samacharsecretary.com

स्कूल शिक्षिका को हटाने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे जाम, विधायक कुंवर सिंह भी हुए शामिल

बालोद स्कूल शिक्षिका को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण रविवार को बारिश के बीच गुंडरदेही से राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया. चक्काजाम में कांग्रेसी विधायक कुंवर सिंह निषाद भी शामिल हुए. मामला गुंडरदेही ब्लॉक के बीजाभाठा गांव का है. चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि प्राथमिक स्कूल बीजाभाठा में पदस्थ शिक्षिका उषा बोरकर को हटाया जाए. इसके लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

प्रमुख सचिव बोरा ने की विभागीय काम- काज की गई समीक्षा

जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 01 से 15 नवंबर तक व्यापक कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश रायपुर, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम काज की प्रगति की समीक्षा की । बैठक नवा रायपुर टीआरटीआई स्थित सभाकक्ष में  सम्पन्न हुई।  प्रमुख सचिव श्री बोरा ने आगामी विधानसभा सत्र के मददे्नजर समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि विधानसभा सचिवालय से प्राप्त सभी प्रश्नों का समय – सीमा में जबाव दिया जाए। प्रश्नों का जवाब सारगर्भित एवं स्पष्ट होना चाहिए। जिले से संबंधित प्रश्नों पर तत्काल संबंधित जिले के सहायक आयुक्त से संपर्क कर निर्धारित समयसीमा में जानकारी प्राप्त कर इसे सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ विधानसभा सचिवालय भेजना सुनिश्चित किया जाए। श्री बोरा ने कहा कि विधानसभा सचिवालय से प्राप्त सभी प्रश्नों के जवाब 07 जुलाई तक अनिवार्य रूप से तैयार किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संचालक, टीआरटीआई श्री जगदीश कुमार सोनकर, उपसचिव श्री बी.के.राजपूत एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव  बोरा द्वारा प्रयास एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। साथ ही नवीन शि़क्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश की स्थिति एवं अन्य आवश्क व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने प्रयास, एकलव्य के साथ-साथ अन्य सभी विभागीय छात्रावास-आश्रमों में अच्छी कम्प्यूटर लैब की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही संवेदनशील छात्रावास-आश्रमों में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर माह में राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 01 नवंबर से 15 नवंबर तक के लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए। इनमें आदिवासी साहित्य उत्सव, जनजातीय बुक फेयर, जनजातीय सांस्कृतिक उत्सव, जनजातीय चित्रकला, जनजातीय फिल्म फेस्टिवल, जनजातीय रामायण इत्यादि कार्यक्रम कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।            प्रमुख सचिव बोरा ने टीआरटीआई परिसर में निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय की भी डिजिटली समीक्षा करने के पश्चात मौके पर जाकर सभी 14 गैलरियों का निरीक्षण किया एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों, इंजीनियर्स, क्यूरेटर एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए 30 सितंबर तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने संग्रहालय में निर्माणाधीन गिफ्ट शॉप एवं ऑडियो-विजुअल के संबंध में भी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब उनके द्वारा प्रत्येक  गुरूवार को संग्रहालय का निरीक्षण किया जाएगा।     

Samsung S26 Ultra कैमरा और परफॉर्मेंस अपग्रेड सुनकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे

नई दिल्ली Samsung जल्द कुछ दिनों में अपने फोल्ड डिवाइसेज से पर्दा उठाने वाला है। उससे पहले S26 अल्ट्रा की कुछ ऐसी डिटेल्स सामने आने लगी हैं कि सुनकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। एक भरोसेमंद टिप्सटर की ओर से इस फोन को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि S26 अल्ट्रा में कुछ बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और इसमें कंपनी फोन को पतला रखने समेत बेहतर हीट मैनेजमेंट पर ध्यान देगी। चलिए टिप्सटर की ओर से सामने आई डिटेल्स के बारे में गहराई से बात करते हैं। S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन X पर आई PandaFlashPro की रिपोर्ट के अनुसार S26 Ultra में पुराने S25 Ultra जैसी ही 6.9 इंच की डिस्पले होगी। हालांकि इसके बेजल्स पिछले फोन से पहले होंगे। वहीं बीच में खबरें आईं थी कि सैमसंग अपने S Pen से डिजिटाइजर को हटा सकता है लेकिन टेस्टिंग में अच्छे परणाम न मिलने की वजह से सैमसंग ने S Pen से डिजिटाइजर हटाने का फैसला कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा डिजाइन के मामले में फोन S25 Ultra जैसा ही दिखेगा। बताया जा रहा है कि सैमसंग S26 Ultra से सैंमसंग कैमरा रिंग हटा सकता है। S25 Ultra में भी यह रिंग्स काफी विवादस्पद रहे थे। कुछ यूट्यूबर्स ने उन लेंस को फोन से हटा कर भी दिखाया था। ऐसे में अगले मॉडल में कैमरा कैसा दिखेगा इसे लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सैमसंग अपने अगले मॉडल के लिए भी IP68 रेटिंग दे सकता है। फ्रंट कैमरा में हो सकता है सुधार Galaxy S26 Ultra में कैमरे और परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहले बात कैमरे की तो इस फोन में 200MP का ISOCELL HP2 मेन कैमरा होगा, जिसे नया लेंस मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा, जो 5x ऑप्टिकल जूम देगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें 3x जूम वाला टेलीफोटो कैमरा भी अपग्रेड हो रहा है। पहले यह 10MP था, अब यह 12MP हो सकता है। साथ ही एक नया लेजर ऑटोफोकस सेंसर भी आ सकता है, जिससे फोटो जल्दी और बेहतर फोकस होंगी। बेहतर फोटो प्रोसेसिंग के लिए इसमें अगली जेनरेशन का ProVisual Engine होगा। सेल्फी कैमरे की बात करें तो वह भी नया होगा, हालांकि उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फोन में नया Snapdragon 8 Elite Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा, जो TSMC का 3nm चिप होगा। इसे खास Galaxy वर्जन में ओवरक्लॉक किया जा सकता है। परफॉर्मेंस और बैटरी के लिए इसमें 1.2 गुना बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम होगा, जिससे गर्मी कम होगी और फोन लंबे समय तक स्मूद चलेगा। सभी को मिलेगी 16GB RAM Galaxy S26 Ultra में इस बार सभी वेरिएंट्स में 16GB की दमदार रैम दी जाएगी। चाहें आप 256GB, 512GB या 1TB स्टोरेज वाला मॉडल लें। यानी अब रैम के मामले में कोई समझौता नहीं होगा।

योगी सरकार ने राज्यभर में मंदिरों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को संवारने की पहल की है. पर्यटन को बढ़ावा देने और आस्था से जुड़े केंद्रों को विकसित करने के उद्देश्य से सरकार ने मंदिरों, आश्रमों और तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की है. खासतौर पर पूर्वांचल क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देने की तैयारी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यभर में स्थित प्रमुख मंदिरों, संतों के आश्रमों और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की है. सरकार का मानना है कि इससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. विशेष रूप से पूर्वांचल क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के नए हब के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है. एजेंसी के अनुसार, राज्य पर्यटन विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है. इसके तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा. योजना के तहत बलिया के भृगु आश्रम में स्थित चित्रगुप्त मंदिर का सौंदर्यीकरण, तेंदुआ पट्टी फरसतार मौजा होलपुर में हनुमान मंदिर परिसर का विकास और बसंतपुर गांव में उदासीन मठ का पुनर्विकास शामिल है. वहीं आजमगढ़ जिले में महाराजगंज स्थित भैरव बाबा स्थल और मिश्रपुर का राम-जानकी मंदिर भी इस परियोजना में शामिल हैं. इसके अलावा फूलपुर पवई (आजमगढ़) में दुर्वासा ऋषि आश्रम, मऊ के दुआरी गांव में स्थित श्री वीर बाबा ब्रह्म स्थान और कन्नौज जिले के सदर क्षेत्र में फूलमती देवी मंदिर का भी कायाकल्प किया जाएगा. इनके अलावा गोरखपुर के बांसगांव, सिंहपुर और धन्नीपुर में स्थित परमहंस बाबा से जुड़े स्थलों को भी शामिल किया गया है. इन स्थलों के आसपास बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, शौचालय, पार्किंग, लाइट और सूचना केंद्रों का भी विकास किया जाएगा. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में राज्य में कुल 65 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे, जो कि देश के किसी भी राज्य के मुकाबले सबसे अधिक है. अब इन धार्मिक स्थलों के विकास से आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है. पर्यटन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि धार्मिक पर्यटन संस्कृति और विरासत को संरक्षित करेगा, इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार और व्यापार के नए अवसर भी मिलेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

इंग्लैंड के लड़खड़ाने के बाद 100 रन पूरे, आकाश के जाल में फंसे ब्रूक, क्रीज पर बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ

बर्मिंघम  भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन है। इंग्लैंड के सामने 608 रन का अंसभव सा लक्ष्य है। फिलहाल, इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स (10)* और जेमी स्मिथ (9)* बल्लेबाजी कर रहे हैं। ओली पोप (25) रविवार को अपनी पारी में कोई रन ही जोड़ सके। वहीं, हैरी ब्रूक (23) ने अपनी पारी में सिर्फ 8 रन जोड़े। भारत की बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत पर नजर है। टीम इंडिया ने यहां आज तक कोई टेस्ट नहीं जीता है। रविवार को भारत को जीत के लिए सात विकेट की जरूरत है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कभी 418 रनों से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ है। ऐसे में इंग्लैंड टीम मैच ड्रॉ कराने की रणनीति भी आजमा सकती है। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के सामने मुकाबला ड्रॉ करना आसान नहीं होगा। चौथे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 72 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। जैक क्रॉली का खाता नहीं खुला। बेन डकेट ने 25 और जो रूट ने 6 रन बनाए। इससे पहले, भारत ने कप्तान शुभमन गिल (161) के शानदार शतक के बाद दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित की। भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमटी थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त मिली थी। इंग्लैंड टीम के 100 रन पूरे इंग्लैंड ने लड़खड़ाने के बाद 100 रन पूरे कर लिए हैं। मेजबान टीम ने 25वें ओवर में यह आंकड़ा छुआ। कप्तान बेन स्टोक्स 10 और विकेटकीपर जेमी स्मिथ 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आकाश के जाल में फंसे ब्रूक इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। आकाशदीप ने 22वें ओवर में पहली पारी के 'शतकवीर' हैरी ब्रूक को अपने जाल में फंसाया। वह 31 गेंदो में 23 रन बनाने के बाद एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने तीन चौके लगाए।

मौसम का कहर: MP से ओडिशा तक बारिश का तांडव, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली  देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में 6 से 11 जुलाई तक को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 6 से 8 जुलाई तक भारी बारिश होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ में 6 से 7 जुलाई और विदर्भ में 7 व 8 जुलाई को बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, पूर्वी और मध्य भारत में अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं की संभावना है। राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की सक्रियता जारी है। शनिवार दिन में सीकर में सबसे अधिक 45 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार से बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं। मौमस विभाग के अनुसार, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश आगामी 2-3 दिन हो सकती है। जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 6 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार को राज्य में कई स्थानों पर बादल गरजने के साथ बारिश हुई। इस दौरान सीकर में 45 मिलीमीटर, वनस्थली में 26 मिलीमीटर, जयपुर में 14 मिलीमीटर, कोटा में 7.2 मिलीमीटर, फतेहपुर में 7 मिलीमीटर बारिश हुई। कई और जगह भी बूंदाबांदी व बारिश हुई। बंगाल में भारी बारिश की संभावना पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में कम दबाव बनने की संभावना है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कुछ हिस्सों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम वर्धमान, पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और बांकुड़ा जिलों में भी 7 से 11 सेमी तक भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने और मजबूत मानसून प्रवाह के कारण इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। आईएमडी ने कहा कि उपहिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार के कुछ हिस्सों में 10 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण 260 से अधिक सड़कें बंद हैं जिनमें से 176 अवरुद्ध सड़कें अकेले मंडी जिले में हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ स्थानों पर अत्याधिक बारिश की आशंका जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन, शिमला और कुल्लू जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत बारिश की आशंका के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। एक दिन में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी के बीच हुई वर्षा को बहुत भारी वर्षा की श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 204.4 मिमी से अधिक वर्षा को अति भारी वर्षा माना जाता है। मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ आने, जलभराव होने और कमजोर ढांचों, फसलों एवं आवश्यक सेवाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका के प्रति सतर्क किया है। साथ ही नदी-नालों से दूर रहने और संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

