samacharsecretary.com

हर दिन बढ़ रहे मरीज, अस्पतालों में बेड की किल्लत! शहर में फैल रही ये बीमारी बनी चिंता का कारण

अहमदगढ़ 
शहर में डेंगू का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते शहर के सभी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन नगर परिषद अहमदगढ़ इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। नगर परिषद डेंगू मच्छरों से छुटकारा दिलाने के लिए कोई छिड़काव नहीं करवा रही है जिसके चलते डेंगू का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यहां यह बताना जरूरी है कि शहर के धार्मिक और सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली संस्था श्री सालासर बाला जी सेवा मंडल पिछले कई दिनों से डेंगू से बचाव के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में दवा का छिड़काव करवा रही है। लेकिन करीब 40 हजार की आबादी वाले शहर में एक मशीन होना काफी नहीं है, वह भी प्राइवेट मशीन में।

शहर में डेंगू के कारण सैंल कम होने का ट्रेंड दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रभावित मरीज को बचाने के लिए लुधियाना से भारी खर्च पर सैंल मंगाकर मरीज को लगाए जा रहे है। जिसके कारण सैंल कम होने से एक डेंगू मरीज पर कम से कम 25 हजार का खर्च आ रहा है। अगर यह प्रोसेस दो बार किया जाए तो 50 हजार तक का खर्च लगभग तय है जिसके कारण शहरवासियों में डर का माहौल है। यहां देखने वाली बात यह है कि नगर परिषद शहरवासियों को इस बीमारी से लड़ने के लिए ओर कितना समय खुला छोड़ेगी या जल्द ही छिड़काव करके डेंगू को कम करने या खत्म करने में सफल होगी। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here