samacharsecretary.com

आज का दैनिक राशिफल: 19 नवंबर 2025 को सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी

मेष: 19 नवंबर के दिन आप धन सावधानी के साथ मैनेज करें। काम पर छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद, आप डेडलाइन भी पूरा करेंगे और बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देंगे। सकारात्मक रवैया रखें, जो व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में कारगर साबित होगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे। वृषभ: 19 नवंबर के दिन पूरी संभावना है कि रिप्लाई पॉजिटिव ही मिलेगा। पैसों के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। सिंगल लोगों को पार्टनर ढूंढने से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए क्योंकि जो आपका है वह खुद ही आपके पास आएगा। मिथुन: 19 नवंबर के दिन आपको ईमानदार रहना चाहिए। काम से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आज ही कदम उठाएं। टीम मीटिंग के दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखें। धन का मामला आपके पक्ष में रहेगा। कर्क: 19 नवंबर के दिन आपको अपने बॉस के साथ बातचीत बढ़ानी चाहिए। काम में कम इन्टरेस्ट होने के कारण का पता लगाएं। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। आज सोच पॉजिटिव सोच बनाए रखें। सिंह: 19 नवंबर के दिन आप पाएंगे कि आप अपने गोल्स के करीब पहुंच रहे हैं। मुसीबतों को पार करने की अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आपको ऐसा लग रहा है कि आप ही किसी रिश्ते को संभाले हुए हैं, तो आपको बात पर गौर करने की जरूरत है। कन्या: 19 नवंबर के दिन ऐसी एक्टिविटी करें, जो आपको खुश और कॉन्फिडेंट बनाती है। अपनी आनंदमय एनर्जी को बढ़ाने और उन लोगों को आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है, जो आपके जैसा ही महसूस करते हैं। ब्रह्मांड के डीसीजन में अपना विश्वास रखें। तुला: 19 नवंबर के दिन रोजाना योग करें। आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव ला सकता है। चाहे प्यार, करियर, पैसा या हेल्थ हो, अप्रत्याशित अवसरों के लिए तैयार रहें। सभी बदलावों को खुले दिल और दिमाग से अपनाएं। वृश्चिक: 19 नवंबर के दिन अपने ऊपर अत्यधिक बोझ डालने से बचें। अपने जीवन में संतुलन खोजने का तरीका खोजना जरूरी है। धैर्य रखें और टकराव को रोकने के लिए खुद को समझाएं। आज का आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। धनु: 19 नवंबर के दिन कुछ जातक आज अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है। काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत पर निगरानी रखें। परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। मकर: 19 नवंबर के दिन धन को समझदारी के साथ मैनेज करें। सिंगल लोगों को अपने ऑफिस या क्लास में कोई नया क्रश मिल सकता है। करियर में पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें। रोज एक्सरसाइज करें। कुंभ: 19 नवंबर के दिन लव के मामले में साथी के साथ अनबन करने से बचें। खुद की सेहत पर ध्यान दें। परिवार के साथ कुछ समय बिताना अच्छा रहेगा। दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। मीन: 19 नवंबर के दिन अपने रोज के कार्यक्रम से कुछ समय निकालें और कुछ ऐसा करें जो आप हमेशा से करना चाहते थे। आपका अच्छा मूड होगा और यह उन लोगों को आकर्षित करेगा, जो कनेक्शन बनाने के लिए तैयार हैं।

18 नवंबर 2025 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए दिन का पूरा ज्योतिषीय विश्लेषण

