samacharsecretary.com

मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

मां दुर्गा की शरण में फूट-फूटकर रोए कल्याण बनर्जी

दुर्गा पूजा में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, छलके आंसू

कोलकाता/श्रीरामपुर
ममता बनर्जी गुट वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और श्रीरामपुर से लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी का एक भावुक रूप सामने आया है। राजनीतिक बहसों और तीखी बयानबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले कल्याण बनर्जी महाष्टमी के अवसर पर 'संधि पूजा' के दौरान मां दुर्गा के सामने फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए। वो पूजा के दौरान इतना भावुक हो गए कि अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनका ये भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि दुर्गा पूजा के सबसे पावन क्षणों में से एक 'संधि पूजा' के दौरान श्रीरामपुर स्थित अपने रिहायशी परिसर 'गंगा दर्शन' में सांसद बनर्जी मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने संस्कृत के श्लोकों का उच्चारण करते समय उनकी भावनाएं उमड़ पड़ीं और आंखों से आंसू बहने लगे। हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा, "मां, मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो, ज्ञान दो और भक्ति दो"। इसके साथ ही उन्होंने "भवतारिणी मां, जय तारा!" का उद्घोष भी किया।
 
राजनीतिक छवि से इतर गहरा आस्था भाव
संसद और सार्वजनिक मंचों पर अपने सख्त तेवर और कड़े हमलों के लिए पहचाने जाने वाले कल्याण बनर्जी धार्मिक आयोजनों में अपनी राजनीतिक छवि को पीछे छोड़ देते हैं। वे हर साल दुर्गा पूजा और बांकुरा के डोलतला स्थित अपने पैतृक घर की काली पूजा में इसी तरह भावुक नजर आते हैं। इससे पहले वह श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन के पास आरएमएस मैदान में आयोजित पूजा के संरक्षक थे, लेकिन परिस्थितियों के बदलने के बाद अब वे अपने गंगा दर्शन स्थित आवास परिसर की पूजा में शामिल हुए। स्थानीय राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद अब आरएमएस ग्राउंड की पूजा बीजेपी के नियंत्रण में है और वहां कल्याण बनर्जी की कोई भूमिका नहीं रही।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here