samacharsecretary.com

कैलाश मकवाणा का कार्यकाल खत्म होने को, MP में नए DGP के आदेश का इंतजार

भोपाल  मध्य प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. मौजूदा DGP कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है,  लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक न तो नए DGP के नाम की घोषणा की गई है और न ही मकवाणा के सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) से जुड़ा कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. ऐसे में पुलिस महकमे से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक नए DGP के फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।  इन तीन नामों की चर्चा तेज नए DGP की दौड़ में तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं. इनमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव शामिल हैं. यदि प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को राज्य का नया DGP नियुक्त किया जाता है, तो वह मध्य प्रदेश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) बन जाएंगी. यह राज्य के पुलिस प्रशासन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।  देरी ने बढ़ाया सस्पेंस आदेश में देरी से ब्यूरोक्रेसी में सस्पेंस बना हुआ है। जानकारों के मुताबिक पूरा घटनाक्रम दिल्ली के स्तर पर तय हो रहा है। हालांकि मकवाना की सक्रिय बैठकों से उन्हें सकारात्मक संकेत मिलने की बात कही जा रही है। कैलाश मकवाणा की विदाई या एक्सटेंशन? इस बीच, उपेंद्र जैन के नाम पर भी चर्चा हो रही है. हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से उनकी रिश्तेदारी उनके चयन में बाधा बन सकती है. दूसरी ओर मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाणा को एक्सटेंशन मिलने की संभावना से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने 20 नवंबर को मकवाणा का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था. इसके बाद 24 नवंबर को उनकी विदाई परेड की तैयारियों के लिए पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें वापस भेज दिया गया. इससे कार्यकाल विस्तार (एक्सटेंशन) को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।  आदेश का इंतजार 28 और 29 नवंबर को सरकारी छुट्टियां होने के कारण अब सबकी नजरें 30 नवंबर पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि इस दिन सरकार नए DGP की नियुक्ति या मौजूदा DGP कैलाश मकवाणा का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर कोई आदेश जारी कर सकती है. फिलहाल तीन अधिकारियों के नामों पर विचार चल रहा है और अंतिम फैसला सरकार को लेना है. मध्य प्रदेश पुलिस का अगला प्रमुख कौन होगा, इसे लेकर आदेश 30 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है।    DGP नियुक्ति पर सस्पेंस बरकरार बता दें कि मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है. मौजूदा DGP कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में सरकार को यह तय करना होगा कि किसी नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति की जाए या मौजूदा DGP का कार्यकाल बढ़ा दिया जाए. यह देखना दिलचस्प होगा कि वरुण कपूर, उपेंद्र जैन या प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव में से किसे चुना जाता है, या फिर कैलाश मकवाणा को ही आगे का कार्यकाल दिया जाता है. अगर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को DGP नियुक्त किया जाता है, तो मध्य प्रदेश को अपनी पहली महिला पुलिस प्रमुख मिल जाएगी. फिलहाल, पूरा राज्य सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहा है. तीन की जगह 6 महीने के विस्तार की चर्चा एक्सटेंशन आदेश जारी होने में हो रही देरी के बीच अब तीन के बजाय छह माह के सेवा विस्तार की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। यदि छह माह का एक्सटेंशन मिलता है, तो मौजूदा तीन नामों के पैनल में बड़ा फेरबदल हो सकता है और शीर्ष दो अधिकारी डीजीपी पद की दावेदारी से बाहर हो सकते हैं। दिल्ली भेजे गए थे ये तीन नाम, महिला IPS का नाम भी था शामिल बता दें कि, मकवाना का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए डीजीपी के लिए प्रदेश सरकार ने 11 नाम दिल्ली भेजे गए थे। इनमे से तीन शीर्ष नामों की अलग-अलग प्रोफाइल तैयार करवाई गई थी। इसमें आईपीएस वरुण कपूर (वर्तमान में डीजी जेल),आईपीएस प्रज्ञा ऋचा (वर्तमान में डीजी, एमपी होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन) और आईपीएस उपेंद्र जैन (डीजी, EOW) के नाम शामिल है। कैलाश मकवाना को विस्तार मिलने के दो संभावित कारण     उपेंद्र जैन को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) का रिश्तेदार बताया जा रहा है। ज्ञानेश पहले से विपक्ष के निशाने पर हैं। सरकार उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद से बचना चाहेगी।     पंकज ने सीबीआइ में रहते हुए उल्लेखनीय काम किया है। केंद्र सरकार उन्हें पुरस्कृत कर शीर्ष पद देना चाहेगी। मकवाना को सेवा विस्तार के पीछे पंकज को बढ़ाने की कहानी हो सकती है।  

नए साल 2027 में पांच ग्रहणों का संयोग, जानें तारीखें, भारत में दृश्यता और सूतक काल