मेष: 18 नवंबर के दिन मेष राशि के जातकों को उत्साह से भरा दिन मिलने की उम्मीद है। नए अवसर सामने आ सकते हैं, खासतौर पर आपके करियर और प्रेम जीवन में। सावधान रहें और जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाएं। वृषभ: 18 नवंबर के दिन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोडक्टिव रहें। आज का दिन विकास के अवसरों से भरा हुआ है। आपकी स्वाभाविक जिज्ञासा आपको नए रास्ते तलाशने के लिए मोटिवेट करेगी। खुले दिमाग से काम लें। मिथुन: 18 नवंबर के दिन आप फाइनेंशियल तौर पर स्टेबल रहेंगे लेकिन सावधानी के साथ योजना बनाने की सलाह दी जाती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि संतुलित जीवनशैली बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। कर्क: 18 नवंबर के दिन रिश्तों के लिए धैर्य और समझ की आवश्यकता हो सकती है। धन के मामले में, रिस्क से बचने के लिए सावधानी से फैसला लेना बुद्धिमानी है। संतुलित जीवनशैली बनाए रखते हुए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सिंह: 18 नवंबर के दिन करियर के लक्ष्यों के लिए समर्पण की आवश्यकता होती है। खुले दिमाग से एक्टिव रहकर, आप आज के दिन को उपलब्धियों के दिन में बदल सकते हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन को प्राथमिकता देनी चाहिए। कन्या: 18 नवंबर के दिन तनाव न लें। अपने विचारों को व्यवस्थित करने और लक्ष्य निर्धारित करने का यह एक बढ़िया समय है। सबकुछ ठीक-ठाक होता हुआ प्रतीत होता है। शांत रहें और छोटी-छोटी जीत का आनंद लें। तुला: 18 नवंबर के दिन डिसीजन लेने में अपनी गट फीलिंग को अपना मार्गदर्शक बनने दें। प्रियजनों का सपोर्ट लें, क्योंकि वे आपकी सफलता में सहायक होंगे। आशावाद को सावधानी के साथ बैलेंस करके, आप आज के दिन का पूरा लाभ उठा सकते हैं। वृश्चिक: 18 नवंबर का दिन आपके जीवन के कई क्षेत्रों में प्रगति लेकर आएगा। आप अधिक कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे और पॉजिटिव बदलावों के लिए खुले रहेंगे। चाहे घर पर हो, काम पर हो या दोस्तों के साथ, आपका व्यावहारिक स्वभाव आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। धनु: 18 नवंबर के दिन आप अधिक केंद्रित और शांत महसूस कर सकते हैं। रिश्ते आसान महसूस हो सकते हैं। काम पर आपके प्रयास प्रगति दिखाने लग सकते हैं। फाइनेंशियल डिसीजन क्लियर हो सकते हैं और आपकी एनर्जी में सुधार हो सकता है। मकर: 18 नवंबर के दिन धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी भावनाएं संतुलित रहेंगी, जिससे आपको सिचूऐशन को क्लियर रूप से देखने में मदद मिलती है। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होते हैं क्योंकि आप अधिक धैर्यवान और समझदार हो रहे हैं। कुंभ: 18 नवंबर का दिन बदलाव लेकर आया है। आप इस बात से अधिक अवगत हैं कि क्या मायने रखता है और ऐसी किसी भी चीज को छोड़ने के लिए तैयार हैं, जो आपकी शांति को सपोर्ट नहीं करता है। आपका आत्मविश्वास जीवन के हर हिस्से में पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है। मीन: 18 नवंबर के दिन फिटनेस पर फोकस करें। चाहे काम खत्म करना हो या नया शुरू करना हो, आपका दृष्टिकोण हर चीज को सही रूप से चलाने में मदद करता है। खुद पर भरोसा करें और अपने आस-पास की शांतिपूर्ण ऊर्जा का आनंद लें।

