samacharsecretary.com

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और श्रमिक कर्मचारियों की समस्याओं को तत्परता से हल किया जाएगा। इस संबंध में चर्चा, विमर्श और आवश्यक निर्णय के लिए राज्य सरकार के द्वार खुले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री निवास में भेंट करने आए भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा विभिन्न सुझावों और मांगों के संबंध में संबंधित विभाग के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक भी आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीएमएस ने श्रमिकों के हित में सदैव रचनात्मक भूमिका का निर्वहन किया है। राज्य सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण से श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सजग और सक्रिय है। चर्चा में अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय)  नीरज मंडलोई, प्रदेश अध्यक्ष  संजय सिंह,  रामनाथ गणेशे,  अरविन्द मिश्रा,  सी.बी. राजेश,  कुलदीप गुर्जर,  आशीष सिंह और वित्त सचिव श्रीमती मेघा दुबे शामिल थीं।  

14.66 करोड़ रुपये की लागत से बन रही कंपोजिट बिल्डिंग

रायपुर नवीन जिला सक्ती में प्रशासनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुगम शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में संयुक्त जिला कार्यालय भवन (कंपोजिट बिल्डिंग) का निर्माण किया जा रहा है। 14 करोड़ 66 लाख 59 हजार रुपये की लागत से बन रहा यह भवन जिले में सुगम प्रशासन और बेहतर विभागीय समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह निर्माण कार्य नागरिकों को सुविधाजनक प्रशासनिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रयासों को गति दे रहा है। कंपोजिट बिल्डिंग के पूर्ण होने पर विभिन्न शासकीय कार्यालय एक ही परिसर में संचालित हो सकेंगे। इससे नागरिकों को प्रमाण-पत्र बनवाने, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और विभागीय कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। समय और संसाधनों की बचत के साथ शासकीय सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी। लोक निर्माण विभाग, सक्ती संभाग के कार्यपालन अभियंता  आर.के. खाम्भरा ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियरों और अनुभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए अनुबंधित एजेंसी विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रही है। संयुक्त जिला कार्यालय भवन से प्रशासनिक कार्यों में समन्वय बढ़ने, नागरिक सुविधाओं में सुधार और शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी। नवीन जिले की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो रही यह अधोसंरचना सक्ती के दीर्घकालीन विकास और नागरिक-केंद्रित प्रशासन को मजबूती प्रदान करेगी।

पढ़ाई छोड़ रील्स पर फोकस? बिलासपुर की शिक्षिका पर छात्रों से फॉलो बढ़वाने का आरोप

 बिलासपुर  सरकंडा स्थित आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब विद्यालय की एक शिक्षिका द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अपनी रील के व्यूज बढ़ाने के लिए छात्रों से लाइक और फालो कराने का गंभीर मामला सामने आया है। कभी नकल, कभी मजदूरी तो कभी छेड़छाड़ जैसे मामलों से घिरे इस विद्यालय की साख पर एक बार फिर बट्टा लगा है। सरकंडा आत्मानंद स्कूल में शैक्षणिक मर्यादा तार-तार हो रही है। ताजा मामले के अनुसार, विद्यालय की एक शिक्षिका अपनी इंटरनेट मीडिया रील्स को वायरल करने और फालोअर्स बढ़ाने के लिए अध्ययनरत स्कूली बच्चों का सहारा ले रही हैं। आरोप है कि शिक्षिका छात्रों पर अपनी आइडी लाइक और फालो करने का अनुचित दबाव बनाती हैं। कुछ जागरूक विद्यार्थियों ने पढ़ाई में व्यवधान का हवाला देते हुए अन्य शिक्षकों व प्राचार्य से इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के मोबाइल लाने पर पूर्ण प्रतिबंध का नियम लागू है, इसके बावजूद रील और फालो के चक्कर में बच्चे खुलेआम मोबाइल लेकर पहुंच रहे हैं।  

