samacharsecretary.com

भीषण आग से हड़कंप: पानीपत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग पर 52 दमकल ने पाया काबू

पानीपत.

शहर में रिसालू रोड स्थित लक्ष्य टेक्सटाइल मिल में रविवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए सोनीपत, करनाल, समालखा, एनएफएल और रिफाइनरी से भी दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ीं।

प्रत्यक्षदर्शियों और मिल प्रबंधन ने बताया कि रात को खराब मौसम के चलते बिजली आ जा रही थी, जिससे शार्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई। फैक्ट्री में धागा और कच्चा माल होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि आग रात करीब ढाई बजे लगी थी, जिस पर सुबह साढ़े 9 बजे तक काबू पाया जा सका। इस दौरान कुल 52 से अधिक दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया। आग के चलते एक मंजिला फैक्ट्री के ऊपर बना भवन भी गिर गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here