samacharsecretary.com

सुबह के ये 7 सरल कदम बदल देंगे आपका दिन और जीवन

लाइफ में सफल होने के लिए मन में पॉजिटिव बातों और मोटिवेशन का होना जरूरी है। हमारे आसपास चाहे जितने भी पॉजिटिव लोग हों जो हमें मोटिवेट कर रहे हों लेकिन मन में अगर मोटिवेशन नहीं है तो आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं। इसी बात का ठीक उल्टा भी हो सकता है कि अगर मन में आपके मोटिवेशन है तो आप कठिन परिस्थितियों से निकलकर सक्सेज हासिल कर लेंगे। अगर आप लगातार फेलियर का सामना कर रहे हैं या लाइफ में मोटिवेशन की कमी महसूस कर रहे तो सुबह उठने के साथ ही इन 7 कामों को करना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में आपके मन में पॉजिटिव सोच और मोटिवेशन आना शुरू हो जाएंगे। मॉर्निग हैबिट्स का मतलब केवल सुबह उठना ही नहीं बल्कि उसके साथ ये 7 तरह के काम करना भी है। तो चलिए जानें कैसे 7 मॉर्निंग हैबिट्स आपको मोटिवेशन दे सकते हैं। दिन की शुरुआत भगवान को शुक्रिया कहने के साथ अपने दिनभर के काम को याद कर सुबह उठना तो बहुत आसान है। लेकिन ये कामों की लिस्ट आपको बिना बिस्तर से उठे ही आलस और थकान से भर देती है। इसलिए सबसे पहले भगवान को थैंक्यू कहना शुरू करें। भगवान को बहुत छोटी सी बात के लिए भी ग्रेटीट्यूड जाहिर करें और धन्यवाद करें। ऐसा करने से आपके मन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा और मन में भारीपन नहीं लगेगा। एक्सरसाइज करना शुरू करें सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज के साथ करें। शुरू में मात्र 5 मिनट की एक्सरसाइज भी आपके मन और तन पर असर डालेगी। धीरे-धीरे ये एक्सरसाइज अपने आप बढ़कर 30 मिनट की हो जाएगी और रूटीन बन जाएगा। बॉडी को हाइड्रेट जरूर करें लगातार 7-8 घंटे सोने के बाद जब सुबह उठे तो बॉडी को एनर्जी देने के लिए पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से ना केवल मेटाबॉलिज्म बढ़ता है बल्कि टॉक्सिंस भी आसानी से बाहर निकलते हैं। तो सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी की बजाय पानी के साथ करें। काम की लिस्ट बनाएं इन सारे कामों से माइंड को रिफ्रेश करने के बाद दिनभर के कामों की लिस्ट बनाएं और उसमे पहले करने वाले काम को भी लिख लें। स्क्रीन से दूरी सुबह उठने के साथ ही टीवी, मोबाइल, लैपटॉप जैसी चीजों से दूर रहें। टाइम देखने के लिए घड़ी का इस्तेमाल करें और कुछ लिखने के लिए पेन-कागज। इससे आप गैरजरूरी मैसेज, मेल्स और सोशल मीडिया पर समय नहीं बर्बाद कर पाएंगे और स्ट्रेस से बचे रहेंगे। ब्रेकफास्ट हो हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना जरूरी है और साथ ही ये हेल्दी हो। स्प्राउट्स, फ्रूट्स, नट्स जैसे फूड्स को ब्रेकफास्ट में शामिल करें। ये आपके बॉडी के साथ ब्रेन को एनर्जी देगा और दिनभर काम करना आसान हो जाएगा। एक बार में एक काम करें जब भी किसी काम को करें तो केवल उस काम को करें और दूसरी चीजों को माइंड में ना आने दें। ऐसा करने से आप ना केवल गलतियां करने से बचेंगे बल्कि समय भी बर्बाद नहीं होगा और काम में ज्यादा एक्यूरेसी बनी रहेगी।  