नई दिल्ली साल 2027 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से खास रहने वाला है. इस साल कुल पांच ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण शामिल हैं.  इनमें अगस्त में होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे खास रहेगा.  ऐसे में अगर आप भी ग्रहण से जुड़ी घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं, तो जान लीजिए कि नए साल में ये खगोलीय घटनाएं कब होंगी और भारत में कौन-कौन से ग्रहण दिखाई देंगे।  फरवरी में लगेंगे दो ग्रहण 6 फरवरी 2027: वलयाकार सूर्य ग्रहण साल का पहला ग्रहण 6 फरवरी को लगेगा.  यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा.  इस दौरान चंद्रमा सूर्य के सामने आ जाएगा, लेकिन उसे पूरी तरह ढक नहीं पाएगा.  इसके कारण सूर्य के चारों ओर चमकदार अंगूठी जैसी आकृति दिखाई देगी, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है.  यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।  21 फरवरी 2027: उपच्छाया चंद्र ग्रहण फरवरी में दूसरा ग्रहण 21 तारीख को लगेगा.  यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा.  इसमें चंद्रमा पृथ्वी की बाहरी छाया से होकर गुजरता है, जिससे उसकी चमक थोड़ी कम हो जाती है.  पूर्ण चंद्र ग्रहण की तरह इसमें चंद्रमा लाल या गहरा नहीं दिखाई देता।  जुलाई में तीसरा ग्रहण 18 जुलाई 2027: उपच्छाया चंद्र ग्रहण जुलाई में साल का तीसरा ग्रहण लगेगा.  यह भी उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा.  इस दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की हल्की छाया पड़ेगी.  इसकी वजह से उसकी चमक में मामूली बदलाव आएगा.  इस तरह का ग्रहण सामान्य तौर पर आसानी से पहचान में नहीं आता।  अगस्त में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027: पूर्ण सूर्य ग्रहण अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण साल की सबसे खास खगोलीय घटनाओं में से एक होगा.  इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा और जिन क्षेत्रों में पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, वहां कुछ समय के लिए दिन में अंधेरा छा जाएगा.  यह ग्रहण स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र और सऊदी अरब समेत कई देशों में दिखाई देगा.  भारत में इसकी आंशिक दृश्यता रहेगी।  अगस्त में ही लगेगा साल का आखिरी ग्रहण 17 अगस्त 2027: उपच्छाया चंद्र ग्रहण साल का पांचवां और आखिरी ग्रहण 17 अगस्त को लगेगा.  यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा.  इसमें पृथ्वी की बाहरी छाया चंद्रमा पर पड़ेगी.  इस कारण उसकी चमक में हल्की कमी आ सकती है।  साल 2027 के सभी ग्रहणों की तारीख तारीख    ग्रहण 6 फरवरी-  वलयाकार सूर्य ग्रहण 21 फरवरी-  उपच्छाया चंद्र ग्रहण 18 जुलाई-  उपच्छाया चंद्र ग्रहण 2 अगस्त-  पूर्ण सूर्य ग्रहण 17 अगस्त-  उपच्छाया चंद्र ग्रहण ग्रहण में सूतक काल का क्या है नियम? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है.  इस अवधि में पूजा-पाठ, मांगलिक कार्य और भोजन से जुड़े कुछ नियमों का पालन किया जाता है.  हालांकि, परंपरागत मान्यता के अनुसार सूतक काल तभी मान्य होता है, जब ग्रहण संबंधित स्थान पर दिखाई दे.  इसलिए भारत में इसकी मान्यता तय करने के लिए स्थानीय पंचांग देखना जरूरी है।  सूर्य ग्रहण देखते समय बरतें सावधानी सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से देखना नुकसानदायक हो सकता है.  इसे देखने के लिए प्रमाणित सोलर फिल्टर वाले चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए.  साधारण सनग्लास से सूर्य को देखना सुरक्षित नहीं है.  वहीं, चंद्र ग्रहण को बिना किसी विशेष सुरक्षा उपकरण के सामान्य आंखों से देखा जा सकता है। 

बेंगलुरु जाने वालों के लिए खुशखबरी, भोपाल से स्पेशल ट्रेन; बीना-इटारसी में भी ठहराव

भोपाल  दिसंबर में प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज–एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच दो-दो ट्रिप ट्रेन संचालित होगी। इसका फायदा भोपाल के यात्रियों को भी मिलेगा। ट्रेन का ठहराव बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों पर रहेगा। इससे यात्रियों को बेंगलुरु जाने के लिए दूसरे स्टेशनों से ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रयागराज–एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल गाड़ी संख्या 04151 प्रयागराज–एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 16 और 23 दिसंबर को बुधवार शाम 6 बजे प्रयागराज से रवाना होगी। यह अगले दिन बीना सुबह 7:25 बजे, रानी कमलापति सुबह 9:30 बजे और इटारसी सुबह 11 बजे पहुंचेगी। ट्रेन शनिवार सुबह 7 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। एसएमवीटी बेंगलुरु–प्रयागराज स्पेशल वापसी में गाड़ी संख्या 04152 एसएमवीटी बेंगलुरु–प्रयागराज स्पेशल 19 और 26 दिसंबर को शनिवार सुबह 7 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी। यह इटारसी दोपहर 12:35 बजे, रानी कमलापति दोपहर 2:15 बजे और बीना शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। सोमवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 24 कोच के साथ चलेगी ट्रेन ट्रेन में कुल 24 कोच रहेंगे। इनमें एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, 11 स्लीपर, सात सामान्य और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रास्ते में नागपुर, बल्लारशाह, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंटकल और येलहंका सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। भोपाल के यात्रियों को फायदा इस ट्रेन से भोपाल और आसपास के यात्रियों को बेंगलुरु के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। खासकर नौकरी, पढ़ाई और कामकाज के सिलसिले में बेंगलुरु जाने वालों को राहत मिलेगी। साथ ही इटारसी और बीना के यात्रियों को भी इस स्पेशल ट्रेन से यात्रा का विकल्प मिलेगा। 

