samacharsecretary.com

पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रही हिंदू आबादी? 2070 तक दोगुनी होने के दावे के पीछे क्या है गणित

नई दिल्ली

 दुनिया में बढ़ती हुई आबादी चिंता का विषय है. सीमित प्राकृतिक संसाधन की वजह से इस बात पर मंथन होना लाजमी है कि आखिर जनसंख्या वृद्धि पर लगाम कैसे लगाई जाए, वहीं दूसरी ओर प्यू रिसर्च सेंटर ने जो डेटा रिलीज किया है वह हर तरह से हैरान ही करता है. इनका कहना है कि दुनिया में हर धर्म के लोगों में बढ़ोतरी होनी तय है और यह बढ़ोतरी बहुत तेजी से होगी. इस रिपोर्ट में यह तो बताया है कि किस देश में मुस्लिमों की संख्या तेजी से बढ़ेगी, वहीं इस बात का भी जिक्र है कि एक मुस्लिम देश में 2070 तक हिंदू आबादी दोगुनी हो जाएगी. आइए उस देश के बारे में  समझते हैं। 

किस मुस्लिम देश में दोगुने होंगे हिंदू?
इस रिपोर्ट में पाकिस्तान में तेजी से हिंदू समुदाय की बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर बात हुई है. इसके लिए महत्वपूर्ण आंकड़े पेश किए गए हैं. रिपोर्ट की मानें तो साल 2020 तक पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 50 लाख के आसपास थी, जो कि 2070 तक बढ़कर दोगुने से ज्यादा होकर 1.03 करोड़ तक पहुंच जाएगी. यह बढ़ोतरी आप्रवासन की वजह से नहीं बल्कि उच्च जन्म दर की वजह से होगी. वहीं भारत के अलावा अमेरिका बढ़ती तेजी से बढ़ती हुई हिंदू आबादी का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र होगा. यहां यह संख्या 40 लाख से बढ़कर अमेरिका को दुनिया में पांचवीं सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाला देश बना देंगी. वहीं नेपाल और भारत वैश्विक स्तर पर ऐसे देश रहेंगे जहां हिंदू बहुसंख्यक होंगे। 

भारत में कितनी बढ़ेगी हिंदुओं की संख्या?
साल 2020 में वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की कुल आबादी 1.2 अरब के आसपास थी, जो कि साल 2070 आते-आते 1.4 अरब के आसपास हो सकती है. अकेले भारत में हिंदुओं की जनसंख्या में 17.6 करोड़ का इजाफा होने की उम्मीद है. लेकिन अन्य समुदायों की तेज वृद्धि दर के कारण देश की कुल जनसंख्या में हिंदू हिस्सेदारी 79.4 प्रतिशत से घटकर 75.8 प्रतिशत रह जाएगी. इसी अवधि में भारत में मुस्लिम आबादी का अनुपात 15.2 प्रतिशत से बढ़कर 19.6 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है. दुनिया की कुल आबादी में भी हिंदुओं का हिस्सा 15% से थोड़ा कम होकर 14% के स्तर पर आ सकता है। 

2035 तक इस्लाम बनेगा सबसे बड़ा धर्म?
प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि यदि जनसंख्या वृद्धि के मौजूदा रुझान इसी तरह जारी रहे, तो साल 2035 तक इस्लाम ईसाई धर्म को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है. अनुमान है कि 2020 से 2070 के बीच जहां दुनिया की कुल आबादी 29 प्रतिशत बढ़ेगी, वहीं इसी अवधि में ईसाइयों की संख्या में 30 प्रतिशत और मुसलमानों की आबादी में करीब 80 प्रतिशत का इजाफा होगा. साल 2070 तक विश्व भर में मुसलमानों की कुल जनसंख्या 3.6 अरब के आंकड़े को पार कर सकती है, जबकि ईसाई समुदाय की आबादी तीन अरब से कुछ कम रहने की संभावना है। 

प्रजनन दर तय करेगी भविष्य का धार्मिक नक्शा
प्यू रिसर्च की रिपोर्ट यह बताती है कि किसी भी धर्म के विस्तार में धर्मांतरण की तुलना में उस समुदाय की प्रजनन दर सबसे निर्णायक भूमिका निभाती है. 2020 से 2025 के बीच मुस्लिम महिलाओं की औसत प्रजनन दर 3.1 बच्चे प्रति महिला और ईसाई महिलाओं की 2.5 रही, जबकि अन्य समूहों का औसत 1.6 पर सिमट गया, जो जनसंख्या स्थिरता के लिए जरूरी 2.1 के मानक से काफी कम है. इसी कम प्रजनन दर और उम्रदराज होती आबादी के कारण चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में जनसंख्या घटने का सीधा असर बौद्ध धर्म पर पड़ेगा, जिससे 2070 तक बौद्धों की कुल संख्या और वैश्विक हिस्सेदारी दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here