samacharsecretary.com

हरियाणा के लिए राहत भरी खबर: लिंगानुपात में सुधार, सरकार ने रखा 920 का लक्ष्य

चंडीगढ़
हरियाणा में लिंगानुपात में निरंतर सुधार हो रहा है। पिछले साल 15 नवंबर को जहां लिंगानुपात 907 था, वहीं इस बार नौ अंक के सुधार के साथ यह 916 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने अधिकारियों को 31 दिसंबर तक लिंगानुपात 920 तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। 

लिंगानुपात में सुधार के लिए गठित स्टेट टास्क फोर्स की साप्ताहिक बैठक में मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि शहरों एवं कस्बों में माइग्रेटिड पापुलेशन वाले एरिया में सभी नवजात बच्चों का जन्म पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। जिन स्लम क्षेत्रों में नवजात बच्चों का जन्म पंजीकरण कम है, उनमे कैंप लगाकर या लोगों को जागरूक करके जन्म पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की तरफ से उन परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं को समय पर पहुंचाया जा सके।  

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here