samacharsecretary.com

स्टार्क का T20I से संन्यास, ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप तैयारियों पर असर

सिडनी  ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अचानक ही टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से कुछ महीने पहले टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया है. अगले साल जनवरी में 36 साल के होने जा रहे मिचेल स्टार्क ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अपने करियर को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है. खासकर भारत दौरे, एशेज और 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये कदम उठाया. स्टार्क ने एक बयान में कहा. “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच का मचा लिया है. खासकर 2021 वर्ल्ड कप का. ये बात इसलिए नहीं है कि हमने ट्रॉफी जीती थी बल्कि वो टीम और टूर्नामेंट अलग था. आने वाले भारतीय टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए फ्रेशनेस, फिटनेस और बेस्ट प्रदर्शन बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है. यह गेंदबाजी यूनिट को टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने का समय भी देता है.” प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर को लंबा करने और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर नज़रें गड़ाने के लिए टी20 इंटरनेशनलव से दूरी बना ली है.  प्रेस विज्ञप्ति  में स्टार्क के फैसले को लेकर कहा गया कि, "स्टार्क ने आज इंटरनेशनल टी20 से संन्यास की घोषणा कर दी है. 35 वर्षीय स्टार्क, जिन्होंने पिछले साल कैरिबियन में हुए वर्ल्ड कप के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है,  लेकिन वो टेस्ट, वनडे और आईपीएल सहित घरेलू टी20 लीग के लिए उपलब्ध रहेंगे."  स्टार्क के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलना पसंद है.  स्टार्क ने एक बयान में कहा, "टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है, खासकर 2021 विश्व कप में, सिर्फ़ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हम एक अविश्वसनीय टीम थे और उस दौरान काफ़ी मज़ा आया." मिचेल स्टार्क ने 2012 से 2024 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 20 ओवर के फॉर्मेट में 65 मैच खेले और 79 बल्लेबाजों को आउट किया. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. केवल स्पिनर एडम जम्पा ने उनसे ज्यादा विकेट लिए हैं, जिन्होंने 2021 टी20 विश्व कप विजेता टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20i में सबसे ज्यादा विकेट खिलाड़ी    मैच       विकेट    बेस्ट फीगर एडम जम्पा    103    130        5/19 मिचेल स्टार्क    65    79         4/20 जोश हेजलवुड    55    73       4/12 पैट कमिंस    57    66           3/15 एश्टन एगर    49    49          6/30 क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर को लंबा करने और 2027 वनडे विश्व कप पर ध्यान लगाने के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों से दूरी बना ली है. यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.

एशिया कप 2025: शुरूआत की तारीख, टीम स्क्वॉड और ग्रुप्स का पूरा विवरण

नई दिल्ली  एशिया कप 2025 की उल्‍टी गिनती जारी है। 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा और फाइनल मुकाबला 28 को खेला जाएगा। इस दौरान 8 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर होगी। सभी टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्‍तान टीम एक ही ग्रुप में है। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे सभी टीम 2026 में होने वाले टी20 विश्‍व कप की तैयारी भी करेंगी। पिछली बार एशिया कप 2023 में खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। उस वक्त फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था। ऐसे में आज बताते हैं टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ अहम बातें। Asia Cup 2025 की डिटेल्स तारीख: 9 से 28 सितंबर 2025 फॉर्मेट: टी20 इंटरनेशनल (T20I) टीमें: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, UAE, ओमान, हांगकांग ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, UAE, ओमान ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई (11 मैच, जिसमें फाइनल भी शामिल है) शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी (8 मैच खेले जाएंगे) किस तरह खेला जाएगा टूर्नामेंट? एशिया कप (Asia Cup 2025) में ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी, जो 20 सितंबर से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों क्वालिफाई करते हैं, तो क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच का लुत्फ तीन बार उठा सकते हैं।   एशिया कप में भारत का शेड्यूल 10 सितंबर, भारत बनाम यूएई 14 सितंबर, भारत बनाम पाकिस्तान 19 सितंबर, भारत बनाम ओमान सुपर फोर का शेड्यूल 20 सितंबर, B1 बनाम B2 21 सितंबर, A1 बनाम A2 23 सितंबर, A2 बनाम B1 24 सितंबर, A1 बनाम B2 25 सितंबर, A2 बनाम B2 26 सितंबर, A1 बनाम B1 28 सितंबर, फाइनल ये रहेगी भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह। स्टैंडबाय प्‍लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल।