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख

रायपुर आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से शिवानी को उच्च शिक्षा के लिए 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। इससे उनकी पढ़ाई जारी रखने में परिवार को मदद मिली और नर्स बनने के उनके सपने को नई दिशा मिली। शिवानी,  टंकेश्वर साहू और मती गोमती साहू की बेटी हैं। उन्होंने भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने के उद्देश्य से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई चुनी है। वर्तमान में वे नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। वर्ष 2025-26 में योजना के तहत उन्हें 45 हजार रुपये की सहायता सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी गई। इस राशि से पढ़ाई से जुड़े खर्चों में परिवार को आर्थिक संबल मिला। शिवानी का कहना है कि शासन से मिली सहायता ने उन्हें बिना आर्थिक चिंता के पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। वे नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर कुशल नर्स बनना चाहती हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हैं। शिवानी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य की राह पर आगे बढ़ने में मददगार बन रही हैं।

वन्यजीवों को प्रत्यक्ष भागते-दहाड़ते देखने 100 दिनों में आए 3,780 पर्यटक

भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीव पर्यटन को लेकर पर्यटकों का उत्साह लगातार बना हुआ है। यहां कोर जोन के साथ बफर जोन पर्यटन भी जोर पकड़ रहा है। मानसून के दौरान कोर जोन में सफारी बंद रहने की वजह से बफर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का चलन शुरू किया गया। यह प्रयोग इतना उत्साहवर्धक रहा कि पर्यटन सत्र 2026-27 के शुरुआती 100 दिनों में परासी और पचपेड़ी बफर जोन में वन्यजीवों को नजदीक से रूबरू देखने इस साल 1 जुलाई से 8 अक्टूबर तक 802 वाहनों से कुल 3,780 पर्यटक आये। इनमें 3,758 भारतीय और 22 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। मानसून के दौरान शुरू हुआ ये सिलसिला अब तक जारी है। परासी बफर जोन में 550 वाहनों से 2,588 पर्यटक पहुंचे, जबकि पचपेड़ी बफर जोन में 252 वाहनों से 1,192 पर्यटकों ने जंगल सफारी की। दोनों पर्यटन गेट्स पर पर्यटकों की अच्छी उपस्थिति रही। आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में 243 वाहनों से 1,109, अगस्त में 265 वाहनों से 1,247 और सितंबर में 168 वाहनों से 780 पर्यटकों ने बफर जोन का भ्रमण किया। वहीं, एक से आठ अक्टूबर तक 126 वाहनों से 644 पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचे। इस अवधि में अगस्त माह में सर्वाधिक पर्यटक आए। प्राकृतिक परिवेश में वन्यप्राणियों को देखने का अवसर बांधवगढ़ के बफर जोन में पर्यटकों को बाघ सहित अन्य वन्यप्राणियों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने का अवसर मिल रहा है। जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता पर्यटकों के आकर्षण को बढ़ा रही है। यहां मानव और वन्यप्राणियों के सह-अस्तित्व की झलक भी देखने को मिलती है, जिससे पर्यटक प्रकृति को करीब से जानने और समझने का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। देशी और विदेशी पर्यटक यहां पहुंचकर वन्यप्राणियों के दीदार के साथ जंगल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। पर्यटन से स्थानीय आजीविका को मिल रहा बढ़ावा परासी और पचपेड़ी बफर जोन में पर्यटकों को बाघ सहित अन्य वन्यप्राणियों के नियमित दीदार हो रहे हैं, जिससे उनका उत्साह बना हुआ है। बफर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के संचालन से स्थानीय समुदायों को रोजगार और आजीविका के अवसर मिल रहे हैं। साथ ही, इन गतिविधियों से वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। अक्टूबर से कोर जोन में पर्यटन शुरू होने के बाद भी बफर जोन में जंगल सफारी के प्रति पर्यटकों का उत्साह बरकरार है।  

अमृतधारा: जब कोरापानी के आंगनों में मुसकराया ’जल जीवन’

