samacharsecretary.com

गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ

गोरखपुर. शारदीय नवरात्र के पहले दिन (प्रतिपदा), सोमवार को शिवावतार गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ मां जगतजननी की उपासना के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पीठ की परंपरा के अनुसार हुआ। सोमवार सायंकाल गोरक्षपीठाधीश्वर ने मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की। शारदीय नवरात्र प्रतिपदा का अनुष्ठान मां जगतजननी की आराधना, देवी पाठ, आरती और क्षमा प्रार्थना के साथ पूर्ण हुआ। कलश स्थापना के पूर्व गोरखनाथ मंदिर परिसर में भव्य कलश शोभायात्रा पारंपरिक तरीके और श्रद्धाभाव से निकाली गई। सायंकाल गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में साधु-संतों की शोभायात्रा, परंपरागत वाद्ययंत्रों घंट-घड़ियाल, तुरही, शंख की ध्वनियों और मां दुर्गा के जयघोष के बीच पौराणिक मान्यता वाले भीम सरोवर पर पहुंची। जहां कलश भरने और सरोवर की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा वापस शक्तिपीठ आई। इसके बाद जल से भरा कलश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उठाया और शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता का आवाहन कर इसे स्थापित किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने सबसे पहले मां दुर्गा, भगवान शिव और गुरु गोरखनाथ के शस्त्र त्रिशूल को प्रतिष्ठित करके गौरी-गणेश की आराधना की। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर (शक्तिपीठ) के गर्भगृह में श्रीमददेवीभागवत का पारायण पाठ एवं श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ हो गया। पाठ के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

