samacharsecretary.com

30 दिसंबर का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों के लिए क्या कहती हैं सितारें

मेष 30 दिसंबर के दिन आप किसी योजना में बड़े पैमाने पर निवेश करने में डाउट महसूस कर सकते हैं। आपको महसूस हो सकता है कि शिक्षा के मामलें में आप बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी डाइट पर कंट्रोल रखें और जंक फूड से भी दूर रहें। वृषभ 30 दिसंबर के दिन संपत्ति का कोई मुद्दा आपको कानूनी मदद लेने के लिए मजबूर कर सकता है। किसी विदेशी स्थान की यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए समय बहुत शुभ है। आप जिससे प्यार करते हैं, उसके साथ अपने फ्यूचर पर बात करने की पहल कर सकते हैं। मिथुन 30 दिसंबर के दिन शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट से बात करें। प्रेम आपके जीवन में खुशियां फैलाने का सोर्स है। बीमार लोगों को पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। यह समय पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का है। कर्क 30 दिसंबर के दिन घरेलू मोर्चे पर कुछ लोगों के लिए रोमांचक समय आने की उम्मीद है। जो लोग लॉंग ड्राइव की योजना बना रहे हैं, वे रोमांचक समय की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने विचारों से दिन को रोमांस के लिए परफेक्ट बना देंगे। सिंह 30 दिसंबर के दिन हो सकता है कि पैसों की कोई समस्या न हो। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। किसी कार्य को पूरा करने में आपको रूल्स का पालन करना जरूरी होगा। स्ट्रेस कम लें। कन्या 30 दिसंबर के दिन पढ़ाई के मामले में समय की कमी के बावजूद आप किसी परीक्षा की तैयारी करने में सफल रहेंगे। नियमित वर्कआउट से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपको सेविंग्स मोड पर रहना होगा। तुला 30 दिसंबर के दिन छोटी यात्रा करने से बदला हुआ एनवायरनमेंट लाभकारी रहेगा। संपत्ति के मामले में समझौता करना जल्द ही कुछ लोगों के लिए रियल्टी बन सकता है। सकारात्मक सोच ही कुछ लोगों को डिप्रेशन से मुक्ति दिलाएगी। वृश्चिक 30 दिसंबर के दिन वजन पर नजर रखने वालों को अपनी डाइट पर टाइट कंट्रोल रखने की आवश्यकता होगी। आज संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा न करें। कुछ लोगों के लिए घर पर कुछ स्पेशल प्लान किया जा सकता है। धनु 30 दिसंबर के दिन पैसों के मामले में सेविंग्स मोड पर स्विच करें। पेशेवर मोर्चे पर आपके ज्वार के साथ तैरने की संभावना है। बच्चों या छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने से प्यार भरे रिश्ते मजबूत होंगे। मकर 30 दिसंबर के दिन आप किसी प्रोफेशनल यात्रा को पारिवारिक यात्रा में बदल सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को शिक्षा के मामले में अच्छी खबर मिलेगी। आपको अपनी लाइफस्टाइल के अनुसार, अपनी फिटनेस प्लान तैयार करने की आवश्यकता हो सकती है। कुंभ 30 दिसंबर के दिन किसी ऐसे दोस्त से मिलना जिससे आप सालों से नहीं मिले हैं, आपके लिए सबसे आनंददायक रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में आपको कुछ समय लग सकता है। मीन 30 दिसंबर के दिन धन की बचत करना एक समझदारी भरा विकल्प होगा। कुछ लोगों के लिए वेतन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। घरेलू मामले सही से निपट जाएंगे क्योंकि आप उनकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे। यात्रा का योग बन रहा है।

