samacharsecretary.com

युवा सनसनी अभिषेक शर्मा का गोल्डन चांस – विराट-रोहित जैसे दिग्गज भी छूटेंगे पीछे

नई दिल्ली टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज एशिया कप 2025 में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। आज भारत वर्सेस पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में भी उन पर हर किसी की नजरें रहेगी। एक तरफ अभिषेक भी चाहेंगे कि वह भारत को खिताब जीताएं, वहीं दूसरी और उनकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी। जी हां, यह रिकॉर्ड है T20I क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में अर्धशतक जड़ने का। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को, बांग्लादेश के खिलाफ 24 सितंबर को और फिर 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली थी। अगर वह फाइनल में भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की रिमांड लेते हैं और एक और अर्धशतक जड़ते हैं तो वह लगातार चार T20I में अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 74, बांग्लादेश के खिलाफ 75 और श्रीलंका के खिलाफ 61 रनों की धुआंधार पारियां खेली थी। भारतीय T20I क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली तीन बार, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव 2-2 बार व रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर 1-1 बार ऐसा कर चुके हैं। मगर चार बार कोई ऐसा नहीं कर पाया है। वहीं बात वर्ल्ड रिकॉर्ड की करें तो, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम लगातार 5 T20I पारियों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है। ये कमाल उन्होंने 2023 में किया था। एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन नंबर-1 T20I बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में खेले 6 मैचों में 51.50 की लाजवाब औसत और 204.64 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ 309 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।  

फाइनल में पाकिस्तान का जलवा, भारत को तीन बार झेलने पड़े करारे घाव

 नई दिल्ली यूएई में जारी टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 28 सितंबर को खेला जाना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होना है। 41 साल पहले एशिया कप की शुरुआत हुई थी और अभी तक एक भी बार हमें इंडिया-पाकिस्तान के बीच फाइनल नहीं देखने को मिला था, लेकिन इस बार ऐसा होने जा रहा है। इंडिया और पाकिस्तान इस एशिया कप में दो बार आमने-सामने हुए हैं। दोनों बार भारत ने मैच जीते हैं, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ खूंखार हो जाती है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। दरअसल, टीम इंडिया और पाकिस्तान इससे पहले 12 बार किसी न किसी टूर्नामेंट या किसी न किसी सीरीज या कप के फाइनल में भिड़े हैं और आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि 12 में से 8 बार विजेता पाकिस्तान रहा है, जबकि सिर्फ 4 बार भारत को जीत मिली है। इसके अलावा 5 या इससे ज्यादा टीमों वाले टूर्नामेंट में 5 बार फाइनल में भारत और पाकिस्तान भिड़े हैं और इनमें से 3 बार भारतीय टीम को हार मिली है। इस तरह यहां भी फाइनल में भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा टीम को देखें तो भारत पाकिस्तान से कहीं बेहतर है। कम से कम 5 टीमों वाले टूर्नामेंट की बात करें तो भारत और पाकिस्तान 5 बार फाइनल में भिड़े हैं। इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेटर 1985 के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था, जबकि पाकिस्तान ने ऑस्ट्रल एशिया कप 1986 और 1994 में जीता। भारत ने 2007 के टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था, जबकि पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में टीम इंडिया को मात दी थी। T20I क्रिकेट में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हेड टू हेड इंडिया और पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 15 बार आमने-सामने हुए हैं। इनमें से 12 बार भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ तीन मैचों में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली है। पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में से चार मैच भारत ने जीते हैं, जबकि सिर्फ एक मैच पाकिस्तान ने जीता है, जो टी20 एशिया कप 2022 का सुपर 4 का मुकाबला था।  