मासिक शिवरात्रि कल : जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और खास उपाय

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस समय वैशाख माह चल रहा है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस समय भाद्रपद मास चल रहा है। भाद्रपद मास की मासिक शिवरात्रि 21 अगस्त को है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय- मुहूर्त- भाद्रपद, कृष्ण चतुर्दशी प्रारम्भ – 12:44 पी एम, अगस्त 21 भाद्रपद, कृष्ण चतुर्दशी समाप्त – 11:55 ए एम, अगस्त 22 पूजा का शुभ मुहूर्त- ब्रह्म मुहूर्त 04:26 ए एम से 05:10 ए एम प्रातः सन्ध्या 04:48 ए एम से 05:53 ए एम अभिजित मुहूर्त 11:58 ए एम से 12:50 पी एम विजय मुहूर्त 02:34 पी एम से 03:26 पी एम गोधूलि मुहूर्त 06:54 पी एम से 07:16 पी एम सायाह्न सन्ध्या 06:54 पी एम से 08:00 पी एम अमृत काल 05:49 पी एम से 07:24 पी एम निशिता मुहूर्त 12:02 ए एम, अगस्त 22 से 12:46 ए एम, अगस्त 22 गुरु पुष्य योग 05:53 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22 सर्वार्थ सिद्धि योग 05:53 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22 अमृत सिद्धि योग 05:53 ए एम से 12:08 ए एम, अगस्त 22 पूजा-विधि: इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें। भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें। भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें। किसी भी शुभ कार्य से पहलेभगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें। ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप करें। भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं। पूजा सामग्री लिस्ट : मासिक शिवरात्रि की पूजा के लिए पंचामृत के लिए दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल,फल,फूल, मिठाई कच्चा दूध, चंदन, धूप-दीप, भांग,धतूरा, बिल्वपत्र, शिव परिवार की प्रतिमा या तस्वीर, पंचमेवा, इत्र, कपूर ,रोली,मौली, जनेऊ समेत पूजा की सभी सामग्री एकत्रित कर लें। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें- जल, दूध, दही, शहद, इत्र, घी, चंदन।  

चंद्र ग्रहण 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर इन राशियों पर पड़ेगा असर, सावधान रहें

नई दिल्ली वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 07 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा (Chandra Grahan 2025 Date) है। इस शुभ अवसर पर स्नान-ध्यान कर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। इस साल भाद्रपद पूर्णिमा पर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य होगा। ज्योतिषियों की मानें तो साल के दूसरे चंद्र ग्रहण के दिन 3 राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। अनदेखी करने से जातक पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं।   कुंभ राशि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। हालांकि, पूर्व से राहु कुंभ राशि में उपथित हैं। अतः चंद्र और राहु की युति से कुंभ राशि के जातकों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। मानसिक तनाव की समस्या होगी। किसी से विवाद हो सकता है। मन भ्रमित रहेगा। चाहकर भी शुभ कामों में सफलता मिलेगी। कुछ करने की सोचेंगे, तो रूकावट आ सकती है। मन में भय बना रहेगा। राहु की कुदृष्टि से बचाव के लिए देवों के देव भगवान शिव के नामों का जप करने की सलाह है। आप चाहे तो महामृत्युंजय मंत्र का भी जप कर सकते हैं। कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ नहीं रहने वाला है। आपको कई अनचाहे फल प्राप्त होंगे, जिससे आपका मन अशांत रहेगा। कारोबार से जुड़े लोग परेशानी का सामना करेंगे। मन में अकारण बैचेनी रहेगी। इस वजह से किसी से कहासुनी हो सकती है। ज्यादा बोलने से कोई प्रभावित हो सकता है। विषय वासना में मन लिप्त रहेगा। शुभ काम में बाधा आएगी। माता जी की सेहत अच्छी नहीं रह सकती है। किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको ध्यान रखना होगा। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।  