अमीर बनने का रहस्य: नीम करोली बाबा की कही ये 5 बातें बदल सकती हैं आपकी किस्मत

नीम करौली बाबा एक बहुत ही सरल लेकिन चमत्कारी संत थे। उनके पास जो भी गया, उसे जीवन का सही रास्ता मिला, सुकून मिला और उसके जीवन में बदलाव भी आया। बाबा ने सिखाया कि असली समृद्धि कैसे आती है। उनका मानना था कि अगर इंसान अपने मन, सोच और कर्म को सही दिशा में ले जाए, तो पैसा और सुख अपने आप जीवन में आने लगते हैं। बाबा ने हमेशा सच्चे जीवन और अच्छे कर्मों पर जोर दिया। उन्होंने कुछ ऐसे आसान नियम बताए, जो अगर हर इंसान अपनाए, तो ना सिर्फ वह अमीर बन सकता है, बल्कि मन से भी संतुष्ट रह सकता है। चलिए जानते हैं नीम करौली बाबा के अनुसार जीवन में अमीर बनने के लिए क्या करना चाहिए। सेवा भावना को अपनाएं नीम करौली बाबा का सबसे पहला और महत्वपूर्ण संदेश था- निःस्वार्थ सेवाभाव। उनका कहना था कि जब आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करते हैं, तो ईश्वर आपको इसके बदले में कई गुना ज्यादा लौटा कर वापस देता है। इसलिए नीम करोली बाबा का कहना मानकर जरूरतमंदो की हमेशा सहायता करनी चाहिए फिर वो चाहे आर्थिक रूप से हो या इमोशनली। जो लोग दूसरों की सहायता करते हैं, उनके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आती है, जिससे धन की देवी लक्ष्मी उनकी तरफ आकर्षित होती है। हमेशा सच्चाई और ईमानदारी से रहें नीम करौली बाबा हमेशा सत्य और ईमानदारी की राह पर चलने की प्रेरणा देते थे। उनका मानना था कि अगर इंसान सच्चे दिल से अपने कर्म करे और छल-कपट से दूर रहे, तो भगवान खुद उस व्यक्ति को जीवन के सही रास्ते पर ले जाते हैं। जो लोग सच्चाई और ईमानदारी से रहते हैं, उन्हें व्यापार और नौकरी हर जगह पर तरक्की मिलती है, साथ ही सामाजिक तौर पर भी उनकी इज्जत बढ़ती है। ध्यान और भक्ति से जुड़ें नीम करौली बाबा खुद भक्ति और साधना से जुड़े हुए थे। ऐसे में वे दूसरों को भी भक्ति की राह पर चलने की सलाह देते थे। उनका कहना था कि अगर कोई व्यक्ति रोज थोड़ी देर के लिए ध्यान करता है और भगवान का नाम जपता है, तो उसके अंदर की सारी नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और मन शांत होता है। ऐसे शांत मन के साथ जब कोई व्यक्ति कुछ भी काम करता है तो उसे अपने काम में सफलता जरूर मिलती है। जीवन में उदारता अपनाएं नीम करोली बाबा का कहना था कि धन को कभी भी बांधकर नहीं रखना चाहिए, बल्कि अगर आपके पास धन है तो उससे जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और दान करना चाहिए। जब आप किसी भूखे को भोजन देते हैं या अनाथ बच्चों की पढ़ाई में सहायता करते हैं, तो इससे आपके जीवन में समृद्धि आती है। कर्म पर भरोसा करें, फल की चिंता ना करें नीम करौली बाबा ने जीवन से जुड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीख दी है कि इंसान को अपना कर्म करना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। जब कोई व्यक्ति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्मों में लगा रहता है, तो उसे जीवन में सफलता जरूर मिलती है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी सुख और समृद्धि की कमी नहीं होती।