दुनिया की नजरें फाइनल पर: IND और PAK के बीच होगी अभिषेक और शाहीन की टक्कर

दुबई भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा है कि रविवार को एशिया कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी का मुकाबला शाहीन शाह अफरीदी की सटीक गेंदबाजी से होगा और दोनों के बीच 'कांटे की टक्कर' देखने को मिलेगी। मोर्कल ने इन दोनों खिलाड़ियों के साथ काम किया है। मोर्कल इससे पहले पाकिस्तान टीम के साथ गेंदबाजी सलाहकार के रूप में कुछ समय के लिए काम कर चुके हैं जहां उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन को कोचिंग देने का मौका मिला था। पीछे नहीं हटेंगे अभिषेक मोर्कल ने कहा कि शाहीन निश्चित रूप से एक आक्रामक गेंदबाज है जो आपको पटखनी देने की कोशिश करेगा और अभिषेक भी पीछे नहीं हटेंगे। मुझे लगता है कि अब तक जब भी ये दोनों आमने-सामने आए हैं तो हम सभी क्रिकेट समर्थक और प्रशंसक अपनी सीटों से चिपके रहे हैं और यह खेल के लिए बहुत अच्छा है। दोनों खिलाड़ी 25 साल के हैं। हालांकि, शाहीन पिछले काफी समय से पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने मौजूदा एशिया कप में अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। इस भारतीय खिलाड़ी ने छह मैच में एक भी बार नाकामी नहीं झेली है। उन्होंने तीन अर्धशतक और तीन बार 30 या उससे अधिक के स्कोर बनाए हैं। अभिषेक रहे हावी भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक यहां हुए दोनों मैच में अभिषेक ने शाहीन की धज्जियां उड़ा दीं। अभिषेक ने 14 सितंबर के मैच की शुरुआत शाहीन पर फुलटॉस पर सीधा चौका लगाकर की और 21 सितंबर को इस तेज गेंदबाज पर स्क्वायर के पीछे हुक करके छक्का जड़ा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्कल ने कहा कि हां, तो चलिए रविवार को इसका इंतजार करते हैं और इस टक्कर का आनंद लेते हैं। पाकिस्तान की कमजोरियां और भी अधिक अगर भारत अभिषेक पर बहुत अधिक निर्भर है तो सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम की कमजोरियां और भी अधिक स्पष्ट हैं। टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी प्रभावी नहीं रहा है। जसप्रीत बुमराह को कुछ समय परेशान करने वाले साहिबजादा फरहान के अलावा अन्य बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सईम अयूब का अभियान बेहद निराशाजनक रहा है। वह चार बार शून्य पर आउट हुए और एक समय तो टूर्नामेंट में उनके नाम पर रन से अधिक विकेट दर्ज थे। हुसैन तलत और सलमान अली आगा भारतीय स्पिनरों के सामने लड़खड़ा गए। रविवार का मैच एक बार फिर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की चतुराई से तय हो सकता है। पाकिस्तान की उम्मीदें नई गेंद से उसके खिलाड़ियों के आक्रामक प्रदर्शन पर टिकी हैं। अगर शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राऊफ भारत के शीर्ष क्रम को जल्दी ध्वस्त कर देते हैं तो यह कम स्कोर वाला मुकाबला हो सकता है। लेकिन अभिषेक पर भारत की अत्यधिक निर्भरता की तरह शाहीन और राऊफ को भी अच्छे साथी गेंदबाजों की कमी खल रही है। रविवार के मुकाबले को शायद शिष्टाचार के लिए कम और नतीजे के लिए अधिक याद किया जाएगा। जैसा कि एक पुरानी कहावत है, ‘‘अंत भला तो सब भला।’’ भारत के लिए केवल एक ही स्वीकार्य अंत है: पाकिस्तान पर जीत, चाहे वह अच्छी लगे या खराब। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह। पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफयान मोकिम।  

टी20 एशिया कप का इतिहास बदला: सूर्यकुमार की रफ्तार से धोनी भी रह गए पीछे

नई दिल्ली  भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को एशिया कप 2025 में लगातार छठा मुकाबला जीता। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने एमएस धोनी का टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार पांच मैच जीते थे, वहीं मौजूदा भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में छठा मुकाबला जीता। भारतीय टीम जारी एशिया कप में शानदार फॉर्म में हैं। भारत ने कुल 6 मैच जीते हैं और इस दौरान पांच टीमों को धूल चटाई है। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका को एशिया कप के आखिरी सुपर फोर मुकाबले में सुपर ओवर में हराया। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2016 में लगातार पांच मुकाबले जीते थे और फिर फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर चैंपियन बनी थी। इस संस्करण में सिर्फ पांच टीमों ने भाग लिया था। भारत ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 45 रनों से हराया। दूसरे मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से, तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से और यूएई के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की। इस तरह एमएस धोनी ने टी20 एशिया कप में पांच मैच खेलते हुए सभी में जीत दर्ज की थी। एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। जारी टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया। दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा। तीसरे मैच में ओमान के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज की। सुपर फोर के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 41 रनों से जीत हासिल की और अंतिम सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका को सुपर ओवर में धोया। इसके साथ ही सूर्यकुमार टी20 एशिया कप में 6 मैच जीतने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। धोनी के अलावा दासुन शनाका ने टी20 एशिया कप में बतौर कप्तान पांच मैच जीते हैं।  

ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 ने भारतीय टीम को 5-0 से हराया, बड़ा झटका

कैनबरा भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 टीम के खिलाफ 0-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जो मौजूदा दौरे पर टीम की लगातार दूसरी हार है।  ऑस्ट्रेलिया के लिए मकायला जोन्स (10वें, 11वें और 52वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई जबकि सैमी लव (38वें मिनट) और मिगालिया होवेल (50वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारत को शुक्रवार को पहले मैच में कड़े मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। मेहमान टीम को दूसरे मैच में वापसी की उम्मीद थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती से ही आक्रामक रुख अपनाया और भारतीय टीम को कोई मौका नहीं दिया।  मकायला ने जल्दी-जल्दी दो गोल दागकर शुरुआत में ही भारतीय टीम को बैकफुट पर ला दिया। दूसरे हाफ में भी ऑस्ट्रेलिया ने हमले जारी रखे और मौकों का फायदा उठाया। सैमी ने मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। चौथे क्वार्टर में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। मिगालिया ने गोल करके स्कोर 4-0 किया जबकि मकायला ने हैट्रिक पूरी करके मेजबान टीम की 5-0 से जीत सुनिश्चित की। भारत दौरे के अपने तीसरे मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 टीम से भिड़ेगा।  

संजू सैमसन का जलवा – सबके सामने मिला मेडल और बड़ा सम्मान

दुबई  भारतीय टीम ने शुक्रवार को श्रीलंका को एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर फोर मुकाबले में हराया। टूर्नामेंट में भारत की ये छठी जीत थी। हालांकि भारत के लिए एशिया कप 2025 का ये सबसे मुश्किल मुकाबला रहा। पिछले पांच मैचों में भारतीय टीम ने आसानी से विरोधी टीम को मात दी थी लेकिन इस मैच में श्रीलंका ने भारत को कड़ी टक्कर दी और मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। हाई स्कोरिंग मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने दमदार पारी खेली। हालांकि गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। वहीं मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में संजू सैमसन इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुक्रवार को बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 गेंद में 39 रन की पारी खेली। तिलक के साथ उन्होंने बीच के ओवरों में अच्छी साझेदारी भी की। उन्होंने कुसल परेरा को स्टंप आउट किया, जिससे भारत मैच में वापसी करने में सफल रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का मेडल दिया गया है। सैमसन को फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार ने इम्पैक्ट प्लेयर मेडल प्रदान किया। संजू सैमसन ने मेडल मिलने के बाद कहा, "यह वाकई बहुत मायने रखता है। यह छोटी सी सराहना हम सभी के लिए बहुत मायने रखती है और मुझे व्यक्तिगत रूप से इस ड्रेसिंग रूम में होने पर बहुत गर्व है। यह आसान नहीं है और हम सभी करते हैं और मुझे इसमें योगदान देने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने में बहुत खुशी हो रही है, जैसा कि हम सभी करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।'' सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के टूर्नामेंट में तीसरे अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाये । जवाब में पथुम निसांका के शतक की मदद से श्रीलंका ने जीत की ओर लगभग कदम रख दिया था । हर्षित राणा के आखिरी ओवर में उसे 12 रन और आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिये थे जिस पर दासुन शनाका दो ही रन ले पाये और मैच सुपर ओवर में चला गया । सुपर ओवर पूरी तरह से अर्शदीप के नाम रहा जिन्होंने पांच गेंद में दो रन देकर दो विकेट लिये । भारत को तीन रन का लक्ष्य मिला जो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर हासिल कर लिया ।  

सऊदी प्रो लीग: रोनाल्डो और सादियो माने के गोल से अल नास्र ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया

जेद्दा सऊदी प्रो लीग के शीर्ष मुकाबले में अल नास्र ने शनिवार को मौजूदा चैम्पियन अल इत्तिहाद को 2-0 से मात दी। टीम की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सादियो माने ने गोल दागे। इस जीत के साथ अल नास्र ने चार मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा, जबकि अल इत्तिहाद नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के शानदार टिफो और गगनभेदी नारों के बावजूद अल इत्तिहाद शुरुआत से ही दबाव में दिखा। मैच की पहली सीटी से ही अल नास्र ने खेल पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया। मैच के 9वें मिनट में किंग्सले कोमन ने दाईं विंग से शानदार क्रॉस किया। गेंद पर दौड़ते हुए पहुंचे माने ने बैक पोस्ट पर बेहतरीन वॉली लगाकर अल नास्र को 1-0 की बढ़त दिलाई। 14वें मिनट में रोनाल्डो ने कोमन के क्रॉस पर हेडर से गोल करने का मौका गंवा दिया, लेकिन 35वें मिनट में उन्होंने चूक नहीं की। इस बार माने ने क्रॉस दिया और रोनाल्डो ने पास को सटीक हेडर से गोल में तब्दील कर स्कोर 2-0 कर दिया। करीम बेंजेमा ने स्टीवन बर्गवाइन को कुछ मौकों पर गेंद पहुंचाई, मगर वह मौके का फायदा नहीं उठा सके। दूसरे हाफ में अल नास्र ने खेल की रफ्तार धीमी की, लेकिन आक्रमण जारी रखा। जोआओ फेलिक्स को गोल करने के कई मौके मिले, मगर वह नाकाम रहे। 39वें मिनट में माने के क्रॉस पर उनका शॉट बार के ऊपर चला गया। 58वें मिनट में नवाफ़ बोउशल ने रोनाल्डो को खाली गोल पर पास दिया, लेकिन पुर्तगाली स्टार गेंद को बार के ऊपर मार बैठे। यह मैच का सबसे आसान और बड़ा मौका था। इसके बावजूद अल नास्र ने दो गोल की बढ़त बरकरार रखी और जीत दर्ज की। अल इत्तिहाद का घरेलू मैदान पर 19 मैचों से चला आ रहा अजेय क्रम भी इस हार के साथ टूट गया।  

क्रिकेट मैदान में तहलका! अभिषेक तैयार, PAK पर कहर बरपाने की योजना, जानें कौन है खतरनाक बॉलर

दुबई  भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा है कि रविवार को एशिया कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी का मुकाबला शाहीन शाह अफरीदी की सटीक गेंदबाजी से होगा और दोनों के बीच ‘कांटे की टक्कर’ देखने को मिलेगी। मोर्कल ने इन दोनों खिलाड़ियों के साथ काम किया है। मोर्कल इससे पहले पाकिस्तान टीम के साथ गेंदबाजी सलाहकार के रूप में कुछ समय के लिए काम कर चुके हैं जहां उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन को कोचिंग देने का मौका मिला था।   मोर्कल ने कहा, ‘‘शाहीन निश्चित रूप से एक आक्रामक गेंदबाज है जो आपको पटखनी देने की कोशिश करेगा और अभिषेक भी पीछे नहीं हटेंगे। मुझे लगता है कि अब तक जब भी ये दोनों आमने-सामने आए हैं तो हम सभी क्रिकेट समर्थक और प्रशंसक अपनी सीटों से चिपके रहे हैं और यह खेल के लिए बहुत अच्छा है।’’ दोनों खिलाड़ी 25 साल के हैं। हालांकि शाहीन पिछले काफी समय से पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने मौजूदा एशिया कप में अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। इस भारतीय खिलाड़ी ने छह मैच में एक भी बार नाकामी नहीं झेली है। उन्होंने तीन अर्धशतक और तीन बार 30 या उससे अधिक के स्कोर बनाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक यहां हुए दोनों मैच में अभिषेक ने शाहीन की धज्जियां उड़ा दीं। अभिषेक ने 14 सितंबर के मैच की शुरुआत शाहीन पर फुलटॉस पर सीधा चौका लगाकर की और 21 सितंबर को इस तेज गेंदबाज पर स्क्वायर के पीछे हुक करके छक्का जड़ा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्कल ने कहा, ‘‘हां, तो चलिए रविवार को इसका इंतजार करते हैं और इस टक्कर का आनंद लेते हैं।’’  

भारत-पाक फाइनल पर गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी: अभिषेक शर्मा करेंगे धमाका!

