samacharsecretary.com

सरकारी खजाने को लगा झटका, महाराष्ट्र आबकारी विभाग की खामियों से करोड़ों की चपत

मुंबई  नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने महाराष्ट्र आबकारी विभाग को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, लाइसेंस रिन्यूअल फीस के गलत आकलन के कारण राज्य को 20.15 करोड़ के राजस्व और 70.22 करोड़ रुपये के ब्याज का नुकसान हुआ। ऑडिट में कहा गया कि सुपरविजन फीस की नई दरों को लागू करने में विफलता के कारण 1.20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमी आई। तत्कालीन आबकारी आयुक्त ने राज्य सरकार से मंजूरी लिए बिना बीयर के पुराने भंडार पर उत्पाद शुल्क में छूट दे दी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रासायनिक विश्लेषण के लिए ‘माइल्ड बीयर’ के सैंपल देरी से जमा करने के कारण 73.18 करोड़ रुपये की कर वसूली बाधित हुई। कैग ने कहा, 'बंबई मद्य निषेध विशेष शुल्क नियम, 1954 के तहत साझेदारी में बदलाव के लिए शुल्क लेने का प्रावधान है। हालांकि, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों की शेयरधारिता में अहम बदलावों पर ऐसा कोई प्रावधान लागू नहीं किया गया जिसके चलते राज्य को 26.93 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।' रिपोर्ट में कहा गया कि आबकारी अधिनियम में उत्पादन लागत घोषित करने का प्रावधान न होने से सरकार ने अतिरिक्त राजस्व अर्जित करने का अवसर भी खो दिया। CAG रिपोर्ट में और क्या खुलासे ऑडिट में कहा गया कि कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट के मामले में 11 उत्पादों या ब्रांड की उत्पादन लागत का कम मूल्यांकन किया गया, जिससे उत्पाद शुल्क में 38.34 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। इसके अलावा, आयातित विदेशी शराब की खरीद लागत में खामियों के कारण अगस्त 2018 से मार्च 2022 के बीच 11.48 करोड़ रुपये और मई 2017 से मार्च 2022 के बीच 2.89 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा नहीं हो पाया। कैग ने कहा कि इन खामियों के कुल मिलाकर सरकार को भारी राजस्व हानि हुई, जिससे आबकारी विभाग के काम के तरीके पर गंभीर चिंताएं पैदा हुईं।  

कांवड़ यात्रा के दौरान आज से शिवरात्रि तक सभी स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद: जिलाधिकारी निधि गुप्ता

अमरोहा  उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा जोरों पर है, और इसी को देखते हुए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिले में बढ़ती भीड़, यातायात पर पड़ रहे दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए 19 जुलाई से लेकर शिवरात्रि तक सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा बना वजह हर साल सावन महीने में लाखों की संख्या में शिवभक्त विभिन्न राज्यों से गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार और बृजघाट की ओर कूच करते हैं। अमरोहा का बृजघाट गंगा स्नान और जल भरने के लिए एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां से कांवड़िए जल लेकर बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा के अन्य इलाकों की ओर लौटते हैं। इसके अतिरिक्त, हरिद्वार से लौटने वाले भक्त भी अमरोहा जिले की सीमा से होकर गुजरते हैं, जिससे जिले की यातायात व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। स्कूल बंद रखने के पीछे प्रशासन का तर्क जिला प्रशासन का कहना है कि सावन के दौरान लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या और हाईवे व प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डाइवर्जन से विद्यार्थियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। भीड़भाड़ में दुर्घटनाओं की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, हाईवे पर रूट बदलाव प्रशासन ने सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। पुलिस प्रशासन ने जिले के हाईवे और कांवड़ मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

कांवड़ यात्रा के दौरान आज से शिवरात्रि तक सभी स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद: जिलाधिकारी निधि गुप्ता