रायपुर दूर पहाड़ियों और जंगलों के आंचल में बसे एक छोटे से गांव में सुबह की पहली किरण के साथ ही बर्तनों की खनखनाहट और मीलों दूर पानी की तलाश में पैदल चलती महिलाओं के कदमों की आहट… यह कहानी छत्तीसगढ़ के सारंगढ़दृबिलाईगढ़ जिले की बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा छोटे के आश्रित गांव कोरापानी की है। महज 25 परिवारों और लगभग 110 की आबादी वाले इस छोटे से गांव के लिए स्वच्छ पीने का पानी वर्षों तक एक बड़ा सपना हुआ करता था। लेकिन आज, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जल जीवन मिशन ने इस गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी है। कभी पानी के गंभीर संकट से जूझने वाला कोरापानी अब राज्य में ग्रामीण जल-स्वावलंबन की एक जगमगाती मिसाल बन चुका है। जल-संकट की पुरानी गाथा: कुएं, हैंडपंप और लंबी कतारें कोरापानी का अतीत अभावों और संघर्षों से भरा था। गांव की महिलाओं और मासूम बेटियों का एक बड़ा कीमती समय केवल पीने का पानी जुटाने में ही बीत जाता था। सिर पर गगरियां उठाए कुएं, हैंडपंप और नदी की ओर जाती महिलाएं गांव की रोजमर्रा की नियति बन चुकी थीं। भीषण गर्मी के दिनों में जब भूजल स्तर नीचे गिर जाता था, तब हैंडपंप भी जवाब दे जाते थे और बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। वहीं, मानसून के आगमन के साथ मटमैले और दूषित पानी के इस्तेमाल से जलजनित बीमारियों का खतरा हर समय मंडराता रहता था। इस दैनिक संघर्ष ने न केवल ग्रामीणों की सेहत पर असर डाला, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और बच्चों की पढ़ाई को भी प्रभावित किया। संकट के इस दौर में जल जीवन मिशन कोरापानी के ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। गांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से श्एकल ग्राम सोलर नलजल योजनाश् की शुरुआत की गई। देखते ही देखते गांव के क्षितिज पर 20 हजार लीटर क्षमता की विशाल पानी टंकी आकार लेने लगी और हरित ऊर्जा के रूप में सोलर पैनल स्थापित किए गए। इसके बाद पूरे गांव में पाइपलाइन का जाल बिछाकर सभी 24 परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से जोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, गांव के आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय स्कूल तक भी नल पहुंचाए गए, जिससे अब बच्चों को भी शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जैसे ही नलों से जल की धारा बही, ग्रामीणों के चेहरों पर बरसों से गायब खुशी लौट आई। अब महिलाओं को पानी के लिए मीलों दूर भटकना नहीं पड़ता, जिससे उनके कीमती समय और शारीरिक श्रम की बचत हो रही है। इस बचे हुए समय का उपयोग वे अपने परिवार की देखभाल, घरेलू कार्यों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में कर रही हैं। शुद्ध पेयजल मिलने से गांव में डायरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का प्रकोप भी खत्म हो गया है। बच्चों का स्वास्थ्य सुधरा है और उनकी उपस्थिति स्कूल में नियमित हुई है। इस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व टिकाऊ बनाने के लिए ’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के पावन अवसर पर श्जल अर्पण दिवसश् का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पंचगण और जलवाहिनी की समर्पित महिलाओं की मौजूदगी में नलजल योजना को विधिवत ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और योजना के रख-रखाव का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे गांव अब पानी के प्रबंधन में स्वयं सक्षम बन गया है। अब घर पर आता है पानी, दूर हुई जीवन की परेशानी आज कोरापानी के आंगनों में मुसकराती जलधाराएं शासन की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन की गवाही दे रही हैं। दैनिक जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पूरी टीम के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है। कोरापानी में आया यह ऐतिहासिक परिवर्तन यह साबित करता है कि जब दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा में प्रयास हो, तो सुदूर  प्रगति की मुख्यधारा से जुड़ जाता है।

रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, जोन से मुख्यालय तक फेरबदल, देखें लेटेस्ट अपडेट

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आयुक्त संबित मिश्रा के जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन-5 भेजा गया है, जबकि जोन-5 के लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन-6 की जिम्मेदारी मिली है। दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से जोन-10 और गजाराम कंवर को जोन-10 से मुख्यालय की उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है।  

जनसुनवाई में दिखा अलग ही दृश्‍य, फरियाद सुनने के लिए जमीन पर ही बैठ गए जबलपुर निगमायुक्त