भारत और पाकिस्तान की एशिया कप फाइनल में टक्कर? समझिए कौन बन रहा फाइनलिस्ट

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम से एशिया कप के सुपर 4 के पहले मैच में हार के बाद भी पाकिस्तान की टीम के फाइनल खेलने की उम्मीदें पूरी तरह से जिंदा है. रविवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा के तूफानी 74 रन की बदौलत भारत ने 18.5 ओवर में जीत का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल किया. इस एशिया कप में पाकिस्तान की टीम भारत से दो बार हार चुकी है और फाइनल में भी टक्कर के समीकरण बैठ रहे हैं. पाकिस्तान की टीम को एशिया कप में पहले लीग मैच में भारत से हार मिली और फिर सुपर 4 में भी शिकस्त झेलनी पड़ी. टीम इंडिया से लगातार दो मैच में हारने के बाद पाकिस्तान के फैंस भारत से एक और बार मुकाबला देखना चाहते हैं. उनको उम्मीद है कि इस बार तो उनकी टीम पक्का जीत हासिल करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल के समीकरण बन तो रहे हैं लेकिन ये सब बाकी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा. भारतीय टीम का अगला मुकबला बुधवार (24 सितंबर) को बांग्लादेश से है, जबिक उसके बाद शुक्रवार (26 सितंबर) को वो श्रीलंका से भिड़ेगा. अगर भारत इनमें से सिर्फ एक मैच भी जीतता है, तो भी वो फाइनल में पहुंच सकता है. हालांकि ऐसे में नेट-रनरेट (NRR) पर मामला अटक सकता है. यदि भारतीय टीम बाकी के दोनों मैच जीतती है तो उसका फाइनल खेलना पूरी तरह तय रहेगा. तब नेट-रनरेट की चिंता भारतीय टीम को नहीं करनी होगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम बाकी के दोनों मैच जीतकर इस टूर्नामेंट में अपना परफेक्ट रिकॉर्ड निश्चित तौर पर बनाए रखना चाहेगी. श्रीलंका से हारने पर बाहर हो सकता है पाकिस्तान पाकिस्तानी टीम यदि अपने अगले मुकाबले में 23 सितंबर को श्रीलंका से हार जाती है, तो उसका बाहर होना लगभग तय हो जाएगा. क्योंकि बांग्लादेश से जीतकर भी वो अधिकतम 2 अंक तक ही पहुंच पाएगी. अगर पाकिस्तान श्रीलंकाई टीम को हरा देता है, तो फिर उसे फाइनल की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ जीत चाहिए होगी. श्रीलंका और बांग्लादेश भी फाइनल की रेस में पूरी तरह बनी हुई है. श्रीलंका ने ग्रुप-बी में तीनों मैच जीते थे, लेकिन सुपर-4 के पहले मैच में उसे बांग्लादेश ने हरा दिया. यानी बांग्लादेश के पास पहले से एक जीत है और उसके दो अंक हैं. भारत के पास भी दो अंक हैं और वो बेहतर नेट-रनरेट के चलते अंकतालिका में पहले स्थान पर है. भारत का नेट-रनरेट +0.689 है, जबकि बांग्लादेश का नेट-रनरेट +0.121 है. श्रीलंका और पाकिस्तान का अंकतालिका में खाता नहीं खुला है. हालांकि श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान से ऊपर तीसरे नंबर पर है. श्रीलंका का नेट-रनरेट -0.121 है. वहीं पाकिस्तानी टीम का नेट-रनरेट -0.689 है. भारत और पाकिस्तान फाइनल का समीकरण एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाना है. भारत का खिताबी मुकाबले में पहुंचना तो पक्का है साथ ही पाकिस्तान भी फाइनल में जगह बना सकता है. यहां से सीधा समीकरण ये है कि सलमान आगा की टीम अपने अगले दोनों मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराए और दुआ करे की भारतीय टीम भी दोनों को मात दे दे. बांग्लादेश के पास इस वक्त श्रीलंका पर जीत के बाद 2 अंक हैं. अगर वो पाकिस्तान और भारत से हार जाता है तो उसके 2 अंक ही रहेंगे. उधर पाकिस्तान अगले दो मैच में जीत से 4 अंक पर पहुंच जाएगा. श्रीलंका पहला मैच हार चुका है और अगर सुपर 4 के बाकी दोनों मुकाबले भी हार जाए तो पाकिस्तान सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा. अब दूसरे समीकरण के बारे में समझते हैं. पाकिस्तान को फाइनल में जगह बनानी है तो उसे बांग्लादेश को हर हाल में हराना होगा और भारत भी बांग्लादेश को पीटे ये दुआ करनी होगी. क्योंकि श्रीलंका से हारकर भी नेट रन रेट के आधार पर टीम फाइनल में जा सकती है लेकिन बांग्लादेश की एक जीत और पाकिस्तान की एक हार का मतलब होगा कि वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. कैसे होगा भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल? एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का फाइनल भी संभव है. यदि पाकिस्तानी टीम अपने दोनों मुकाबले जीतती है, जबकि भारत भी अपने बाकी के दोनों मुकाबले जीतता है तो दोनों देश निश्चित रूप से एशिया कप 2025 में तीसरी बार भिड़ते नजर आएंगे. भारतीय टीम अगर एक मैच गंवाती है, जबकि पाकिस्तानी टीम अपने बाकी के दोनों मैच जीतती है, तो भी दोनों के बीच फाइनल मुकाबला हो सकता है. हालांकि ऐसे में नेट-रनरेट भी परिदृश्य में आ सकता है. एशिया कप में बाकी मैचों का शेड्यूल 23 सितंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, अबू धाबी, रात 8 बजे से 24 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई, रात 8 बजे से 25 सितंबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, दुबई, रात 8 बजे से 26 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, रात 8 बजे से 28 सितंबर: फाइनल, दुबई, रात 8 बजे से

