samacharsecretary.com

यूपी पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, योगी सरकार ने तैयार किया विकास का मास्टर प्लान

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के प्रमुख मंदिरों, संतों के आश्रमों और अन्य धार्मिक स्थलों की जीर्णोद्धार कराएगी। सरकार ने राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए मंदिरों के बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास के लिए एक योजना शुरू की है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। इस योजना के तहत बलिया स्थित भृगु और आजमगढ़ स्थित दुर्वासा ऋषि के आश्रमों सहित जैन मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विशेष रूप से पूर्वांचल के मंदिरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, पर्यटन विभाग ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।इसमें बलिया में भृगु आश्रम स्थित चित्रगुप्त मंदिर का सौंदर्यीकरण, तेंदुआ पट्टी फरसातार मौजा होलपुर में हनुमान मंदिर परिसर का पर्यटन विकास, बसंतपुर गांव में उदासीन मठ का विकास, आजमगढ़ के महाराजगंज में भैरो बाबा स्थल का पर्यटन विकास और फूलपुर पवई में दुर्वासा ऋषि आश्रम का विकास किया जाना प्रस्तावित है। बयान में कहा गया है कि मऊ जिले में श्री वीरा बाबा ब्रह्म स्थान का पर्यटन विकास, आजमगढ़ के मिश्रापुर में राम जानकी मंदिर का विकास, कन्नौज के सदर में फूलमती देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही आजमगढ़ के धन्नीपुर, सिंगपुर और बांसगांव में स्वर्गीय संत परमहंस बाबा के स्थल का भी पर्यटन विकास इस योजना में शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अयोध्या, काशी, और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों के साथ-साथ राज्य के अन्य प्राचीन मंदिरों और तीर्थ स्थलों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं।  

12 घंटे लगातार मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अंबिकापुर  मौसम विभाग के उत्तरी छत्तीसगढ़ में आरेंज अलर्ट का अनुमान सही साबित हुआ। संभाग मुख्यालय में अंबिकापुर में शनिवार रात साढ़े आठ बजे रविवार सुबह 7 बजे तक रिकॉर्ड 172 मिमी बारिश हुई है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर के अधिकांश इलाकों में जल भराव की स्थिति निर्मित ही गई है। हालात को देखते हुए निगम अमला पानी निकासी की व्यवस्था बनाने में जुटा है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में शनिवार रात से भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण सरगुजा जिले के ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर आवागमन भी बाधित है। इधर मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में दो दिनों तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी छत्तीसगढ़ में ज्यादा ही मेहरबान है। सरगुजा संभाग में मानसून ने 17 जून के आसपास दस्तक दी। इसका प्रभाव व्यापक रहा और पूरे संभाग में लगभग तीन सप्ताह से भारी बारिश का क्रम जारी है। पूरे मानसून अवधि की 25 प्रतिशत बारिश जून माह में ही हो चुकी हूं। लोगों से सावधानी की अपील मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मानसून को प्रभावी बनाने वाले सिस्टम के लगातार सक्रिय होते रहने से सरगुजा संभाग में बारिश से राहत नहीं मिल रही है। सरगुजा संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। सिस्टम प्रभावी, बारिश से अभी राहत नहीं मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार वर्तमान में मानसून टूफ सामान्य स्थिति में है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी मध्यप्रदेश एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है। अगले 24 घंटों के भीतर गांगेय पश्चिम बंगाल एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्वी अरब सागर से, उत्तर गुजरात, उत्तर मध्यप्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड से होकर गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है। एक साथ बन रहे कई सिस्टम मानसून की गति को औऱ ऊर्जा देंगे। ऐसे में अगले दो तीन दिन तक बारिश से राहत की संभावना कम है। सड़कें, मोहल्ले, कालोनी में जल भराव से परेशानी शनिवार रात से हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति और दयनीय हो गई है। गड्ढों से पटी इन सड़कों में बारिश का पानी भर गया है। ऐसे में आवागमन जोखिम भरा हो गया है। शहर की निचली बस्ती खासकर नमनाकला के फोकट पारा, झंझट पारा, बौरीपारा, महादेव गली, दर्रीपारा की कुछ बस्ती सहित खरसिया रोड स्थित कुंडला सिटी कालोनी में जल भराव से लोग परेशान हैं। इधर वार्ड क्रमांक 20 चोरका कछार में जल भराव से मोहल्लेवासी परेशान हैं। यहां नाले का पानी निचली बस्ती तक पहुंच गया है। निकासी की समस्या के कारण कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। रातभर लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। पानी निकासी के लिए निगम अमला और पार्षद सुबह से सक्रिय हैं। लगातार मूसलाधार बारिश से अम्बिकापुर शहर को जलापूर्ति करने वाली बांकी नदी में वर्षों बाद बाढ़ आई है। नदी का पानी खैरबार सहित आसपास गांव की खेतों तक फैल गया है। इससे खेतों में लगाए गए धान के बीज और पौधे बह गए। अच्छी बारिश के कारण कई किसानों ने धान की रोपाई के लिए थरहा (नर्सरी) लगाया है, जो भारी बारिश और नदी की बाढ़ से बर्बाद हो गया है।