नौकरी-बिजनेस में सफलता का आसान टोटका, छोटी इलायची से चमकेगा करियर

करियर और व्यापार में सफलता केवल कड़ी मेहनत पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि हमारे आसपास की ऊर्जा पर भी टिकी होती है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में छोटी इलायची को केवल एक मसाला नहीं, बल्कि भाग्य बदलने वाला कारक माना गया है। इलायची का संबंध सीधे तौर पर बुध और शुक्र ग्रह से है। बुध बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक है, जबकि शुक्र धन, ऐश्वर्य और आकर्षण का। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, नौकरी नहीं मिल रही है या व्यापार में घाटा हो रहा है, तो इलायची के ये छोटे लेकिन अचूक उपाय आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के लिए अगर आपकी काबिलियत के बावजूद आपको ऑफिस में वह सम्मान या पद नहीं मिल रहा है जिसके आप हकदार हैं, तो यह उपाय करें एक हरे कपड़े में 5 छोटी इलायची बांधकर अपने तकिए के नीचे रखकर सोएं। अगले दिन सुबह उठकर इन इलायचियों को किसी सुनसान जगह या किसी मंदिर के बाहर दान कर दें। यह आपकी सोई हुई किस्मत को जगाता है और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनाता है। इंटरव्यू में सफलता के लिए इंटरव्यू के समय घबराहट होना या ऐन मौके पर जवाब भूल जाना बुध के कमजोर होने की निशानी है। जिस दिन आपका इंटरव्यू हो, सुबह स्नान के बाद 3 इलायची को दाएं हाथ में रखकर ॐ श्रीं श्रीं ह्रीं ह्रीं श्रीं नमः मंत्र का 11 बार जाप करें। इसके बाद इसे खाकर घर से निकलें। इससे आपकी वाणी में आकर्षण आता है और आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे आप इंटरव्यू लेने वाले को प्रभावित कर पाते हैं। व्यापार में लाभ और क्लाइंट्स बढ़ाने के लिए यदि आपकी दुकान या ऑफिस में ग्राहक नहीं आ रहे हैं, तो वास्तु दोष एक कारण हो सकता है। अपने व्यापार स्थल के मुख्य द्वार पर या अपने कैश बॉक्स में 5 इलायची रखें। हर शुक्रवार को इन इलायचियों को बदलें और पुरानी इलायची को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। कार्यस्थल पर मान-सम्मान पाने के लिए कभी-कभी सहकर्मी या बॉस आपके काम का श्रेय खुद ले लेते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हर बुधवार को किसी गरीब या ब्राह्मण को इलायची का दान करें। इसके अलावा, पक्षियों को इलायची के साथ थोड़ा दाना डालें। बुध ग्रह मजबूत होने से आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होती हैं और लोग आपके काम को नोटिस करने लगते हैं। विदेश में नौकरी या नई शुरुआत के लिए यदि आप विदेश जाकर करियर बनाना चाहते हैं और रास्ते में रुकावटें आ रही हैं एक लोटा जल में 2-3 इलायची डालकर उसे उबाल लें। फिर उस पानी को अपने नहाने के पानी में मिला लें। स्नान करते समय मन में अपनी इच्छा दोहराएं। यह उपाय आपके आभा मंडल को शुद्ध करता है और बाहरी अवसरों के द्वार खोलता है।

Puthrada Ekadashi Tips: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बिना उपवास पुण्य कमाने के खास तरीके

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत आत्मिक शुद्धि, पुण्य प्राप्ति और पारिवारिक कल्याण का मार्ग दिखा सकता है. पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है. इसे संतान सुख और वंश वृद्धि के लिए विशेष फलदायी व्रत माना गया है. पंचांग के अनुसार, साल 2025 में यह एकादशी 30 दिसंबर को है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के लिए यह एकादशी पवित्र मानी जाती है. शास्त्रों में उनके लिए व्रत के विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है. गर्भवती महिलाओं के लिए व्रत के नियम धर्मग्रंथों और विद्वानों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को निर्जल या कठोर उपवास नहीं करना चाहिए. शास्त्र स्पष्ट करते हैं कि गर्भ में पल रहे शिशु की सुरक्षा सर्वोपरि है. इस कारण गर्भवती महिलाएं अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार फलाहार या सात्विक भोजन के साथ एकादशी का पालन कर सकती हैं. यदि स्वास्थ्य अनुकूल न हो, तो उपवास के बजाय मंत्र जप, कथा श्रवण और पूजा को व्रत का मुख्य अंग माना गया है. शास्त्र बताते हैं कि इसे भी पूर्ण व्रत का फल प्राप्त होता है. पूजा और आचरण के नियम गर्भवती महिलाओं को प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए. भगवान विष्णु या बाल गोपाल की पूजा करें, दीप जलाएं और तुलसी पत्र अर्पित करें. इस दिन क्रोध, तनाव और नकारात्मक विचारों से दूर रहना आवश्यक है. गर्भवती महिला का मानसिक भाव गर्भस्थ शिशु पर प्रभाव डाल सकता है. इसलिए इस दिन शांत मन, शुभ विचार और संयमित वाणी रखने की विशेष आवश्यकता है. क्या करें और क्या न करें?     अधिक थकान वाले काम न करें.     भारी या तामसिक भोजन से बचें.     झूठ, कटु वचन और विवाद से दूर रहें.     भगवान विष्णु का स्मरण, विष्णु सहस्रनाम का पाठ या संतान गोपाल मंत्र का जप शुभ माना गया है. आध्यात्मिक महत्व गर्भावस्था में किया गया पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत माता और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए अत्यंत कल्याणकारी माना गया है. इस दिन संयम, भक्ति और सात्विक आचरण को अपनाने से संतान के संस्कार शुभ बनते हैं. शास्त्रों के अनुसार, यह व्रत कठोर तप से अधिक आध्यात्मिक प्रभावी है और माता-पिता के जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है.

