samacharsecretary.com

साइबर, महिला और SC-ST थाना समेत चार यूनिट एक छत के नीचे, देवघर में बनेगा G+6 भवन

देवघर
 आने वाले समय में देवघर की पुलिस व्यवस्था ना केवल व्यवस्थित होगी बल्कि आधुनिक व मजबूत बनाने के लिए वर्तमान साइबर थाना परिसर में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से सात मंजिला जी-प्लस सिक्स भवन बनाया जाएगा।

इसके बनने के बाद लोगों को अलग-अलग थानों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। दुर्गा पूजा के बाद संभवत: भवन निर्माण की प्रक्रिया बहुत शुरू होगी।

शुक्रवार को एसपी प्रवीण पुष्कर ने एमकेएस कंस्ट्रक्शन के निदेशक मनोज सिंह, हाउसिंग कॉरपोरेशन के इंजीनियर, सार्जेंट मेजर के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने साइबर थाना सहित पुलिस क्वार्टर के पीछे साइट विजिट किया। निर्माण कार्य से जुड़ी तमाम प्रक्रिया से अवगत हुए। बताया गया कि गृह विभाग के निर्देश पर बनने वाले इस भवन में साइबर थाना, महिला थाना, एससी-एसटी थाना और मानव तस्करी से जुड़े मामलों के लिए विशेष थाना एक ही परिसर में संचालित होगा।

भवन में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, आधुनिक लिफ्ट, थाना प्रभारी कक्ष, कार्यालय, रिकार्ड रूम, जांच कक्ष, बैठक कक्ष, हाजत और कर्मचारियों के कार्यस्थल बनाया जाएगा।

वहीं, शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए वेटिंग हाल भी होगा। पेयजल, महिला व पुरुष शौचालय के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था भी होगी।

इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन से हो चुकी है। एमकेएस कंस्ट्रक्शन को कार्य भी मिल चुका है। कंपनी ने एग्रीमेंट भी कर लिया है।

नगर थाना परिसर स्थित क्वार्टर भी एसपी ने लिया जायजा
इसके बाद एसपी ने पूरे नगर थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वायरलेस आफिस, यातायात थाना, बैरक, महिला थाना, नगर थाना के बगल जर्जर क्वार्टर का भी जायजा लिया।

बताया कि नगर थाना के मरम्मत कार्य का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। इस दौरान नगर थाना परिसर को सुसज्जित करने को लेकर कार्ययोजना के प्रस्ताव से संबंधित बातों की चर्चा की गई।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here