samacharsecretary.com

सीकर के वीर सपूत देशराज सिंह की ड्यूटी के दौरान शहीद , गांव में शोक

  सीकर

देश की सेवा करते हुए राजस्थान के सीकर का एक और जवान शहीद हो गया है. नीमकाथाना में पाटन इलाके के निवासी जवान देशराज सिंह तंवर की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, वह अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर पर पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान लैंडस्लाइड की वजह से एक दर्दनाक हादसा हुआ और वह इसके चपेट में आ गए. जिससे जवान देशराज सिंह की जान चली गई है. देशराज सिंह के ड्यूटी पर शहीद होने की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव काचरेडा में शोक की छा गई.

कल राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि शहीद देशराज सिंह तंवर का अंतिम संस्कार मंगलवार उनके पैतृक गांव काचरेडा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. कल सुबह शहीद के सम्मान में पाटन से काचरेडा तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार, देशराज सिंह तंवर 25 अप्रैल को सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान अचानक हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आए. जिसमें वह शहीद हो गए.

शहीद देशराज के दादा भी भारतीय सेना में रहे
सोमवार सुबह शहीद जवान देशराज का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गुवाहाटी से दिल्ली लाया गया. इसके बाद दिल्ली से लाकर कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में रखा जाएगा. शहीद देशराज सिंह के परिवार का सेना से पुराना नाता है. उनके चाचा सुबे सिंह ने बताया कि देशराज तीन भाई-बहन थे, जिसमें वह दूसरे नंबर पर थे. उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना में सेवा हैं.

अपने पीछे छोड़ गए पत्नी और 2 साल की बेटी
वहीं उनके दादा भगवान सिंह भारतीय सेना में रहे, जो रिटायर हो चुके हैं. परिजनों ने बताया कि देशराज 5 साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे और भारतीय सेना के ग्रेनेडियर के पद तैनात थे. शहीद अपने पीछे पत्नी और एक 2 साल की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं. देशराज की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. हालांकि अभी तक घर में पिता उदय सिंह, परिवार की महिलाओं और बुजुर्गों को देशराज सिंह के शहीद होने की जानकारी नहीं दी गई है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here