सीएम बोले- पत्रकारों की मेहनत से जनता जानती है अपने प्रतिनिधियों की आवाज, डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने सिखाई संसदीय रिपोर्ट

रायपुर आप लोग आज के दौर में नारद जी की तरह हैं। ये बात छत्तीसगढ़ के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कही। मौका था विधानसभा में संसदीय रिपोर्टिंग पर आयोजित वर्कशॉप का। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हाल ही में विधायकों के लिए भी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था, जिसका लाभ हमारे सदस्यों को मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अनेक नवनिर्वाचित विधायक भी हैं, जिनकी यह जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाएं। CM ने कहा- इसी तरह पत्रकारों की भी अहम भूमिका है, जो विधानसभा की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी पत्रकार बंधु बड़ी मेहनत से विधानसभा की कार्यवाही को कवर करते हैं, जिससे आमजन यह जान पाते हैं कि विधायकों द्वारा उनके मुद्दों को गंभीरता से उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित करने की परंपरा को भी सराहा और कहा कि इससे पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है और संसदीय रिपोर्टिंग को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यशाला पत्रकारों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और इसके माध्यम से विधानसभा की गतिविधियां और अधिक प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचेंगी। कार्यक्रम में खासतौर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे थे। उन्होंने कहा- कार्यशाला के प्रथम सत्र में डॉ. संजय द्विवेदी, पूर्व निदेशक, भारतीय जन संचार संस्थान एवं प्रोफेसर माखन लाल चतुर्वेदी, राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्व विद्यालय, भोपाल ने सभा में तारांकित, अतारांकित प्रश्न, व्यवस्था और औचित्य के प्रश्न, बजट की कव्हरेज, शून्यकाल, कटौती प्रस्ताव, अध्यक्ष की व्यवस्था, कार्यवाही का विलोपन इत्यादि विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया । पत्रकारों का काम पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी समापन सत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने व्यवहारिक पहलुओं पर केंद्रित करते हुए कहा, आज सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होने के कारण पत्रकारों का काम अत्यंत जटिल हो गया है। चूंकि जनता को सदन की कार्यवाही के सीधे प्रसारण से सूचना और जानकारी तो मिल जाती है, लेकिन आम जनता उस चर्चा और घटनाक्रम का विश्लेषण भी चाहती है। उस चर्चा का इतिहास और पृष्ठभूमि भी चाहती है। उन्होंने कहा कि संसद का कानून मानना हर विधान मंडल की बाध्यता है। लेकिन कुछ राज्यों की विधानसभा अपनी कार्यवाही स्वयं के तरीके से करती हैं। ऐसी स्थिति में संसदीय पत्रकारों के लिए रिपोर्टिंग का काम थोड़ा जटिल हो जाता है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में संसदीय पत्रकारिता की महत्ता बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि संसदीय पत्रकारिता अत्यंत संवेदनशील दायित्व है, जो सदन की गोपनीयता, अनुशासन और गरिमा को बनाए रखते हुए जनता तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाने का कार्य करती है। निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत: डॉ. रमन सिंह डॉ. सिंह ने कहा कि पत्रकार जब पक्ष–विपक्ष से परे रहकर निष्पक्ष रूप से विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करते हैं और उसे प्रस्तुत करते हैं, तब लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि संसदीय प्रणाली की गहरी समझ से ही पत्रकार बेहतर ढंग से जनता को विधानसभा की गतिविधियों से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संसदीय पत्रकारिता में विशेष रूप से विधानसभा की प्रक्रिया से जुड़े समाचारों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना आवश्यक है, ताकि आमजन तक वे प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। पत्रकार हैं लोकतंत्र के सच्चे संवाहक: डॉ. चरणदास महंत कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारों की भूमिका को नारद मुनि की परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि पत्रकार समयबद्धता और सजगता के साथ लोकतंत्र के संवाहक होते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से सभी को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा और संसदीय पत्रकारिता को समझने का दायरा और व्यापक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन उपयोगी सिद्ध होगा और पत्रकारों के कार्य को नई दिशा देगा। उन्होंने अपनी लंबी संसदीय यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि इस दौरान पत्रकारों के साथ बिताए गए समय और अनुभव अत्यंत मूल्यवान रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों की सजगता, सटीकता और संवेदनशीलता की सराहना की, जो वर्षों से संसदीय गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक संजय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।  

