samacharsecretary.com

तीन दिनों में 600 लंबित आवेदन निपटे, नगर निगम ने बदली सत्यापन व्यवस्था

धनबाद
 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लेकिन अब लोगों को बहुत अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब धनबाद नगर निगम (Dhanbad Municipal Corporation)  खुद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच करेगा।

आम लोगों की सुविधा को लेकर निगम प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। जिला सांख्यिकी स्तर से एकमात्र पदाधिकारी के भरोसे होने वाले जांच में विलंब से काफी संख्या में आवेदन लंबित हो रहा था।

अब नगर निगम ने इस समस्या का ही समाधान कर दिया है। आवेदन की जांच के लिए अब एक नहीं पांच लोगों को नियुक्त किया गया है। जिसके बाद आवेदन के निष्पादन मे तेजी आएगी।

तीन दिनों में 600 लंबित आवेदनों का हुआ निष्पादन
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में हो रहे लंबित मामलों के निष्पाद में तेजी से लाने के लिए सहायक नगर आयुक्त प्रकाश को नगर आयुक्त ने जिम्मेवारी सौपी। जिम्मेवारी लेते हुए सहायक नगर आयुक्त ने तीन दिनों के अंदर 600 आनलाइन लंबित आवेदनों का निष्पादन किया।

प्रकाश ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच के लिए एक ही पदाधिकारी पर पूरे शहर का कार्यभार होने के कारण आवेदनों के सत्यापन और स्थलीय जांच में अनावश्यक विलंब होता था, जिससे आम नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

लोगों की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन के अनुरोध एवं उपायुक्त-सह-जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), धनबाद द्वारा प्रदत्त स्वीकृति के आलोक में यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

सभी 5 अंचलों में की गई जांच पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम सेवा प्रदान करने की दिशा में धनबाद नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी कदम उठाया है।

निगम क्षेत्र के अंतर्गत जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों के समयबद्ध सत्यापन और निष्पादन के लिए निगम के सभी पांचों अंचलों (सिंदरी, कतरास, छाताटांड़, झरिया एवं धनबाद अंचल) में पांच अलग-अलग राजस्व निरीक्षकों को जांचकर्ता के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

सिंदरी अंचल में रंजीत कुमार यादव, कतरास अंचल में बिट्टू कुमार छाताटांड़ अंचल में आशुतोष कुमार, झरिया अंचल में प्रदीप कुमार शर्मा, धनबाद अंचल में बिपिन शेखर को समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन का निर्देश दिया गया।
नई व्यवस्था के बाद आवेदनों का अंचल स्तर पर ही त्वरित निपटारा होगा। लंबित आवेदनों की संख्या में कमी आएगी और लोगों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र मिल सकेगा।
–
आशीष गंगवार, नगर आयुक्त

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here