घर के एंट्रेंस पर लटकाएं ये शुभ वस्तु, झगड़े और नेगेटिव एनर्जी होगी खत्म

वास्तु शास्त्र में घर में नमक की पोटली रखने या लटकाने से जुड़े कई लाभ माने जाते हैं। नमक को शुद्धता और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नमक का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। घर में नमक की पोटली रखने या लटकाने के लाभ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक की पोटली घर में नकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने का काम करती है। यह वातावरण को शुद्ध करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। खासकर वह स्थान, जहां मानसिक तनाव या विवाद होते हैं, वहां नमक की पोटली रखने से वातावरण में सुधार हो सकता है। वातावरण को शुद्ध करना: नमक में विशेष गुण होते हैं जो वातावरण में मौजूद गंदगी और नकारात्मकता को अवशोषित करते हैं। जब नमक की पोटली घर में रखी जाती है या लटकाई जाती है तो यह किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को सोखकर वातावरण को शुद्ध करती है। शांति और संतुलन बनाए रखना नमक की पोटली रखने से घर में शांति और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। यह मानसिक तनाव और अवसाद को दूर करने में सहायक हो सकती है। यह घर के माहौल को शांत और खुशहाल बनाती है। व्यावसायिक समृद्धि नमक की पोटली को घर के व्यापारिक स्थान पर या कार्यक्षेत्र में लटकाने से समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। यह व्यापार में सफलता और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक मानी जाती है। स्वास्थ्य लाभ नमक को घर में रखने से स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि नमक का उपयोग घर के वातावरण को शुद्ध रखने और बीमारियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसे विभिन्न स्थानों पर रखने से हानिकारक बैक्टीरिया और विषाणु दूर हो सकते हैं। घर के प्रवेश द्वार के पास रखना घर के मुख्य द्वार या प्रवेश द्वार के पास नमक की पोटली रखने से घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोका जा सकता है। यह एक प्रकार की सुरक्षा का काम करती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश सुनिश्चित करती है। अशांति और विवादों को कम करना यदि घर में लगातार अशांति, झगड़े या आपसी विवाद होते रहते हैं तो नमक की पोटली को घर के विभिन्न स्थानों पर रखकर इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह वातावरण को शांत करता है और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखने में मदद करता है। सपने और मानसिक स्थिति में सुधार नमक की पोटली को तकिए के नीचे रखने से मानसिक स्थिति में सुधार हो सकता है। यह नकारात्मक विचारों को दूर करने और अच्छे सपने देखने में सहायक हो सकती है। घर में नमक की पोटली रखने का तरीका नमक की पोटली को एक सफेद कपड़े में बांधकर घर के किसी कोने में या मुख्य द्वार के पास लटकाया जा सकता है। इसे विशेष रूप से घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिशा घर की ऊर्जा को स्थिर रखने में मदद करती है। नमक की पोटली को एक स्थान पर कुछ समय के लिए रखें और जब वह पूरी तरह से नमक को अवशोषित कर ले, तो उसे बदल दें। पुराने नमक को घर से बाहर फेंक दें क्योंकि वह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। नमक की पोटली रखते समय ध्यान देने योग्य बातें नमक का उपयोग शुद्धता के प्रतीक के रूप में किया जाता है लेकिन इसे किसी भी स्थान पर स्थायी रूप से नहीं रखना चाहिए। समय-समय पर इसे बदलते रहना चाहिए। नमक की पोटली का उपयोग छोटे या अंधेरे स्थानों पर करना अधिक लाभकारी हो सकता है, जहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव ज्यादा हो। निष्कर्ष वास्तु शास्त्र में नमक का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, घर के वातावरण को शुद्ध करने और सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। नमक की पोटली को घर में सही स्थान पर रखना मानसिक शांति और समृद्धि लाने में सहायक हो सकता है। यह सरल उपाय घर में शांति, सुख और समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है।  

आस्था का अद्भुत केंद्र—कौशल्या माता मंदिर, माँ की गोद में बाल रूप में श्रीराम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर चंदखुरी में भगवान श्रीराम की जननी कौशल्या माता का प्रसिद्ध मंदिर है। छत्तीसगढ़ की पावन भूमि में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जननी माता कौशल्या का मंदिर पूरे भारत में एक मात्र और दुर्लभ मंदिर तो है ही यह छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवपूर्ण अस्मिता भी है। प्राकृतिक सुषमा के अनेक अनुपम दृश्य इस स्थल पर दिखाई देते हैं। पौराणिक कथाएं रामायण काल में छत्तीसगढ़ का अधिकांश भाग दण्डकारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आता था। यह क्षेत्र उन दिनों दक्षिणापथ भी कहलाता था। यह रामवनगमन पथ के अंतर्गत है इस कारण श्रीरामचंद्र जी के यहां वनवास काल में आने की जनश्रुति मिलती है। उनकी माता की जन्मस्थली होने के कारण उनका इस क्षेत्र में आगमन ननिहाल होने की पुष्टि करता है। वाल्मिकी रामायण के अनुसार अयोध्यापति युवराज दशरथ के अभिषेक के अवसर पर कोसल नरेश भानुमंत को अयोध्या आमंत्रित किया गया था। इसी अवसर पर युवराज द्वारा राजकुमारी भानुमति जो अपने पिता के साथ अयोध्या गयी थी, उनकी सुंदरता से मुग्ध होकर युवराज दशरथ ने भानुमंत की पुत्री से विवाह का प्रस्ताव रखा, तभी कालांतर में युवराज दशरथ एवं कोसल की राजकन्या भानुमति का वैवाहिक संबंध हुआ। कोसल की राजकन्या भानुमति को विवाह उपरांत कोसल राजदूहिता होने के कारण कौशल्या कहा जाने लगा। रानी कौशल्या को कोख से प्रभु राम का जन्म हुआ। कौशल्या माता मंदिर चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर का जीर्णोद्धार 1973 में किया गया था। पुरातात्विक दृष्टि से इस मंदिर के अवशेष सोमवंशी कालीन आठवीं-नौंवी शती ईस्वीं के माने जाते हैं।यहां स्थित जलसेन तालाब के आगे कुछ दूरी पर प्राचीन शिव मंदिर चंद्रखुरी जो इसके समकालीन स्थित है, पाषण से निर्मित इस शिव मंदिर के भग्नावशेष की कलाकृति है। इस तालाब में सेतु बनाया गया है। सेतु से जाकर इस मंदिर के प्रांगण में संरक्षित कलाकृतियों से माता कौशल्या का यह मंदिर जलसेन तालाब के मध्य में स्थित है, जहां तक पहुंचा जा सकता है। जलसेन तालाब लगभग 16 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत है, इस सुंदर तालाब के चारों और लबालब जलराशि में तैरते हुए कमल पत्र एवं कमल पुष्प की सुंदरता इस जलाशय की सुंदरता को बढ़ाती है। इस मंदिर की नैसर्गिक सुंदरता एवं रमणीयता और बढ़ जाती है।चंद्रखुरी सैंकड़ों साल तक चंद्रपुरी मानी जाती थी क्यूंकि चंद्रपुरी क अर्थ देवताओं की नगरी होता है। हालाँकि अब चंद्रपुरी से चंद्रखुरी हो गया। दरअसल तालाब के संबंध में कहावत है । यह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा तालाब था। चूँकि इसके चारों ओर 126 तालाब होने की जनश्रुति मिलती है। किंतु अभी इस क्षेत्र में 20-26 तालाब ही बचे हैं ।  

29 दिसंबर का भविष्यफल: सभी 12 राशियों के लिए क्या कहता है सितारों का हाल

मेष राशि 29 दिसंबर का दिन आपके लिए आज महत्वपूर्ण है, जो सपनों और रियल्टी के बीच एक अच्छे बैलेंस को मोटिवेट करता है। ब्रह्मांडीय वाइब पर्सनल ग्रोथ को सपोर्ट करता है, मोटिवेट करता है। रिलेशन, करियर और वित्तीय मामले से जुड़े डिसीजन पार्टनरशिप और धैर्य के साथ लिए जाने चाहिए। वृषभ राशि 29 दिसंबर के दिन अपने टास्क को प्राथमिकता दें, अपने समय को अच्छे से मैनेज करें और सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आखिर तक महत्वपूर्ण उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगा। याद रखें कि हर चुनौती सीखने का अवसर प्रदान करती है। मिथुन राशि 29 दिसंबर के दिन की चुनौतियां विकास की सीढ़ियां बन रही हैं, सफलता का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। नेचुरल स्वभाव की ओर झुकाव के लिए एक उत्कृष्ट दिन है। ग्रह इस तरह से संरेखित हो रहे हैं, जिससे दूसरों के साथ गहरे संबंध और विकास का मौका मिल सकता है। कर्क राशि 29 दिसंबर के दिन आप चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम होंगे। अपने आप पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से बचें और टास्क को कंप्लीट करने में अपना समय लें। लाइफ और वर्क के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है। सिंह राशि 29 दिसंबर के दिन अपनी भावनाओं पर भरोसा रखें और अपनी बातचीत में गहरे अर्थ खोजने की कोशिश करें। परिवर्तन जल्द हो सकता है, लेकिन आपका इंट्यूशनआपको आसानी से आगे बढ़ने में मदद करेगा। कन्या राशि 29 दिसंबर के दिन अपनी एनर्जी को सही जगह इस्तेमाल करें। आज अपने शरीर और दिमाग की आवश्यकता को सुनना महत्वपूर्ण है। आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आराम करें क्योंकि बॉडी को इसकी जरूरत है। तुला राशि 29 दिसंबर के दिन अपने चेहरे पर मुस्कान रखें क्योंकि यह आपके कॉन्फिडेंस को दर्शाता है। आज प्यार के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए शांत रहें। कार्यालय में आपकी उत्पादकता हाई रहेगी। आज स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन दोनों उत्तम रहेगा। वृश्चिक राशि 29 दिसंबर के दिन स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन भारी वस्तुएं उठाने से बचें। आज के डिजिटल युग में अपनी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन सिक्युरिटी को प्राथमिकता देना आवश्यक है। पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। धनु राशि 29 दिसंबर के दिन आप सोच-समझकर इनवेस्टमेंट करने के लिए जरूरी डीसीजन ले सकते हैं। चुनौतियां जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन उनसे पार पाना जानते हैं। आज अपने प्रोफेशनल रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए मुद्दों की जांच करें। मकर राशि 29 दिसंबर के दिन विश्वास रखें कि मुश्किल घड़ी बीत जाएगी और परिणाम स्वरूप आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। अपनी प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दें। आज पैसों को मैनेज समझदारी से करें। अपने प्रेम संबंधी मुद्दों और दफ्तर की दिक्कतों को आज सावधानी से संभालें। कुंभ राशि 29 दिसंबर के दिन ऑफिस और पर्सनल जीवन में संतुलन बनाए रखें और सभी पेशेवर लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करें। मुद्दों का सामना करने में जल्दबाजी करने के बजाय, एक कदम पीछे हटें और भावनाओं को शांत होने का समय दें। मीन राशि 29 दिसंबर का दिन आपको मानसिक और शारीरिक भलाई के बीच संतुलन के महत्व की याद दिला रहा है। किसी वित्तीय सलाहकार से बात-चीत करने का भी यह अच्छा समय हो सकता है। अपने सिनीयर्स के साथ करियर के बारे में बातचीत शुरू करने का भी यह एक उत्कृष्ट समय है।

शनि दोष से बचना चाहते हैं तो शनिवार को जरूर करें ये खास उपाय

हिंदू धर्म शास्त्रों में शनि देव को कर्मों का फल देने और न्याय करने वाला देवता कहा गया है. कहा जाता है जिस पर शनि देव की कृपा दृष्टि रखते हैं वो रंक से राजा बन जाता है. वहीं जिस पर शनि देव टेढ़ी दृष्टि डालते हैं, उसका जीवन बर्बाद हो जाता है. शनि की टेढ़ी दृष्टि से व्यक्ति को मानसिक तनाव, कार्यों में रुकावट और अचानक हानि होने लगती है. रिश्तों में भी गलतफहमियां और दूरी बढ़ जाती है. सेहत बिगड़ जाती है. हिंदू धर्म शास्त्रों में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित किया गया है. इस दिन शनि देव की विशेष पूजा और व्रत किया जाता है. शनि देव की पूजा-पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर हो जाती हैं. वहीं शनि की टेढ़ी दृष्टि से बचने के लिए शनिवार को पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ विषेश उपाय भी किए जाते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में. शनिवार को करें ये उपाय पीपल के पेड़ की पूजा हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ बहुत पूज्यनीय माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल की पेड़ की पूजा करें. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं. शनिवार को पीपल के पेड़ को जल दें और तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से शनि देव की कृपा हमेशा रहती है. शनिवार को करें दान शनिवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करें. शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पलों का दान करना चाहिए. इन चीजों का दान करने से जीवन में समस्याएं कम होती हैं. आर्थिक स्थिति सुधरती है. शनि देव की कृपा जल्द मिलती है. लोहे का दीपक जलाएं शनि देव का वास लोहे में माना जाता है, इसलिए शनिवार और मंगलवार के दिन लोहे का दीपक जलाना चाहिए. इस उपाय को करने से जीवन में सुख-शांति आती है. शनि यंत्र की पूजा करें शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए. शनि यंत्र की पूजा करने से शनि देव के बुरे प्रभाव कम होते हैं. शनिवार को तामसिक भोजन और मांसाहार के सेवन से परहेज करना चाहिए.

तर्जनी उंगली बताएगी आप कैसे इंसान हैं – स्वभाव से लेकर भविष्य तक के संकेत

हर किसी के हाथ में पांच उंगलियां होती हैं. कुछ लोगों की एक छठी उंगली भी होती है, जिसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है . इन पांचों उंगलियों का अपना-अपना इतिहास और महत्व है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अंगूठा शुक्र ग्रह से, तर्जनी बृहस्पति ग्रह से, मध्यमा शनि ग्रह से, अनामिका रवि ग्रह से और छोटी उंगली बुध ग्रह से संबंधित है. तर्जनी को गुरु उंगली कहा जाता है. इस तर्जनी उंगली में पुष्यराग रत्न की अंगूठी पहनना आम बात है. तर्जनी की आकृति व्यक्ति की बुद्धि और स्वभाव का वर्णन करती है. इस विषय पर प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉक्टर बसवराज गुरुजी ने बताया है. उनका कहना है कि तर्जनी उंगली की आकृति किसी व्यक्ति की बुद्धि और स्वभाव को दर्शाती है. अगर तर्जनी उंगली लंबी है, तो व्यक्ति में नेतृत्व के गुण होते हैं और उसके समाज में नेता बनने की संभावना होती है. वहीं, उंगली चपटी हो और नाखून का हिस्सा थोड़ा चौड़ा हो, तो व्यक्ति में उच्च आत्मविश्वास, भरोसा और तेज बुद्धि होती है. वे अपने काम में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं. मोटी या चौड़ी वालों का कैसा रहता है भविष्य? गुरुजी के मुताबिक, तर्जनी उंगली त्रिभुजाकार या नुकीली हो, तो ऐसे लोग स्वप्नद्रष्टा होते हैं. उनमें प्रेम, इच्छाएं और आकांक्षाएं अधिक होती हैं. वे वास्तविकता की तुलना में स्वप्नलोक में अधिक विचरण करते हैं. यदि तर्जनी उंगली, विशेषकर नाखून, मोटे हों, तो ऐसे लोग उदार हृदय वाले और दानशील होते हैं. वे धर्मार्थ कार्यों और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं. इसके अलावा तर्जनी उंगली छोटी, मोटी या चौड़ी हो, तो ऐसे लोगों में आमतौर पर अपने बारे में नकारात्मक भावनाएं होती हैं. वे सोचते हैं ‘क्या मेरा पूरा जीवन ऐसा ही रहेगा?’ लेकिन सार्वजनिक जीवन में उनकी प्रतिष्ठा अच्छी रहेगी. परिवार में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं. तर्जनी उंगली का प्रयोग शुभ कार्यों के लिए करें गुरुजी ने कहा कि शास्त्रों में तर्जनी उंगली का प्रयोग शुभ कार्यों के लिए करने की सलाह दी गई है. इतिहास में कहा जाता है कि यदि तर्जनी उंगली का प्रयोग किसी का अपमान करने या किसी बुरे कार्य के लिए किया जाए, तो इसके नकारात्मक प्रभाव दोगुने हो जाते हैं. गुरुजी ने सुझाव दिया है कि तर्जनी उंगली की आकृति किसी व्यक्ति के सामान्य गुणों को दर्शाती है.

100% सफलता कैसे पाएं? सरकारी नौकरी के इच्छुकों को प्रेमानंद जी ने दिया खास सक्सेस मंत्र

हमारे देश में सरकारी नौकरी का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। हर साल लाखों छात्र अलग-अलग सरकारी नौकरियों का सपना लिए तैयारी शुरू करते हैं। इस रेस में कोई तय समय नहीं होता, कभी कोई सालभर में अपना मुकाम हासिल कर लेता है, तो किसी को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती। जाहिर है लाखों की भीड़ में जब आप उतरते हैं, वो गला काट प्रतिस्पर्धा फेस करते हैं, तो मन में घबराहट भी होती है। और जब कड़ी मेहनत के बाद भी कई सालों तक कोई रिजल्ट नहीं मिलता तो मन निराशा में भी घिर जाता है। प्रेमानंद जी महाराज ने अपने एक सत्संग के दौरान इसी विषय पर विस्तार में बताया है। उनके बताए इस मंत्र को अगर छात्र अपने जीवन में उतार लें, तो जरूर सफलता उनके हाथ लगेगी। और यदि असफल भी हुए तो उसे बेहतर तरीके से डील कर पाने में भी मदद मिलेगी। हमेशा उत्साह के साथ करें तैयारी प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि छात्र जीवन में हमेशा उत्साह होना चाहिए। चाहे आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हों या बेसिक पढ़ाई; हमेशा पूरे जोश, लगन और उत्साह के साथ करें। कोई भी काम मिल रहा है तो उसे चुनौती की तरह लें और टालने की बजाए तुरंत करने की आदत डालें। जब आप जरूरी काम को सही समय पर करने की आदत डाल लेंगे तो मानसिक रूप से भी आप स्ट्रेस फ्री ही रहेंगे। हंसते-खेलते जोश के साथ आपकी तैयारी भी बेहतर होगी और परिणाम भी हमेशा अच्छा ही मिलेगा। प्रॉपर प्लानिंग के साथ करें तैयारी प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि तैयारी करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाना जरूरी है। रोज का काम रोज करने की आदतें डालें और डेली प्लानिंग करें। आज आपको क्या करना है इसकी प्रॉपर प्लानिंग बनाएं। रात में प्लान बनाकर सोएं तो और भी बेहतर होगा। इससे आपको अगले दिन काम करने में आसानी होगी और आप अपने पूरे दिन का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। चिंता की बजाय चिंतन करें चिंता करना चिता के समान है। इससे मिलता तो कुछ नहीं उल्टा नुकसान ही होता है। प्रेमानंद जी महाराज भी कहते हैं कि छात्र हो या कोई भी व्यक्ति, चिंता तो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। चिंता की जगह अगर आप चिंतन करें तो ज्यादा बेहतर होगा। सोचें कि कैसे खुद को बेहतर कर सकते हैं, आगे की योजना बनाएं। अपनी तैयारी ऐसी रखें कि एक महीने बाद परीक्षा है, तो आज भी अगर कोई आपसे सवाल पूछे तो आप बता पाएं। ऐसी तैयारी करने वाले छात्र को जरूर सफलता मिलती है।