जेसिका पेगुला अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में, सामना क्रेसिकोवा से

न्यूयॉर्क चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने अमेरिका की ही अन लि को सिर्फ 54 मिनट में 6.1, 6.2 से हराकर अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा जिन्होंने टेलर टाउनसेंड को 1.6, 7.6, 6.3 से मात दी। पेगुला ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है। इसके साथ ही 31 ग्रैंडस्लैम खेल चुकी टाउनसेंड का पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। अन्य मुकाबलों में कार्लोस अल्काराज ने आर्थर रिंडरनेच को 7.6, 6.3, 6.4 से हराया। वह ओपन युग में 13 ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वहीं नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 64वें ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जब उन्होंने क्वालीफायर जान लेनार्ड स्टफ को 6.3, 6.3, 6.2 से मात दी। अब उनका सामना पिछले साल के उपविजेता टेलर फ्रिट्ज से होगा जिन्होंने टोमास माचाक को हराया। वहीं एरिना सबालेंका ने क्रिस्टिना बुक्सा को 6.1, 6.4 से मात दी। अब वह 2023 विम्बलडन चैम्पियन मार्केटा वोंड्रूसकोवा से खेलेंगी जिन्होंने 2022 विम्बलडन चैम्पियन एलेना रिबाकिना को 6.4, 5.7, 6.2 से मात दी।   

IPL चैंपियन से भी दोगुना इनाम, महिला वर्ल्ड कप जीत पर होगी धनवर्षा

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार को भारत और श्रीलंका में होने वाले महिला विश्व कप के लिए इनामी राशि की घोषणा की. खास बात यह है कि यह राशि ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की कुल इनामी राशि से $10 मिलियन से ज्यादा है. आधिकारिक बयान में ICC ने पुष्टि की कि इस प्रमुख टूर्नामेंट में कुल पुरस्कार राशि $13.88 मिलियन (अमेरिकी डॉलर) होगी. यह इस साल की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा जीते गए उनके पहले IPL खिताब की पुरस्कार राशि से दोगुनी है. महिला विश्व कप 2025 इनामी राशि की डिटेल: महिला क्रिकेट विश्व कप के 13वें एडिशन के विजेताओं को $4.48 मिलियन (INR 39,54,00,294) की पुरस्कार राशि मिलेगी; जो 2022 में ऑस्ट्रेलिया को दी गई $1.32 मिलियन की राशि से 239 प्रतिशत अधिक है. उप-विजेताओं को $2.24 मिलियन (INR 19,77,11,314) की राशि मिलेगी, जो तीन साल पहले इंग्लैंड को मिले $600,000 की तुलना में 273 प्रतिशत की वृद्धि है. * दो सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को प्रत्येक $1.12 मिलियन (INR 9,88,57,926) मिलेंगे. * प्रत्येक ग्रुप स्टेज प्रतिभागी को $250,000 (INR 2,20,66,501) की गारंटी दी जाएगी. * प्रत्येक ग्रुप स्टेज जीत पर $34,314 (INR 30,28,794) मिलेंगे. * पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को प्रत्येक $700,000 (INR 6,17,86,900) मिलेंगे. * सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को प्रत्येक $280,000 (INR 2,47,14,765) मिलेंगे. महिला क्रिकेट में बड़ी पहल ICC के अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि इनामी राशि में बढोतरी ‘महिला क्रिकेट की यात्रा में एक माइलस्टोन है. शाह ने कहा, “पुरस्कार राशि में यह चार गुना वृद्धि महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और इसके लांग टर्म ग्रोथ के प्रति हमारी स्पष्ट प्रतिबद्धता को दिखाता है. हमारा मैसेज बहुत ही साफ है, महिला क्रिकेटरों को यह जानना चाहिए कि यदि वे इस खेल को प्रोफेशनल तौर से चुनती हैं तो उन्हें पुरुषों के समान पैसे मिलेंगे”

भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन अमेरिकी ओपन जूनियर एकल दूसरे दौर में

न्यूयॉर्क भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने चीन की झांग कियान वेइ को अमेरिकी ओपन जूनियर लड़कियों के एकल वर्ग में हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। कोयंबटूर की रहने वाली 16 वर्ष की माया ने 7.6, 6.3 से जीत दर्ज की। माया स्पेन के मालोरका में रफेल नडाल अकादमी की छात्रा हैं। अब वह ब्रिटेन की हन्नाह क्लगमैन से खेलेंगी जिन्होंने एस्पेन शूमैन को 6.0, 6.2 से हराया।   

