samacharsecretary.com

मध्य प्रदेश में चावल घोटाले का मामला, कटनी से निकलीं 32 गाड़ियां जिलों तक नहीं पहुंचीं

कटनी.

जिले से एक साल पहले दूसरे जिलों को भेजा गया लगभग चार करोड़ रुपये कीमत का फोर्टिफाइड चावल आज तक संबंधित जिलों को नहीं पहुंचा। मामला सामने आने के बाद अधिकारी उसे दबाए रहे और जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

एक साल पुराने इस मामले में अब तक न तो जांच पूरी हो पाई है और न ही जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने वर्ष 2025 में कटनी जिले से हरदा, इंदौर और नीमच जिलों को चावल की 32 गाड़ी भेजी थी। इनमें इंदौर में आठ गाड़ियों से 2641 क्विंटल, हरदा में 14 ट्रक से 4763 क्विंटल और नीमच में 10 ट्रकों में 3569 क्विंटल चावल भेजा था। नान ने चावल परिवहन की जिम्मेदारी भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को दी थी। तत्कालीन जिला प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी की निगरानी में चावल से लदी गाड़ियों को रवाना किया गया था, लेकिन गाड़ी संबंधित जिलों तक नहीं पहुंचीं। मामले की न तो जांच की और न ट्रांसपोर्टर पर कार्रवाई की।

कितनी कीमत का था गायब चावल
जानकारी के मुताबिक प्रत्येक गाड़ी में 30 से 35 टन चावल लोड किया गया था। लगभग चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गायब बताए जा रहे चावल की कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से जुड़ा सरकारी खाद्यान्न था, जो पात्र हितग्राहियों को वितरित किया जाना था।

कागजों में दिखाई आवाजाही, रास्ते में खुर्द-बुर्द की आशंका
भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस में तीन साझेदार हैं। इनमें चाकघाट व छतरपुर निवासी दो लोग हैं, जबकि विभाग से ही जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम सामने आ रहा है। परिवहन के नाम पर कागजों में ही चावल की आवाजाही दिखाई गई या रास्ते में ही सरकारी खाद्यान्न खुर्द-बुर्द कर दिया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

क्या बोले कलेक्टर और प्रभारी जिला प्रबंधक
मामले को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। वहीं रविकांत ठाकुर, प्रभारी जिला प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का कहना है कि कुछ दिन पहले ही मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रभार संभाला है। इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। मामला करीब एक साल पुराना है। दस्तावेजों की जांच करते हुए संबंधित जिलों से जानकारी मंगवाकर मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here