अमरोहा  उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा जोरों पर है, और इसी को देखते हुए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिले में बढ़ती भीड़, यातायात पर पड़ रहे दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए 19 जुलाई से लेकर शिवरात्रि तक सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा बना वजह हर साल सावन महीने में लाखों की संख्या में शिवभक्त विभिन्न राज्यों से गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार और बृजघाट की ओर कूच करते हैं। अमरोहा का बृजघाट गंगा स्नान और जल भरने के लिए एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां से कांवड़िए जल लेकर बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा के अन्य इलाकों की ओर लौटते हैं। इसके अतिरिक्त, हरिद्वार से लौटने वाले भक्त भी अमरोहा जिले की सीमा से होकर गुजरते हैं, जिससे जिले की यातायात व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। स्कूल बंद रखने के पीछे प्रशासन का तर्क जिला प्रशासन का कहना है कि सावन के दौरान लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या और हाईवे व प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डाइवर्जन से विद्यार्थियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। भीड़भाड़ में दुर्घटनाओं की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, हाईवे पर रूट बदलाव प्रशासन ने सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। पुलिस प्रशासन ने जिले के हाईवे और कांवड़ मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री ने बार्सिलोना में इंडियन डायस्पोरा एवं फ्रेंड्स ऑफ एमपी से किया संवाद

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार निभा रही हर निवेश संकल्प, टूरिज्म और मेडिकल सेक्टर में मिल रहा बड़ा प्रोत्साहन मुख्यमंत्री ने बार्सिलोना में इंडियन डायस्पोरा एवं फ्रेंड्स ऑफ एमपी से किया संवाद भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अब केवल संभावना नहीं, बल्कि निवेश का सशक्त मंच बन चुका है। राज्य सरकार ने नीति, प्रक्रिया और प्रोत्साहन के तीनों स्तरों पर गंभीर और प्रभावी सुधार किए हैं, जिससे निवेशकों को वास्तविक लाभ और विश्वास दोनों मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब विकास और निवेश साथ-साथ चल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विदेश में बसे भारतीय केवल नागरिक ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के संवाहक भी हैं। उन्होंने कहा कि बार्सिलोना में भारतीयों का जो अपनापन दिखा, वह उन्हें उज्जैन की अनुभूति कराता है। भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां परंपरा और पर्वों की गरिमा बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संवाद नहीं, बल्कि हृदय से हृदय का जुड़ाव है। सरकार निवेश को केवल आर्थिक लेन-देन नहीं मानती, बल्कि उसे भावनात्मक और दीर्घकालिक भागीदारी का माध्यम मानती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बार्सिलोना में शुक्रवार को प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के बीच आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। भारत एक मात्र ऐसा देश है जो 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहा है। यह भारत की क्षमताओं और व्यवस्था की शक्ति का परिचायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि बार्सिलोना में आप सभी का उत्साह देखकर लग रहा है कि मैं उज्जैन में हूं। काउंसल जनरल श्री इनबासेकर सुंदरमूर्ति के प्रभावशाली भाषण ने दिखा दिया है कि स्पेन के प्रवासी भारतीय आज भी अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं। ईश्वर ने भारतीयों को यश दिया है कि जहां चाहें उसे ही स्वर्ग बना देते हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन का गौरवशाली इतिहास रहा है। भारतीयों को देखकर लोग होली-दिवाली मना लेते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतवंशियों की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारतीय, दूध में शक्कर की तरह घुल-मिल जाते हैं। ये देश है वीर जवानों का… भारतीय संस्कृति को दिखाता है। भारत वीरों का देश है। वर्तमान समय में भारत ने दुनिया में अपनी साख बनाई है। भारत की प्रगति देखकर दुनिया दांतो तले ऊंगलियां दबा लेती है। नीतियों में पारदर्शिता और प्रक्रिया में गति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में निवेश से जुड़ी सभी नीतियां निवेशकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। प्रक्रियाओं को डिजिटलीकरण और फास्ट ट्रैक स्वीकृति व्यवस्था से जोड़ा गया है। लंदन में एक उद्योगपति को ऑनलाइन आवेदन के तुरंत बाद भूमि आवंटन किया जाना इसी का उदाहरण है। मेडिकल कॉलेज के लिए 1 रुपये में जमीन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यदि कोई संस्था या निवेशक मेडिकल कॉलेज स्थापित करना चाहता है, तो सरकार 25 एकड़ जमीन मात्र एक रुपये में उपलब्ध कराएगी। इससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों तक पहुंच सकेंगी। होटल प्रोजेक्ट पर 30 करोड़ रु. तक की सब्सिडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि टूरिज्म सेक्टर को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से होटल परियोजनाओं पर सरकार 30 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता दे रही है। यह सहायता 100 करोड़ रुपये तक की लागत वाली परियोजनाओं के लिए लागू है, जिससे प्रदेश में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाएं विकसित हो सकें। आईटी, फार्मा और टूरिज्म सेक्टर में खुले हैं अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में टेक्सटाइल, फार्मा, एग्रो प्रोसेसिंग और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। आईटी उद्योग को छोटे शहरों तक विस्तार देने की दिशा में सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है। हर सेक्टर के लिए अलग-अलग नीति और सहायता संरचना मौजूद है। मेडिकल शिक्षा में बड़ा विस्तार, लक्ष्य 50 कॉलेज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने मेडिकल शिक्षा के विस्तार को प्राथमिकता दी है। वर्तमान में 37 मेडिकल कॉलेज प्रदेश में संचालित हैं और अगले दो वर्षों में इस संख्या को 50 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इससे प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे। किसानों को मिलेगी सोलर ऊर्जा से राहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए किसानों को 3 लाख से अधिक सोलर पंप देने का निर्णय लिया गया है। इससे सिंचाई पर बिजली की निर्भरता कम होगी और किसानों को बिजली बिल से स्थायी राहत मिलेगी। यह राज्य को ग्रीन एनर्जी की दिशा में भी आगे ले जाएगा। मध्यप्रदेश बना गेहूं उत्पादन में अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश अब गेहूं उत्पादन में पंजाब जैसे पारंपरिक कृषि राज्य से भी आगे निकल चुका है। कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए फूड प्रोसेसिंग इकाइयों और एग्री क्लस्टर्स की स्थापना की जा रही है। इससे किसानों की आय और औद्योगिक विकास दोनों को बल मिलेगा। राहवीर योजना और एयर एम्बुलेंस ने बढ़ाया भरोसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। राहवीर योजना के तहत ऐसे नेक कार्य करने वालों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके साथ ही राज्य में एयर एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे आपात स्थिति में तेज़ी से उपचार मिल सके। साथ ही सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयुष्मान योजना को प्रभावी रूप से लागू किया है। प्रदेश में लाखों आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा गया है। छोटे शहरों में भी आईटी और रोजगार की पहुंच मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश के छोटे शहरों को भी डिजिटल और तकनीकी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। यहां आईटी इंडस्ट्री स्थापित करने के प्रयास जारी हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को पलायन न करना पड़े … Read more