मध्यप्रदेश में बदलेंगे प्रभारी मंत्रियों के जिले, कैलाश विजयवर्गीय के नाम की भी चर्चा

भोपाल  मध्यप्रदेश की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश सरकार करीब आधा दर्जन मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अगले 35 से 40 दिनों के भीतर प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस संभावित बदलाव में सबसे ज्यादा चर्चा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर है। कैलाश विजयवर्गीय के प्रभार में बदलाव संभव सूत्रों के अनुसार, कैलाश विजयवर्गीय को उज्जैन या भोपाल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो उनके मौजूदा प्रभार में भी बदलाव संभव है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है। पार्टी आलाकमान के इशारे पर नजर बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सत्ता और संगठन के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। मंथन के बाद प्रभारी मंत्रियों के जिलों की नई जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों की नजर इस बात पर टिकी है कि आगामी फेरबदल में किन मंत्रियों के जिले बदले जाएंगे और कैलाश विजयवर्गीय को कौन-सा जिला सौंपा जाएगा। मंत्रियों के प्रभार के जिलों में बदलाव की तैयारी अगस्त 2024 में सीएम ने मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा था। एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर जिले का प्रभार सीएम ने अपने पास रखा था। दो दिन पहले सीएम ने इंदौर का प्रभार एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंपा है। इस बदलाव के पीछे की वजह है कि कई मंत्री दूरी ज्यादा होने के कारण अपने प्रभार के जिलों में प्रवास पर जा ही नहीं रहे हैं। मंत्री गण सीएम और संगठन को कई मर्तबा यह बता चुके हैं कि प्रभार के जिलों की दूरी ज्यादा होने के कारण प्रवास नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में अब मंत्रियों के प्रभार के जिलों में बदलाव पर मंथन चल रहा है। पहले अफसरों फिर मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे सीएम सीएम 2 दिसंबर को विभागों के एसीएस, पीएस और सचिवों के साथ मंथन करेंगे। इसके बाद 22 दिसंबर से दो दिनों तक चित्रकूट में मंत्रियों के साथ सीएम चिंतन बैठक करेंगे। नागर-विजयवर्गीय के प्रभार के जिले 700 किमी से ज्यादा दूर प्रदेश के कई मंत्रियों के गृह जिले और उनके प्रभार वाले जिलों की भौगोलिक दूरी का गणित पूरी तरह गड़बड़ाया हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को हो रही है, जिनके प्रभार वाले जिलों की दूरी उनके गृह जिलों से 700 किलोमीटर से भी अधिक है। 500 से 700 किमी तक का सफर तय कर रहे ये मंत्री उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को गृह जिले मंदसौर से देवास (245 किमी) के साथ महाकौशल के जबलपुर का प्रभार मिला है, जिसकी दूरी मंदसौर से करीब 690 किलोमीटर (भोपाल से 320 किमी) है। ग्वालियर के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शिवपुरी (115 किमी) के अलावा नवगठित पांढुरना जिले का प्रभार सौंपा गया है, जो ग्वालियर से लगभग 675 किलोमीटर (भोपाल से 335 किमी) दूर है। वहीं नरसिंहपुर के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को रीवा (320 किमी) के साथ चंबल के भिण्ड का प्रभार मिला है, जो उनके गृह जिले से करीब 510 किलोमीटर दूर है। इंदौर के मंत्री तुलसीराम सिलावट को भी बुरहानपुर (180 किमी) के साथ ग्वालियर का प्रभार मिला है, जिसकी दूरी इंदौर से लगभग 510 किलोमीटर है। अन्य प्रमुख मंत्रियों के प्रभार और दूरी सीहोर के करण सिंह वर्मा को चंबल के मुरैना (गृह जिले से 495 किमी) और सिवनी (375 किमी) की कमान मिली है। दमोह के धर्मेन्द्र सिंह लोधी को निमाड़ के खण्डवा (480 किमी) और छतरपुर के दिलीप अहिरवार को अनूपपुर (435 किमी) का प्रभार सौंपा गया है। ग्वालियर के नारायण सिंह कुशवाह को निवाड़ी (140 किमी) के साथ शाजापुर (405 किमी), उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को रीवा से शहडोल (170 किमी) व सागर (365 किमी) तथा राजगढ़ के गौतम टेटवाल को उज्जैन (165 किमी) व बड़वानी (340 किमी) की जिम्मेदारी मिली है। सतना की प्रतिमा बागरी को डिण्डोरी (315 किमी), भिण्ड के राकेश शुक्ला को अशोकनगर (315 किमी) व श्योपुर (285 किमी), खंडवा के विजय शाह को झाबुआ (290 किमी) व रतलाम (270 किमी) और दमोह के लखन पटेल को मऊगंज (280 किमी) व विदिशा (215 किमी) का प्रभार दिया गया है।

