samacharsecretary.com

अल्कारेज का US Open सफर खत्म, बेन शेल्टन ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर रचा बड़ा उलटफेर

 न्यूयॉर्क

अमेर‍िकी ओपन (US Open) 2026 में उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब डिफेंडिंग चैम्प‍ियन और दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. घरेलू फेवरेट बेन शेल्टन (Ben Shelton) ने स्पेनिश स्टार को पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। 

आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला करीब साढ़े चार घंटे तक चला. शेल्टन ने अल्कारेज को 6-7(5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6(10-7) से हराया. मुकाबला स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:33 बजे खत्म हुआ। 

पहले सेट में अल्कारेज पर भारी पड़े शेल्टन
मुकाबले की शुरुआत बेहद कांटे की रही. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले सेट में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और मामला टाईब्रेक तक पहुंच गया। 

पहला सेट गंवाने के बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने अपना अंदाज ही बदल दिया. उन्होंने कोर्ट पर अपनी रिटर्न पोजिशन को और आगे किया और अल्कारेज के खिलाफ जोरदार फोरहैंड विनर्स लगाए. इसका असर दूसरे सेट में साफ दिखा. शेल्टन ने स्पेनिश खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और सेट 6-1 से जीतकर मुकाबले में वापसी कर ली। 

तीसरे सेट में भी अल्कारेज पर बढ़ा दबाव
दूसरे सेट की लय को शेल्टन ने तीसरे सेट में भी बरकरार रखा. उन्हें शुरुआती दौर में ब्रेक मिला और उन्होंने इस बढ़त को हाथ से नहीं जाने दिया. शेल्टन ने तीसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि डिफेंडिंग चैम्प‍ियन अल्कारेज अब यूएस ओपन से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुके हैं. लेकिन यहां से स्पेनिश स्टार ने जबरदस्त वापसी की। 

अल्कारेज ने चौथे सेट में पलटा मैच
चौथे सेट में अल्कारेज ने बेसलाइन से अपनी रफ्तार और आक्रामकता दोनों बढ़ा दीं. शेल्टन के पास उनके खेल का जवाब नहीं था. अल्कारेज ने चौथा सेट 6-1 से जीत लिया और मुकाबले को निर्णायक पांचवें सेट में पहुंचा दिया। 

आखिरी सेट में नहीं टूटी किसी की सर्विस
पांचवें सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. सबसे खास बात यह रही कि निर्णायक सेट में किसी भी खिलाड़ी की सर्विस ब्रेक नहीं हुई. इसके बाद मुकाबला टाईब्रेक में पहुंच गया. यहां दोनों के पास इतिहास रचने का मौका था, लेकिन शेल्टन ने बड़े पलों में गजब का धैर्य दिखाया.0-पॉइंट सुपर टाईब्रेक में अमेरिकी खिलाड़ी ने 10-7 से बाजी मार ली. इसके साथ ही उन्होंने अल्कारेज को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 

19 ग्रैंड स्लैम मैच बाद अल्कारेज की हार
अल्कारेज की यह हार इसलिए भी बड़ी है क्योंकि वह पिछले कुछ समय से ग्रैंड स्लैम में शानदार फॉर्म में थे. कलाई की चोट के कारण चार महीने कोर्ट से दूर रहने के बाद उन्होंने 2026 में जोरदार वापसी की थी. इसी साल उन्होंने कर‍ियर ग्रैंड स्लैम भी पूरा 
US Open में मिली इस हार के साथ उनका 19 ग्रैंड स्लैम मैचों का विजयी सिलसिला भी टूट गया. उनकी पिछली ग्रैंड स्लैम हार 2025 विंबलडन फाइनल में जैनिक सिनर के खिलाफ आई थी। 

अल्कारेज को बाहर करने के बाद बेन शेल्टन अब सेमीफाइनल में अपने हमवतन फ्रांसेस टियाफो (Frances Tiafoe) से भिड़ेंगे. शेल्टन के लिए यह US Open में दूसरा सेमीफाइनल होगा. इससे पहले वह 2023 में भी फ्लशिंग मीडोज के अंतिम चार में पहुंचे थे. अल्कारेज के बाहर होने के बाद पुरुषों के ड्रॉ में अब सिर्फ दो टॉप-10 सीड्स बचे हैं। 

टॉप सीड अलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) अभी खिताब की रेस में बने हुए हैं. उन्हें क्वार्टर फाइनल में बोटिक वान डे जैंडशल्प (Botic van de Zandschulp) का सामना करना है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here