samacharsecretary.com

रायसेन में बड़ा सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी; कई घायल, गंभीरों को भोपाल भेजा गया

गैरतगंज  बुधवार की सुबह रायसेन जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसने मजदूरों को लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को पलट दिया। इस दर्दनाक घटना में 28 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। यह हादसा देहगांव थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा के पास भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़ी कस्बे के खैरुआ मोहल्ले से लगभग 40 मजदूर धान लगाने एक पिकअप वाहन में बैठकर जा जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे, पिकअप वाहन मुड़िया खेड़ा के पास तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन मदद के लिए हाथ बढ़ाया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। 100 डायल की सहायता से सभी घायलों को तत्काल रायसेन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। पांच गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। घायलों के नाम हरिराम कुशवाहा, दीपेश कुशवाहा, गंगाबाई अहिरवार, सोनू अहिरवार, रानी बाई, कमल ठाकुर, बलवान, केसर बाई अहिरवार, परशुराम कुशवाहा, राजेश बंसल, अंजलि, रागनी, शीला बाई, कमल सिंह, लक्ष्मी नारायण, अजय सिंह, सविता आदिवासी, कल्लू आदिवासी, पूनम बाई, हल्की अहिरवार, कमलेश आदिवासी, रूप सिंह अहिरवार, किशोरी, रानी बाई, राजकुमारी, दीपाली, लखन रैकवार, प्रवेश शामिल है।

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा शिविर में बना वरदान

जयपुर राज्य सरकार द्वारा आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा- 2025  के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पँवालिया के ग्राम जयसिंहपुरा उर्फ रूपवास में मंगलवार दिनांक 08.07.2025 को आयोजित शिविर में 73 बीघा कृषि भूमि को लेकर ग्रामवासी गोपाल, दयाल व हरजीराम वगैरह में लगभग 55-60 वर्षो से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसे लेकर उक्त सभी कृषक अभियान में उपखण्ड अधिकारी सांगानेर हिम्मतसिंह के समक्ष प्रस्तुत हुए। मौके पर उपखण्ड अधिकारी तथा सरपंच पँवालिया रामराज चौधरी, भू.अ.निरीक्षक विशाल सिंहल तथा पटवारी हल्का राहुल गंगावत के प्रयास स्वरूप उक्त भूमि के विभाजन के लिए सहमति बनी। सभी खातेदार सहमत हुए, जिसमे मौके पर ही सहमति विभाजन स्वीकृत कर राजस्व रिवार्ड में अमलदरामद किया गया। इस अवसर पर समस्त खातेदारों द्वारा वर्षों पुराने विवाद के निस्तारण पर प्रशासन व पंचायत को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा- 2025 आयोजित करने पर सभी परिवादियों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

महाकाल की नगरी उज्जैन में जल्द शुरू होगा आकाशवाणी केंद्र, CM यादव केंद्रीय मंत्री ने मिले

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में जल्द ही एक आकाशवाणी केंद्र शुरू किया जाएगा. इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए मुरुगन से उज्जैन में जल्द ही एक आकाशवाणी केंद्र शुरू करने का अनुरोध किया. केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव पर सहमति जताई और आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए. उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो का निर्माण पूरा होने तक उज्जैन केंद्र के कार्यक्रम आकाशवाणी इंदौर के माध्यम से प्रसारित किए जा सकेंगे. अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की और उन्हें राज्य के रायसेन जिले में बीईएमएल लिमिटेड की अत्याधुनिक रेल कोच फैक्ट्री की आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित किया. इस परियोजना में लगभग 1800 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के हवाले से कहा गया है, "इस प्लांट में मध्य प्रदेश सरकार, रेल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की साझेदारी होगी." मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस कारखाने के लिए रायसेन ज़िले में लगभग 60 हेक्टेयर ज़मीन आवंटित की है, जिससे लगभग 1500 लोगों को रोज़गार मिलेगा. CM यादव ने केंद्रीय अक्षय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की. एक बयान में कहा गया है कि राज्य के 32 लाख किसानों के लिए सौर पैनल लगाए जाएँगे ताकि वे अपनी बिजली खुद पैदा कर सकें और राज्य पर लगभग 18,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी का बोझ कम हो. उन्होंने कहा कि इसके लिए लगभग 1800 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है. यादव ने कहा, 'संयंत्र में मध्यप्रदेश सरकार, रेल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की भागीदारी रहेगी.' इस संयंत्र की स्थापना के लिए मध्यप्रदेश शासन ने रायसेन जिले में लगभग 60 हेक्टयर भूमि का आवंटन कर दिया है. उन्होंने कहा, 'यह संयंत्र लगभग डेढ़ हजार लोगों को रोजगार दिलवाने में भी सहायक होगा, साथ ही देश के रेल कोच संयंत्रों के मानचित्र में विशेष स्थान बनाएगा.' मुख्यमंत्री यादव ने इस दौरान केन्द्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की और कहा कि पूरे देश में मध्य प्रदेश ही ऐसा राज्य है जो सबसे सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवा रहा है, जिससे नयी दिल्ली में मेट्रो ट्रेन चल रही हैं. मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य के 32 लाख किसानों के लिए सोलर पैनल लगाकर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में किसान स्वयं की बिजली उत्पन्न कर सकें. उन्होंने कहा कि इससे लगभग 18 हजार करोड़ की सब्सिडी के भार से राज्य सरकार मुक्त हो सकेगी.