अयोध्या में 120 फीट के मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

अयोध्या. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या लगातार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव से निखर रही है। इसी कड़ी में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामकथा पार्क में सातवें संस्करण की भव्य फिल्मी रामलीला का शुभारंभ हुआ। 120 फीट ऊंचे मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ शुरू हुई इस रामलीला में पहले दिन नारद मोह के प्रसंग से सबका मन मोह लिया। यह आयोजन 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार रामलीला की खासियत 240 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा, जो इसे और भी भव्य बनाएगा। इसके साथ ही 190 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। 60 कारीगर तैयार कर रहे हैं पुतला कोरोना काल 2020 में शुरू हुई इस फिल्मी रामलीला ने हर साल अपनी भव्यता और नवाचार के साथ लोगों का ध्यान खींचा है। संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया कि इस बार चार राज्यों के 60 कारीगरों की टीम ने इन विशाल पुतलों को तैयार किया है, जो तकनीक और कला का अनूठा संगम प्रदर्शित करेंगे।  बड़े बड़े कलाकार निभा रहे पात्रों की भूमिका रामकथा पार्क में आयोजित इस रामलीला में फिल्मी सितारों की भागीदारी इसे और भी आकर्षक बनाती है। इस साल भगवान शंकर का किरदार बिंदु दारा सिंह, बाली का किरदार सांसद मनोज तिवारी, परशुराम का किरदार पुनीत इस्सर और केवट का किरदार रवि किशन निभा रहे हैं। इन सितारों की मौजूदगी से रामलीला में फिल्मी तड़का और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अत्याधुनिक तकनीक का किया जा रहा इस्तेमाल रामलीला का मंचन अत्याधुनिक थ्रीडी तकनीक के साथ किया जा रहा है, जो दर्शकों को एक जीवंत अनुभव प्रदान करेगा। मंच की ऊंचाई और तकनीकी प्रभावों के कारण दर्शक रामायण के दृश्यों को और करीब से महसूस कर सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस बार रावण दहन का आयोजन अभूतपूर्व होगा। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनेंगी सीता इस बार सीता की भूमिका मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा कर रही हैं। अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला इतिहास रचने जा रही है। इसमें रावण का रोल प्रसिद्ध कलाकार विजय सक्सेना कर रहे हैं। श्रीराम की भूमिका फिल्म अभिनेता राहुल भूचर कर रहे हैं। गत वर्ष 47 करोड़ ने देखी थी रामलीला सुभाष मालिक ने बताया कि रामलीला न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। इस आयोजन से अयोध्या में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रामकथा पार्क में हर शाम हजारों की संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं, और इसका सीधा प्रसारण भी विभिन्न मंचों पर किया जा रहा है। गत वर्ष ऑनलाइन व दूरदर्शन के माध्यम से 47 करोड़ लोगों ने रामलीला देखी थी। इसका प्रसारण रोजाना शाम सात बजे से दस बजे तक दिखाई जाएगी।  

पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट 10 ने 200 दिन तक किया लगातार उत्पादन

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी(MPPGCL) के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी (STPS) की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 10 ने अभियंताओं व तकनीकी कर्मियों के असाधारण समर्पण व कड़ी मेहनत की बदौलत 200 दिन तक सतत् और निर्बाध विद्युत उत्पादन करने में सफलता हासिल की है। यह यूनिट इस वर्ष 5 मार्च से अभी तक लगातार विद्युत उत्पादन कर रही है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सारनी की यूनिट नंबर 10 के अभियंताओं व तकनीकी कर्मियों को इस गौरवशाली उपलब्ध‍ि पर बधाई दी है। पिछले 12 वर्षों में रचे नए कीर्तिमान सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 10 की कमीशनिंग 18 अगस्त 2013 को हुई थी। पिछले बारह वर्षों में इस यूनिट ने विद्युत उत्पादन और ऑपरेशन के नए कीर्तिमान रचे। यूनिट नंबर 10 ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 305 दिन तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया था। वर्ष 2023-24 में इस यूनिट ने क्रमश: 170 व 200 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया था। यूनिट ने अर्जित किया 98.34% पीएएफ सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने जब 200 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन करने में सफलता हासिल की तब यूनिट का प्लांट अवेलेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ) 98.34 फीसदी, प्लांट लोड फेक्टर 84.23 फीसदी व ऑक्जलरी कंजम्पशन 8.94 प्रतिशत रहा।  