वेस्ट दिल्ली लायंस ने जीता डीपीएल 2025, नितीश राणा बने जीत के हीरो

नई दिल्ली वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने सात विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम को 11 रन पर सिद्धार्थ जून के रूप में बड़ा झटका लगा। सिद्धार्थ महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम ने 38 के स्कोर पर आर्यन राणा के रूप में अपना दूसरा सलामी बल्लेबाज भी खो दिया। आर्यन 12 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे। टीम लगातार अपने विकेट गंवाती गई और 78 के स्कोर तक छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। यहां से युगल सैनी ने प्रांशु विजयरन के साथ सातवें विकेट के लिए 78 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। सैनी 48 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 65 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवर में प्रांशु ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया। प्रांशु 24 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में चार छक्के और तीन चौके शामिल थे। विपक्षी टीम के लिए मनन भारद्वाज और शिवांक वशिष्ठ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस ने दो ओवर शेष रहते खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम ने दूसरे ओवर की अंतिम दो गेंदों पर कृष यादव (13) और आयुष (0) का विकेट गंवा दिया था। कुछ देर बाद अंकित कुमार (20) भी पवेलियन लौट गए। टीम 48 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान नितीश राणा ने मोर्चा संभाला। राणा ने मयंक गुसाईं (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान ने ऋतिक शौकीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 85 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। नितीश राणा ने 49 गेंदों में सात छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए, जबकि ऋतिक 27 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खमे से सिमरजीत सिंह ने सर्वाधिक दो विकेट झटके, जबकि अरुण पुंडीर और तेजस बरोका ने एक-एक शिकार किया।  

सिएटल साउंडर्स बने लीग्स कप चैंपियन, इंटर मियामी को हराया

सिएटल सिएटल साउंडर्स एफसी ने लीग्स कप के फाइनल में मियामी सीएफ को 3-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला सोमवार (भारतीय समयानुसार) को लुमेन फील्ड में खेला गया। इंटर मियामी पर इस जीत के साथ साउंडर्स एमएलएस की इकलौती ऐसी टीम बन गई, जिसने उत्तरी अमेरिकी फुटबॉल की सभी बड़ी ट्रॉफियां जीत ली हैं। क्लब इससे पहले चार यूएस ओपन कप, दो एमएलएस कप, एक कॉनकाकाफ चैंपियंस कप और एक सपोर्टर्स शील्ड जीत चुका है। साउंडर्स ने 26वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। फॉरवर्ड ओसाजे डी रोजारियो ने विंगर पॉल रॉथरॉक के क्रॉस को शानदार हेडर से गोलपोस्ट में पहुंचाया। इसके बाद 84वें मिनट में डिफेंडर एलेक्स रोल्डन ने पेनाल्टी किक पर गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। रॉथरॉक ने 89वें मिनट में गोलपोस्ट के सामने से एक खूबसूरत शॉट लगाकर मियामी पर सिएटल साउंडर्स की जीत पक्की कर दी। इंटर मियामी को दूसरे हाफ में बराबरी करने के कई सुनहरे मौके मिले। लुइस सुआरेज ने मौके बनाए, लेकिन लियोनेल मेसी (50वें मिनट) और तादेओ अलेंदे (60वें मिनट) इसका फायदा नहीं उठा सके। सिएटल ने अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में उत्तरी अमेरिका की सभी बड़ी ट्रॉफियां शामिल कर ली हैं। इस जीत ने साउंडर्स को 2026 कॉनकाकाफ चैंपियंस कप के अंतिम 16 के राउंड में बाई दे दी है। इस गर्मी में फीफा क्लब विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करने के बाद से उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। लीग्स कप के पहले चरण में (चाहे एमएलएस हो या लीगा एमएक्स) अधिकतम अंक हासिल करने वाली इकलौती टीम बनने के बाद सिएटल ने चोटों और निलंबनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और 16-2 के गोल अंतर के साथ अपनी ताकत दिखाई है। अब साउंडर्स को एक हफ्ते का ब्रेक मिलेगा। इस ब्रेक के बाद टीम 13 सितंबर को एलए गैलेक्सी के खिलाफ लुमेन फील्ड में होने वाले एमएलएस के नियमित सत्र में वापसी करेगी।  

