samacharsecretary.com

PF निकासी के नए नियमों के बीच SWP पर टैक्स की चर्चा, समझें पूरा गणित

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्‍य निधि के तहत सिस्‍टमैटिक विड्रॉल प्‍लान (SWP) सिस्‍टम लागू करने की तैयारी चल रही है. ईपीएफओ ने इसे शामिल करने का ऐलान किया है. इसके आने से रिटायर लोगों को अपनी पूरे PF सेविंग एक बार में निकालने के बजाय हर महीने रेगुलर इनकम या पेंशन की तरह विकल्‍प मिल जाएगा। 

मतलब अगर आपके अकाउंट में 10 लाख रुपये हैं तो उसे सिस्‍टमैटिक तरीके से आप 10-10 हजार रुपये करके हर महीने अपने बैंक अकाउंट में पा सकते हैं. इसके लिए बार-बार क्‍लेम करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सिर्फ SWP सिस्‍टम को इनेबल करना होगा. हालांकि, अब सिस्‍टम से एक सवाल और भी लोगों के मन में घूम रहा है कि क्‍या PF वाले SWP पर टैक्‍स भी लागू होगा? आइए समझते हैं…  

क्या EPF विड्रॉल अभी टैक्स-फ्री है?
मौजूदा इनकम टैक्स नियमों के तहत, अगर किसी कर्मचारी ने कम से कम पांच साल की लगातार सर्विस पूरी कर ली है, तो किसी मान्यता प्राप्त प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने पर आम तौर पर छूट मिलती है. यह छूट कुछ खास हालात में भी लागू हो सकती है, जिसमें खराब सेहत, कंपनी का बंद होना या कर्मचारी के कंट्रोल से बाहर के दूसरे कारणों से नौकरी से निकालना शामिल है। 

पिछले एम्प्लॉयर के साथ सर्विस को पांच साल की जरूरत में गिना जा सकता है, जब प्रोविडेंट फंड बैलेंस सही तरीके से ट्रांसफर किया जाता है. हालांकि, पांच साल पूरे होने से पहले पैसे निकालने पर, हालात और लागू छूट के आधार पर टैक्स लग सकता है। 

किस सिचुएशन में लग सकता है टैक्‍स? 

    लगातार पांच साल की नौकरी के बाद पैसे निकालने पर आमतौर पर टैक्‍स नहीं लगता है. 
    अगर पांच साल की नौकरी पूरा करने से पहले निकासी करते हैं तो टैक्‍स लग सकता है. 
    एम्‍प्‍लॉयर के बीच ईपीएफ बैलेंस ट्रांसफर करने की स्थिति में भी 5 साल नौकरी वाला नियम लागू होगा. 
    बिमारी के कारण या नौकरी जाने पर पीएफ निकाला जाता है तो टैक्‍स नहीं लगेगा. 
    लिमिट से ज्‍यादा पीएफ कटौती पर मिले ब्‍याज पर टैक्‍स का नियम लागू हो सकता है. 
    रिटायरमेंट के बाद EPF विड्रॉल पर आमतौर पर टैक्‍स से छूट मिलती है. 

SWP पर लगेगा टैक्‍स? 
अभी तक इसे लेकर सरकार या बोर्ड की ओर से कोई स्‍पष्‍टता नहीं दी गई है, लेकिन कुछ एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इसे लेकर छूट मिल सकती है, क्‍योंकि यह रिटायरमेंट पर एक पेंशन की तरह ही रेगुलर इनकम प्रोवाइडर की तरह काम करेगा. ताकि उनके बुढ़ापे के समय में भी हर महीने पैसों की कमी महसूस ना हो. हालांकि, जबतक सरकार की ओर से पूरी गाइडलाइन नहीं जारी हो जाती है, तबतक इसे टैक्‍स फ्री मानना गलत होगा। 

बाकी बचे हुए पैसों पर ब्‍याज मिलता रहेगा? 
मौजूदा नियमों के तहत, EPF अकाउंट में जमा ब्याज पर अकाउंट के स्टेटस और उससे जुड़े नियमों के आधार पर अलग-अलग टैक्स लग सकते हैं. मौजूदा नियमों के तहत, तय सालाना लिमिट से ज़्यादा एम्प्लॉई कंट्रीब्यूशन पर मिलने वाला इंटरेस्ट भी टैक्सेबल हो सकता है। 

5 साल का नियम क्‍या है? 
EPF विड्रॉल पर मिलने वाली टैक्स छूट तय करने के लिए पांच साल की लगातार सर्विस जरूरी है. समय-समय पर पेमेंट शुरू करने से यह कंडीशन अपने आप खत्म नहीं हो जाती है. इसलिए, कम क्वालिफाइंग सर्विस पीरियड वाले मेंबर्स को लंबी नौकरी के बाद रिटायर होने वालों से अलग टैक्स नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here