ग्रामीण अंचल के अंतिम छोर और अंतिम किसान तक पहुंचे कृषि नवाचार के फायदे

‘डिजिटल-कृषि’ नवाचार से सीमांत किसानों को सशक्त बनाने की पहल आईआईटी इंदौर में हुई ‘एग्रीकनेक्ट’ कार्यशाला भोपाल कृषि नवाचार के फायदे ग्रामीण अंचल के अंतिम छोर और अंतिम किसान तक पहुंचने चाहिए तभी खेती को लाभ का सौदा बनाकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। डिजिटल कृषि के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आईआईटी इंदौर में सी-डैक पुणे, आईसीएआर-एनएसआरआई इंदौर और आईसीएआर-सीआईएई भोपाल के सहयोग से दो दिवसीय एग्रीकनेक्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्य़शाला में एमईआईटीवाई के संयुक्त सचिव श्री के. के. सिंह ने बताया कि किसानों को सशक्त बनाने में डिजिटल कृषि नवाचार की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्याशाला के तकनीकी सत्रों में फसल सुधार, सटीक कृषि, ड्रोन अनुप्रयोग, और एआई-संचालित कीट व रोग निदान जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया। आईसीएआर-आईएएसआरआई, नई दिल्ली के डॉ. अनिल राय ने डिजिटल डिसीडन-सपोर्ट-सिस्टम को अपनाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे सीमित संसाधनों वाले किसानों को सही निर्णय लेने में सहयोग मिलेगा। कार्यशाला में गैर-सरकारी संगठन, उद्योग प्रतिनिधि, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) एवं कामदार ग्रुप और हाईमीडिया लैब जैसे स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया। इंटरैक्टिव गोलमेज बैठकों में नकली उर्वरकों की पहचान, किफायती तकनीकों, और बाजार पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पीआई, एग्रीहब, आईआईटी इंदौर की प्रोफेसर अरुणा तिवारी ने कृषि नवाचारों को गांव-गांव और प्रत्येक किसान तक पहुंचाये जाने की आवश्यकता जताई। कार्यशाला में आये प्रतिभागियों सहमित जताई कि एग्रीहब मॉडल, कृषि नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और किसान सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय अधो-संरचना के रूप में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।  

ODI में वापसी कर रहे हैं डिकॉक, रिटायरमेंट का फैसला लिया वापस – साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बढ़ावा

केपटाउन साउथ के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने क्रिकेट फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है. 32 साल के क्विंटन डिकॉक ने वनडे इंटरनेशनल में फिर से वापसी का फैसला किया है. डि कॉक ने साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. इसके बाद 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने 50 ओवर्स के फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था. हालांकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की थी डिकॉक अब दो साल बाद यू-टर्न लिया है और साउथ अफ्रीक के लिए टी20 के अलावा वनडे क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो चुके हैं. अक्टूबर में होने वाले पाकिस्तान दौरे के लिए डिकॉक को साउथ अफ्रीका  वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया है. 32 साल के डिकॉक ने साउथ अफ्रीका के लिए 155 ओडीआई मैचों में 45.74 की औसत से 6770 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 21 शतक और 30 अर्धशतक निकले. डिकॉक ने 30 साल की उम्र में भारत में होने वाले 2023 विश्व कप के बाद वनडे को अलविदा कह दिया था। उन्होंने तब तक 155 वनडे में 45.74 की औसत और 96 के स्ट्राइक रेट से 21 शतकों के साथ 6770 रन बनाए थे। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलना जारी रखा लेकिन बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद, उन्हें महीनों तक टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया। पूर्व कोच रॉब वाल्टर ने बाएं हाथ के इस खिलाड़ी की भविष्य की योजनाओं पर अनिश्चितता जताई थी। बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज डिकॉक अब नए कोच शुक्री कॉनराड के साथ चर्चा के बाद टीम में वापस आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने सफेद गेंद वाले चरण के लिए अपने सभी प्रारूपों के अधिकांश खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। डेविड मिलर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे मैथ्यू ब्रीट्ज़के को वनडे टीम की कप्तानी का मौका मिलेगा। मैथ्यू वनडे में अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं और इससे पहले, इस प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका-ए और वॉरियर्स की कप्तानी कर चुके। पाकिस्तान टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, एंडिले सिमलेन और लिज़ाद विलियम्स पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: मैथ्यू ब्रीट्ज़के (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और सिनेथेम्बा केशिले' प्रोटियाज़ टीम 11 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ इकलौता टी20 मैच भी खेलेगी और डिकॉक भी उस टीम का हिस्सा होंगे। नामीबिया T20I के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: डोनोवन फरेरा (कप्तान), नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, क्वेना मफाका, रिवाल्डो मूनसामी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, एंडिले सिमलेन, जेसन स्मिथ और लिज़ाद विलियम्स।