मालिक का राज पूरे देश में तेज़ी से हो रहा, टीम इंदौर पहुँची, जहाँ उन्होंने फैन्स को सरप्राइज़ दिया

इंदौर  मालिक का राज पूरे देश में तेज़ी से हो रहा है। लखनऊ और जयपुर में धमाल मचाने के बाद मालिक की टीम इंदौर पहुँची, जहाँ उन्होंने फैन्स को सरप्राइज़ दिया और इस दमदार एक्शन एंटरटेनर की एडवांस टिकट बुकिंग की शुरुआत की। राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर और निर्देशक पुलकित ने पूरे मालिक स्वैग के साथ शहर में एंट्री की। कॉलेज कैंपस में जीप पर उनकी शानदार एंट्री ने फिल्म के अंदाज़ और एटीट्यूड को पूरी तरह उतार दिया और उन्होंने उत्साहित फैन्स से मुलाकात की। मालिक 1980 के दशक के इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित एक तीव्र एक्शन एंटरटेनर है। यह महत्वाकांक्षा, सत्ता और अस्तित्व की एक जबरदस्त कहानी है। यह फिल्म दिखाती है कि बंदूकें, लालच और वफादारी के जंगल में ऊपर उठने की आखिर क्या कीमत चुकानी पड़ती है। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है, जिन्हें उनके हार्ड-हिटिंग थ्रिलर्स और इमोशनल ड्रामा के लिए जाना जाता है। इसे कुमार तौरानी (टिप्स फिल्म्स) और जय शेवकरमणि (नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया है। मालिक 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने और धूम मचाने के लिए तैयार है।

सरकारी की योजना के तहत छात्राओं को बांटने के लिए आई थीं साइकिलें, लेकिन उससे पहले ही स्कूल के प्रिंसिपल ने बड़ा खेल कर दिया

सिंगरौली  मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने साइकिल की चोरी की है। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो सभी सोच में पड़ गए। जिन साइकिलों की चोरी हुई हैं वह सरकारी की योजना के तहत छात्राओं को बांटने के लिए आई थीं लेकिन उससे पहले ही स्कूल के प्रिंसिपल ने बड़ा खेल कर दिया। पुलिस ने जब इस मामले में छापामारी की तो 23 साइकिलों को बरामद किया गया है। छिपाकर रखी साइकिलें दरअसल, मामला सिंगरौली जिले के शासकीय हाई स्कूल खटाई का है। यहां स्कूल के प्राचार्य जयकांत चौधरी ने सरकारी योजना के तहत वितरण के लिए आई साइकिलों का गबन कर दिया। तीन महीने पहले उन्होंने स्कूल में आई साइकिलों की चोरी बताकर खैरा गांव में एक व्यक्ति के यहां छिपाकर रखवा दी। बेचने की कोशिश में थे साइकिल चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। तीन महीने बाद प्राचार्य ने साइकिल बेचने की कोशिश की तो पुलिस को इसकी भनक लग गई। स्कूल के प्राचार्य ने साइकिलें बेचने की प्लानिंग की जानकारी पुलिस को मिली तो टीम ने खैरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान गांव के एक आदमी के यहां से 23 साइकिलें बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। इस तरह की चोरी का यह कोई पहला मामला नही है, इसके पहले भी इस जिले में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन उन मामलों में कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। वहीं, मामले सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि साइकिलें गैर कानूनी तौर से बेचने की नीयत से रखी गईं थी। इसलिए स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि खैरा गांव में साइकिलें कैसे पहुंचीं और इसके पीछे कौन-कौन है। हालांकि अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने साइकिलों को जब्त कर लिया है।  