लोकसभा परिसीमन से कई राज्यों में बदल सकता है सीटों का गणित, जानें कहां नहीं होगा इजाफा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में  हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से शुरू हो रही है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव से राज्यों के बीच लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा। माना जा रहा कि इससे सरकार दक्षिणी राज्यों की उस आशंका को दूर करना चाहती है, जिसमें जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से यूपी-बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की लोकसभा सीटें तेजी से बढ़ने और दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम होने पर चिंता जताई जा रही है। लोकसभा की 543 सीटों में 50% बढ़ोतरी की जाएगी, इसके बाद संख्या 850 हो जाएगी, जिसमें केंद्रशासित प्रदेशों की 35 सीटें होंगी। महिला आरक्षण का रास्ता होगा साफ परिसीमन के प्रस्ताव का सीधा संबंध महिला आरक्षण से है। परिसीमन के बाद 2029 के चुनाव से महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा की एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था लागू करने का रास्ता साफ हो सकता है। यदि लोकसभा सदस्यों की संख्या 850 होती है तो एक-तिहाई के हिसाब से लगभग 280 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। समर्थन में कई दल एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा, वह शनिवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का समर्थन करने की बात कही है। बीजद के सांसद संतृप्त मिश्रा ने महिला आरक्षण के प्रति समर्थन दोहराया। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश मौजूदा सीटें परिसीमन के बाद सीटें उत्तर प्रदेश 80 120 महाराष्ट्र 48 72 पश्चिम बंगाल 42 63 बिहार 40 60 तमिलनाडु 39 59 मध्य प्रदेश 29 44 कर्नाटक 28 42 गुजरात 26 39 आंध्र प्रदेश 25 38 राजस्थान 25 38 ओडिशा 21 32 केरल 20 30 तेलंगाना 17 26 असम 14 21 झारखंड 14 21 पंजाब 13 20 छत्तीसगढ़ 11 17 हरियाणा 10 15 दिल्ली 07 11 जम्मू-कश्मीर 5 8 उत्तराखंड 5 8 हिमाचल प्रदेश 4 6 अरुणाचल प्रदेश 2 3 दादरा नगर हवेली 2 3 गोवा 2 3 मणिपुर 2 3 मेघालय 2 3 त्रिपुरा 2 3 अंडमान और निकोबार 1 1 चंडीगढ़ 1 1 लद्दाख 1 1 लक्षद्वीप 1 1 मिजोरम 1 1 नगालैंड 1 1 पुदुच्चेरी 1 1 सिक्किम 1 1 कैसे बदलेगा लोकसभा का गणित  परिसीमन विधेयक के प्रस्ताव में कहा गया है कि सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटों की वृद्धि होगी, हालांकि ऐसा करना संभव नहीं है। कई ऐसे राज्य हैं जिनमें 50 फीसदी वृद्धि के बाद कोई पूर्ण संख्या ही नहीं मिलती है। जैसे कि तमिलनाडु में 50 फीसदी सीटों की वृद्धि के बाद 58.5 सीटें होंगी। ऐसी ही दिक्कत मध्य प्रदेश (29 सीट), पंजाब (13) और दिल्ली (7) के साथ भी है। ऐसे में राउंड फिगर में तमिलनाडु को 59 सीटें दी जा सकती हैं। अगर यही सिद्धांत केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी अपनाया जाताहै तो लोकसभा की कुल संख्या 824 होगी। वहीं अगर किसी प्रदेश में एक ही सीट है तो इसकी संख्या दो करने पर 100 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। या फिर एक ही सीट बरकरार रखी जाएगी। अगर ऐसा होता है तो लोकसभा की संख्या 816 ही रह जाएगी।

MP में डिजिटल सेवाओं की राह होगी आसान, एक लॉग-इन से केंद्र और राज्य की सुविधाएं मिलेंगी

