samacharsecretary.com

केंद्र की बड़ी पहल, दोराहा-धुरी में रेल ओवरब्रिज से बढ़ेगी पंजाब की कनेक्टिविटी, रवनीत बिट्टू खुश

चंडीगढ़ 

पंजाब को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने घोषणा की कि दोराहा और धुरी में रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे पंजाब के इंफ्रास्ट्रक्चर सफर में मील का पत्थर बताया और कहा कि ये प्रोजेक्ट सड़कों को जोड़ने से ज्यादा पंजाब की आर्थिक खुशहाली को रफ्तार देंगे। उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं लंबे समय से राजनीतिक कारणों से लटकी हुई थीं, लेकिन केंद्र सरकार ने प्राथमिकता देकर मंजूरी दी। लोग वर्षों से धरने-प्रदर्शन कर रहे थे। 

अब जल्द काम शुरू होगा। कुल 124 करोड़ रुपए की इन परियोजनाओं से दोनों इलाकों में यातायात की पुरानी परेशानियां दूर होंगी। दोराहा (लुधियाना जिले में) में 70 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी बनेगा। यह लेवल क्रॉसिंग नंबर 164ए के पास होगा, जो अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर है। यहां ट्रेन गुजरने पर फाटक बंद रहते हैं, जिससे जाम लगता है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ब्रिज बनने से सड़क यातायात सुचारू होगा, समय बचेगा और दुर्घटनाएं कम होंगी।

धुरी (संगरूर जिले में) में 54 करोड़ रुपए से आरओबी का निर्माण होगा। यह बठिंडा सेक्शन के नॉन-इंटरलेवल क्रॉसिंग क्षेत्र में बनेगा, जहां जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग (जीएडी) को मंजूरी मिल चुकी है। धुरी में फाटक बंद होने से शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। कई बार 3-4 घंटे जाम रहता है, जिससे स्कूल, बाजार और रोजमर्रा का काम प्रभावित होता है। इस ब्रिज से एक लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा।

ये परियोजनाएं पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हैं। आरओबी से यातायात बेहतर होगा, व्यापार और परिवहन बढ़ेगा तथा दैनिक जीवन आसान बनेगा। केंद्र सरकार की यह पहल राज्य के विकास में बड़ा योगदान देगी। बिट्टू ने पंजाब के लोगों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ये बदलाव आर्थिक प्रगति को नई गति देंगे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here