गायकवाड़ ने निजी कारणों से यॉर्कशायर के साथ काउंटी करार से नाम लिया वापस

लंदन भारत और महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने काउंट्री क्रिकेट से नाम वापस ले लिया है। इसकी जानकारी यॉर्कशायर के मुख्य कोच एंथनी मैक्ग्रा ने दी। उन्होंने बताया कि गायकवाड़ ने निजी कारणों से हटने का फैसला लिया है। बता दें कि, 28 वर्षीय बल्लेबाज को मंगलवार (22 जुलाई) से सरे के खिलाफ शुरू होने वाले मुकाबले में खेलना था लेकिन अब उन्होंने बाहर होने का निर्णय लिया है।  निजी कारणों से लिया हटने का फैसला गायकवाड़ की अनुपलब्धता की जानकारी देते हुए यॉर्कशायर के मुख्य कोच मैक्ग्रा ने कहा, 'दुर्भाग्य से गायकवाड़ निजी कारणों से अभी नहीं आ रहे हैं। वह हमारे साथ स्कारबोरो या बाकी सीजन में भी नहीं खेल पाएंगे। इसलिए यह निराशाजनक है। मैं आपको इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब ठीक होगा। हमें अभी-अभी पता चला है।' गायकवाड़ को काउंटी चैंपियनशिप के बाद वन डे कप में भी खेलना था। गायकवाड़ के रिप्लेसमैंट की तलाश में जुटी टीम यॉर्कशायर की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में मैक्ग्रा के हवाले से कहा गया कि वह जल्द ही गायकवाड़ की जगह टीम में अन्य खिलाड़ी को शामिल करेंगे। मैक्ग्रा ने आगे कहा, 'हम पर्दे के पीछे से इस पर काम कर रहे हैं कि हम क्या कर सकते हैं। लेकिन बस दो-तीन दिन बाकी हैं, इसलिए मुझे यकीन नहीं है कि हम इस समय क्या कर सकते हैं। हम एक संभावित प्रतिस्थापन की तलाश में लगे हैं, लेकिन समय का दबाव समस्या है। मैं इस समय आपको इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।' आईपीएल 2025 में खेलते दिखे थे ऋतुराज गायकवाड़ को आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ छह मुकाबले खेले थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद युवा बल्लेबाज को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। ऋतुराज की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी ने संभाली थी।  