आज का दिन खास! 20 अगस्त 2025 को इन राशियों पर चमकेगी खुशियों की धूप

मेष राशि- आप अपने दिन की शुरुआत योग से करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पूरा दिन आर्थिक रूप से अच्छा दिख रहा है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। मानसिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वृषभ राशि- आज पूरे दिन आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। ऑफिस में किसी कलीग की मदद की जरूरत पड़ सकती है। मिथुन राशि- आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। घर के माहौल में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा का योग है। कार्यस्थल पर कोई उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकता है। कर्क राशि- आज आपको आर्थिक रूप से प्लान बनाने की जरूरत है, वरना बजट बिगड़ सकता है। ऑफिस में पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारिक रूप से सुदृढ़ होंगे। सिंह राशि- आज घरेलू मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कन्या राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार के लिए माता-पिता से धन मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। यात्रा लाभप्रद नहीं रहेगी। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। तुला राशि- आज का दिन यह उन बेहतरीन दिनों में से एक है जब आप कार्यस्थल पर अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। वृश्चिक राशि- आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धनु राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अपने भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए आपने अतीत में जो भी पैसा निवेश किया था, उसका आज फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती है। अपने साझेदारों को हल्के में न लें। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मकर राशि- आज आपको अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी महंगी चीज पर खर्च करने से पहले विचार करें। आप भविष्य की कई परेशानियों से बच सकते हैं। कुछ लोगों के लिए पदोन्नति मिल सकती है। किसी कलीग के साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कुंभ राशि- आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और आज कुछ असाधारण करेंगे। धन का मैनेजमेंट करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन बन सकता है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मीन राशि- आज मीन राशि वालों के लिए नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। लेकिन कुछ जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और आर्थिक रूप से बजट बनाकर चलें।

शनि देव की कृपा पाने और साढ़ेसाती का असर कम करने के लिए पिठोरी अमावस्या पर करें ये उपाय