छत्तीसगढ़ में भांग की खेती को वैध करने की याचिका की खारिज

बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में भांग की व्यावसायिक खेती की वकालत करते हुए दायर की गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि कोई भी जनहित याचिका तब तक नहीं चलेगी जब तक कि इसमें व्यक्तिगत हित शामिल है. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डीबी में हुई. याचिकाकर्ता एस. ए. काले ने जनहित याचिका दायर कर प्रतिवादी अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ‘गोल्डन प्लांट’ भांग के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय लाभों का दोहन करने सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की. याचिकाकर्ता ने व्यक्तिगत रूप से बताया कि उन्होंने 22.02.2024 को सभी संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन देकर पावती ली है. लेकिन, प्रतिवादियों द्वारा अब तक एक भी सामान्य या विशिष्ट कार्रवाई नहीं की गई है, जिसमें याचिकाकर्ता को जवाब देना भी शामिल है. इसके अलावा, उक्त प्रतिनिधित्व में, उन्होंने ‘गोल्डन प्लांट’ के कई लाभों पर प्रकाश डाला है, जो कई शोधों और सरकारी रिपोर्टों द्वारा समर्थित हैं. यह दर्शाता है कि इस ‘गोल्डन प्लांट’ में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए “नई पीढ़ी की सोने की खान” होने की क्षमता है. उन्होंने आगे तर्क दिया कि नारकोटिक्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस अधिनियम) के अनुसार बागवानी और औद्योगिक उपयोगों के लिए भांग की बड़े पैमाने पर खेती भारतीय कानून द्वारा अनुमत है. कोर्ट ने तर्कों के बाद कहा कि, अच्छी तरह से स्थापित है कि कोई भी जनहित याचिका तब तक नहीं चलेगी जब तक कि इसमें व्यक्तिगत हित शामिल हो. याचिकाकर्ता ने जनहित की आड़ में इस न्यायालय से संपर्क किया है, जिसमें ऐसे निर्देश मांगे गए हैं जो राज्य की विधायी और कार्यकारी नीति के दायरे में आते हैं. न्यायालय सरकार को नीतिगत निर्णय लेने का निर्देश नहीं दे सकते, खासकर मादक पदार्थों पर नियंत्रण जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में. एनडीपीएस अधिनियम के तहत भांग की खेती प्रतिबंधित है, सिवाय विशिष्ट अनुमत उद्देश्यों और वैधानिक प्रक्रिया के, भांग की खेती आम तौर पर चिकित्सा, वैज्ञानिक, औद्योगिक या बागवानी उद्देश्यों को छोड़कर और केवल सरकारी प्राधिकरण के साथ प्रतिबंधित है. याचिकाकर्ता ने न तो कोई जनहित प्रदर्शित किया है और न ही उचित कानूनी तंत्र का पालन किया है. वर्तमान याचिका एक ऐसी याचिका है जिसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग कहा जा सकता है. संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत जनहित में अधिकार क्षेत्र का आह्वान किया जा सके वैसी याचिका नहीं है. हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर याचिकाकर्ता द्वारा जमा की गई सुरक्षा राशि जब्त करने का निर्देश दिया है.

