samacharsecretary.com

युवती की हत्या के संदिग्ध का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, अंबाला में सनसनी

अंबाला.

मनिंद्र कौर की हत्या की गुत्थी सोमवार को और उलझ गई। हत्या के शक में मनिंद्र सिंह (26) की तलाश पुलिस कर रही थी, उसका शव घर से 15 किमी दूर घेल स्टेशन के पास रेल लाइन पर मिला। मालगाड़ी से कटकर उसकी मौत हुई है। लोको पायलट ने बताया कि वह लाइन पार कर रहा था।

रविवार को मनिंद्र सिंह के घर में बने गैराज में स्विफ्ट कार से मनिंद्र कौर (35) का शव मिला था। पुलिस हर एंगिल पर जांच कर रही है। मनिंद्र सिंह की मौत आत्महत्या है, हादसा है या फिर इस पूरी वारदात में कोई तीसरा भी शामिल है। हालांकि रेलवे पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। स्वजन जांच की मांग कर रहे हैं। मंनिंद्र कौर का मायका गांव हिमायुपर में था और मनिंद्र सिंह पास के गांव गोबिंदगढ़ का रहने वाला था। पुलिस मनिंद्र सिंह को ढूंढ़ती रही, लेकिन उसका शव शनिवार की दोपहर बाद 4:38 बजे रेल लाइन से बरामद हो गया था। तब शव की पहचान नहीं हो सकी थी, इसलिए जीआरपी ने लावारिस मान नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। सोमवार सुबह स्वजन मनिंद्र सिंह की तलाश में जीआरपी थाना पहुंचे तो उन्हें शव दिखाया गया और पहचान हुई। उसकी बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। मोबाइल पूरी तरह से टूटा हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया 27 जून को दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर मनिंद्र कौर स्विफ्ट कार में आगे की सीट पर बैठती दिखाई दी। इसके बाद 30 मिनट में दो बजकर 35 मिनट पर कार गोबिंदगढ़ स्थित मनिंद्र सिंह के घर में खड़ी दिखाई दी। यह दूरी अस्पताल से 20 किमी है। इसी दौरान मनिंद्र कौर की हत्या हुई। भाई सुखबीर के अनुसार, मनिंद्र कौर 27 जून को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मां सरजिंद्र कौर के लिए नारियल पानी लेने निकली थीं। रात दो बजे उनके भाई सुखबीर ने माडल टाउन चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। लगभग 14 घंटे बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मनिंद्र कौर के स्वजन अभी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं। मनिंद्र सिंह के चाचा करनबीर का सवाल है कि 30 मिनट में 20 किलोमीटर की ड्राइव, हत्या और शव शिफ्ट करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं लगता। किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका भी हो सकती है। वहीं, मनिंद्र कौर के भाई का कहना है कि यदि वह 12:10 बजे निकली थीं तो फिर 2:05 बजे तक वह कहां थीं? सवाल यह भी उठ रहा है कि स्वजन ने 12:10 बजे लापता होने के बावजूद रात दो बजे तक शिकायत क्यों दी।

15 साल पहले हुई थी शादी
अंबाला के गांव हिमायुपुर की मनिंद्र कौर की शादी पंजाब के पटियाला जिले के बटौली में जसलप्रीत से करीब 15 साल पहले हुई थी। वह खेती करता है और परिवार के साथ सेक्टर-8 में पांच साल से किराये पर रहा है। उसकी 14 साल की बेटी भी है। मनिंद्र सिंह हिमायुपुर के पास ही गोबिंदगढ़ का रहने वाला था। मनिंद्र सिंह भी खेती करता था और इकलौता बेटा था। मनिंद्र कौर के मायके में करीब 80 एकड़ जमीन है।

2:25 बजे दोस्त को किया था फोन
चाचा ने बताया कि मनिंद्र सिंह ने दो बजकर 25 मिनट पर शनिवार को अपने एक दोस्त को फोन किया था लेकिन उसने नहीं उठाया। कुछ देर बाद उसने काल वापस की तो मनिंद्र सिंह ने उसे कहा था कि मैंने तो लाइट के बारे में पूछना था कि खेतों में ट्यूबवेल चला है या नहीं।

लोको पायलट ने दी थी सूचना –
6 शनिवार की सायं राजपुरा से अंबाला कैंट की ओर जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट रूपेश कुमार ने सूचना दी थी कि एक युवक रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे तो शव कई हिस्सों में बंटा मिला। जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। टूटा हुआ आइफोन बरामद हुआ था, जिससे पहचान संभव नहीं हो सकी। शव को अस्पताल में रखवा दिया था।
यशपाल, सब इंस्पेक्टर, रेलवे पुलिस।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here