मानसून में पहली बार बरगी बांध के नौ गेट खोले गए, जबलपुर में जल प्रबंधन शुरू

जबलपुर लगातार हो रही बारिश से नदी, ताालाब भी छलकने के लिए मचलने लगे हैं। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लिहाजा जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए नौ गेट खोल दिए गए। मानसून सीजन में पहली बार बांध के 21 में से 9 स्पिल-वे गेट औसतन 1.33 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए है। इनमें से 52 हजार 195 क्यूसेक (घनफुट पानी प्रति सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है।   गेट नंबर 10, 11 और 12 खोले गए कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गौंड के अनुसार खोले गए नौ गेट में से गेट नंबर 10, 11 और 12 को दो-दो मीटर, गेट नम्बर नौ और 13को डेढ़-डेढ़ मीटर, गेट नंबर आठ और 14 को एक-एक मीटर तथा गेट नंबर सात और 15 को आधा-आधा मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। उन्होंने बताया कि बांध में आवक को देखते हुए कभी भी इससे पानी निकासी की मात्रा घटाई या बढ़ाई जा सकती है। 417 मीटर से ज्यादा भरा कार्यपालन यंत्री बरगी बांध के मुताबिक रविवार को दोपहर ग्यारह बजे बांध का जल स्तर 417.40 मीटर रिकार्ड किया गया था और इस समय इसमें लगभग 98 हजार 741 क्युसेक पानी प्रवेश कर रहा था। बरगी बांध का पूर्ण जल भराव स्तर 422.76 मीटर है और ऑपरेशनल मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक इसका जलस्तर 417.50 मीटर रखा जाना प्रस्तावित है। पांच फीट तक बढ़ेगा नर्मदा का जलस्तर फिलहाल बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने की अपील करते हुए बताया कि बांध से पानी छोड़ने से नर्मदा नदी का जलस्तर चार से पांच फुट तक बढ़ सकता है। अगले तीन घंटे में बरगी बांध का पानी गौरीघाट, तिलवारा घाट तक पहुंच सकता है।

यूरोपीय संघ में गूगल के एआई ओवरव्यूज फीचर के विरुद्ध एंटीट्रस्ट शिकायत की दायर

नई दिल्ली Alphabet की कंपनी Google को यूरोपियन यूनियन यानी कि EU में AI Overviews फीचर को लेकर एक एंटीट्रस्ट शिकायत का सामना करना पड़ा है। एंटीट्रस्ट शिकायत का मतलब कॉम्पिटिशन के खिलाफ काम करने से जुड़ी शिकायत है। बता दें कि यह शिकायत स्वतंत्र पब्लिशर्स के एक ग्रुप ने दर्ज की है। इस ग्रुप की शिकायत है कि Google का AI Overviews फीचर उन्हें गंभीर और शायद अपूरणीय नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने EU से अपील की है कि वह इस पर अस्थायी रोक लगाए, ताकि नुकसान को रोका जा सके। क्या है Google Overviews? बता दें कि AI Overviews एक ऐसा फीचर है जिसमें यूजर को सर्च रिजल्ट में ऊपर ही AI द्वारा तैयार की गई समरी दिखाई जाती है। ऐसा गूगल का AI अलग-अलग वेबसाइट्स के कंटेंट का इस्तेमाल करके करता है। जिससे भले गूगल सर्च करने वाले को उसका जवाब मिल जाए लेकिन जो वेबसाइट्स इस तरह का कंटेंट तैयार कर रही हैं उनसे उनका यूजर या रीजड छिन जाता है। इसके लिए गूगल पब्लिशर्स से किसी तरह की अनुमति भी नहीं लेता। बता दें कि गूगल ने मई 2024 से इसमें विज्ञापन भी दिखाने शुरू कर दिए हैं। पब्लिशर्स का मानना है कि इससे उनके वेबसाइट पर आने वाला ट्रैफिक और कमाई दोनों पर असर पड़ रहा है। क्या है शिकायत? रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक Google ने अपनी सर्च सर्विस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करके अब तक का सबसे बड़ा दांव खेला है। लेकिन इस कदम को लेकर कई कंटेंट प्रोवाइडर्स, खासकर पब्लिशर्स, ने चिंता जताई है। इंडिपेंडेंट पब्लिशर्स अलायंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में यूरोपियन कमीशन से शिकायत की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि Google ऑनलाइन सर्च मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ का गलत इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि "Google की मुख्य सर्च सेवा अपने AI Overviews में वेब कंटेंट का गलत इस्तेमाल कर रही है। इससे पब्लिशर्स को, खासकर न्यूज पब्लिशर्स को, भारी नुकसान हो रहा है। इससे वेबसाइट का ट्रैफिक, पाठकों की संख्या और कमाई में गिरावट शामिल है। यह नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है।" इसका मतलब है कि Google, वेबसाइट्स से जानकारी लेकर अपने AI Overviews में दिखा रहा है, जिससे यूजर को वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और इसी वजह से वेबसाइट्स को ट्रैफिक और रेवेन्यू दोनों का नुकसान हो रहा है। Google का पक्ष ब्रिटेन की Competition and Markets Authority (CMA) एजेंसी ने पुष्टि की है कि उसे Google के खिलाफ की गई शिकायत मिल चुकी है। इस शिकायत में कहा गया है कि Google का AI Overviews फीचर से स्वतंत्र पब्लिशर्स और न्यूज वेबसाइट्स को भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि लोग अब सीधे वेबसाइट पर नहीं जा रहे, बल्कि सर्च में दिख रहे AI समरी को ही पढ़कर अपना काम चला रहे हैं। Google ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि वह हर दिन वेबसाइट्स को अरबों क्लिक भेजता है, और उसका AI फीचर लोगों को और ज्यादा सवाल पूछने के लिए प्रोतसाहित करता है। इससे नई वेबसाइट्स और बिजनेस को मिलने वाले मौके बढ़ जाते हैं। हालांकि, Foxglove Legal, Movement for an Open Web, और Independent Publishers Alliance जैसे संगठन इस बात से सहमत नहीं हैं। Foxglove की को-डायरेक्टर रोजा कर्लिंग ने इस बारे में कहा है कि "स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए Google की AI Overviews एक संकट की तरह सामने आया है।" उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से Foxglove और उनके साथी संगठन यूरोपीय आयोग से मांग कर रहे हैं कि स्वतंत्र न्यूज वेबसाइट्स को AI से बाहर रहने का ऑप्शन मिलना चाहिए। वहीं Google ने कहा है कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप अधूरे और गलत जानकारी पर आधारित हैं। इस पर Google के प्रवक्ता ने कहा है कि "वेबसाइट्स का ट्रैफिक कई वजहों से घट-बढ़ सकता है जैसे कि मौसम, यूजर्स की पसंद या हमारे सर्च अल्गोरिद्म में बदलाव।" बता दें कि अमेरिका में भी एक एजुकेशन टेक कंपनी ने गूगल के खिसाफ शिकायत की है कि AI Overviews की वजह से ओरिजिनल कंटेंट की मांग घट रही है।