तिहाड़ से छूटते ही फरार हुआ खूंखार सोहराब, जेल सुरक्षा पर उठे सवाल

नई दिल्ली  एतिहाड़ जेल में सजा काट रहा सीरियल किलर सोहराब फरार हो गया है। सोहराब तीन दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस जेल नहीं लौटा। जेल प्रशासन लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर सोहराब को ढूंढ रही है।मिली जानकारी के अनुसार, सोहराब को तीन दिन के लिए पैरोल पर तिहाड़ से बाहर निकाला गया था। लखनऊ में पत्नी से मुलाकात के बाद सोहराब को दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचना था, लेकिन वो नहीं पहुंचा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। जेल प्रशासन ने लखनऊ पुलिस से संपर्क किया और सोहराब को बरामद करने का प्रयास तेज कर दिया है। सोहराब एक खतरनाक अपराधी और सीरियल किलर है। उसने कई हत्याओं को अंजाम दिया है। सोहराब ने समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लखनऊ के सआदतगंज में पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाती की भी हत्या करवा दी थी। इस दौरान वो जेल में बंद था, लेकिन हत्या के लिए पूरा प्लान करने के बाद अंजाम दे दिया था। इसके अलावा सोहराब पूर्व पार्षद की हत्या की साजिश में भी शामिल रहा है। सोहराब ने लखनऊ के अमीनाबाद में बीजेपी के पार्षद पप्पू पांडे की शूटर को सुपारी देकर हत्या करवा दी थी। मामला साल 2005 का है। सोहराब के छोटे भाई शहजादे की लखनऊ के हुसैनगंज में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही सोहराब के साथ उसके दो भाइयों के सिर पर खून सवार था। रमजान में हुई भाई की हत्या का बदला तीनों ने एक साल बाद लिया। भाई की हत्या के एक साल बाद ईद वाले दिन तीनों भाइयों, सोहराब, सलीम और रुस्तम ने अपने भाई के हत्यारों की हत्या कर दी थी। हत्या करने से पहले सोहराब ने लखनऊ के तत्कालीन एसएसपी को फोन करके कहा था कि अपने भाई की मौत का बदला लेने जा रहा हूं, रोक सको तो रोक लो। इसके बाद तीनों ने अपने भाई के हत्यारों को ईद के दिन मौत के घाट उतार दिया था। अब सोहराब पैरोल पर बाहर तो निकला, लेकिन पैरोल का समय खत्म होने के बाद भी तिहाड़ नहीं पहुंचा। इस मामले की सूचना जब जेल प्रशासन को हुई तो उनके हाथ-पांव फूलने लगे। तिहाड़ जेल प्रशासन ने तुरंत लखनऊ पुलिस को संपर्क किया और सोहराब को ढूंढने का काम शुरू कर दिया।  

महतारी अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, खराब मौसम के कारण दौरा रद्द

कवर्धा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बहुप्रतीक्षित पंडरिया दौरा आज मौसम की खराबी के चलते रद्द कर दिया गया है. खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. अब वे वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि सीएम साय को यहां महतारी अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में शामिल होना था, साथ ही क्षेत्रवासियों को 72 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की विकास सौगात देनी थी. दौरे के दौरान 61 विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण और कॉलेज छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों के संचालन की शुरुआत प्रस्तावित थी. इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, विधायक भावना बोहरा और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी तय थी. कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान, पंडरिया में होना था, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी. हालांकि मौसम के कारण मुख्यमंत्री का दौरा रद्द करना पड़ा, अब वे इन कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल होंगे.

