samacharsecretary.com

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही पर गिरी गाज, सहायक पंजीयक हटाए गए

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही.

खोडरी धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक की अनुपस्थिति और बिना लिखित वैकल्पिक व्यवस्था के किसानों को हो रही परेशानी का मामला सामने आने के बाद सहकारिता विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। सहायक पंजीयक राधेश्याम नायक को हटाकर उनकी जगह लक्ष्मीनारायण जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं इससे पहले विभाग ने राकेश कुमार सेवरे को खोडरी उपार्जन केंद्र का प्रभारी प्रबंधक नियुक्त किया था। बता दें कि खोडरी धान खरीदी केंद्र में नियमित प्रभारी प्रबंधक नवीन साहू के स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद खरीदी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को लिखित रूप से प्रभार नहीं सौंपा गया था। 25 नवंबर को केंद्र में 13 किसान करीब 700 क्विंटल धान लेकर पहुंचे थे। किसानों के टोकन कट चुके थे और वे ट्रैक्टरों में धान लोड कर सुबह से खरीदी केंद्र के बाहर खड़े थे। इसके बावजूद दोपहर 12 बजे के बाद तक तौल शुरू नहीं हो सकी थी। केंद्र में प्रबंधक की अनुपस्थिति और किसी दूसरे कर्मचारी के पास स्पष्ट प्रशासनिक अधिकार नहीं होने से खरीदी प्रक्रिया को लेकर असमंजस बना रहा।

सहायक पंजीयक के बयान ने खोली विभाग की लचर कार्यप्रणाली की पोल
सहायक पंजीयक राधेश्याम नायक के बयान ने ही विभाग की लचर कार्यप्रणाली की पोल खोल दी थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि पूर्व प्रबंधक को हटाने के बाद नवीन साहू को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उनके अवकाश पर जाने के बाद से केंद्र में कोई नियमित प्रबंधक नहीं है। वैकल्पिक प्रभार के सवाल पर नायक ने पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि ‘मौखिक आदेश पर ही सही, व्यवस्था बनाकर काम कराया जा रहा है, सहायक काम कर रहे हैं और खरीदी जारी है।

केंद्र में अव्यवस्था को लेकर सहायक पंजीयक के साथ हुई थी बहस
केंद्र में बनी अव्यवस्था को लेकर निगरानी समिति के सदस्यों, किसानों और सहायक पंजीयक के बीच तीखी बहस भी हुई। समिति के सदस्यों ने सवाल उठाया कि प्रबंधक की गैरमौजूदगी में बिना किसी को विधिवत प्रभार सौंपे आखिर खरीदी व्यवस्था कैसे संचालित की जा सकती है। किसानों का कहना था कि टोकन जारी होने के बाद वे तय समय पर धान लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन विभाग की तैयारी नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। निगरानी समिति के सदस्य विजय राठौर ने आरोप लगाया कि प्रबंधक के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पहले ही संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी। इसके बावजूद सहकारिता विभाग ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। उन्होंने सहायक पंजीयक राधेश्याम नायक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों के फोन तक नहीं उठाते और न ही जरूरी सूचनाओं का जवाब देते हैं।

जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता विभाग के सभापति भंवर सिंह ग्वास ने खोडरी केंद्र की अव्यवस्था के लिए सहायक पंजीयक राधेश्याम नायक को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते, जिससे जरूरी प्रशासनिक मामलों में संवाद और समन्वय प्रभावित हो रहा है। इस अव्यवस्था को लेकर खबर सामने आने के बाद विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नए प्रभारी की नियुक्ति की थी। राकेश कुमार सेवरे को खोडरी उपार्जन केंद्र का प्रभारी प्रबंधक नियुक्त किया था। अब सहायक पंजीयक राधेश्याम नायक को हटाकर लक्ष्मीनारायण जायसवाल को सहकारिता विस्तार अधिकारी, विकासखंड पेण्ड्रा के पद पर कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here