किसी भी परिस्थिति में माइंड को रखे शांत, जीवन में मिलेगी सफलता

किसी भी परिस्थिति में कंट्रोल करना जरूरी है। पर ये कंट्रोल दूसरों पर ना होकर खुद पर होना जरूरी है। अपने आप को और दिमाग को इस तरह से ट्रेनिंग दे कि मुश्किल, विपरीत और बिल्कुल अलग तरह की सिचुएशन में कैसे खुद को शांत रखें। क्योंकि ज्यादातर गलतियां हम तभी करते हैं जब हमारी सोच, फिजिकल एक्टीविटी और हमारे शब्द जल्दी से रिएक्ट कर देते हैं। जब अपने दिमाग पर हमारा कंट्रोल होगा तो इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना आसान होगा। जानें कैसे विपरीत सिचुएशन में खुद को कूल रखें। खुद पर कंट्रोल खोने से बचाना जब भी सामने वाला आपको प्रोवोक करे, नीचा दिखाए तो खुद से यहीं कहना है कि मेरा रिएक्शन मेरी ताकत है और मैं इसे ऐसे ही नहीं दूंगा। क्योंकि गुस्से में खुद पर कंट्रोल खो देने से पावर भी चली जाती है। धीरे से रिएक्ट करें जब भी बहुत ही गंभीर, डिप्रेशन और स्ट्रेसफुल सिचुएशन आए तो तीन बार गहरी सांस लें और सोचें क्या मेरा इस जगह पर रिस्पांड करना जरूरी है। जो इंसान शांत रहते हैं वो अपनी प्रतिक्रिया देने के मामले में जल्दीबाजी नहीं दिखाते। और, जो लोग जल्दी प्रतिक्रिया देते हैं अक्सर वो कमजोर ही होती है। सिचुएशन नहीं माइंड पर कंट्रोल करें अक्सर लोग सिचुएशन को कंट्रोल करने में लग जाते हैं लेकिन सिचुएशन नहीं खुद के माइंड पर कंट्रोल करने की जरूरत होती है। मेंटली स्ट्रांग लोगों से इन बातों को सीखें। जैसे ही कोई निगेटिव सिचुएशन आए तो सोचें कि हर समस्या का समाधान होता है। इससे पहले भी कई मुश्किल परिस्थितियां संभाली हैं। इसे भी संभाल लेंगे और ज्यादा सोचने से नहीं बल्कि अपने ऐक्शन में क्लियरिटी लाएं। जिससे प्रॉब्लम सॉल्व की जा सके। बॉडी लैंग्वेज पर कंट्रोल जब भी निगेटिव सिचुएशन आती है तो अपने बॉडी लैंग्वेज पर भी कंट्रोल करें। स्पाइन को सीधा करें, चेस्ट को ओपन करें और सांसों को धीरे से लें। ऐसा करने से बॉडी लैंग्वेज कंट्रोल में दिखेगी। निगेटिव विचारों को रोकें मन में जैसे ही निगेटिव विचार आएं तो खुद से बात करें कि क्या जो मैं सोच रहा हूं वो सही है या केवल मन का भ्रम। अपने विचारों को लिखें, ऐसा करने से ज्यादा क्लियर होगा माइंड।  

फांसी के फंदे पर लटकी मिली 12वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से स्कूली छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है. अमलीपारा में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त सिर्फ बुजुर्ग दादा-दादी मौजूद थे. घटना से परिजनों में मातम पसर गया है. इस मामले में पुलिस को कोई कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जानकारी के मुताबिक, छात्रा मंगलवार की शाम 7 बजे किताब लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, लौटने के बाद वह कमरे में जाकर लॉक कर लिया. इस दौरान घर पर सिर्फ बुजुर्ग दादा-दादी मौजूद थे, परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे. जब दादा ने उसे कमरे से बाहर आने के लिए कहा तो कोई आवाज नहीं आई. दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने खिड़की से भीतर देखा तो उनकी पोती फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को नीचे उतार लिया गया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नहीं मिला सुसाइड नोट बताया जा रहा है कि मृतिका पढ़ाई में होनहार और शांत स्वभाव की थी. वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी. वहीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इस सुसाइड मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

जनसुनवाई :बड़ी संख्या में जनसुनवाई में आये नागरिको की विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सुनी समस्याएं

