samacharsecretary.com

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, हरियाणा-पंजाब में तापमान लुढ़का, फरीदकोट-नारनौल में रिकॉर्ड गिरावट

चंडीगढ़ 
पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.4 डीग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने के साथ यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान(4.6 डिग्री सेल्सियस) नारनौल में दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि फिरोजपुर में छह डिग्री, अमृतसर में 6.1 डिग्री, लुधियाना में 6.8 डिग्री और पटियाला में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, हिसार में 6.2 डिग्री, सिरसा में 6.6 डिग्री, करनाल में सात डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री और अंबाला में 9.8 डिग्री रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब' श्रेणी में, शीत लहर का पूर्वानुमान
दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब'' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 'समीर' ऐप के अनुसार, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 रहा। राष्ट्रीय राजधानी के 26 केंद्रों में एक्यूआई "बेहद खराब" श्रेणी में दर्ज की गई।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा', 51 से 100 ‘संतोषजनक', 101 से 200 ‘मध्यम', 201 से 300 ‘खराब', 301 से 400 ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर' माना जाता है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शीत लहर चलने का अनुमान जताया है। दिल्ली में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है तथा सुबह सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत तक पहुंच गई। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान
राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आने वाले कुछ दिन राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने और राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, वहीं कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी और शीतलहर से राहत मिलेगी।

विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से ऊपर और अधिकांश भागों में 10 डिग्री से ऊपर (सामान्य के आसपास) रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि फतेहपुर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here