‘मैंने ही रोका भारत-पाक युद्ध’ — ट्रंप का पुराना दावा फिर सुर्खियों में

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को रोका जा सका था. ट्रंप ने कहा कि भारत की ओर से पहलगाम हमले के जवाब में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद गंभीर हो गए थे, लेकिन उनके दखल से टकराव टल गया. क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? ट्रंप ने बयान दिया, 'हमने कई युद्ध रोके. और ये कोई मामूली युद्ध नहीं थे. भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बहुत गंभीर हो चुके थे. विमान मार गिराए जा रहे थे. मुझे लगता है कि करीब पांच लड़ाकू विमान गिरा दिए गए थे. ये दोनों परमाणु हथियारों से लैस देश हैं और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे.' उन्होंने आगे कहा कि यह एक 'नई किस्म की जंग' जैसी स्थिति बन गई थी, जैसा कि अमेरिका ने ईरान के साथ किया था. ट्रंप ने दावा किया कि 'हमने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया.' ट्रेड के जरिए विवाद सुलझाने का दावा भारत और पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि 'हालात लगातार बिगड़ते जा रहे थे, और हमने इसे ट्रेड के जरिए सुलझाया. हमने कहा- अगर तुम लोग हथियारों (और शायद परमाणु हथियारों) का इस्तेमाल करते रहोगे, तो हम कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे.' भारत ने गिराए पाकिस्तान के कई हाई-टेक जेट्स   10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम होने के कुछ दिन बाद, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा था कि भारत ने कई 'हाई-टेक' पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए, हालांकि उन्होंने संख्या स्पष्ट नहीं की थी. वहीं पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) का सिर्फ एक विमान थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है. इसके उलट पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के छह लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिनमें राफेल भी शामिल हैं. CDS जनरल अनिल चौहान ने क्या कहा? हालांकि, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है. उन्होंने यह जरूर माना कि संघर्ष के दौरान कुछ लड़ाकू विमान जरूर गिराए गए, लेकिन उनकी संख्या नहीं बताई. जनरल चौहान ने कहा कि ये नुकसान संघर्ष की शुरुआती स्थिति में हुए थे, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने बहुत तेजी से अपनी गलतियों को सुधारा और फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि विमान गिरा, बल्कि यह है कि वह क्यों गिरा… क्या गलती हुई, यही ज्यादा जरूरी है. संख्या मायने नहीं रखती.'  

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 दिसंबर से नागपुर में, मानसून सत्र सम्पन्न

मुंबई अराजकता, हंगामे, बहिर्गमन, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव, झड़प और ऐसी ही अन्य घटनाओं के बीच, महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र आखिरकार समाप्त हो गया। यह सत्र तीन हफ्ते चला। सत्र की समाप्ति की घोषणा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि विधानमंडल का शीतकालीन सत्र अब सोमवार, 8 दिसंबर को नागपुर में आयोजित किया जाएगा। शीतकालीन सत्र की तिथि के संबंध में एक प्रस्ताव राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को भेजा जाएगा। नार्वेकर ने यह भी घोषणा की कि राज्यपाल द्वारा दिए गए संदेश के अनुसार मानसून सत्र स्थगित किया जा रहा है।  सत्र की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान कुल 15 बैठकें हुईं और कुल 133 घंटे 48 मिनट काम हुआ, जबकि 45 मिनट का समय बर्बाद हुआ। औसत दैनिक कार्य 8 घंटे 55 मिनट का था। इसमें एक बधाई प्रस्ताव, सात शोक प्रस्ताव, 8277 तारांकित प्रश्न, 579 स्वीकृत प्रश्न, 92 उत्तरित प्रश्न, 8 सुझाव प्राप्त, 8 अस्वीकृत सुझाव, 7 चर्चाएं, लोक महत्व के विषयों पर 181 सुझाव प्राप्त, 42 स्वीकृत सुझाव, जिनमें से केवल पांच पर चर्चा हुई। विधानसभा में 14 सरकारी विधेयक प्रस्तुत किए गए। 15 विधेयकों पर सहमति बनी, जबकि एक वापस लिया गया। विधायकों से 2481 उल्लेखनीय सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें से 511 स्वीकृत हुए और 152 सुझावों पर प्रत्यक्ष चर्चा हुई।  

