samacharsecretary.com

लोक मिलनी में भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, परिवारवाद को लेकर कही बड़ी बात

जगराओं.

पंजाब के मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगराओं के निकट दाखा विधानसभा क्षेत्र के गांव हांस कलां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में बड़ी संखया में मौजूद लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व पर परिवारवाद का आरोप लगाया और अकाली दल व भाजपा के दोबारा हुए गठबंधन को सत्ता हासिल करने की कोशिश करार दिया। इस मौके पर मुखयमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को 51 लाख रुपये का चेक सौंपा। मुखयमंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों के दौरान पंजाब में अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की राजनीति एक ही ‘पांच सूत्री कार्यक्रम’ के इर्द-गिर्द घूमती रही। उनके मुताबिक, इन दलों के नेताओं ने खुद को और अपने भाई, बेटे, भतीजे व जीजा को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता दी और आम लोगों व जमीनी कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं की।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here