samacharsecretary.com

भ्रांतियां तोड़ने के लिए सामुदायिक मंच से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियान

लखनऊ

किशोरियों के माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाएगी। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करने पर सोमवार को राज्य स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक में चर्चा हुई। जिसका उद्देश्य है कि सभी किशोरियों तक जरूरी जानकारी और स्वच्छता सुविधाएं समान रूप से पहुंचें।

एनेक्सी भवन में प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. हेकाली झिमोमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में माहवारी स्वास्थ्य और किशोरावस्था से जुड़ी जानकारी को स्कूलों की नियमित गतिविधियों का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। समिति ने कहा कि किशोरियों को माहवारी शुरू होने से पहले ही आवश्यक जानकारी दी जाए, ताकि वे शारीरिक बदलावों को समझें और स्वच्छता के लिए तैयार रहें।

माहवारी से जुड़े मिथकों, भ्रांतियों और सामाजिक झिझक को दूर करने के लिए विभिन्न विभागों तथा सामुदायिक मंचों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। डिजिटल और सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों से भी सुरक्षित एवं स्वच्छ आदतें अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड और अन्य माहवारी स्वच्छता उत्पादों के सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल निस्तारण की व्यवस्था मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया। नगर विकास और पंचायती राज विभाग के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इससे जुड़ी सेवाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, नगर विकास और समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here