भोपाल  मध्य प्रदेश में नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब अलग-अलग पोर्टल पर पंजीयन और लॉग-इन की प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार जनपरिचय (मेरी पहचान) यानी नेशनल सिंगल साइन-ऑन (एनएसएसओ) प्लेटफार्म लागू करने जा रही है।इसके माध्यम से नागरिक एक ही अकाउंट और लॉग-इन आईडी से प्रदेश के साथ केंद्र सरकार तथा अन्य राज्यों की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। सभी विभाग जोड़े जाएंगे अगले एक-दो माह में सभी विभागों के पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन को इस प्लेटफार्म से जोड़ने की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने शुक्रवार को प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में कहा कि जनपरिचय नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।  ओटीपी और पासवर्ड बदलने से राहत बार-बार ओटीपी, पासवर्ड और पंजीयन की जरूरत कम करने के लिए सुरक्षित ऑटोमेशन जरूरी है। डाटा प्राइवेसी और सुरक्षा के मजबूत प्रावधानों के साथ यह व्यवस्था नागरिकों को सहज सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार होंगी।   इस पहल के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीकी एकीकरण को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका आयोजन केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार डिजिटल सेवाओं के विस्तार और तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। जनपरिचय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए नागरिकों को एक ही अकाउंट से प्रदेश के साथ-साथ केंद्र सरकार और अन्य राज्यों की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच मिल सकेगी। जनपरिचय क्या है? एक लॉगिन से मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं जनपरिचय एक नेशनल सिंगल साइन-ऑन प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अलग-अलग सरकारी पोर्टल और एप्लीकेशन के लिए बार-बार लॉगिन करने की जरूरत से छुटकारा दिलाना है। वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। लेकिन इन सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर पंजीयन कराना पड़ता है। हर जगह अलग लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना भी एक बड़ी परेशानी है। जनपरिचय के लागू होने से यह प्रक्रिया आसान हो सकेगी। नागरिक एक ही अकाउंट से मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की सेवाओं के साथ केंद्र सरकार और अन्य राज्यों के पोर्टल एवं एप्लीकेशन का भी उपयोग कर सकेंगे। इससे न केवल नागरिकों का समय बचेगा, बल्कि डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल भी अधिक सहज हो जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए तकनीकी प्रक्रियाओं में उलझना न पड़े। मध्यप्रदेश के सभी विभागों के पोर्टल एक-दो महीने में होंगे एकीकृत कार्यशाला में राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों की अधिकांश सेवाएं पहले से ऑनलाइन हैं। अब इन्हें जनपरिचय से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। आगामी एक-दो माह में सभी विभागों के पोर्टल और एप्लीकेशन की समीक्षा कर उन्हें राष्ट्रीय एकल साइन-ऑन प्लेटफॉर्म से एकीकृत किया जाएगा। इस काम के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग और डेवलपमेंट टीम की व्यवस्था भी की गई है। कार्यशाला का उद्देश्य विभागों को एकीकरण की प्रक्रिया से परिचित कराना और यह सुनिश्चित करना था कि नागरिकों को सरकारी सेवाओं का उपयोग करने में कम से कम परेशानी हो। प्रदेश के विभिन्न विभागों ने अपने नागरिक-केंद्रित पोर्टल, एप्लीकेशन और मोबाइल एप्लीकेशन को निर्धारित समय-सीमा में जनपरिचय से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई। डेटा प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा के साथ मजबूत होगी डिजिटल पहचान कार्यशाला में वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जनपरिचय के जरिए नागरिकों को सुरक्षित और आसान डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इसके लिए डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के मजबूत प्रावधानों पर ध्यान दिया जाएगा। राज्य सरकार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के साथ समन्वय कर इस पहल को आम नागरिकों तक पहुंचाएगी। इससे ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की पहचान को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। एक बार नागरिकों का डेटाबेस तैयार होने और उनकी पहचान प्रमाणित होने के बाद विभिन्न विभागों और संस्थानों को जरूरत के अनुसार प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे बार-बार दस्तावेज जमा करने और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा। सरकार का प्रयास है कि डिजिटल सेवाओं में अनावश्यक प्रक्रियाएं कम हों और नागरिकों का समय बचे। पीडीएस और एमएसपी की सेवाएं भी जनपरिचय से जुड़ेंगी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण आयुक्त दिनेश जैन ने बताया कि उनका विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जन जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित करता है। इन योजनाओं से प्रदेश की बड़ी आबादी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के डिजिटल जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से विभाग की प्रमुख एप्लीकेशन्स को निर्धारित समय-सीमा में राष्ट्रीय एकल साइन-ऑन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इससे राशन वितरण और कृषि उपार्जन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों को भी डिजिटल प्रक्रियाओं में आसानी हो सकेगी। बार-बार पंजीयन और ओटीपी की परेशानी से मिलेगी राहत जनपरिचय के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग सरकारी पोर्टल और एप्लीकेशन पर बार-बार पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। एकीकृत प्रोफाइल के जरिए वे जनपरिचय से जुड़ी केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं तक पहुंच सकेंगे। डिजिटल सेवाओं में बार-बार ओटीपी दर्ज करने और अलग-अलग पासवर्ड याद रखने जैसी प्रक्रियाओं को कम करना भी इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षित ऑटोमेशन के जरिए नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल सरल, सुगम और तेज बनाया जा सकता है। एप्लीकेशन डेवलपर्स के लिए प्लग-एंड-प्ले प्रमाणीकरण की सुविधा कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में एप्लीकेशन डेवलपर्स और विभागीय तकनीकी टीमों को जनपरिचय की प्लग-एंड-प्ले प्रमाणीकरण सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। इस सुविधा के जरिए विभागों को अपने पोर्टल और एप्लीकेशन में अलग से लॉगिन, ओटीपी और पासवर्ड रिकवरी मॉड्यूल विकसित करने तथा उनका रखरखाव करने की जरूरत कम होगी। तकनीकी विशेषज्ञों ने OAuth 2.0, OpenID Connect, SAML और API आधारित एकीकरण मानकों के साथ टोकन प्रबंधन की प्रक्रिया भी समझाई। विभागीय एप्लीकेशन को जनपरिचय से जोड़ने के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। कार्यशाला में प्रमाणीकरण, टोकन प्रबंधन और स्टेजिंग एनवायरनमेंट में परीक्षण का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। इससे विभागीय तकनीकी टीमों को एकीकरण की व्यावहारिक प्रक्रिया समझने में मदद मिली। पंजीयन, … Read more

ग्रीन प्लास्टिक से बदलेगी देश की तस्वीर, छह महीने में प्लास्टिक कचरे से मिलेगी राहत