शिवलिंग पर ऐसे चढ़ाए बेलपत्र, खत्म होगी धन संबंधी दिक्कत

श्रावण माह में भगवान शिव को प्रसन्न करना है तो श्रावण सोमवार को शिव कि विशेष पूजा की जाती है। भगवान शिव बड़े ही दयालु है वे अपने भक्त की मुराद जल्द ही सुन लेते है। श्रावण माह कोई आम महीना नहीं है। हिन्दू धर्म में इसे बहुत ही पवित्र माह माना गया है। आप श्रावण के हर सोमवार को शिव पूजा अवश्य करतें होंगे। अनेक प्रकार से शिव की पूजा की जाती है जिससे शिव प्रसन्न होते है। लेकिन श्रावण माह के सोमवार को आप बेलपत्र से भगवान शिव की विशेष पूजा करें। जिससे आपके धन की दिक्कतें हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। साथ ही आपको अनेकों फायदे भी मिलेंगे। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के फायदे- भगवान शिव की अनेक प्रकार से पूजा होती है। जिससे भगवान अलग-अलग कामनाओं को पूरा करते है। लेकिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से आपकी धन संबंधित परेशानियां बिल्कुल ही खत्म हो जाएगी। इस श्रावण सोमवार को आप खास विधि के तहत भगवान शिव की बेलपत्र से पूजा-अर्चना करें। क्योंकि भगवान शिव की विशेष पूजा करने का दिन श्रावण का सोमवार रहता है और शिवजी को बेलपत्र अत्यधिक पसंद है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है, बड़े से बड़ा रोग दूर होता है, संतान सुख प्राप्त होता है तथा कोर्ट के मुकदमों में जीत हासिल होती है।   ऐसे चढ़ाई शिवलिंग पर बेलपत्र- भगवान शिव की बेलपत्र से पूजा करने की खास विधि आज हम आपको बता रहें है। श्रावण सोमवार को अगर आप इस विधि से शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएंगे तो आपकी धन संबंधित समस्या खत्म हो जाएगी। सबसे पहले आप वृक्ष से बेलपत्र ले आइए। इनमें सें बिना कटे-फटे 11 या 21 बेल पत्र को शुद्ध पानी से साफ कर लीजिए। जिसके बाद एक कटोरे में गाय का दूध लीजिए। जिसमें आपके स्वच्छ बेलपत्र डाल दीजिए। इतने आप जिस विधि से शिवलिंग पर पूजा करते है वह कर लीजिए। अब आप दूध के कटोरे से बेलपत्र निकाल लीजिए और उन्हें गंगाजल से स्वच्छ कर दीजिए। 11 या 21 बेलपत्र जो आपने स्वच्छ किए है उनके हर पत्ते पर चंदन से ॐ बना दीजिए और इत्र छिड़ककर शिवलिंग पर "ॐ नमः शिवाय" मंत्र  का जाप करते हुए सभी बेल पत्र चढ़ा दीजिए। इसके एक हफ्ते बाद ही आपको इसका परिणाम दिखाई देगा। यह एक प्रकार का टोटका भी है जो श्रावण सोमवार को किया जाता है। आप चाहे तो बेलपत्र की माला भी इस विधि से शिवलिंग पर चढ़ा सकते है। इसलिए भगवान को पसंद है बेलपत्र- बताया जाता है कि भगवान शिव को पति रूप में पाने हेतु माता पार्वती ने कई प्रकार के जतन किए थे। कई व्रत भी शिवजी को पाने के लिए माता पार्वती ने किए थे। एक दिन भगवान शिव जंगल में बेलपत्र के वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या कर रहें थे। माता पार्वती जब शिवजी की पूजा के लिए सामग्री लाना भूल गई तो उन्होने नीचे गिरे हुए बेलपत्र से शिवजी को पूरी तरह ढक दिया। जिससे शिवजी अत्यधिक प्रसन्न हुए। तब से भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाया जाने लगा और माता पार्वती जब भी शिवजी की पूजा करती तो वे शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना बिल्कुल नही भूलती।  

आज की अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये 7 काम, वरना झेलने पड़ सकते हैं दुष्परिणाम

हिंदू धर्म में हर माह की 15वीं तिथि अमावस्या होती है. इस दिन आसमान में चंद्रमा नहीं होता. अमावस्या की रात घोर अंधेरा रहता है. हर माह की अमावस्या पर स्नान-दान और पूजा-पाठ करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. ये दिन पितरों को समर्पित किया गया है. इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं, जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है. वहीं अमावस्या पर कुछ ऐसे काम भी हैं, जिन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या से संबंधित कुछ नियमों को अनदेखा करने से व्यक्ति समस्याओं से घिर जाता है. बुरे परिणाम प्राप्त होते हैं. ऐसे में आइए जानतें हैं कि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं किए जाने चाहिए? मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि 19 नवंबर को सुबह 09 बजकर 43 मिनट होगी. वहीं इस तिथि का समापन 20 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर को मनाई जाएगी. मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें ये 7 काम     मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन क्रोध और वाद-विवाद न करें. मान्यता है कि इस दिन शुरू हुआ विवाद लंबा चल सकता है. इस दिन तर्क-कुतर्क करने से बेहतर है मौन धारण करना.     अमावस्या के दिन बाल और नाखून न काटें. ऐसा करना बहुत अशुभ माना गया है. इस दिन बाल को धोना भी अशुभ होता है. ऐसा बिल्कुल न करें.     अमावस्या के दिन किसी यात्रा पर न निकलें. क्योंकि इस दिन नकारात्मक शक्तियां ज्यादा सक्रिय होती हैं.     अमावस्या के दिन घर में कलह या वाद-विवाद न करें. ऐसा करने माता लक्ष्मी दुखी होकर घर छोड़ देती हैं. फिर आर्थिक दिक्कतें होती हैं.     अमावस्या के दिन अंधकार वाले स्थान या फिर लंबे समय से बंद पड़े भवन में न जाएं. मान्यता है कि ऐसी जगहों पर इस दिन नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं.     अमावस्या के दिन किसी दूसरे के घर का अन्न नहीं खाएं. ऐसा करने से बचें.     अमावस्या के दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन न करें. ऐसा करने से अशुभ फल मिलता है.  

17 नवंबर 2025 राशिफल: प्यार, करियर और सेहत पर क्या होगा असर? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मेष: आज के दिन ऑफिस में आपका दृढ़ संकल्प और रणनीतिक सोच आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। सुरक्षित पैसों से जुड़ा फैसला लेने के लिए किसी वित्तीय सलाहकार से सलह लें। सकारात्मक मानसिकता से अच्छे परिणाम मिलेंगे। वृषभ: आज के दिन हेल्दी फूड का सेवन करें। खुद को पर्सनल ग्रोथ और करियर के अवसरों की लहर पर सवार पा सकते हैं। परिवर्तन के लिए खुला रहना और अपने इंट्यूशन पर भरोसा करने से दिन आपका चुनौतियों के माध्यम से मार्गदर्शन करेगा, जिससे विकास से भरा एक पुरस्कृत दिन इंतजार कर रहा है। मिथुन: आज के दिन पॉजिटिव सोच पर फोकस करना चाहिए। नई शुरुआत को अपनाना जरूरी है। जीवन में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। चुनौतियों को स्वीकार करें, जो आपको व्यक्तिगत विकास और नए अवसरों की ओर ले जा सकती है। कर्क: आज के दिन आज प्यार में पड़ने के लिए तैयार रहें। व्यावसायिक जीवन में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक खुशहाली से भी खुशी मिलेगी। पैसों के मामले में आँख बंद करके किसी पर भरोसा न करें। आज अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें। सिंह: आज के दिन अच्छे स्वास्थ्य के साथ पेशेवर सफलता दिन को आनंद से भर देगी। अनुशासन ही आपकी ताकत है। सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। कन्या: आज  के दिन हर चुनौती को मुस्कुराहट के साथ स्वीकार करना जरूरी है। कार्यालय की राजनीति से बचें और आगे बढ़ने के लिए हर पेशेवर अवसर का भी उपयोग करें। आज का दिन थोड़ा रिस्की साबित हो सकता है। तुला: आज के दिन कोई भी प्रॉब्लम आपके लिए बड़ी नहीं है। आप आज जीवन में समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य भी देखेंगे। आपकी लव लाइफ पॉजिटिव रहेगी, जहां आप एक साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेन्ड करेंगे। थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वृश्चिक: आज के दिन सही देखभाल के साथ अपने पैसों को संभालें। मामूली स्वास्थ्य मुद्दे मौजूद रहेंगे। आज मिला-जुला दिन रहेगा। लव लाइफ में रोमांस पर ध्यान दें, जिससे रिश्ते में खुशहाली आएगी। धनु: आज अपने पैसों को स्मार्ट तरीके और सावधानी के साथ हैन्डल करें। मामूली मुद्दों के बावजूद आपका लव कनेक्शन मजबूत रहेगा। कार्यालय में उत्पादक होने के दौरान आपको वर्क और पर्सनल लाइफ में बैलेंस मेन्टेन करना चाहिए। मकर: आज का आपका दिन दिलचस्प रहने वाला है। अपनी बुद्धि से हर मौके को अनलॉक करें। नई जिम्मेदारियां आपकी क्रिएटिव स्किल को निखारेंगी। सामाजिक तौर पर और करियर में ग्रोथ की काफी संभावना है। कुंभ: आज के दिन नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। करियर और प्यार में नए रास्ते सामने आ सकते हैं, सावधानी से हर एक कदम उठाएं। सफलतापूर्वक सिचूऐशन को पार करने के लिए अपने इंट्यूशन पर भरोसा रखें। मीन: आज का आपका दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। अपने प्रेम जीवन में ईमानदार रहें। आज सौंपे गए हर एक पेशेवर कार्य को पूरा करने के लिए भी ठोस कदम उठाएं। अपने लक्ष्य पर दृढ़ रहें।

