samacharsecretary.com

तेज प्रताप यादव का बयान: ‘राहुल गांधी को मीट-मुर्गा बनाएं, प्रियंका ही INDIA ब्लॉक की नेता बनें’

 पटना

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के INDIA ब्लॉक का चेहरा बनने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना भी साधा। 

बिहार की राजनीति पर राहुल गांधी के हालिया बयान पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "राहुल गांधी इसी सब चीज में फंसे रहेंगे. शुरू से तो बुलेट चलाते हुए उनको शौक नहीं पूरा हुआ. अब इनको कुर्सी पर बैठने का लालच हो गया है. लालचपंती से दूर रहें. और वो जो अपना कुकिंग कर रहे थे, मीट-मुर्गा बना रहे थे, वही बनाते रहें। 

उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी ही चला सकती हैं. वे इंदिरा जी की तरह हैं, वही चला सकती हैं. राहुल गांधी से चलने वाला नहीं है। 

बिहार की गद्दी पर बैठना है क्या?'
तेज प्रताप यादव ने कहा, "यात्रा लगा लेने से, बुलेट पर बैठ जाने से और एक-दूसरे पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा. अब नीतीश कुमार जी के बारे में बोल रहे हैं. नीतीश जी छोड़कर गए, दूसरे आदमी आए और सीएम बने. ये दूसरे राज्य में हैं, इनको क्यों लालचपंती लग रहा है. इनको बिहार की गद्दी पर बैठना है क्या। 

राहुल ने नीतीश पर क्या कहा था?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा, जिन्होंने पिछले हफ़्ते मुख्यमंत्री पद इस्तीफ़ा दे दिया था. राहुल गांधी ने उन्हें 'कॉम्प्रोमाइज्ड' बताया और आरोप लगाया कि JD(U) प्रमुख के पिछले कामों की वजह से बीजेपी उन पर पूरी तरह से कंट्रोल कर पा रही है। 

राहुल गांधी ने नीतीश पर यह हमला तब किया, जब कांग्रेस नेता तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक चुनावी रैली में बोल रहे थे. गौर करने वाली बात है कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद हैं। 

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा, "बीजेपी नीतीश को मुख्यमंत्री पद से इसलिए हटा पाई, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री किसी दबाव में थे और राज्यसभा भेजे जाने के बाद उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला. बिहार के सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश ने 14 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था। 

JD(U) नेता का नाम लिए बिना, कांग्रेस नेता ने कहा, "ज़रा देखिए कि हाल ही में बिहार में क्या हुआ है. मुख्यमंत्री को हटा दिया गया है और उनकी जगह एक बीजेपी नेता को बैठा दिया गया है. ऐसा क्यों? क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री किसी दबाव में हैं. उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला और चुपचाप राज्यसभा चले गए। 

बिहार का उदाहरण देते हुए, राहुल ने तमिलनाडु के लिए भी वैसी ही चिंता जताई और कहा कि बीजेपी एक ऐसी राज्य सरकार चाहती है, जिस पर वह पूरी तरह से अपना कंट्रोल रख सके। 

राहुल ने आगे कहा, “उनके (नीतीश) पिछले कामों की वजह से बीजेपी उन्हें पूरी तरह से अपने काबू में कर पाई. वे (बीजेपी) यहां तमिलनाडु में भी यही करना चाहते हैं. वे ऐसी सरकार चाहते हैं, जिस पर उनका पूरा कंट्रोल हो. वे ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं, जो ठीक वही करे जो वे कहें. और ऐसा हम उन्हें कभी भी नहीं करने देंगे। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here