samacharsecretary.com

गोबर और दूषित पानी बहाने वाले डेयरी संचालक पर लुधियाना में कानूनी कार्रवाई

लुधियाना

लुधियाना की लाइफलाइन माने जाने वाले बुड्ढा दरिया (नाला) को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जल संसाधन विभाग (ड्रेनेज-कम-माइनिंग और जियोलॉजी मंडल) की शिकायत पर थाना नंबर 7 की पुलिस ने एक डेयरी संचालक के खिलाफ की करवाई। 

कार्यकारी इंजीनियर लुधियाना ड्रेनेज-कम-माइनिंग मंडल को सूचना मिली थी कि गुरु नानक नगर गांव भामियां कलां स्थित एक डेयरी द्वारा सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जांच में पाया गया कि आरोपी डेयरी संचालक सुरिंदर कुमार उर्फ रोमी अपनी डेयरी का गोबर, गंदगी और दूषित पानी सीधे बुड्ढा दरिया में बहा रहा था।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 10 फरवरी 2026 को प्राप्त हुई लिखित शिकायत के आधार पर अमल में लाई गई है। रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि डेयरी वेस्ट के कारण नाले का पानी न केवल जहरीला हो रहा है, बल्कि इससे जल शोधन परियोजनाओं में भी बाधा आ रही है।

इन धाराओं में फंसा आरोपी
पुलिस ने आरोपी सुरिंदर कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और ड्रेनेज एक्ट U/S 70 NIC & Drainage Act 1873 सरकारी जलमार्गों में कचरा फेंकने और नियमों के उल्लंघन में धारा 271, 272, 279 BNS के तहत केस दर्ज किया है। जन स्वास्थ्य को खतरे में डालने लापरवाही से प्रदूषण फैलाने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के मामले में।

प्रशासन की चेतावनी: अब नरमी नहीं
ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि बुड्ढा नाला का कायाकल्प मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसके बावजूद कई डेयरी संचालक और फैक्ट्रियां चोरी-छिपे वेस्ट पाइपों के जरिए नाले में कचरा डाल रहे हैं।

थाना 7 के जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी की डेयरी पर भी विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जा सकती है, ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति ऐसी हिम्मत न करे।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here