इस साल शुक्रवार को 22 अगस्त के दिन भाद्रपद मास की पिठोरी अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढेसाती चल रही है। वहीं, सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव है। मान्यता है की पिठोरी अमावस्या पर कुछ उपाय कर लेने से शनि की साढेसाती, महा दशा और ढैया के बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं पिठोरी अमावस पर शनि देव के बुरे प्रभावों से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए- शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने के लिए पिठोरी अमावस्या पर करें ये उपाय     पिठोरी अमावस्या पर शिव जी की उपासना करने से शनि देव के बुरे प्रभाव को कम कर सकते हैं। इस दिन भगवान शिव का विधिवत पूजन करने से विशेष फल प्राप्ति की होती है।     शिवलिंग का पंचामृत से जलाभिषेक करें।     शिव मंदिर में दीपक जलाएं।     शनि की साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव कम करने, पितृ दोष और सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर धतूरा, बेलपत्र, कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।     शिव चालीसा का पाठ करें।     शनि मंदिर में सरसों के तेल में काला तिल डालकर प्रदोष काल में दीपक जलाएं।     सरसों के तेल, काला तिल, कंबल व अन्न का दान करें।     किसी गरीब को भोजन कराएं।     शिवलिंग पर काला तिल अर्पित करें। पढ़ें श्री शनि चालीसा दोहा जय-जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महराज। करहुं कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज।। चौपाई जयति-जयति शनिदेव दयाला। करत सदा भक्तन प्रतिपाला।। चारि भुजा तन श्याम विराजै। माथे रतन मुकुट छवि छाजै।। परम विशाल मनोहर भाला। टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला।। कुण्डल श्रवण चमाचम चमकै। हिये माल मुक्तन मणि दमकै।। कर में गदा त्रिशूल कुठारा। पल विच करैं अरिहिं संहारा।। पिंगल कृष्णो छाया नन्दन। यम कोणस्थ रौद्र दुःख भंजन।। सौरि मन्द शनी दश नामा। भानु पुत्रा पूजहिं सब कामा।। जापर प्रभु प्रसन्न हों जाहीं। रंकहु राउ करें क्षण माहीं।। पर्वतहूं तृण होई निहारत। तृणहंू को पर्वत करि डारत।। राज मिलत बन रामहि दीन्हा। कैकइहूं की मति हरि लीन्हा।। बनहूं में मृग कपट दिखाई। मात जानकी गई चुराई।। लषणहि शक्ति बिकल करि डारा। मचि गयो दल में हाहाकारा।। दियो कीट करि कंचन लंका। बजि बजरंग वीर को डंका।। नृप विक्रम पर जब पगु धारा। चित्रा मयूर निगलि गै हारा।। हार नौलखा लाग्यो चोरी। हाथ पैर डरवायो तोरी।। भारी दशा निकृष्ट दिखाओ। तेलिहुं घर कोल्हू चलवायौ।। विनय राग दीपक महं कीन्हो। तब प्रसन्न प्रभु ह्नै सुख दीन्हों।। हरिशचन्द्रहुं नृप नारि बिकानी। आपहुं भरे डोम घर पानी।। वैसे नल पर दशा सिरानी। भूंजी मीन कूद गई पानी।। श्री शकंरहि गहो जब जाई। पारवती को सती कराई।। तनि बिलोकत ही करि रीसा। नभ उड़ि गयो गौरि सुत सीसा।। पाण्डव पर ह्नै दशा तुम्हारी। बची द्रोपदी होति उघारी।। कौरव की भी गति मति मारी। युद्ध महाभारत करि डारी।। रवि कहं मुख महं धरि तत्काला। लेकर कूदि पर्यो पाताला।। शेष देव लखि विनती लाई। रवि को मुख ते दियो छुड़ाई।। वाहन प्रभु के सात सुजाना। गज दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना।। जम्बुक सिंह आदि नख धारी। सो फल ज्योतिष कहत पुकारी।। गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं। हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं।। गर्दभहानि करै बहु काजा। सिंह सिद्धकर राज समाजा।। जम्बुक बुद्धि नष्ट करि डारै। मृग दे कष्ट प्राण संहारै।। जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी। चोरी आदि होय डर भारी।। तैसहिं चारि चरण यह नामा। स्वर्ण लोह चांदी अरु ताम्बा।। लोह चरण पर जब प्रभु आवैं। धन सम्पत्ति नष्ट करावैं।। समता ताम्र रजत शुभकारी। स्वर्ण सर्व सुख मंगल भारी।। जो यह शनि चरित्रा नित गावै। कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै।। अद्भुत नाथ दिखावैं लीला। करैं शत्राु के नशि बल ढीला।। जो पंडित सुयोग्य बुलवाई। विधिवत शनि ग्रह शान्ति कराई।। पीपल जल शनि-दिवस चढ़ावत। दीप दान दै बहु सुख पावत।। कहत राम सुन्दर प्रभु दासा। शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा।।

श्राद्ध पक्ष कब से कब तक? देखें पितृपक्ष की सभी महत्वपूर्ण तिथियां

पितृपक्ष का आरंभ सितंबर महीने में हो रहा है। पितृपक्ष में 15 दिनों के लिए पूर्वज स्वर्ग लोक से धरती लोक पर आते हैं। इस बार तिथियों के ऐसा फेर बदल है कि तृतीया और चतुर्थी का श्राद्ध एक ही दिन किया जाएगा। यहां जानें पितृपक्ष की सारी प्रमुख तिथियां। अपने पूर्वजों को याद करने के लिए और उनकी पूजा करने के लिए पितृपक्ष का समय सबसे शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर स्वर्ग लोक से धरती लोक में आते हैं और अपने परिवार के लोगों को आशीर्वाद देते हैं। इस बार पितृ पक्ष का आरंभ 7 सितंबर से होने जा रहा है और इस बार तृतीया और चतुर्थी तिथि का श्राद्ध एक ही दिन किया जाएगा। बता दे कि पितरपक्ष यानी श्राद्ध का आरंभ होने से पहले पिठौरी अमावस्या को कुश ग्रहण किया जाता है। इसके बाद प्रोष्ठपदी पूर्णिमा तिथि को पहले श्राद्ध किया जाता है। पितर पक्ष के पहले दिन अगस्त मुनि का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। आइए जानते हैं पितृपक्ष की सभी प्रमुख तिथियां। पितृपक्ष 2025 की तिथियां और तारीख 1) पूर्णिमा तिथि श्राद्ध – रविवार 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 2) प्रतिपदा तिथि श्राद्ध – सोमवार 8 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 3) द्वितीया तिथि श्राद्ध – मंगलवार 9 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 4) तृतीया तिथि श्राद्ध चतुर्थी तिथि श्राद्ध – बुधवार 10 सितंबर को किया जाएगा। 5) भरणी तिथि और पंचमी तिथि श्राद्ध – गुरुवार 11 सितंबर को किया जाएगा। 6) षष्ठी तिथि श्राद्ध – शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 7) सप्तमी तिथि श्राद्ध – शनिवार 13 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 8) अष्टमी तिथि श्राद्ध – रविवार 14 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 9) नवमी तिथि श्राद्ध – सोमवार 15 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 10) दशमी तिथि श्राद्ध – मंगलवार 16 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 11) एकादशी तिथि श्राद्ध – बुधवार 17 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 12) द्वादशी तिथि श्राद्ध – गुरुवार 18 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 13) त्रयोदशी तिथिमघा श्राद्ध – शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 14) चतुर्दशी तिथि श्राद्ध – शनिवार 20 सितंबर 2025 को किया जाएगा। 15) सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध – रविवार 21 सितंबर 2025 को किया जाएगा पितृपक्ष में रखें इन बातों का विशेष ख्याल पितृपक्ष में अपने पूर्वजों का श्राद्ध तिथि के अनुसार किया जाता है। जिस दिन भी आपके पितरों का निधन हुआ हो उस तिथि के अनुसार, पितृपक्ष में श्राद्ध किया जाता है। श्राद्ध के दिन अपने पितरों का प्रिय भोजन जरुर बनाएं और इस दिन ब्राह्मण, कौए, गाय, बिल्ली और कुत्तों को जरूर खाना खिलाना चाहिए। इससे पंचबलि कहा जाता है। श्राद्ध के दिन सबसे पहले तर्पण करें। तर्पण के लिए काले तिल, जौ, और जल से पितरों को अर्घ्य दें। वैसे तो श्राद्ध पक्ष के दौरान रोजाना तर्पण करना बेहद जरूरी है। वैसे तो पितृपक्ष में दान करने का विशेष महत्व है और आप किसी भी दिन दान कर सकते हैं लेकिन, जिन दिन आपके पितरों का श्राद्ध है उस दिन दान जरुर करना चाहिए।

आज का राशिफल: 19 अगस्त 2025 को इन राशियों पर बरसेगी खुशियों की धूप

मेष राशि- मेष राशि वालों का आज वित्त अच्छा है। स्थिरता और सुरक्षा की भावना प्रदान करता है, जबकि पारिवारिक जीवन में भी खुशी आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य काफी अच्छा है, जिससे व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हालांकि पेशेवर मोर्चे पर कुछ चुनौतियां हो सकती हैं। यह लक्ष्यों और भविष्य की योजना के लिए एक अच्छा समय है। संपत्ति के मोर्चे पर अच्छी खबर है, क्योंकि निवेश से प्रतिफल मिलने की उम्मीद है, और अचल संपत्ति बाजार अनुकूल है। यात्रा भी बहुत अच्छी होने की उम्मीद है, जो व्यक्तिगत विकास के लिए नए अनुभव और अवसर प्रदान करेगी। एक महत्वपूर्ण सामाजिक घटना के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन इवेंट मिस करने से बचें। वृषभ राशि– व्यवसाय के विस्तार और नई साझेदारियों के अवसरों के साथ, वित्त आशाजनक दिख रहा है। सावधानीपूर्वक बजट और स्मार्ट निवेश से धन में वृद्धि और स्थिरता हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशी और गर्मजोशी से भर सकता है।। युवा रिश्तेदारों और प्रियजनों के मार्गदर्शन और समर्थन से लाभान्वित हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है। यह दिन प्रोन्नति या स्थानान्तरण जैसे विकास के अवसरों की कमी के साथ पेशेवर मोर्चे पर चुनौतियों का सामना कर सकता है। ध्यान केंद्रित रहना और नई संभावनाओं की तलाश करते हुए नौकरी की मांगों को पूरा करना महत्वपूर्ण है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह एक बेहतरीन दिन है। आपके पास एक अच्छा बैंक बैलेंस हो सकता है। अगर आप आज अपना पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो कुछ समझदारी भरे फैसले लेने की कोशिश करें। आपकी क्षमताएं करियर के नए रास्ते खोल सकती हैं। आप काम में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके वरिष्ठ आपको बेहतर अवसर दे सकते हैं। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिे यह दिन मिलाजुला रह सकता है। फिट और ठीक रहने के लिए आप एक अच्छी डाइट और व्यायाम की दिनचर्या का पालन कर सकते हैं। परिवार के सदस्य किसी रस्म को मनाने के लिए साथ आ सकते हैं। दोस्तों के साथ एक छोटी यात्रा आपको तरोताजा कर सकती है और आपको सकारात्मकता और रोमांच से भर सकती है। सब कुछ ठीक-ठाक लगता है, लेकिन रिश्तों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपका मन अपने साथी या वर्तमान संबंधों के बारे में संदेहों से घिरा हो सकता है। सिंह राशि– आपके पास एक स्थिर वित्तीय स्थिति हो सकती है और आप अपने सभी पुराने ऋणों का भुगतान कर सकते हैं। आप बचत और खर्चों में कटौती पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर की नई साज-सज्जा पर खर्च करने के संकेत हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। बच्चे पैसे कमाने के लिए अपने जुनून को पूरा करने या कुछ नया शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। कन्या राशि- आत्म-निपुणता आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है। आप अपनी भावनाओं और मानसिकता पर नियंत्रण की भावना प्राप्त कर सकते हैं। आपकी शारीरिक तंदुरूस्ती आपके मन की सकारात्मकता के अनुरूप होगी। परिवार का सहयोग आपको जीवन से निपटने के लिए आराम और शक्ति प्रदान करने की संभावना है। आपके बच्चे आपकी दुनिया को सकारात्मक दिशा में घुमाएंगे। पैसों की तंगी हो सकती है लेकिन सही मार्गदर्शन से आप चीजों को सुलझा पाएंगे। तुला राशि- यह दिन मध्यम रहने के संकेत हैं। यह काफी व्यस्त दिन हो सकता है और दिन के अंत तक आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। गृहणियां बदलाव के लिए तरस सकती हैं और धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बना सकती हैं। करियर के विकास को लेकर आप अधिक केंद्रित और चिंतित हो सकते हैं। आप बाधाओं और चुनौतियों को आसानी से पार कर सकते हैं। नए व्यवसाय या काम के अवसर मिल सकते हैं। लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद आज रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है, इसलिए संयम से काम लें। आपकी लव लाइफ के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है इसलिए शाम का कोई प्लान न बनाएं। वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है, लोग ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं और दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हैं। संतुलित आहार बनाए रखना और नियमित रूप से व्यायाम करना महत्वपूर्ण है। यह व्यक्तियों के लिए अपने भागीदारों के साथ जुड़ने, डेट नाइट की योजना बनाने या मुलाकात करने का एक अच्छा समय है। अविवाहित लोग इस समय का लाभ उठाकर मैट्रिमोनी वेबसाइट से जुड़ सकते हैं या शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। धनु राशि- आज हो सकता है कि आप खुद को एक संपन्न पेशेवर स्थिति में न पाएं । कुछ लोग अपनी वर्तमान नौकरी में अटका हुआ महसूस कर सकते हैं जबकि अन्य पेशेवर संतुष्टि हासिल करने के लिए थोड़ा और अधिक चाहते हैं। वर्क कल्चर आज थोड़ा टॉक्सिक महसूस कर सकता है। एक बार शांत हो जाने के बाद निर्णय लेना मददगार हो सकता है। अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित करना स्वायत्तता का एक बड़ा स्रोत हो सकता है। दूसरों की नकारात्मकता को अपनी प्रेरणा और लक्ष्यों को प्रभावित न करने दें। अपने साथी के साथ कुछ कीमती समय बिताकर अपने रिश्ते में प्यार और रोमांस की जीवंतता जोड़ें। प्रेम की शांति को अपने चारों ओर तब तक रहने दें जब तक कि आप उससे भ्रमित न हों। मकर राशि- अतिरिक्त आवश्यकताएं आपके खर्च को बढ़ा सकती हैं। आपको अपनी वित्तीय वृद्धि और भविष्य की योजनाओं को रणनीतिक बनाने के लिए एक योजना बनानी पड़ सकती है। सेवानिवृत्ति योजना और भविष्य की बचत के बारे में सोचने का यह एक अच्छा समय है। आपका झुकाव अपने पारिवारिक मूल्यों की ओर अधिक हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का अच्छा काम आपके दिल को छू सकता है और आपको काफी भाग्यशाली महसूस करा सकता है। परिवार के साथ कुछ समय बिताने से आपकी सारी परेशानियां कुछ समय के लिए दूर हो सकती हैं। कुंभ राशि- अचल संपत्ति, स्टॉक और अन्य वित्तीय संपत्तियों में निवेश करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप अपने साथी के साथ … Read more

