samacharsecretary.com

गंगा की रेती पर सजेगा मिनी कुंभ, आठ सेक्टर में बांटा जाएगा मखदूमपुर मेला

हस्तिनापुर
पौराणिक नगर हस्तिनापुर के मखदुमपुर घाट पर यह धारा गुजरती है, तो रेतीली धरती पर एक अनूठी, जीवंत और अस्थायी मिनी नगरी का सृजन हो जाता है, जिसे मखदुमपुर गंगा मेला कहा जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर इसी घाट पर मिनी कुंभ की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्य घाट, मुख्य मार्ग व रिंग रोड आदि को तैयार करने के लिए श्रमिकों ने कार्य किया। मेले को आठ सेक्टर में विभाजित किया जाएगा।

जिला पंचायत द्वारा मखदूमपुर गंगा मेले का शुभारंभ 20 नवंबर को होना प्रस्तावित है। मेले की तैयारियों में पिछले कई दिनों से मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा है।

मेले में नहीं रहेगी कोई कमी 
गुरुवार को मुख्य घाट को तैयार करने का कार्य शुरु किया गया, जिसमें घाट को समतल करना, गहरे पानी वाले स्थान को चिह्नित करते हुए वहां पर बैरिकेडिंग कराना आदि कार्य शामिल है। पिछले कई दिनों से मुख्य मार्ग, रिंग रोड, बाजार मार्ग को तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। मेले में कोई कमी न रह जाए इसके लिए प्रशासन व जिला पंचायत कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

जिला पंचायत के अवर अभियंता रोहित ने बताया कि मेले को आठ सेक्टर में विभाजित किया गया है। मखदूमपुर गांव से मेला स्थल तक लगभग तीन किमी का मार्ग व रिंग रोड, बाजार सहित सभी मार्गो को बनाने व दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है।

मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर दलदली जमीन होने के कारण थोडी परेशानी हो रही है, जिसे मिट्टी आदि डालकर सही किया जा रहा है। बताया कि मेला शुभारंभ से पूर्व सभी तैयारियों पूर्ण कर ली जाएंगी।

1929 से अनवरत जारी गौरवशाली परंपरा
आम जनमानस की अगाध आस्था का केंद्र यह मेला स्वतंत्रता पूर्व वर्ष 1929 से लगातार आयोजित होता आ रहा है। इस मेले की शुरुआत मवाना के पत्रकार एवं आर्य समाजी रामजीदास हितैषी ने की थी। वर्ष 1945 में हितैषी जी को डोरली स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज गुरुकुल के संचालन के लिए जाना पड़ा, जिसके बाद आर्य समाज के समर्पित कार्यकर्ताओं ने मेले की बागडोर संभाली।

इसके पश्चात तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य एवं स्वतंत्रता सेनानी रूमाल सिंह ने इसकी जिम्मेदारी संभाली। देश की स्वतंत्रता के उपरांत रूमाल सिंह जी के पुलिस विभाग में सेवा में चले जाने के बाद से यह मेला औपचारिक रूप से जिला पंचायत के नियंत्रण में संचालित होता आ रहा है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here