दुबई  एशिया कप 2025 के फाइनल में रविवार (28 सितंबर) को भारत का सामना पाकिस्तानी टीम से होना है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार लय में है और वो मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार 6 मैच जीत चुकी है. ग्रुप-स्टेज और सुपर-चार के बाद अब फाइनल में भी सूर्या ब्रिगेड पाकिस्तानियों को चित करना चाहेगी खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की है. गावस्कर का मानना है कि पंजाब का यह बल्लेबाज अपनी लाजवाब फॉर्म को फाइनल में भी बरकरार रखेगा. गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि अभिषेक फाइनल में शतक जड़ सकते हैं. सुनील गवास्कर ने कहा, 'अभिषेक शर्मा मौके को हाथ से जाने नहीं देंगे, वह शानदार फॉर्म में हैं और पहले ही तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. बांग्लादेश के खिलाफ रन आउट होने के कारण वो शतक से चूक गए, लेकिन इस बार वह एक और बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे. शायद तीन अंकों का स्कोर भी कर सकते हैं.' अभिषेक शर्मा का कैसा रहा है प्रदर्शन? अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 6 मैचों में 309 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. उनका औसत 51.50 और स्ट्राइक रेट 204.63 रहा है. अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए मुकाबले में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. उसके बाद उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी हाफ सेंचुरी जमाई दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है कि भारत की बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा पर बहुत ज्यादा निर्भर है. शोएब अख्तर ने दावा किया कि अगर पाकिस्तान शुरुआती दो ओवरों के अंदर अभिषेक शर्मा को आउट कर देता है, तो भारत पर दबाव बन सकता है. शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम को नसीहत देते हुए कहा, 'इस माइंडसेट से बाहर निकलो, डर को किनारे रखो. बस विकेट लो. आपको पूरे 20 ओवर गेंदबाजी नहीं करनी है, बस शुरुआती झटके देने हैं. अगर अभिषेक जल्दी आउट हो गए तो पाकिस्तान के लिए बड़ा फायदा होगा.' एक बात साफ है कि भारत के लिए फाइनल में अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी सबसे अहम फैक्टर होगी, जबकि पाकिस्तान की पूरी रणनीति उन्हें जल्दी आउट करने पर रहेगी. हालांकि अभिषेक को आउट करना पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए आसान नहीं रहेगा. अभिषेक ने यदि पावरप्ले में तूफानी बैटिंग कर दी, तो भारत के लिए काम आसान हो जाएगा.

युवराज का जन्म! वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल में तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड, सबकी नजरें अब उस पर

नई दिल्ली टीम इंडिया के 'नन्हे शहजादे' वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते नहीं कि कोई ना कोई रिकॉर्ड टूट जाता है। फिलहाल वैभव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं भारतीय अंडर-19 टीम तीन मैच की वनडे और दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलने गई है। वनडे सीरीज में इंडिया अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान 124 रन बनाए, हालांकि वह तीसरे मैच में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए और 20 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बावजूद वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। जी हां, यह रिकॉर्ड है यूथ वनडे में 16 या उससे कम की उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का। वैभव सूर्यवंशी 556 रनों के साथ बाबज आजम का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और फिलहाल वह लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। अब उनकी नजरें पाकिस्तान के ही हसन रजा का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने पर होगी। यूथ वनडे में 16 या उससे कम उम्र में सर्वाधिक रन हसन रजा: 727 रन वैभव सूर्यवंशी: 556 रन बाबर आजा: 552 रन नजमुल हुसैन शान्तो: 546 रन अहमद शहजाद: 510 रन वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में यूथ वनडे में सबसे अधिक छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह रिकॉर्ड इससे पहले भारत के ही उनमुक्त चंद के नाम था जिन्होंने 38 छक्के जड़े थे, वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान भी रह चुके हैं। मगर अब 43 छक्कों के साथ वैभव पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वैभव सूर्यवंशी के यूथ वनडे करियर की बात करें तो अभी तक खेली 11 पारियों में उन्होंने यह 556 रन 50.54 की औसत और 151.91 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। अभी तो उनके करियर का आगाज हुआ है, जिस तरह वह खेल रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वह यूथ क्रिकेट में सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।