PM मोदी से मिलने का जुनून: NRI ने अर्जेंटीना में तय की 400 किमी की लंबी दूरी

नई दिल्ली  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना (PM Modi Argentina visit) पहुंचे। ब्यूनस आयर्स में भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। अर्जेंटीना में एक भारतीय व्यक्तिविजय कुमार गुप्ता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन (Indian man travels to greet PM Modi) करने के लिए 400 किलोमीटर की यात्रा कर के आया है (400 km journey to meet PM Modi) , साथ ही उसने यह भी कहा कि उसे उनसे हाथ मिलाने (PM Modi handshake Argentina) का मौका भी मिला। प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय यात्रा के लिए शनिवार को ब्यूनस आयर्स पहुंचे। वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से बातचीत करेंगे। अर्जेंटीना में भारतीय समुदाय के सदस्य गुप्ता ने एएनआई से बात करते हुए अपनी लंबी यात्रा के बारे में दावा किया।   मोदी की अर्जेंटीना यात्रा पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट और होटल परिसर में "Modi-Modi", "जय हिंद" सहित देशभक्ति के नारे गूंजे और पारंपरिक नृत्य-गीतों का प्रदर्शन हुआ । 400 किमी की यात्रा, ‘हैलो’ और हाथ मिलाने की खुशी रोज़ारियो के रहने वाले प्रवासी भारतीय विजय कुमार गुप्ता ने ANI को बताया कि वह “हैलो” कहने और हाथ मिलाने की ख्वाहिश से 400 किमी की यात्रा करके यहां आए। उन्हें इस मौके पर पर्सनल इंटरैक्शन का सौभाग्य भी मिला । पीएम मोदी का संदेश – संस्कृति से दूरी मायने नहीं रखती मोदी ने ट्विटर (एक्स) पर लिखा, “Cultural connect में दूरी कोई बाधा नहीं होती!” उन्होंने कहा कि हजारों किलोमीटर दूर भी भारतीयों की संस्कृति से जुड़ाव दिखाई देता है द्विपक्षीय एजेंडा: समृद्ध व्यापार से रक्षा तक पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेवियर माइलि की बैठक में खनिज, ऊर्जा, कृषि, रक्षा, और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना संबंधों को मजबूती देने पर चर्चा होगी प्रवासी भारतीयों में उत्साह की झलक “मोदी जी से हाथ मिलाकर गर्व महसूस हुआ,”— विजय कुमार गुप्ता जैसे कई भारतीयों की भावनाएं अभिव्यक्त हुईं । PM मोदी का भावनात्मक संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पोस्ट में लिखा, “Distance is no barrier when it comes to cultural connect!” कौन-कौन से समझौते होंगे? खनिज, ऊर्जा, रक्षा और कृषि क्षेत्रों में कितने MoUs या समझौते होंगे, इसकी ब्रीफिंग कब जारी की जाएगी? प्रवासी भारतीयों को शामिल करने का क्या प्लान? क्या आने वाले कार्यक्रमों में भारतीय समुदाय के बच्चों, युवाओं या कलाकारों को शामिल किया जाएगा? लैटिन अमेरिका की ओर भारत की रणनीति यह दौरा दर्शाता है कि भारत लैटिन अमेरिका की ओर बढ़ते व्यापार और रणनीतिक हितों की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। संस्कृति से जुड़ाव की ताकत पीएम मोदी का संदेश साफ है—सांस्कृतिक जुड़ाव, चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हो, उस दूरी को मिटा देता है।