BCCI को नया स्पॉन्सर चाहिए: ड्रीम11 के जाने के बाद 450 करोड़ रुपये का टारगेट

 नई दिल्ली ऑनलाइन गेमिंग पर संसद से कानून बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की स्पॉन्सर ड्रीम11 ने अपना करार तय समय से करीब एक साल पहले ही खत्म कर दिया है। उसके बाद से ही बीसीसीआई को अब नए स्पॉन्सर की तलाश है। एशिया कप इसी महीने 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में बोर्ड की कोशिश है कि उससे टीम इंडिया के लिए एक टी-शर्ट स्पॉन्सर मिल जाए। लेकिन ज्यादा समय नहीं है तो इसमें देरी हो सकती है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब बीसीसीआई की नजर 2025 से 2028 के लिए नए स्पॉन्सर की तलाश पर है और नए स्पॉन्सरशिप की वैल्यू करीब 450 करोड़ रुपये होगी जो ड्रीम11 के पेमेंट से कहीं अधिक होगी। ड्रीम11 ने बीसीसीआई के साथ 3 साल के लिए स्पॉन्सरशिप डील पर दस्तखत किए थे। इस दौरान वह बोर्ड को 358 करोड़ रुपये का भुगतान करती। हालांकि, नया ऑनलाइन गेमिंग कानून बनने के बाद ड्रीम11 ने तय समय से करीब एक साल पहले ही स्पॉन्सरशिप से हाथ खींच ली है। नए कानून के मुताबिक अब हर वो ऑनलाइन गेम गैरकानूनी है जिसमें यूजर्स से पैसे लिए जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट से जुड़े कई ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म उभरे थे और इनका बाजार तेजी से बढ़ता गया। इनके करोड़ों यूजर्स थे जो पैसे लगाकर टीम बनाते थे और करोड़पति बनने की हसरत में अक्सर पैसे गंवाते थे। इसी वजह से सरकार ने कानून बनाकर हर उस ऑनलाइन गेम को गैरकानूनी घोषित कर दिया है जिसमें यूजर्स से पैसे लिए जाते थे। इसके बाद ड्रीम11 समेत ऐसे हर प्लेटफॉर्म के लिए मुश्किल पैदा हो गई है।  अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बीसीसीआई अब 2025 से 2028 की समयावधिक के बीच टीम इंडिया के 140 मैचों के लिए नए स्पॉन्सर की तलाश तेज कर दी है। ड्रीम11 ने जितने में स्पॉन्सरशिप डील साइन की थी, नए स्पॉन्सर को उससे ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी। स्पॉन्सरशिप टीम इंडिया की होम सीरीज के मैच के साथ-साथ विदेश में खेले जाने वाले द्विपक्षीय मैचों और बहुपक्षीय टूर्नामेंट के मैचों के लिए भी लागू होगी। बोर्ड ने प्रति द्विपक्षीय मैच के लिए 3.5 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप का टारगेट रखा है। इसके अलावा आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एससीसी) के मैचों के लिए प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये का टारगेट रखा है। यह ड्रीम11 के भुगतान की गई रकम से तो ज्यादा है लेकिन बॉयजू ने इससे ज्यादा का भुगतान किया था। ड्रीम 11 ने जुलाई 2023 में बीसीसीआई के साथ 3 साल के लिए 358 करोड़ रुपये में स्पॉन्सरशिप डील पर दस्तखत किए थे।