इंदौर  देश भर में हर साल भारी मात्रा में निकलने वाले प्लास्टिक कचरे के इको फ्रेंडली विकल्प के तौर पर ग्रीन प्लास्टिक तैयार किए जाने के साथ सस्टेनेबल पैकेजिंग की शुरुआत हो गई है. यह पहला मौका है जब इंडियन प्लास्टिक फोरम के मंच पर कई कंपनियां अब ग्रीन प्लास्टिक के साथ भविष्य के सस्टेनेबल पैकेजिंग का लाइव डेमो कर रही हैं।  देश में हर साल पैदा होता है 38 लाख टन प्लास्टिक कचरा दरअसल देश में तेजी से बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग और पैकेजिंग के चलते हर साल 38 लाख टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है. जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा पैकेजिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक का होता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक यह कचरा न केवल पर्यावरण बल्कि देश की नदियों और तमाम जल स्रोतों को दूषित करने का बड़ा कारण है. इतना ही नहीं तमाम शहरों से इसकी सफाई और निस्तारण भी काफी खर्चीला है।  इन हालातों में देश के 450 से ज्यादा प्लास्टिक उत्पाद तैयार करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि संगठन इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (आईपीपीएफ) के मंच पर जुटे. इनके बीच भी प्लास्टिक के उत्पाद तैयार करने के बाद इसका पर्यावरण आधारित निस्तारण बड़ी चुनौती है।  इनोवेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबिलिटी क्रिएटिंग अपॉर्च्युनिटी है प्लास्ट पैक 2026 की थीम यही वजह है कि इस साल जब आईपीपीएफ द्वारा प्लास्टिक इंडस्ट्री के विकास और इनोवेशन के साथ तकनीकी सहयोग के लिहाज से सालाना आयोजित होने वाले आयोजन (प्लास्ट पैक 2026) की थीम इनोवेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबिलिटी क्रिएटिंग अपॉर्च्युनिटी रखी गई. इस पहल के फलस्वरूप इंदौर के मंच पर देश की ऐसी कई कंपनियां सस्टेनेबल पैकेजिंग मैटेरियल तैयार करने की आधुनिक मशीनों और उनसे तैयार हो रहे सस्टेनेबल ग्रीन प्लास्टिक के साथ मैदान में उतरीं।  इन कंपनियों में गुजरात, बेंगलुरु के अलावा मध्य प्रदेश की कुछ इकाइयां हैं जो अब मक्का के स्टार्च बेस ग्रेन्यूल और कृषि आधारित अवशेष से ऐसा पैकेजिंग मैटेरियल तैयार कर रही हैं जो उपयोग के बाद अगले 6 महीने में मिट्टी या पानी के संपर्क में आने पर ग्रीन वेस्ट की तरह खुद ही प्राकृतिक तरीके से नष्ट हो जाएगा. इसे तैयार करने वाले विशेषज्ञ और कंपनियों के प्रतिनिधियों का दावा है कि प्राकृतिक उत्पादों से तैयार होने के कारण इस सस्टेनेबल पैकेजिंग मैटेरियल से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा।  इको फ्रेंडली और सस्टेनेबल प्लास्टिक के निर्माण पर फोकस प्लास्ट पैक 2026 के आयोजन में बेंगलुरु से अपनी मशीनरी के साथ सस्टेनेबल प्लास्टिक निर्माण का प्रदर्शन कर रहे गुरुचरण इंडिया कंपनी के धनंजय कुमार बताते हैं "मक्का के छिलके और इंडस्ट्रियल वेस्ट से उनकी मशीन पहले पॉलीमर जैसा पैकेजिंग मैटेरियल तैयार करती हैं. इसी मैटेरियल से इको फ्रेंडली प्लास्टिक ग्रेन्यूल या दाने तैयार होते हैं." उन्होंने कहा, अब इस तरह का मैटेरियल बनाने की सामग्री और रॉ मैटेरियल भारत में भी उपलब्ध है. इसलिए वह अब इसी तकनीक पर इको फ्रेंडली और सस्टेनेबल प्लास्टिक के निर्माण पर फोकस कर रहे हैं. उन्होंने बताया देशभर में इस पैकेजिंग मैटेरियल एवं इसे तैयार करने वाली मशीन को प्राथमिकता दी जा रही है।  पानी या लिक्विड के संपर्क में आने पर 15 दिन में खत्म हो जाता है प्लास्टिक मैटेरियल गुजरात से इको फ्रेंडली पैकेजिंग सामग्री बनाने वाली अपनी मशीन के साथ इंदौर पहुंचे युग इंडस्ट्री के हीरालाल पवार क्या कहना है कि उनकी मशीन से जो प्लास्टिक मैटेरियल तैयार हो रहा है वह पानी या लिक्विड के संपर्क में आने पर 15 दिन में खत्म हो जाता है. इसी प्रकार मिट्टी के संपर्क में आने पर 4 महीने में वह प्राकृतिक रूप से नष्ट हो जाता है।  उन्होंने कहा, इसे बनाने में दो तरह के ग्रेन्यूल्स का उपयोग हो रहा है एक की उपलब्धता भारत में है जबकि दूसरा फिलहाल चीन से इंपोर्ट करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया पैकेजिंग इंडस्ट्री में यही ट्रेंड रहा तो भविष्य में रॉ मटेरियल के लिए चीन पर निर्भरता खत्म हो जाएगी और भारत में ही पूरी तरह से इको फ्रेंडली प्लास्टिक इंडस्ट्री तेजी से ग्रोथ करेगी. उन्होंने कहा देश की जो कंपनियां प्लास्टिक तैयार कर रही हैं. उनकी आने वाली पीढ़ियां को भी प्लास्टिक का खतरा झेलना है. इसलिए अब सभी की प्राथमिकता इनोवेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबिलिटी की ओर है।  इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने कहा "भारत सरकार ने प्लास्टिक उत्पादन करने वाली कंपनियों के लिए जो मापदंड निर्धारित किए हैं उसमें प्लास्टिक के वजन पदार्थ में रीसाइकलिंग पदार्थ को मिक्स करना जरूरी किया गया है. इसलिए तमाम कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद और अन्य तकनीकी सहायता से प्लास्टिक में बायोडिग्रेडेबल पदार्थ की मिक्सिंग कर रही हैं।  कुछ कंपनियों ने पूरी तरह से प्राकृतिक और सस्टेनेबल पैकेजिंग मैटेरियल बनाना शुरू किया इसके अलावा कुछ कंपनियों ने अब पूरी तरह से प्राकृतिक और सस्टेनेबल पैकेजिंग मैटेरियल बनाना शुरू कर दिया है जो अब इंदौर में अपने प्रॉडक्ट का प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयासों के चलते कागज का पैकेजिंग मैटेरियल का उपयोग घटेगा और प्लास्टिक के बढ़ते खतरे पर भी समय रहते नियंत्रण पाया जा सकेगा। 

अग्नि-5 और K-4 के बाद भारत की नई तैयारी, मिसाइल शील्ड कितनी ताकतवर और खास?