Nvidia ने छुआ नया शिखर, बनी दुनिया की नंबर 1 मार्केट कैप कंपनी

इंदौर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्रांति की तेज लहर में एक नया चैप्टर जुड़ गया है। ग्राफिक्स और प्रोसेसर चिप निर्माता कंपनी Nvidia ने 3.92 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक मार्केट कैप को छू लिया है। इस उपलब्धि ने कंपनी को दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बना दिया है। इसने Apple के पहले के रिकॉर्ड ($3.915 ट्रिलियन, दिसंबर 2024) को भी पार कर दिया है।   क्यों Nvidia बन गई AI क्रांति की धुरी? Microsoft, Google, Meta और Amazon जैसे टेक दिग्गज AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं। Nvidia उनके लिए बुनियादी हार्डवेयर मुहैया करवा रही है। ऐसे में यह Nvidia को AI इकोसिस्टम के लिए बहुत जरूरी बना देती है। Nvidia के GPU (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) कभी गेमिंग के लिए डिजाइन थे, जो कि अब बड़े-बड़े AI मॉडल जैसे GPT, Gemini और Grok को ट्रेन करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कंपनी के प्रोसेसर लगभग सभी प्रमुख AI डाटा सेंटर्स में लगे हुए हैं, जिससे Nvidia AI के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का राजा बन गया है। Nvidia का मार्केट वैल्यू 2021 से अब तक आठ गुना बढ़ चुका है। इसने $500 बिलियन से $3.92 ट्रिलियन तक का सफर तय किया है। बाजार में बड़ी टेक कंपनियों से आगे Nvidia ने बाजार पूंजीकरण के मामले में Microsoft ($3.7 ट्रिलियन), Apple ($3.19 ट्रिलियन), Google की पैरेंट कंपनी Alphabet ($2.3 ट्रिलियन) और Amazon ($2.2 ट्रिलियन) को पीछे छोड़ दिया है। विशेष बात यह है कि Nvidia की यह वैल्यूएशन ब्रिटेन के पूरे स्टॉक मार्केट से भी बड़ी है और कनाडा व मैक्सिको की सभी पब्लिक कंपनियों के कुल मूल्य से अधिक है। चिप किंग से अरबपति बादशाह Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की संपत्ति भी कंपनी के साथ आसमान छू रही है। 2025 में नेट वर्थ: $139 बिलियन सिर्फ 2025 में संपत्ति में वृद्धि: $25 बिलियन (Bloomberg Billionaires Index के अनुसार)

तेजाब फेंकने वाली युवती गिरफ्तार, दुकानदार पर भी FIR दर्ज

जबलपुर ग्वारीघाट के अवधपुरी में सहेली पर तेजाब फेंकने के मामले में युवती को अवैध रूप से तेजाब बेचने वाले पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपिता को सिविक सेंटर स्थित अनुप्रास इंटर प्राइज के संचालक शक्तिनगर निवासी सत्येंद्र गुप्ता (67) को भी आरोपित बनाया है। उस पर धारा 6(1)(ए) विष अधिनियम एवं 286 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया है। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच के बाद की गई है।   क्या है मामला मालूम हो कि अवधपुरी निवासी इंजीनियरिंग छात्रा इशिता साहू ने कुछ दिन पूर्व अपनी बचपन की सहेली को सरप्राइज देने के लिए घर से बुलाया था। पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली श्रृद्धा जैसे ही बाहर आयी, इशिता ने उस पर तेजाब फेंक दिया था। इस हमले में श्रृद्धा का चेहरा सहित लगभग 50 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। घायल श्रृद्धा अस्पताल में उपचाररत है। अपनी सहेली की सुंदरता से आरोपित इशिता जलती थी। कुछ समय पूर्व उसका एक युवक के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इशिता को संदेह था कि वीडियो वायरल करने में उसकी सहेली श्रृद्धा की भूमिका है। इस घटना के बाद आरोपित इशिता मन ही मन श्रृद्धा से रंजिश रखने लगे थी। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि श्रृद्धा की कोलकाता में नौकरी लग गई और वह जा रही है। तब उसने बदला लेने के लिए उस पर तेजाब से हमला कर दिया था। एसिड अटैक पीड़िता को देखने पहुंचे मंत्री सहेली द्वारा किए गए एसिड अटैक में घायल अवधपुरी कॉलोनी निवासी पीड़िता को देखने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह स्थानीय एमएच हॉस्पिटल पहुंचे। मंत्री उन्होंने अस्पताल में भर्ती पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही स्वजन से भेंट की। उन्होंने कहा इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोर देती है। चिकित्सकों के अनुसार अभी उनकी हालत स्थिर है और आशा है वह जल्द ही स्वस्थ होगी।