AUS दौरे से पहले रोहित फिट, कोहली कब देंगे टेस्ट? जानें पूरी तैयारी

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों का प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट 30 और 31 अगस्त को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हुआ. वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी फिटनेस टेस्ट देने के लिए पहुंचे थे. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. रोहित शर्मा के अलावा टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर भी फिटनेस टेस्ट देने आए थे. इन सभी ने बिना किसी परेशानी के टेस्ट को पास कर लिया. खिलाड़ियों का यो-यो (Yo-Yo) टेस्ट हुआ. इसके साथ-साथ हड्डियों की मजबूती जांचने के लिए DXA स्कैन भी किया गया. प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए. शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और जितेश शर्मा अब एशिया कप 2025 के लिए दुबई रवाना होंगे. गिल को इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. गिल के लिए फिटनेस टेस्ट देना जरूरी था क्योंकि वह बुखार की वजह से दलीप ट्रॉफी से हट गए थे. इस टूर्नामेंट में उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए नॉर्थ जोन का कप्तान बनाया गया था. उधर यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर एशिया कप के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल हैं. वहीं शार्दुल ठाकुर अब दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की कप्तानी करते नजर आएंगे. जबकि मोहम्मद सिराज को एशिया कप के लिए आराम दिया गया है. इन खिलाड़ियों ने क्यों नहीं दिया टेस्ट? एशिया कप स्क्वॉड में शामिल अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव पहले ही दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल खेल चुके हैं, इसलिए उनके लिए अलग फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ. रियान पराग एशिया कप के लिए स्टैंडबाय के तौर पर चुने गए हैं और उनका भी टेस्ट नहीं हुआ. रियान दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा थे. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को ग्रोइन इंजरी थी, इसलिए उन्होंने दलीप ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल नहीं खेला. रोहित शर्मा का हाल-फिलहाल कोई मैच नहीं है क्योंकि वो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए भाग लिया था. उसके बाद वो प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि अच्छी बात यह है कि रोहित तीन हफ्ते से ट्रेनिंग कर रहे हैं. रोहित अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में खेल सकते हैं.  रोहित शर्मा ने तो फिटनेस टेस्ट पास्ट कर लिया है. अब विराट कोहली भी आने वाले दिनों में फिटनेस टेस्ट देने के लिए बेंगलुरु आ सकते हैं. कोहली फिलहाल लंदन में हैं और वो रोहित शर्मा की तरह ही आईपीएल 2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं. हाल ही में उन्होंने लंदन में फिर से प्रैक्टिस शुरू की है. …तो इंडिया-ए के लिए खेलते दिखेंगे ROKO अभी ये पता नहीं चला है कि विराट कोहली किस तारीख को फिटनेस टेस्ट देने सीओई आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित-कोहली (ROKO) ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंडिया-ए टीम की ओर से वनडे सीरीज में भाग लेना चाहते हैं. इंडिया-ए को 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ कानपुर में तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं. अगर ऐसा है तो विराट कोहली जरूर इसी महीने सीईओ में आकर फिटनेस टेस्ट देंगे.

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एमपी घूमने आए, दो दिनों तक रहेंगे

खरगोन  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को प्रशंसकों की भीड़ में घिर गए। उनका कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। एमपी के खरगोन जिले की तीर्थ नगरी महेश्वर में यह नजारा नजर आया। सचिन तेंदुलकर को यहां देख क्रिकेट के दीवाने लोगों ने उन्हें घेर लिया, उनके साथ फोटो खींचने और सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई। ​सचिन ने भी प्रशंसकों के साथ खासा समय बिताया लेकिन बाद में भीड़ के कारण उन्हें अपनी कार तक पहुंचने में भी मशक्कत करनी पड़ी। सचिन तेंदूलकर दोपहर करीब ढाई बजे महेश्वर पहुंचे। यहां उपस्थित टूरिस्ट उन्हें देख उत्साहित हो उठे। ​सचिन के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं की भीड़ लग गई। उन्होंने कुछ देर तक लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। बताया जा रहा है कि सचिन तेंदूलकर महेश्वर सहित आसपास के टूरिस्ट स्थलों पर घूमने के लिए आए हैं। एमपी में उनका दो दिनों तक रहने का प्रोग्राम है। उनके साथ कुछ अन्य परिजन भी हैं। सचिन तेंदूलकर महारानी अहिल्याबाई के महल और किला भी जाएंगे।   सचिन तेंदुलकर महेश्वर के राजबाड़ा पहुंचे। पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर भी उनके साथ थीं। गाड़ी से राजबाड़ा पर उतरते ही प्रशंसकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए- आला रे आला सचिन आला, गणपति बप्पा मोरया, भारत का रत्न कैसा हो सचिन जैसा हो… नारों के बीच कार से उतरते ही एसडीओपी श्वेता शुक्ला, होटल अहिल्या फोर्ड के मैनेजर हुसैन अली ने उनका स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन रविवार, सोमवार यानि 2 दिनों तक महेश्वर में रुकेंगे। वे यहां नर्मदा आरती एवं भगवान काशी बिश्वनाथ, राजराजेश्वर मंदिर दर्शन के साथ महेश्वर किले का भ्रमण भी करेंगे। देवी अहिल्या क्लब महेश्वर के सदस्यों ने सचिन से मुलाक़ात कर उन्हें क्लब का इतिहास बताया।