विधायक की जनसुनवाई में पहुची दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन,स्कूटी दिलाने की जनसुनवाई में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से की मांग,बड़ी संख्या में जनसुनवाई में आये नागरिको की विधायक ने सुनी समस्याएं आष्टा मध्य प्रदेश के आष्टा जिला में आज मप्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की कप्तान राधा पिता  गणपतसिंह बडगुर्जर आज वैशाखी के सहारे आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा प्रति बुधवार को आम जन की समस्याओं को सुनने आयोजित जन सुनवाई में पहुची एवं विधायक जी को बताया कि वो जावर तहसील के ग्राम छायन कला की मूल निवासी है,मप्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है,इंदौर में आनन्द नगर में रहती हूं,रोजाना नेहरू स्टेडियम इंदौर में प्रेक्टिस हेतु जाती हूं । निवास से स्टेडियम की दूरी करीब 8 किमी है,जाने आने में काफी परेशानी होती है । अतः मुझे एक दुपहिया स्कूटी उपलब्ध कराई जाये । विधायक ने दिव्यांग खिलाड़ी की पूरी बात सुनी उसके बाद जनपद सीईओ से चर्चा कर प्राप्त आवेदन को जनपद पंचायत आष्टा कार्यवाही हेतु भेजा गया । आज जनसुनवाई में कई ग्रामो से विधायक कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में ग्रामीण जन पहुचे । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । आज जनसुनवाई में कई विभागों के जैसे आवेदन प्राप्त हुए उन्हें निराकरण हेतु भेजे गये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा। विधायक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया की आज जनसुनवाई में कृषि भूमि पर कब्ज़ा दिलवाने, स्वास्थ्य उपचार कराने,माध्यमिक शाला गवाखेड़ा की बाउंड्री वॉल निर्माण कराने,दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी को ई-स्कूटी दिलाने,ग्राम पंचायत चिन्नौठा में पंचायत भवन निर्माण,ट्रांसफॉर्मर का स्थान परिवर्तन कराने,वन विभाग की भूमि से पृथक ना करने,टीन शेड निर्माण कराने,ग्राम पंचायत चिन्नौठा में मंदिर चबूतरा एवं रामदेव बाबा मंदिर जीर्णोद्धार कराने,प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने,संबल योजना का लाभ प्रदान कराने,कृषि भूमि पर कब्ज़ा प्रदाय कराने, ग्राम पंचायत भूफोड़ में मुर्मिकरण कराने,ग्रेवल रोड निर्माण, अशासकीय विद्यालय से टी सी दिलवाने,विद्युत तार का स्थान परिवर्तन हेतु,बीपीएल कार्ड सम्बंधित,दहेज सम्बंधित आवेदन पत्र पुलिस से कार्यवाही करवाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।

सैकड़ो की संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोग थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले शिक्षक समाजसेवी ब्रम्हादास अहिरवार के निर्मम हत्या एवं उनके पुत्र सत्य अहिरवार के दोनों पैर तोड़ते हुए उनके समूचे परिवार पर जानलेवा हमला के संदर्भ में उच्च स्तरीय जाँच करबा कर दोषियों के ऊपर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए।  मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  वर्तमान में मध्य प्रदेश में विगत वर्षों से एससी एसटी ओबीसी वर्ग के लोगों से संयोजित तरीके से हत्या बलात्कार जातिगत अत्याचार दिनों दिन बढ़ता चला जा रहा है जिससे समूचा समाज और संपूर्ण मध्य प्रदेश की जनता सहमा सी गई है स्वयं को असुरक्षित और कमजोरी के साथ साथ मानसिक रूप से आक्रोशित भी होता चला जा रहा है जिसका दीर्घ कालीन परिणाम समूचे प्रदेश के लिए सकारात्मक नही होगा ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश का समस्त एससी एसटी समुदाय माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय की ओर यह आवेदन अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संघ के नेतृत्व में प्रेषित कर वर्तमान मध्य प्रदेश में हो रहे अत्याचार ,हत्या, बलात्कार , जातिगत , मानसिक , शारीरिक एवं विभिन्न मामलों के खिलाफ उच्च स्तरीय जाँच करवा कर दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग करता है ताकी वर्तमान और भविष्य में इस प्रकार के घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और प्रदेश में शासन व्यवस्था के प्रति एसटीएससी समुदाय का विश्वास बना रहे और समूचा समुदाय सुरक्षित महसूस कर प्रदेश में रह सके इन मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में सौपा ज्ञापन।