राज्य स्तरीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता-2025 का समापन

अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का नेतृत्व भोपाल राज्य स्तरीय 28वीं वन खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में हुआ। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी उत्तराखण्ड में 12 से 16 नवम्बर तक 28वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलेटिक्स का पुरस्कार प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ डॉ. समिता राजौरा को दिया गया। अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये भोपाल में एक अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। समापन समारोह में पुलिस बैण्ड पार्टी द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गयी और खिलाड़ियों द्वारा मार्चपास्ट किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख श्री व्ही.एन. अंबाड़े और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

घर वापसी की धमकी और गंगाजल-गौमूत्र का ज़िक्र: गरबा आयोजन में लगा भड़काऊ पोस्टर

भोपाल  मध्य प्रदेश में नवरात्रि से पहले गरबा उत्सवों को लेकर सनातनी संगठनों का सख्त रुख देखने को मिल रहा है. राजधानी भोपाल में श्रीकृष्ण सेवा समिति ने गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर चेतावनी जारी की है. कमेटी ने पंडालों पर पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा है कि गैर-हिंदू यदि गरबा में आएंगे तो उनकी 'घर वापसी' कराई जाएगी.  पोस्टर पर जूते-चप्पल, लट्ठ की फोटो के साथ 'जिहादियों की उचित व्यवस्था की जाएगी' का संदेश दिया गया है. कमेटी के कार्यकर्ता हाथों में लट्ठ लेकर पंडालों पर तैनात रहेंगे. श्रीकृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने कहा, "हम गरबा देखने आने वालों को गंगाजल पिलाएंगे और गौमूत्र छिड़केंगे." पूछने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता आत्मरक्षा के लिए लट्ठ लेकर नजर रखेंगे. हाथों में लट्ठ लेकर तैनात रहेंगे समिति के कार्यकर्ता. उधर, गरबा पंडालों पर मुस्लिम लोगों की एंट्री को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिस तरह सनातन हिंदू विचारधारा के लोग हज यात्रा में नहीं जाते, उसी तरह उनके लोगों को भी गरबा में नहीं आना चाहिए. उन्होंने गरबा के मुख्य दरवाजे पर गोमूत्र रखने की सलाह भी दी.  

सम्पदा 2.0 को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड

पेपरलेस और फेसलेस पंजीयन की दिशा में अग्रणी बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए मध्यप्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अभिनव पहल संपदा 2.0 को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार-2025 से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पेपरलेस और फेसलेस पंजीयन की दिशा में मध्यप्रदेश अग्रणी बना है। यह सम्मान तकनीक के माध्यम से शासन व्यवस्था में परिवर्तन लाने की श्रेणी- गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग बाई यूज ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन-में प्रदान किया गया है। विशाखापट्टनम में ई-गवर्नेंस पर आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह एवं सचिव भारत सरकार डीएआरपीजी श्री वी. श्रीनिवास ने महानिरीक्षक पंजीयन श्री अमित तोमर तथा संपदा परियोजना अधिकारी श्री स्वप्नेश शर्मा को यह अवार्ड प्रदान किया। ई-गर्वेनेंस अवार्ड मिलना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सम्पदा 2.0 ने संपत्ति एवं दस्तावेजों के पंजीयन को पूर्णत: पेपरलेस और फेसलेस बना दिया है। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली नागरिकों को बिना कार्यालय आए सुरक्षित और सरल पंजीयन की सुविधा देती है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार ने केवल प्रदेश की तकनीकी दक्षता को प्रमाणित किया है, बल्कि सुशासन और नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता और गति लाने की दिशा में मध्यप्रदेश की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में लगातार नई पहचान बना रहा है। सम्पदा 2.0 से न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है, बल्कि निवेश और व्यावसायिक वातावरण को भी मजबूती मिली है। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के सुशासन मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को दर्शाता है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने दस्तावेजों का पूर्णतः पेपरलेस ई-पंजीयन प्रारंभ किया है। भारतीय स्टाम्प अधिनियम के अंतर्गत लगभग 140 प्रकार के दस्तावेजों में से 75 दस्तावेजों का फेसलेस पंजीयन वीडियो केवाईसी के माध्यम से संभव हुआ है। यह प्रक्रिया छद्मरूपण एवं भूमि विवादों को कम करने में सहायक सिद्ध हो रही है। सम्पदा 2.0 में जीआईएस तकनीक सहित आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब नागरिक कहीं से भी, कभी भी www.sampada.mpigr.gov.in पोर्टल अथवा मोबाइल एप से ई-स्टाम्प प्राप्त कर सकते हैं और राज्य की किसी भी क्षेत्र की गाइडलाइन दरें तत्काल देख सकते हैं। पंजीयन पूर्ण होते ही दस्तावेज ईमेल और व्हाट्सऐप पर उपलब्ध हो जाते हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार राज्य को लास्ट माइल कनेक्टिविटी श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राप्त हुआ था। लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर हासिल यह उपलब्धि प्रदेश की तकनीक आधारित पारदर्शी कार्यप्रणाली और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।  