सिंगरौली में अनियंत्रित ई-रिक्शा के खाई में गिरने से चार यात्री घायल

सिंगरौली सिंगरौली में अनियंत्रित ई-रिक्शा के खाई में गिरने से चार यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। यह घटना सरई थाना क्षेत्र इलाके के दियागाड़ई गांव में हुई, जहां घायलों का इलाज सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

अवकाश के दिन भी खुले रहेगा नगर निगम कार्यालय…. विधानसभा सत्र के चलते जारी हुआ आदेश

अवकाश के दिन भी खुले रहेगा नगर निगम कार्यालय…. विधानसभा सत्र के चलते जारी हुआ आदेश  अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटे जाएं : ननि आयुक्त सिंगरौली विधानसभा सत्र के चलते किसी विधायक द्वारा लगाए गए सवालों के जवाब तत्काल प्रभाव से दिए जा सके इसको लेकर  विभाग ने अपने सभी दफ्तर अवकाश के दिन भी खोलने के आदेश जारी किए हैं. इसी क्रम में शनिवार अवकाश के दिन भी नगर निगम कार्यालय खुला रहा। ननि आयुक्त द्वारा बताया गया कि विधानसभा की कार्यवाही में कोई विघ्न ना आए इसके चलते सरकारी दफ्तर खोले गए है। इसके साथ ही आमजन के कार्य भी सुचारू रूप से शनिवार रविवार अवकाश के दिन भी करे जाएंगे। इसके अतिरिक्त यह निर्देश भी दिया गया कि जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके वेतन काटने की कार्यवाही की जाए।

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, UG/PG के विद्यार्थियों को विद्वानों द्वारा उपयोगी जानकारी दी गई

सिवनी मालवा  शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में आज दिनांक 19.7.2025  को इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत "व्याख्यान  – UG/PG के विद्यार्थियों के लिए करियर के अवसर" पर विद्वानों द्वारा उपयोगी जानकारी प्रदान की गई  । प्राचार्य डॉ उमेश कुमार धुर्वे ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है । इस अवसर पर  डॉ पदम शर्मा ने छात्राओं को छात्र जीवन से संबंधित समस्याओं तथा उनके निवारण करने तथा भविष्य में करियर के अवसरों के लिए अपने आप को तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं महाविद्यालय में पदस्थ स्पोर्ट्स ऑफिसर विमला कदम  मैडम द्वारा छात्राओं को खेल में रोजगार के अवसर पर जानकारी प्रदान की गई जिसमें खेल चिकित्सा, खेल प्रबंधन, खेल पत्रकारिता आदि अवसरों पर प्रकाश डाला एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना प्रभारी डॉ रजनीश जाटव द्वारा छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसर की जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ राकेश कुमार निरापुरे द्वारा किया गया एवं अंत में  कु. आकांक्षा पांडे ने उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्राध्यापक  मनोज कुमार प्रजापति.  डॉ. टी टी एक्का डॉ. संगीता मिश्रा,डॉ वर्षा भिंगारकर ,सुदर्शना राज. ,डॉ. रजनीकांत वर्मा, श्री प्रवीण साहू, डॉ. रीमा नागवंशी, डॉ नीरज विश्वकर्मा, डॉ पदम शर्मा, डॉ सतीश बालापुरे, डॉ. राकेश निरापुरे, श्रीमती संगीता कहार, डॉ. दुर्गा मीणा,डॉ सीमा तोमर,  शशांक गौर, अखिल लौवंशी, मयंक गौर, अजय लौवंशी एवं समस्त प्राध्यापक गण तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं।