samacharsecretary.com

विवाह में देरी का कारण हो सकता है वास्तु दोष, इन दिशाओं पर जरूर दें ध्यान

बढ़ती उम्र के कारण विवाह में देरी हो रही है. या फिर रिश्ते तो आ रहे हैं, लेकिन पसंद-नापसंद का झंझट हो रहा है. विवाह की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है. यदि आपके घर में भी किसी के साथ ऐसी समस्या है तो अपने घर की कुछ विशेष दिशाओं पर ध्यान दें. इन दिशाओं का वास्तु दोष घर में मंगल कार्य, विवाह, अच्छे रिश्ते मिलने में दिक्कत पैदा कर सकता है. वैसे आजकल के सिंगल फैमिली के दौर में विवाह से संबंधित दिक्कतें आम हो गई हैं. पूर्व दिशा यदि आपकी बच्चे के लिए विवाह के रिश्ते नहीं आ रहे हैं तो घर में पूर्व दिशा को देखें कि यहां कोई वास्तु दोष तो नहीं. पूर्व दिशा आपके जीवन में सही रिश्तों को जोड़ने की दिशा है. यहां पीला रंग, टॉयलेट और रसोई का होना जीवन से ऐसे रिश्तों को दूर कर सकता है जो आपके लिए बेहतर हैं. ऐसे में लोग रिश्तों के लिए प्रयास तो करते हैं, लेकिन अच्छे रिश्ते आसानी से नहीं मिलते हैं. अच्छे और मनचाहे रिश्तों तक संपर्क ही नहीं हो पाता है. ऐसा घर की पूर्व दिशा में वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है. इस दिशा में हरा रंग का होना अच्छा है.   दक्षिण-पूर्व दिशा आपने कई बार प्रयास किए, लेकिन घर में मंगल कार्य नहीं हो पाते हैं. जब भी सोचो कुछ न कुछ पेंच फंस जाता है. ऐसे में आपके घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में वास्तु दोष हो सकता है. ये विवाह ही नहीं, किसी भी प्रकार का मंगल कार्य होने में दिक्कत पैदा कर सकता है. दक्षिण-पूर्व दिशा में किसी भी प्रकार से गड्ढा, टॉयलेट, नीला या काला रंग वास्तु दोष पैदा करता है. इस दिशा में वास्तु दोष आपको धन संबंधी समस्या भी देता है. पैसे के कारण मंगल कार्य और विवाह में बाधा आती है. इनकम का फ्लो बिगड़ सकता है. दक्षिण-पश्चिम दिशा यह विवाह के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिशा है. विवाह होने के लिए और विवाह टिका रहने के लिए भी दक्षिण-पश्चिम दिशा का वास्तु रहित होना जरूरी है. यह पितरों की दिशा है. इस दिशा का क्षेत्र कभी डाउन नहीं होना चाहिए. किसी भी प्रकार से अंडरग्राउंड वॉटर टैंक, जमीन में गड्ढा भी इस दिशा में वास्तु दोष पैदा करता है. यहां रसोई-टॉयलेट और हरा-नीला-काला रंग वास्तु दोष पैदा करता है. इस दिशा का वास्तु दोष जीवन में स्थिरता नहीं रहने देता है. पृथ्वी तत्व की यह दिशा विवाह होने में आ रही दिक्कतों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. विवाह के बाद जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में समस्याएं रहती हैं, उन्हें भी अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा के वास्तु दोष को अवश्य देखना चाहिए.

सूर्य गोचर से बनेगा गोल्डन पीरियड, मेष से कुंभ तक 6 राशियों को बड़ा लाभ

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन एक अत्यंत प्रभावशाली घटना मानी जाती है.  15 मई 2026 को सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह गोचर शनिश्चरी अमावस्या से ठीक पहले हो रहा है, जो इसकी शुभता को कई गुना बढ़ा देता है. सूर्य का यह राशि परिवर्तन मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए गोल्डन पीरियड की शुरुआत साबित होगा. सूर्य गोचर का महत्व और प्रभाव सूर्य जब वृषभ राशि में आते हैं, तो इसे वृषभ संक्रांति कहा जाता है. इस गोचर से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि सरकारी कार्यों और करियर में मान-सम्मान भी बढ़ता है.  शनि और सूर्य के बीच का यह विशेष संयोग जातकों के जीवन से आर्थिक तंगी को दूर करने और अटके हुए कामों को गति देने वाला माना जा रहा है. इन 6 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ मेष राशि: आपकी राशि से दूसरे भाव में सूर्य का गोचर धन की बचत करने में मदद करेगा. नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. इस समय निवेश से लाभ होगा. कर्क राशि: आय के नए स्रोत खुलेंगे. कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा. सिंह राशि: सूर्य आपके स्वामी हैं और दसवें भाव में इनका आना आपके करियर में बड़ी छलांग लगवा सकता है.  सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कन्या राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी. वृश्चिक राशि: व्यापार में साझेदारी से बड़ा मुनाफा होगा.  वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी, नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है. कुंभ राशि: सुख-सुविधाओं और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा. करें ये विशेष उपाय सूर्य के इस गोचर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जातकों को प्रतिदिन सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए.  साथ ही 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी रहता है.

मई से दिसंबर तक ग्रहों की स्थिति से बदल सकता है भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस मई के महीने से लेकर दिसंबर तक का समय कई लोगों के लिए बदलाव लेकर आ सकता है. ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है, जो कुछ राशियों के लिए नए मौके और राहत दोनों दे सकती है. शनि का मीन राशि में बैठे हैं और समय-समय पर सूर्य व मंगल का प्रभाव कई राशियों के करियर, धन और कामकाज पर असर डाल सकता है. यह समय धीरे-धीरे आगे बढ़ने और रुके हुए कामों को पूरा करने का संकेत दे रहा है. वृषभ राशि वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान राहत महसूस हो सकती है. लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. जॉब में काम की रफ्तार बढ़ेगी. जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं, लेकिन इसके साथ पहचान मिलने के योग हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी स्थिति स्थिर रहने की संभावना है. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सुधार लेकर आ सकता है. आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी में तरक्की या सैलरी बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सिंह राशि सिंह राशि वालों को इस दौरान अपने काम का फायदा मिल सकता है. आपकी मेहनत का असर दिखेगा. कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी. वरिष्ठों का भरोसा मिल सकता है. नए काम शुरू करने के अवसर भी मिल सकते हैं. तुला राशि तुला राशि के लिए यह समय संतुलन बनाने का रहेगा. आय और खर्च दोनों नियंत्रित रह सकते हैं. परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे. घर का माहौल शांत रहने से मानसिक सुकून मिलेगा. धनु राशि धनु राशि के लिए यह समय आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है. करियर में बदलाव या ग्रोथ के मौके मिल सकते हैं. पढ़ाई करने वालों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. साथ ही यात्रा या नए अवसर सामने आ सकते हैं.

4 मई का राशिफल: किसके लिए होगा भाग्य का साथ और कौन सी राशियों को मिलेगी नई चुनौती

मेष 4 मई के दिन ऑफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आर्थिक रूप से आपकी लाइफ स्टेबल रहेगी। आपके प्रेम संबंध में परेशानी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। अपने स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहें। गलत व्यवहार को अपने रिश्ते में न आने दें। वृषभ 4 मई के दिन प्यार में ईमानदार रहें और इससे आपके रिश्ते पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रोमांटिक रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी और आप धन के मामले में भी अच्छे मौके प्राप्त करेंगे। मिथुन 4 मई के दिन आप प्रपोज कर सकते हैं या कोई प्रपोजल प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल पर छोटी-मोटी चुनौतियां आएंगी लेकिन उनसे कुशलता से निपटने में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक सफलता मिलेगी। कर्क 4 मई के दिन एक रोमांटिक मोमेंट बिताएं, जहां आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचें और सुनिश्चित करें कि आपको प्रत्येक प्रोफेशनल काम में सफलता मिले। आर्थिक स्थिरता भी रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। सिंह 4 मई के दिन आपको इंटरव्यू के लिए कॉल या सकती है। कोई रिश्तेदार या भाई-बहन आर्थिक मदद की मांग भी कर सकता है और आप उसे मदद दे सकते हैं। कुछ प्रोफेशनल आज नौकरी के सिलसिले में बहुत यात्रा करेंगे। रोमांस पर फोकस करें। कन्या 4 मई के दिन अपनी रोमांटिक लाइफ का ख्याल रखें। प्रोफेशनल रहें और आपको आगे बढ़ने के अवसर दिखाई देंगे। वित्तीय स्टेबिलिटी के बावजूद आपको भविष्य के लिए पैसा बचाने की जरूरत है। तुला 4 मई के दिन कुछ भाग्यशाली जातकों को पारिवारिक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता हो सकती है। कोई नई एक्टिविटी ट्राई करें। वृश्चिक 4 मई के दिन आपके लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का दिन है। जीवन के हर पहलू में, प्यार से लेकर काम तक, स्वास्थ्य से लेकर वित्त तक, अवसर प्राप्त करने के लिए तैयार रहें। अवसरों का लाभ उठाएं। धनु 4 मई के दिन वित्तीय समृद्धि रहेगी। आपको फ्रीलांसिंग या पार्ट टाइम बिजनेस से एक्स्ट्रा इंकम मिल सकती है। प्रेम जीवन में आज कोई बड़ी अड़चन परेशानी का कारण नहीं बनेगी। यह सप्ताह निवेश के लिए अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य एक ऐसा क्षेत्र है, जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मकर 4 मई के दिन वित्तीय समृद्धि रहेगी क्योंकि आप कई स्रोतों से धन का अच्छा प्रवाह देखेंगे। बेहतर करियर ग्रोथ सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेशनल अवसरों का उपयोग करें। प्यार के मामले में आप अच्छे हैं। कुंभ 4 मई के दिन आपके इनोवेटिव आइडियाज अच्छे भाग्य को आकर्षित करेंगे। कार्यस्थल पर विवादों से बचने के लिए सावधान रहें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आपको खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता होगी। ऑयली फूड और बाहर का खाना खाने से बचें। मीन 4 मई के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऑफिस में आर्थिक मामलों को संभालने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। विवाहित मीन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है कि वे ऐसी किसी भी चीज में शामिल न हों, जो उनके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है।

सेकेंड हैंड चीजों में छिपी हो सकती है नकारात्मक ऊर्जा, जानें शुद्धिकरण के आसान तरीके

 वास्तु शास्त्र के अनुसार पुराना सामान घर लाना नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया हुआ सामान घर में परेशानियों का कारण भी बन सकता है। पैसे बचाने के चक्कर में सेकेंड हैंड सामान तो खरीद लेते हैं लेकिन ये नहीं पता होता कि सामान को इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी मृत व्यक्ति की पुरानी चीजों में उसकी ऊर्जा, भावनाएं और यादें मौजूद होती हैं, जो आपके ऊपर भी प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में उस व्यक्ति की भावनात्मक ऊर्जा को हटाना बहुत जरूरी होता है। वास्तु गुरु मान्या जी के अनुसार, पुराना सामान खरीदना गलत नहीं है, लेकिन इन वस्तुओं का इस्तेमाल करने से पहले वास्तु के कुछ जरूरी नियमों का पालन जरूरी है। नमक से  सफाई अगर आप किसी मृत व्यक्ति की अलमारी या फर्नीचर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो उसकी सफाई करना बहुत जरूरी है। इसके लिए पानी और सेंधा नमक के घोल से उसे अच्छे से साफ करें। नमक पुरानी और परेशान करने वाली यादों को सोखने का काम करता है। सूरज की रोशनी सूरज की रोशनी को शुद्धिकरण के लिए सबसे शक्तिशाली माना जाता है। ऐसे में पुरानी चीजों को कम से कम एक दिन तेज धूप में रखें। सूर्य की तेज किरणों से उस सामान में मौजूद पुरानी और नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी और उसमें सकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी। गंगा जल का छिड़काव हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र दोनों में गंगा जल को अत्यंत शुद्ध और पवित्र माना गया है। नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की इसमें अद्भुत शक्ति होती है। ऐसे में गंगा जल का छिड़काव करने से पुराने मालिक के दुख और तनाव का असर उस वस्तु पर से पूरी तरह खत्म हो जाता है। कपूर और लोबान का प्रयोग कपूर और लोबान घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने का काम करता है। ऐसे में पुरानी चीजों के पास भीम सेनी कपूर या लोबान जलाना चाहिए। इसका धुआं रुकी हुई ऊर्जा को हटाकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही वहां धूप बत्ती भी जला सकते हैं। पुराने फर्नीचर को पेंट करवाएं घरों में अकसर पूजा के समय घंटी बजाने की परंपरा का पालन किया जाता है। घंटी की ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को तोड़ने का काम करती है। इसकी कंपन से वहां मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। संभव हो तो पुराने फर्नीचर और सामान को फिर से पेंट करवा दें। नया रंग उस वस्तु को नई पहचान देने और पुरानी ऊर्जा को खत्म करने का काम करता है। वास्तु गुरु की सलाह जब आप ये उपाय कर रहे हों, तो मन में ये प्रार्थना करें 'मैं इस सामान को पुरानी दुख भरी यादों से आज़ाद करता हूं और इसे नया प्यार और शांति के साथ अपना रहा हूं।'  

जीवन का असली संदेश: अतीत और भविष्य के बीच नहीं, वर्तमान क्षण में छिपी है शांति और शक्ति

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में इंसान अक्सर दो छोरों के बीच झूलता रहता है एक ओर बीता हुआ कल और दूसरी ओर आने वाला कल. लेकिन इस विचार में छिपा संदेश बेहद गहरा और जीवन बदलने वाला है जो बताता है कि जीवन की असली शक्ति सिर्फ वर्तमान क्षण में है. हम में से कई लोग अपने अतीत की गलतियों, पछतावे और यादों में उलझे रहते हैं. यह अतीत हमें बार-बार पीछे खींचता है और मानसिक शांति छीन लेता है. वहीं दूसरी ओर, भविष्य की चिंता हमें डर, असुरक्षा और बेचैनी से भर देती है. इन दोनों के बीच हम अपना आज खो देते हैं, जबकि असली जीवन तो इसी अभी में बसता है. अतीत और भविष्य का जाल जब हम अतीत के बारे में सोचते हैं कि काश मैंने ऐसा किया होता… और जब हम भविष्य के बारे में सोचते हैं तो लगता है अगर ऐसा नहीं हुआ तो …? तो यह डर और तनाव पैदा करता है. यानी अतीत और भविष्य दोनों ही हमारे मन को अस्थिर करते हैं. वर्तमान की ताकत गौतम बुद्ध का यह विचार हमें सिखाता है कि शांति और संतुलन सिर्फ वर्तमान में ही मिल सकता है. जब आप पूरी तरह से वर्तमान क्षण में जीते हैं तो आपका ध्यान भटकता नहीं. काम में गुणवत्ता बढ़ती है.मन शांत और स्थिर रहता है. यही माइंडफुलनेस का मूल सिद्धांत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है. गौतम बुद्ध के इस विचार को जीवन में कैसे अपनाएं? इस विचार को अपनाने के लिए आपको बड़े बदलाव की जरूरत नहीं बस इन बातों को फॉलो करें. 1-जो काम कर रहे हैं, उसी पर पूरा ध्यान दें 2-बेवजह की चिंता को पहचानकर छोड़ दें 3- दिन में कुछ मिनट खुद के साथ शांत बैठें

शनैश्चरी अमावस्या 2026: शनि-सूर्य और चंद्रमा के विशेष योग से वृषभ, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि को लाभ

साल 2026 की शनि जयंती ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाली है. इस बार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि शनिवार के दिन पड़ रही है, जिससे शनैश्चरी अमावस्या का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है.  ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय के देवता शनि की स्थिति के साथ-साथ इस दिन चंद्रमा का राशि परिवर्तन भी कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. शनि जयंती 2026: दुर्लभ राजयोगों का मिलन इस साल शनि जयंती पर कई शक्तिशाली राजयोग एक साथ बन रहे हैं, जो दशकों में एक बार देखने को मिलते हैं. शश राजयोग: शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान रहकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. यह योग करियर में स्थिरता और बड़ी सफलता दिलाने वाला माना जाता है。 गजकेसरी योग: गुरु और चंद्रमा की युति से इस दिन गजकेसरी योग बनेगा, जो मान-सम्मान और सुख-समृद्धि में वृद्धि करेगा. बुधादित्य और अमला योग: सूर्य-बुध की युति से बनने वाले ये योग व्यापार और बौद्धिक कार्यों में लाभ देगा. इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ 1. वृषभ राशि (Taurus) शनि जयंती का यह संयोग आपके लिए धन लाभ के नए अवसर लेकर आएगा.  कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा, प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं. 2. मिथुन राशि (Gemini) भाग्य का भरपूर साथ मिलने से आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. यात्राओं से लाभ होगा, परिवार में धार्मिक उत्सव का माहौल रहेगा. 3. सिंह राशि (Leo) शनि देव की कृपा से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. साझेदारी वाले कामों में बड़ा मुनाफा हो सकता है, कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी. 4. कुंभ राशि (Aquarius) चूंकि शनि आपकी ही राशि में विराजमान हैं, इसलिए यह समय आपके व्यक्तित्व को निखारने वाला होगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी , नई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे. साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के उपाय यदि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, तो इस शनैश्चरी अमावस्या पर ये उपाय जरूर करें. तेल का दान: सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे दान करें . पीपल की पूजा: शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तेल का चौमुखी दीपक जलाएं. हनुमान चालीसा: शनि दोषों की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें. काली वस्तुओं का दान: काले तिल, उड़द और काले कपड़ों का दान करना अत्यंत शुभ रहेगा.

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर के कोनों का सही उपयोग बढ़ाता है सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि

वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर की दीवारें और उनके कोने ऊर्जा के सबसे बड़े केंद्र होते हैं. यदि ये कोने खाली, अंधेरे या गंदे हों, तो वहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है. इन कोनों में नकारात्मकता बढ़ने लगती है. जिस तरह शरीर में रक्त का संचार रुकने से बीमारी होती है, वैसे ही कोनों का वास्तु बिगड़ने से घर में कलह और कंगाली आती है. आइए जानते हैं कि कोनों को कैसे सजाएं कि वे आपके लिए सौभाग्य खींचने वाले चुंबक बन जाएं. ईशान कोण उत्तर-पूर्व का कोना खाली रखना सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है. यहां ऊर्जा सबसे शुद्ध होती है, इसलिए यहां मंदिर स्थापित करें या जल से भरा कलश रखें.  इससे घर में सकारात्मक विचारों का संचार होता है.  बच्चों की बुद्धि तेज होती है. नैऋत्य कोण दक्षिण-पश्चिम कोना घर के मुखिया का स्थान है.  इसे खाली छोड़ने से आत्मविश्वास में कमी आती है. यहां भारी सामान या ठोस सजावटी वस्तुएं रखने से जीवन में स्थिरता आती है, इससे घर का नेतृत्व मजबूत बना रहता है. आग्नेय कोण दक्षिण-पूर्व का कोना अग्नि का स्थान है. इसे खाली या ठंडा रखने से घर के सदस्यों में आलस्य बढ़ता है. यहाँ एक लाल बल्ब, किचन या तांबे की वस्तु रखने से उत्साह बना रहता है. इससे आर्थिक तंगी दूर होती है. उत्तर दिशा उत्तर दिशा का कोना खाली रहने पर धन संचय में बाधा आती है. यहां लक्ष्मी-कुबेर की प्रतिमा या हरे पौधे लगाने से आय के नए रास्ते खुलते हैं. यह कोना जितना व्यवस्थित रहेगा, व्यापार और नौकरी में उतनी ही वृद्धि होगी. वायव्य कोण उत्तर-पश्चिम कोना चंद्रमा और वायु से जुड़ा है. इसे खाली छोड़ने से मानसिक अशांति और पड़ोसियों से विवाद हो सकता है.  यहाँ कोई चलती हुई वस्तु (जैसे विंड चाइम) या सफेद शोपीस रखने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ता है.

11 मई 2026 को ग्रहों का बड़ा बदलाव, मंगल और सूर्य के गोचर से 5 राशियों पर खास असर

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन दो महत्वपूर्ण गोचर होंगे. दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि शाम 7 बजकर 37 मिनट पर सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. एक ही दिन सूर्य और मंगल की यह स्थिति ज्योतिष में बेहद खास मानी जा रही है. माना जा रहा है कि यह ग्रह परिवर्तन ऊर्जा, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को बढ़ा सकता है. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन का प्रभाव खास तौर पर 5 राशियों पर अधिक देखने को मिल सकता है. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह समय ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. मंगल आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे काम में तेजी आएगी. नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. हालांकि, जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. वृषभ राशि सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. कामकाज में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ सकती है. आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का हो सकता है. नौकरी बदलने या प्रमोशन के योग बन सकते हैं. व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए यह ग्रह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम दे सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में स्थिरता आएगी. नौकरी में सम्मान बढ़ सकता है. व्यापार में सुधार के संकेत हैं. अचानक धन लाभ की संभावना भी बन सकती है. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में नए संपर्क बनने के योग हैं. आपकी बातचीत और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. हालांकि खर्चों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

3 मई राशिफल: शुभ दिन रहेगा कुछ राशियों के लिए, कुछ को मिल सकती हैं नई कठिनाइयाँ

मेष आज काम बनते नजर आएंगे। घर का माहौल ठीक रहेगा, पार्टनर का साथ मिलेगा। जो बात पहले अटकी थी, उसमें अब आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लोगे। पैसा आता-जाता रहेगा, कोई बड़ी दिक्कत नहीं। बस जल्दबाजी में जवाब देने से बचें। वृषभ दिन थोड़ा सुस्त रह सकता है। मन काम में देर से लगेगा। शरीर भी थोड़ा भारी लग सकता है। जरूरी काम पहले निपटाओ, बाकी को खींचने की जरूरत नहीं। खर्च पर ध्यान रखना पड़ेगा, खासकर छोटी-छोटी चीजों में पैसा निकल सकता है। घर में सब सामान्य रहेगा। मिथुन आज बातों से काम बनेगा। कोई कॉल या मैसेज काम का निकल सकता है। दिन में दो-तीन छोटी बातें आपको फायदा दे सकती हैं। लेकिन हर बात पर तुरंत हां मत बोलो। पहले समझो, फिर जवाब दो। काम में फोकस रखोगे तो चीजें आसान रहेंगी। कर्क घर की तरफ ध्यान ज्यादा रहेगा। कोई घरेलू काम या जिम्मेदारी सामने आ सकती है। मन थोड़ा जल्दी प्रभावित हो सकता है, इसलिए बातों को ज्यादा तूल मत दो। काम चलता रहेगा, बस खुद को ज्यादा थकाओ मत। खर्च को लेकर थोड़ा संभलकर चलना ठीक रहेगा। सिंह आज आप एक्टिव रहेंगे। काम तेजी से करेंगे और लोगों से बात भी साफ रखेंगे। अगर कुछ नया शुरू करना है तो कोशिश कर सकते हो। दिन आपके कंट्रोल में रहेगा। बस दिखावे या जल्दबाजी में खर्च करने से बचना होगा। कन्या काम में पकड़ मजबूत रहेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। कोई नया मौका भी मिल सकता है। सीनियर का सपोर्ट मिलेगा। घर में भी माहौल ठीक रहेगा। दिन सीधा-सादा रहेगा, बिना ज्यादा उलझन के। तुला पैसे से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ काम या पेमेंट आ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा, खासकर खाने-पीने में। काम ठीक से होता रहेगा, ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। वृश्चिक आज भाग्य साथ देगा। अटका काम आगे बढ़ सकता है। कहीं आने-जाने का प्लान बन सकता है। मन शांत रहेगा और काम भी ठीक से होगा। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, जैसा चल रहा है वैसे चलने दें। धनु आज लोग आपकी बात मानेंगे। काम में आपकी पकड़ दिखेगी। कोई पुरानी उलझन सुलझ सकती है। रिश्तों में भी चीजें धीरे-धीरे ठीक होंगी। दिन संतुलित रहेगा। बस पैसों को लेकर प्लान बनाकर चलें। मकर आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। बेवजह सोच बढ़ सकती है। काम तो होगा, लेकिन ध्यान बार-बार भटकेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए कंट्रोल जरूरी है। किसी बात को लेकर ज्यादा न सोचें। कुंभ दिन अच्छा रहेगा। पैसा आने के मौके बन सकते हैं। कोई दोस्त या जान-पहचान वाला काम आ सकता है। छोटी यात्रा भी हो सकती है। काम और रिश्ते दोनों ठीक चलेंगे। बस जो मिल रहा है, उसे संभालकर रखें। मीन आज थोड़ा संभलकर रहना बेहतर है। जल्दबाजी में कोई फैसला मत लो। सेहत का ध्यान रखो और गाड़ी आराम से चलाओ। काम चलता रहेगा, लेकिन उम्मीद ज्यादा न रखें। आज शांति बनाए रखें।