नई दिल्ली भारत ने जबसे अग्नि-5 और सबमरीन से लॉन्‍च होने वाली लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम K-4 मिसाइल डेवलप की है, तब से चीन की जान हलक में अटकी हुई है. पड़ोसी देश ने अब अग्नि-5 जैसी इंटरकॉन्टिनेंटल बैल‍िस्टिक मिसाइल से बचाव के ल‍िए अपग्रेडेड मिसाइल शील्‍ड डेवलप करने का दावा किया है. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने लाइव फायर ड्रिल में एक साथ दो नए प्रकार की मिसाइलों को बीच हवा में नष्ट करने की क्षमता का प्रदर्शन करने का दावा किया है. इनमें एक ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल थी, जिसने उड़ान के दौरान अचानक अपना रास्ता बदल लिया था. इस ड्रिल को चीन की सैन्य रणनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. चीन अब केवल दुश्मन की मिसाइलों को रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने लीडरशिप, परमाणु हथियारों के ठिकानों और समुद्र में तैनात विमानवाहक पोतों को संभावित हमलों से बचाने के लिए मल्‍टी-लेयर मिसाइल रक्षा कवच तैयार कर रहा है. हालांकि, चीन के दावों की पुष्‍ट‍ि करना मुश्किल है कि उसका नया सिस्‍टम S-400 जैसे अत्‍याधुनिक एयर डिफेंस सिस्‍टम के सामने कहां टिकता है।  चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, सेंट्रल थिएटर कमांड एयर फोर्स की ‘शेनवेई मिसाइल बटालियन’ ने उत्तर-पश्चिमी चीन में नए मिसाइल शील्‍ड का परीक्षण किया है. इस अभियान में सैन्य इकाई को सड़क मार्ग, रेलवे, वाई-20 परिवहन विमानों और समुद्री जहाजों के जरिये हजारों किलोमीटर दूर से तैनात किया गया था. अभ्यास के दौरान HQ-9B सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली को HQ-19 और HQ-29 इंटरसेप्टर के साथ इंटीग्रेट किया गया. चीनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मिसाइल चेतावनी मिलने से लेकर उसे रोकने तक का समय बेहद सीमित था. कुछ परिस्थितियों में यह अवधि महज दो मिनट रह जाती है. आने वाली मिसाइल के अचानक दिशा बदलने पर जवाबी कार्रवाई के लिए सैनिकों के पास कुछ ही सेकंड थे. पीएलए का दावा है कि रिएक्‍शन में एक-दो सेकंड की देरी भी लक्ष्य को रोकने का अवसर गंवा सकती थी. इस अभ्यास में थ्रस्ट-वेक्टर कंट्रोल, एक्टिव रडार गाइडेंस और विभिन्न रक्षा प्रणालियों के बीच समन्वय की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।  परमाणु रणनीति में बदलाव का संकेत सैन्य विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन की यह तैयारी केवल सामरिक रक्षा तक सीमित नहीं है. एशिया टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 में जर्नल ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज में प्रकाशित अलेक्जेंडर रिक्टर और अन्य लेखकों के अध्ययन के मुताबिक चीन की नई बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा व्यवस्था में मोबाइल HQ-29 मिडकोर्स इंटरसेप्टर, HQ-19 टर्मिनल डिफेंस सिस्‍टम, शुरुआती चेतावनी देने वाले सेटेलाइट और अत्याधुनिक फेज्ड-एरे रडार शामिल हैं. यह व्यवस्था अमेरिका और भारत की अंतरमहाद्वीपीय, पनडुब्बी से दागी जाने वाली तथा मध्यम दूरी की मिसाइलों से पैदा होने वाले खतरे का मुकाबला करने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है. चीन पहले मिसाइल रक्षा प्रणालियों को रणनीतिक स्थिरता के लिए चुनौती मानता था, लेकिन अब वह परमाणु हमले से होने वाले नुकसान को सीमित करने और परमाणु टकराव के दौरान अपनी जवाबी क्षमता सुरक्षित रखने पर जोर दे रहा है. इसका एक प्रमुख उद्देश्य चीन के राजनीतिक नेतृत्व को अचानक किए जाने वाले हमले से बचाना और परमाणु हथियारों के जवाबी इस्तेमाल से जुड़े ठिकानों को सुरक्षित रखना है. इसके साथ ही चीन अपनी नौसेना के दूर समुद्र में संचालित होने वाले युद्धपोतों को भी मिसाइल हमलों से बचाना चाहता है। भारत की परमाणु पनडुब्बियां भी चीन की चिंता चीन की मिसाइल रक्षा व्यवस्था के विस्तार का प्रमुख कारण भारत की समुद्र आधारित परमाणु प्रतिरोधक क्षमता है. सितंबर 2026 में बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स में हंस क्रिस्टेंसन और अन्य एक्‍सपर्ट्स के अध्ययन के मुताबिक, भारत अपनी परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बियों के बेड़े का विस्तार कर रहा है, ताकि किसी परमाणु हमले की स्थिति में समुद्र से जवाबी हमला करने की विश्वसनीय क्षमता बनी रहे. भारत की आईएनएस अरिहंत फिलहाल 700 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-15 मिसाइलों से लैस है. इन मिसाइलों से चीन को निशाना बनाने के लिए पनडुब्बियों को दक्षिण चीन सागर तक पहुंचना होगा. हालांकि, आईएनएस अरिघात के शामिल होने और आठ मिसाइल ट्यूब वाली बड़ी पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन की मौजूदगी से भारत की क्षमता बढ़ी है. आईएनएस अरिसुदन और S-5 श्रेणी की पनडुब्बियां भी विकास के विभिन्न चरणों में हैं. भारत की 3,500 किलोमीटर तक मार करने वाली K-4 पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के शामिल होने के बाद भारतीय पनडुब्बियां उत्तरी बंगाल की खाड़ी से चीन के अधिकांश हिस्सों को निशाना बना सकेंगी. वहीं, 5,000 किलोमीटर की K-5 मिसाइल से भारत की पहुंच पूरे एशिया में और व्यापक हो सकती है. ऐसे में चीन के लिए अपनी मिसाइल रक्षा व्यवस्था को मजबूत करना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है।  

