samacharsecretary.com

बालको प्लांट में बड़ी चोरी का खुलासा, 49 किलो कॉपर केबल के साथ दो आरोपी पकड़े गए

कोरबा.

बालको प्लांट में कॉपर केबल चोरी के अनोखे मामले का खुलासा हुआ है। चोरों ने 49.280 किलो कॉपर वायर को शरीर में कमर से छाती तक लपेटकर बाहर ले जाने की कोशिश की, लेकिन प्रोजेक्ट गेट पर सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। बालकोनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच की है। बालको प्लांट के CH-04 के सामने खुले में रखे केबल ड्रम से AIFL कंपनी की कॉपर केबल काटी गई थी। आरोपी पथरीपारा निवासी भीम मल्लाह (23) और भटगांव उपरपारा निवासी नरेश कुमार कंवर (21) ने केबल का प्लास्टिक कवर हटाकर तांबे के तार को अपने शरीर में लपेट लिया और ऊपर से कपड़े पहन लिए। दोनों गेट पास कार्ड के जरिए प्लांट में घुसे थे। सुरक्षा गार्ड संदीप श्रीवास्तव और मुकेश बरेठ को गेट पर युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी। तलाशी में उनके शरीर पर लिपटा कॉपर वायर मिला। सूचना पर बालकोनगर पुलिस मौके पर पहुंची।

शिकायतकर्ता मनीष विश्वास की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर बरामद कॉपर का वजन 49.280 किलोग्राम मिला, जिसकी कीमत 49,280 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से केबल का कटा हिस्सा और पास की इमारत के ऊपर से प्लास्टिक कवर के अवशेष भी बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से कटर और हेक्सा ब्लेड भी जब्त किया गया है। वही रस्सी भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अधिकांश कर्मचारियों की छुट्टी होने का फायदा उठाकर चोरी की योजना बनाई थी। रात में सुनसान देखकर केबल काटी और उसे शरीर में बांधकर बाहर निकलने का प्लान था।

बालको नगर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) और साजिश की धारा 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और गेट पास के दुरुपयोग की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here