 जबलपुर अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक दिव्यांग आवेदक की फरियाद सुनने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार अपनी कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठ गए। उन्होंने आत्मीयता के साथ आवेदक की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जहां रहते हैं वहां नल कनेक्शन नहीं … सिविल लाइन में रहने वाले दिव्यांग रेलवे स्टेशन के पास भोजन का ठेला लगाते हैंं वहीं जहां वह निवास करते हैं वहां नल कनेक्शन नहीं है। निगमायुक्त ने जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव को आवेदन का त्वरित निराकरण करने कहा है। निगमायुक्त के इस व्यवहार ने जनसुनवाई में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।  

ग्वालियर पासपोर्ट कांड में बड़ा खुलासा, भंते सम्यक बोधि के खाते से लाखों का लेन-देन

 ग्वालियर जाली दस्तावेजों के जरिए 70 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने भंते गुलाब राय गौतम उर्फ सम्यक बोधि को गिरफ्तार किया था। उसके नाम से जो बैंक खाता है, उसमें लाखों रुपये का लेनदेन है। कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन एसटीएफ को मिले हैं। खास बात यह है कि इस खाते को भंते सम्यक बोधि नहीं बल्कि पासपोर्ट कांड का सरगना रियाल चौधरी ऑपरेट करता था। यह पूरा लेनदेन उसी के द्वारा किया गया। अब स्पेशल टास्क फोर्स की टीम इस कांड में फंडिंग की जांच कर रही है। ग्वालियर के संजय नगर का रहने वाला है भंते सम्यक बोधि भंते सम्यक बोधि मूल रूप से ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय नगर, गोल पहाड़िया का रहने वाला है। लेकिन उसने खाता विदिशा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खुलवाया। वह ग्वालियर के डबरा स्थित बौद्ध मठ में रहता था। विदिशा में खाता खुलवाने के संबंध में जांच अधिकारी ने उससे सवाल पूछा तो वह चुप्पी साध गया।  

सपा का अभियान, हर दिन सामने लाएगी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियां

लखनऊ आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की सियासत में मतदाता सूची को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच गया है। सपा ने फैसला किया है कि चुनाव आयोग के विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची की एक खामी को हर दिन उजागर किया जाएगा। सोमवार से ही इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत सबसे पहले डुप्लीकेट मतदाता और नए मतदाताओं के नाम पर फर्जीवाड़ा पर फोकस किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने अब यह तय किया है कि वह हर दिन मतदाता सूची की एक नई विसंगति को सार्वजनिक करेगी, ताकि एक पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित चुनावी प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जा सके। हर दिन एक नए मामले या विसंगति को जनता और मीडिया के सामने लाकर सपा एक तरफ जहां सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को भी इस मुहिम से सक्रिय करने में जुटी है। सपा का कहना है कि जब हाल ही में विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हुई है, जिसमें अनुपस्थित, दूसरी जगह शिफ्ट हुए और मृत मतदाताओं को हटाया गया है। फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता भी बनाए गए हैं तो अब एक माह के विशेष अभियान की कोई तुक नहीं समझ में आ रही है। वो भी तब, जब विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) भी होना है। एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं के शहर और गांव दोनों जगह की मतदाता सूची में नाम था, उनमें से तमाम मतदाताओं ने शहर से अपना वोट कटवा दिया है। जबकि, वे शहर में ही रहते हैं। ऐसे में सपा को आशंका है कि भाजपा फिर से इन मतदाताओं के नाम शहर में जुड़वा सकती है, ताकि उसका वोट बैंक प्रभावित न हो। इससे वोट की डबलिंग फिर से हो जाएगी और एसआईआर की प्रक्रिया पर खर्च किए करोड़ों रुपये का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव कहते हैं कि इस अभियान के दौरान सत्तापक्ष बड़ी गड़बड़ कर सकता है। इसलिए हम आयोग के दफ्तर में लगातार जाकर भी अपनी बात रखेंगे। वोट की डबलिंग आसानी से पकड़ लेगा आयोग का सॉफ्टवेयर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह कहते हैं कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर में डुप्लीकेसी और एक से अधिक प्रविष्टियों को स्वतः पकड़ने की मजबूत व्यवस्था है। यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में पहले से पंजीकृत मिलता है, तो सॉफ्टवेयर उसे मैच या संभावित डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित कर देता है।