भोपाल के विकास को मिलेगी नई दिशा, 51 किमी कॉरिडोर के लिए मास्टर प्लान में होगा नोटिफिकेशन

भोपाल  भोपाल शहर के विकास को गति देने तय 51 किमी लंबाई का ग्रोथ कॉरिडोर 300 की बजाय 500 मीटर हो तभी पूरा लाभ मिलेगा। शहर से बाहर इस कॉरिडोर के पास एक्स्ट्रा हाइटेंशन लाइन है, जिसमें 200 मीटर तक का हिस्सा खत्म हो रहा है। यदि इसे 300 मीटर तक ही रहने दिया तो शहर को पूरा लाभ नहीं मिलेगा। टीएंडसीपी के पास इसे लेकर बदलाव के आवेदन पहुंच रहे हैं। मास्टर प्लान सुनवाई में भी इस मामले को उठाया जा रहा है। मास्टर प्लान अंतिम अधिसूचना के साथ ही इसकी चौड़ाई भी तय हो जाएगी। प्लान पर सुनवाई  जारी रही। 142 आपत्तिकर्ताओं ने यहां अपनी बात रखी। इसमें मिसरोद में 45 मीटर रोड मामले में फिर लोगों को बुलाया गया था। भोपाल सिटीजंस फोरम के सदस्यों ने भी अपनी बात रखी। इसमें आवासीय में व्यावसायिक समेत कैचमेंट से जुड़े मामले रहे। 75 मीटर कॉरिडोर की ओर प्रोजेक्ट्स के बैकवॉल की मांग ग्रोथ कॉरिडोर मौजूदा भोपाल बायपास ही रहेगा। इसे ही विस्तारित किया जाएगा। 75 मीटर चौड़ाई वाले प्रस्तावित कॉरीडोर में किसी कॉलोनी, कमर्शियल प्रोजेक्ट का गेट नहीं खुले, इसके लिए प्लान में कॉरिडोर की ओर प्रोजेक्ट की बैकवॉल रखने का सुझाव दिया जा रहा है। अर्बन एक्सपर्ट कमल राठी का कहना है कि इससे कॉरिडोर की ओर किसी तरह की वाहन पार्किंग या भीड़ वाली स्थिति नहीं होगी। प्रोजेक्ट कॉरिडोर के पास होगा, लेकिन एंट्री दूसरी तरफ रहने से कॉरिडोर में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। ग्रोथ कॉरिडोर के 75 मीटर पर कंट्रोल लाइन अभी तय नहीं है, इसे तय करने की मांग है, ताकि इसकी जद से दूरी की स्थिति स्पष्ट हो। ऐसे समझें ग्रोथ कॉरिडोर यह कॉरिडोर नर्मदापुरम रोड से लेकर इंदौर रोड तक के मौजूदा 51 किमी बायपास मार्ग पर विकसित होगा। राजाभोज एयरपोर्ट में प्रस्तावित एजुकेशन, नॉलेज, एआइ सिटी सिटी के साथ प्रस्तावित कमर्शियल मिक्स्ड-यूज केंद्रों और शहर के बाहरी उपनगरों को आपस में जोड़ेगा। साथ ही, इसे रेडियल सडकों के माध्यम से अन्य सभी प्रमुख मार्गों से भी जोड़ा जाएगा। इस प्रकार विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम और इंदौर जैसे प्रदेश के प्रमुख राजधानी भोपाल से सीधे जुड़ जाएंगे। अभी कुल 675 मीटर चौड़ाई और लगभग 3,000 हेक्टेयर भूमि इस कॉरिडोर के दायरे में आएगी। यदि बदलाव किया जाता है तो फिर यह 675 मीटर चौड़ी पट्टी ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट टीओडी जोन घोषित होगी। मुख्य सड़क से सीधे सटी जमीन पर विकास की अनुमति के लिए न्यूनतम 4000 वर्ग मीटर की प्लॉट साइज तय की गई है। टीएंडसीपी के संयुक्त संचालक नीरज आनंद लिखार बताते हैं कि इस पर लोगों के सुझाव आए हैं। एक्सपर्ट से चर्चा करने व शासन के निर्देश से इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।