधायक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई थी। अगस्त 2023 में ईडी की टीमों ने 21 घंटे तक उनकी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले थे। ईडी के अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित उनके घर और एमडीएलआर एयरलाइंस के कार्यालय में एक साथ कार्रवाई शुरू की थी। कौन हैं गोपाल कांडा? आपको बता दें कि गोपाला कांडा का सिरसा जिले में काफी प्रभाव है। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गोकुल सेतिया ने उन्हें हराया था। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) कैंडिडेट ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद भी वह चुनाव हार गए थे। गोपाल कांडा पहले भी कई मामलों में फंस चुके गोपाल कांडा पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब 2012 में पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उनका नाम सामने आया था। उस समय वह 23 साल की थीं। कांडा को दिल्ली पुलिस ने इस मामले गिरफ्तार किया था, लेकिन 2023 में एक अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

सेवा संकल्प अभियान: रायगढ़ में 5 लाख दीपों से रोशन होगा शहर, 17 सितंबर से आगाज

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में जलेंगे 5 लाख दीप 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया उत्सव’ से होगी अभियान की शुरुआत सिंदूर पार्क में 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाएगा रायगढ़ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रायगढ़ जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिले में 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया उत्सव’ के साथ अभियान की शुरुआत होगी। इस अवसर पर जिले में 5 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। रायगढ़ शहर के सिंदूर पार्क में शाम 7 बजे 40 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’ जनभागीदारी, सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति विश्वास का प्रतीक होगा। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही सहित जिलेवासी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे। नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी अधिक से अधिक घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार एवं शुभकामनाओं के साथ ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का संदेश देगी। योजनाओं की जानकारी से लेकर सेवा गतिविधियों तक जनभागीदारी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान राज्य, जिला, विकासखंड, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का प्रमुख उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाना, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सेवा गतिविधियों में आमजन की भागीदारी बढ़ाना है। बच्चों और युवाओं की सहभागिता से ‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर होंगी। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण एवं सामुदायिक सेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं ‘कहानी बदलाव की’ के तहत योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक अनुभव एवं सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर रहेगा जोर अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, योग एवं ध्यान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग तथा कैरियर काउंसलिंग जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, अंगदान संकल्प और नशामुक्ति जागरूकता को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पोषण, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कंपोस्टिंग, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया, वीरगाथा एवं सैनिकों का सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन, वोकल फॉर लोकल तथा सहकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से मजबूत होगा नागरिकों और शासन के बीच संवाद सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘जल-जन सेवा संकल्प’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। इन पहलों के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। ‘आशीर्वाद का दीया’ से शुरू होने वाला यह अभियान सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।