फिलिस्तीन समर्थन पर विवाद: जबलपुर में लगे बैनर, आयोजकों पर FIR दर्ज करने के निर्देश

जबलपुर जबलपुर के मालवीय चौक पर मोहर्रम के अवसर पर लंगर वितरण के दौरान शनिवार देर रात फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर लगाए जाने की घटना सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैनर को जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक मोहर्रम के अवसर पर शहर भर में अनेक आयोजन का क्रम जारी है। इसी बीच शहर के व्यस्ततम चौराहे पर लंगर वितरण किया जा रहा था। जब लोग वहां से गुजरे तो फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर लगा देखा।   पुलिस ने शुरू की बैनर लगाने वालों की जांच रस्सियों से बांधकर लगाए गए बैनर में 'प्रे फार फिलिस्तीन' लिखा हुआ था। यह देख आक्रोश बढ़ा तो कुछ लोगों ने इसकी सूचना थाने और कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैनर को तत्काल निकलवाकर जब्त कर लिया है। पुलिस ने बैनर कब लगा और किसने लगाया, इसकी जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाकर देखे जा रहे हैं। इसके बाद ही संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश इधर, हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि मोहर्रम पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय है। इसके बावजूद मालवीय चौक जैसे व्यस्त क्षेत्र में खुलेआम फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर लगाया जा रहा है। फिलिस्तीन के प्रति समर्थन जताकर कुछ लोग अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। संगठनों ने शांति व सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपितों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक 2025 में गदर काटा, खिताब किया अपने नाम

नई दिल्ली  भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने  एनसी क्लासिक 2025 में गदर काटा। उन्होंने प्रतियोगिता का पहला खिताब अपने नाम कर लिया है। नीरज प्रतियोगिता के मेजबान थे। वह पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 86.18 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। उन्होंने बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में जोश से भरे माहौल में अपना दबदबा बनाया। 27 वर्षीय नीरज किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान के रूप में भाग लेने वाले पहले भारतीय हैं। एनसी क्लासिक को विश्व एथलेटिक्स द्वारा कैटेगरी ए का दर्जा दिया गया है। दोहरे ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज ने शुरुआत एक फाउल थ्रो के साथ की। उन्होंने दूसरे प्रयास में 82.99 मीटर दूरे भाला फेंका। उन्होंने तीसरे प्रयास में 86.18 मीटर का थ्रो किया, जो बेस्ट रहा। इसके बाद, उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में दोनों हाथ हवा को ऊपर उठाकर जश्न मनाया।स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और शोर मचाकर उनके हौसले को बढ़ाया। उनका चौथा थ्रो फाउल रहा भारतीय स्टार का पांचवां थ्रो 84.07 मीटर दूर गया। वहीं, भारतीय स्टार का छठा और आखिरी थ्रो 82.22 मीटर का था। यह उनका लगातार तीसरा खिताब है। नीराज ने इससे पहले पेरिस डायमंड लीग (20 जून) और पोलैंड के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक (24 जून) में खिताब जीता था। केन्या के जूलियस येगो दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 84.51 मीटर दूरा फाला फेंका। श्रीलंका के रूमेश पथिरगे (84.34 मीटर थ्रो) तीसरा नंहर पर फिनिश किया। भारत के सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 82.33 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने इस प्रतियोगिता को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मंजूरी दी थी। नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता में 12 भाला फेंक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सात शीर्ष अंतरराष्ट्रीय भाला फेंकने वाले खिलाड़ी शामिल थे। इसमें चोपड़ा सहित पांच भारतीय खिलाड़ियों ने भी चुनौती पेश की। नीरज ने स्वीडन के पोल वॉल्टर अर्मांडो डुप्लांटिस और कीनिया के लंबी दूरी के धावक किपचोगे कीनो से प्रेरणा ली है, जिनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट मोंडो क्लासिक और किप कीनो क्लासिक होते हैं। एनसी क्लासिक पहले 24 मई को हरियाणा के पंचकूला में होना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों की जरूरत के अनुसार लाइट की व्यवस्था नहीं होने से इसे बेंगलुरु में कराने का फैसला किया गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया था ।