ग्रामीण क्षेत्रों से तीन लाख से ऊपर और शहरी क्षेत्रों से करीब एक लाख सुझाव मिले

 आगरा के ललित वर्मा ने निजी स्कूलों की मनमानी रोकने की मांग की शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सबसे बड़े मुद्दे, युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा कन्नौज के अखिलेश पांडेय ने वेटरनरी छात्रों की तैनाती का सुझाव दिया बस्ती के गोबिंद ने ग्राम सचिवालय को पारदर्शिता का केंद्र बनाने की बात कही देवरिया से शिशिरा प्रजापति ने ग्रामीण क्षेत्रों में एआई व रोबोटिक्स सिखाने का सुझाव दिया जनता से मिलने वाले अच्छे सुझावों को विजन डॉक्युमेंट में शामिल करेगी योगी सरकार लखनऊ, समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के तहत प्रदेश के 75 जनपदों में नोडल अधिकारीऔर प्रबुद्ध जन आम जनता से संवाद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा जारी है, जिसमें ग्रामीण जनता की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। सोमवार तक अभियान में करीब चार लाख सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। इनमें तीन लाख से ऊपर सुझाव ग्रामीण क्षेत्रों से और करीब एक लाख सुझाव नगरीय क्षेत्रों से आए हैं। सबसे अधिक भागीदारी 31 से 60 वर्ष आयु वर्ग की दिख रही है, जबकि जेन-ज़ी और वरिष्ठ नागरिकों ने भी सक्रियता दिखाई है। सुझावों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, नगरीय एवं ग्रामीण विकास, आईटी-टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों पर जनता का ज़्यादा जोर है। खासकर शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होने वाली नीतियों में पारदर्शिता को लेकर नागरिकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। ये हैं कुछ प्रमुख सुझाव देवरिया की शिशिरा प्रजापति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एआई, रोबोटिक्स और हरित ऊर्जा जैसी तकनीकें सिखाई जाएं। साथ ही उच्च शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण सस्ता और सुलभ बनाया जाए, तेज़ इंटरनेट, स्मार्ट क्लास और विश्वविद्यालयों में शोध केंद्र व स्टार्टअप इनक्यूबेटर स्थापित किए जाएं। आगरा के ललित वर्मा ने निजी विद्यालयों की मनमानी रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि किताबें और ड्रेस कम से कम पांच साल तक न बदलें, एक समान सिलेबस हो और शिकायत निवारण के लिए राज्य स्तरीय पोर्टल बने। कन्नौज के अखिलेश कुमार पांडेय ने सुझाव दिया कि पशुपालन विभाग में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए अंतिम वर्ष के वेटरनरी छात्र एक साल के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण के तहत पशु चिकित्सालयों में तैनात किए जाएं। बस्ती के गोबिंद ने ग्राम सचिवालय को पारदर्शिता का केंद्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक हर योजना का पैसा कब आया, कितना और कहां खर्च हुआ, इसकी ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड करें और ग्राम लेखाकार के रूप में मान्यता पाएँ। अभियान में अब तक प्रयागराज, फिरोजाबाद, बस्ती, जौनपुर, कानपुर नगर, गोरखपुर, सहारनपुर, मेरठ, फर्रुखाबाद और महाराजगंज जैसे जनपदों से सबसे अधिक सुझाव आए हैं। सरकार का कहना है कि जनता की इन रायों को विकास रोडमैप में शामिल कर उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।