samacharsecretary.com

2 बिलियन डॉलर की मालकिन को आर्टिस्ट मारेन वेड ने दी चुनौती, कोर्ट में लड़नी होगी ब्रांड नाम की जंग

अमेरिकी सिंगर और सॉन्‍गराइटर टेलर स्‍व‍िफ्ट के ख‍िलाफ केस दर्ज किया गया है। जी हां, दुनियाभर में अपने करोड़ों फैंस की चहेती, 36 साल की टेलर एलिसन स्विफ्ट अपने नए एल्‍बम 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' के नाम को लेकर कानूनी विवाद में उलझ गई हैं। दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लाइव म्यूजिक आर्टिस्‍ट और सबसे अमीर फीमेल सिंगर, को अब अपने एल्‍बम के नाम की ब्रांडिंग और मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में लड़ाई लड़नी पड़ेगी। सोमवार को कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में दायर इस मुकदमे में टेलर स्विफ्ट और UMG रिकॉर्डिंग्स पर ट्रेडमार्क उल्लंघन, गलत पहचान और अनफेयर कंपीटिशन यानी अनुचित प्रतिस्पर्धा के आरोप लगाए गए हैं।

टेलर स्‍व‍िफ्ट के ख‍िलाफ यह केस राइटर और आर्टिस्‍ट मारेन वेड ने दायर की है। उनका दावा है कि ‘The Life Of A Showgirl’ नाम पर उनका पहले से अध‍िकार है। ऐसे में उन्‍होंने टेलर स्‍व‍िफ्ट के एल्‍बम के टाइटल के इस्तेमाल को रोकने की अर्जी लगाई है। साथ ही अदालत से हर्जाने की भी मांग की है। मारेन वेड का तर्क है कि यह टाइटल उनके अपने लंबे समय से चले आ रहे ब्रांड से मिलता-जुलता है, जिसे उन्होंने कई साल में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डवलप किया है।

वकील ने कहा- बड़े कलाकार के कारण नाइंसाफी ना हो
मारेन वेड की वकील जेमी पार्किनेन ने इस बाबत अपने एक बयान में कहा, 'हमारी लड़ाई एक ऐसी अकेली कलाकार के लिए है, जिसने एक ब्रांड बनाने में बारह साल लगाए। अब उसके साथ ऐसी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए कि कोई बड़ा कलाकार आकर उसके ब्रांड को खत्म कर दे।'

वकील का दावा- 2014 से मारेन वुडी इस नाम का कर रहीं इस्‍तेमाल
वकील ने दावा किया है कि मारेन वेड इस 'विवादित नाम' से 2014 से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने तब 'लास वेगास वीकली' के लिए 'कन्फेशन्स ऑफ अ शोगर्ल' (Confessions of a Showgirl) नाम से एक कॉलम लिखना शुरू किया था। बाद में यह कॉन्सेप्ट एक पॉडकास्ट और एक लाइव शो में बदल गया, जिसमें पॉप और जैज परफॉर्मेंस शामिल थीं। मुकदमे के मुताबिक, उनका यह ट्रेडमार्क लाइव स्टेज शो, थिएटर प्रोडक्शन और टेलीविजन कंटेंट को कवर करता है।

उन्होंने ऐसा चुपचाप नहीं किया। कुछ ही हफ्तों के भीतर, इस नाम को यूजर मार्केट में हर तरह से इस्‍तेामल किया गया। इसे लेबल, टैग और पैकेजिंग पर छापा गया।

मारेन वेड ने कहा- दोनों का टारगेट ऑड‍ियंस एक ही है
अपनी याचिका में मारेन वेड ने अरोप लगाए हैं कि टेलर स्विफ्ट की टीम ने एल्बम रिलीज होने के तुरंत बाद ही उसके टाइटल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। शिकायत में कहा गया है, 'उन्होंने ऐसा चुपचाप नहीं किया। कुछ ही हफ्तों के भीतर, इस नाम को यूजर मार्केट में हर तरह से इस्‍तेामल किया गया। इसे लेबल, टैग और पैकेजिंग पर छापा गया। साथ ही रिटेल चैनलों में एक पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया गया। यह सब उसी टारगेट ऑडियंस के लिए है, जिसे बनाने में वादी (वेड) ने 12 साल लगाए थे।

जब टेलर स्विफ्ट ने द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल को रजिस्टर करवाने की कोशिश की, तो U.S. पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफ‍िस ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया।

मारेन वेड का दावा
टेलर स्‍व‍िफ्ट की अर्जी ट्रेडमार्क ऑफिस ने कर दी थी खार‍िज
कानूनी दस्तावेज में आगे कहा गया है कि जब टेलर स्विफ्ट ने 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' को रजिस्टर करवाने की कोशिश की, तो U.S. पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफ‍िस ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया। मुकदमे के मुताबिक, अधिकारियों ने भी यह पाया कि ये नाम मारेन वेड के मौजूदा ट्रेडमार्क से बहुत ज्यादा मिलता-जुलता है। उन्होंने 'ऑफ अ शोगर्ल' (of a Showgirl) के शेयर होने और इसकी समानता होने का हवाला दिया।

क्‍या है अमेरिका का ट्रेडमार्क कानून, क्‍या टेलर स्‍व‍िफ्ट को बदलना होगा नाम
अमेरिकी ट्रेडमार्क कानून में आम तौर पर पहले से मौजूद रजिस्टर्ड नामों को प्राथमिकता मिलती है। ऐसे में सिंगर टेलर स्विफ्ट अब ऐसी स्थिति में आ गई हैं, जहां उन्हें या तो कोर्ट में इन दावों को चुनौती देनी होगी, या फिर इस नाम के राइट्स हासिल करने के लिए बातचीत करनी होगी। मारेन वेड का यह भी दावा है कि उनके ब्रांड पर पहले ही असर पड़ चुका है। उनका आरोप है कि दर्शकों में भ्रम फैल गया है और अब उन्हें लगता है कि मारेन वेड ने टेलर स्विफ्ट के काम की नकल की है।

2 ब‍िल‍ियन डॉलर की मालकिन टेलर स्‍व‍िफ्ट का नहीं आया कोई जवाब
हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक टेलर स्विफ्ट या उनकी टीम की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। करीब ₹18786.78 करोड़ (2 ब‍िल‍ियन डॉलर) की मालकिन टेलर स्‍व‍िफ्ट अपने बड़े और व्‍यापक ट्रेडमार्क पोर्टफोलियो के लिए जानी जाती हैं। उनके नाम, एल्‍बम के टाइटल, सब-टाइटल्‍स से कई बिजनस मॉडल जुड़े हुए हैं। वह अब तक 170 से ज्यादा ट्रेडमार्क अपने नाम पर रजिस्‍टर करवा चुकी हैं। उनके ब्रांड से जुड़े कामों में 'TAS Rights Management' शामिल है, जो ट्रेडमार्क पर नियंत्रण रखता है, और ऐसा ही एक 'Bravado' है, जो दुनियाभर के बाजार में मर्चेंडाइज के प्रोडक्‍शन का काम संभालता है।
 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here