samacharsecretary.com

आदमपुर कचरा खंती में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

 भोपाल
 राजधानी की आदमपुर छावनी स्थित कचरा खंती में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। यहां बड़ी मात्रा में जमा कचरा आग की चपेट में आ गया। आग से उठता धुआं दूर तक दिखाई दिया, जबकि जलते कचरे की दुर्गंध आसपास के इलाकों में फैल गई। सूचना मिलते ही नगर निगम का अमला और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

18 महीने में बार- बार आग लगने का दावा
आदमपुर खंती में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पिछले 18 महीनों में यहां 12वीं बार आग लगने की बात कही जा रही है। बार-बार आग लगने की घटनाओं ने कचरा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। बड़ी मात्रा में जमा कचरे में आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में धुएं और दुर्गंध की समस्या बढ़ जाती है।

12 से 15 गांवों के रहवासी प्रभावित होने की चिंता
आदमपुर खंती के आसपास स्थित 12 से 15 गांवों के रहवासियों को कचरे से उठने वाले धुएं और दुर्गंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की टीम ने आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की है।

बार-बार आग लगने की घटनाओं के बीच अब नगर निगम के सामने कचरे के सुरक्षित प्रबंधन और आग की पुनरावृत्ति रोकने की चुनौती है।

कैसे लगी आग?
दरअसल, आदमपुर खंती में इस समय करीब 7 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा जमा है, जो अब एक बड़े खतरे के रूप में सामने आ रहा है। विशेषज्ञों और अधिकारियों के अनुसार, कचरे के सड़ने से उत्पन्न मीथेन गैस और बढ़ते तापमान के कारण इस तरह की आग बार-बार लगने की आशंका बनी रहती है। इससे पहले भी करीब डेढ़ महीने पहले इसी खंती में इसी तरह की बड़ी आग लगी थी, जिसके बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका।

फायर ऑफिसर के अनुसार, “आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि या मशीनों को नुकसान नहीं हुआ है। मौसम खराब और तेज हवाओं के कारण कचरा अंदर ही अंदर सुलग रहा है, जिस पर लगातार नजर रखी जा रही है। हमारी टीम ने आसपास के कचरे को हटाकर आग को फैलने से रोका है।”

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here