प्रेम में पागल डॉक्टर ने महिला सहकर्मी से की मारपीट, मोबाइल भी छीना

तमिलनाडु तमिलनाडु के होसुर में डॉक्टर की ओर से अपनी महिला सहकर्मी पर हमला का मामला सामने आया है। एक निजी दंत चिकित्सा क्लिनिक में काम करने वाली 25 वर्षीय डॉ. कृतिका ने डॉ. अंबु सेल्वन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस हिंसक घटना में घायल डॉ. कृतिका को होसुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने कहा कि डॉक्टर बार-बार के उसे विवाह करने का प्रस्ताव दे रहा था, जिसने उसने ठुकरा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। डॉ. कृतिका ने बताया कि डॉ. अंबु ने उन्हें कई बार विवाह के लिए दबाव डाला, जिसे उन्होंने साफ तौर पर अस्वीकार कर दिया। घटना के दिन, अंबु ने उन्हें दोपहिया वाहन पर पाठला पल्ली क्षेत्र में ले जाकर गया और फिर से विवाह के लिए दबाव बनाने लगा। जब कृतिका ने इनकार किया, तो अंबु ने उस पर हमला कर दिया। उनका मोबाइल फोन, सोने की चेन, कंगन और घड़ी छीन ली। बाद में, उन्हें क्लिनिक वापस लाकर और मारपीट की गई, जहां उनके सहकर्मियों ने दखल देकर उनकी जान बचाई। आरोपी डॉक्टर पहले से शादीशुदा होसुर टाउन पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद केस अधिकरट्टी पुलिस स्टेशन को हस्तांतरित कर दिया, क्योंकि घटना उनके क्षेत्राधिकार में हुई थी। डॉ. कृतिका ने अधिकरट्टी पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज की है। जांच में पता चला कि डॉ. अंबु सेल्वन पहले से शादीशुदा है, लेकिन वर्तमान में अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सख्त ऐक्शन लेने की मांग हो रही है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अमृतलाल वेगड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मूर्धन्य साहित्यकार, चित्रकार श्री अमृतलाल वेगड़ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय वेगड़ ने मां नर्मदा नदी की करीब चार हजार किलोमीटर पदयात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने नर्मदा अंचल की समृद्ध जैव विविधता से दुनिया को भी परिचित करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री जगजीवन राम 'बाबूजी' की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि स्व. श्री जगजीवन राम ने राष्ट्र की उन्नति और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री जगजीवन राम को अद्वितीय सामाजिक योद्धा और राष्ट्र के अनन्य सेवक के रूप में सदैव याद किया जाएगा।