11 अगस्त सोमवार 2025, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: आज मेष राशि के कुछ जातकों को माता के सहयोग से धन की प्राप्‍ति‍ होगी। मेडिकल खर्च बढ़ सकते हैं। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। लग्जरी में बेफिजूल खर्च न करें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार बढ़ सकता है। तनाव ज्यादा न लें। एक्सरसाइज करें। वृषभ: वृषभ राशि वालों आज आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। मिथुन: आज मिथुन राशि के जातकों का मन खुश रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग नजर आएंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पेशेंस रखें। क्रोध के भाव से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। कर्क: कर्क राशि के जातकों माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ सकती है। उथल-पुथल भरा दिन है, मन अशांत रहेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में धन लाभ के योग बन रहे हैं। सिंह: सिंह राशि के जातकों की आज आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कन्या: आज कन्या राशि के जातक भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। इंकम के स्रोत बनेंगे। बात-चीत में पेशेंस रखें। क्रोध से बचें। संपत्ति में निवेश करना अच्छा रहेगा। तुला: आज तुला राशि वालों के आत्मविश्वास मे कमी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग हैं। वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों आज कॉन्फिडेंस के साथ कमर कसें और अपने ऑफिस टास्क को पूरा करें। संतान सुख और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। खर्च बढ़ने से परेशान हो सकते हैं। पेशेंस रखें। गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक है। धनु: धनु राशि के जातकों आज आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आज नेचर के बीच वक्त बिताएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपनी मेंटल का हेल्थ का खासतौर पर ख्याल रखें। मकर: मकर राशि वालों आज नौकरी करने वालों का दिन बिजी रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। हेल्थ का ध्यान रखें। व्यर्थ के गुस्से और वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के लिए टास्क मिल सकते हैं। परिवार से दूरी महसूस हो सकती है। कुंभ: कुंभ राशि वालों आज के दिन लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बनाएं। आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। जीवन में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आना नॉर्मल है। इसलिए निराश न हों। मीन: मीन राशि वालों आज मन शांत और खुश रहेगा। नौकरी में सीनियर का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ अन्य काम भी मिल सकते हैं। एग्जाम एवं इंटरव्यू जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है और स्‍वभाव भी थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा के आशातीत परिणाम मिलेंगे।

सोमवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना आ सकती है बड़ी परेशानी

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है. ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं और साथ ही इस दिन कुछ चीजों को खरीदने की मनाही भी है. आइए जानते हैं कि सोमवार को कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए. अनाज: धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार के दिन अनाज नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि सोमवार को अनाज खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है. कला से संबंधित चीजें: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सोमवार को रंग, ब्रश, वाद्य यंत्र जैसी कला से संबंधित चीजें नहीं खरीदनी चाहिए. साथ ही, पढ़ाई से संबंधित सामग्री जैसे कॉपी-किताबें, पेन, पेंसिल आदि भी सोमवार को नहीं खरीदनी चाहिए. खेल से जुड़ी चीजें: सोमवार के दिन खेल से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार को खेल से जु़ड़ी चीजें खरीदने से नकारात्मक शक्ति बढ़ सकती है. इलेक्ट्रॉनिक सामान: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सोमवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी अशुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने से भगवान शिव नाराज होते हैं. झाड़ू: सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को झाड़ू खरीदने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सोमवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर में आर्थिक नुकसान और तंगी आ सकती है. लोहा: सोमवार के दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. सोमवार, चंद्रमा का दिन होता है और लोहा शनि ग्रह से संबंधित है. चंद्रमा और शनि के बीच दुश्मनी का संबंध माना जाता है. इसलिए, सोमवार को लोहा खरीदने से बचना चाहिए.

रविवार 10 अगस्त 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रुपए-पैसे से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। आज किसी फ्रेंड से उधार मांग सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक व व्यापारिक रूप से अच्छे रहेंगे। वृषभ: आज आप पूरे दिन एक्टिव रहने वाले हैं। आज आपका स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें, खासतौर पर आर्थिक मामलों में। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उनकी आज किसी खास शख्स से मुलाकात होने की संभावना है। इस दौरान बेकार के विवादों में न पड़ें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। मिथुन: आज आपको मानसिक शांति का अनुभव मिल सकता है। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापारिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। सिंगल जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी। कर्क: आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। निवेश से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में दिन भाग्यशाली रहने वाला है। वैवाहिक जीवन अशांत रहेगा। सिंह: आज आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक रूप से भी अच्छी स्थिति में आ सकते हैं। किसी पुराने संपर्कों और संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यस्थल पर नई भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है। कन्या: आज आप की वाणी में मधुरता रहेगी। आप लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा और इंटरव्यू से जुड़े कार्यों में सफल रहेंगे। शासन -सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि होगी। तुला: आज बेकार की चीजों पर खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ उलझनों को सुलझाने के लिए बेहतरीन दिन है। आपका कोई पुराना दोस्त खूबसूरत यादों के साथ आ सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में विस्तार हो सकता है। वृश्चिक: आज पिता की सेहत का ध्यान रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है। धनु: आज आपको दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। परिवार-बच्चों और दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपकी ऊर्जा को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। आर्थिक व व्यापारिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। मकर: आज अतीत की बातों से खुद को परेशान नहीं करें। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे उधार मांगने आ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी- आपके मन में तनाव आएगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय गुजारने का मौका मिलेगा। कारोबार में मुनाफे को लेकर तनाव हो सकता है। कुंभ: आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं आर्थिक रूप से मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मीन: आज आप शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। पैसों का लेन-देन दिन भर लगातार होता रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।