पैसा आता है पर रुकता नहीं? अपनाएँ ये वास्तु उपाय और बढ़ाएँ समृद्धि

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर की चारदीवारी, जिसके भीतर आप रहते हैं, आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है ? जब धन हाथ में नहीं टिकता, तो अक्सर हम अपनी मेहनत या किस्मत को दोष देते हैं। लेकिन भारतीय संस्कृति का प्राचीन विज्ञान वास्तु शास्त्र एक गहरा रहस्य बताता है, आपके घर की ऊर्जा का प्रवाह ही आपके धन के ठहराव का सबसे बड़ा कारण है। तिजोरी रखने की सही दिशा वास्तु के अनुसार, आपको अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली अलमारी को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना चाहिए। यह कोना पृथ्वी तत्व को दर्शाता है, जो स्थिरता और जमाव को बढ़ावा देता है।  तिजोरी का दरवाज़ा हमेशा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। उत्तर दिशा को धन के देवता, कुबे  का स्थान माना जाता है। इस दिशा में खुलने से धन आकर्षित होता है और बढ़ता है। तिजोरी का मुख गलती से भी दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर नहीं खुलना चाहिए, इससे धन का तेज बहाव होता है। उत्तर-पूर्व की शुद्धता घर का उत्तर-पूर्व सबसे पवित्र और पूजनीय स्थान माना जाता है क्योंकि यहां देवी-देवताओं का वास होता है। यह दिशा जल तत्व से भी जुड़ी है और धन-समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। इस कोने में शौचालय, भारी फर्नीचर या जूते-चप्पल की रैक कभी न रखें। मुख्य द्वार के उपाय अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का शुभ चिह्न बनाना बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है और सकारात्मकता लाता है, जिससे धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। सुनिश्चित करें कि आपके घर के दरवाज़े खोलते या बंद करते समय किसी भी तरह की चरमराहट या कर्कश आवाज दरवाज़ों को चिकनाई देकर रखें। सकारात्मक वस्तुओं का उपयोग घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में तांबे का स्वस्तिक लगाना धन के प्रवाह से संबंधित सभी रुकावटों को दूर करता है। धन को आकर्षित करने के लिए कुछ क्रिस्टल बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं। पानी की बर्बादी रोकें अगर आपके घर में कोई नल टपक रहा है तो उसे तुरंत ठीक कराएं। वास्तु शास्त्र में पानी का टपकना धन की बर्बादी का प्रतीक माना जाता है।

अगस्त 2026 सूर्य ग्रहण: भारत में दिखाई नहीं देगा, सूतक नियमों का पालन आवश्यक

12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में यह ग्रहण दृश्य नहीं होगा इसलिए अनेक शुभ/अशुभ विधान उसी के अनुरूप होंगे। चूंकि यह भारत में दिखाई नहीं दे रही, इसलिए सूतक काल का पालन अनिवार्य नहीं माना जाता पर धार्मिक विचार से सावधानी बरतना शुभ माना जाता है। पूजन एवं मंगल कर्म ग्रहण समाप्ति के बाद सूर्यदेव, भगवान विष्णु व गणेश जी की आराधना करें। दीपक जलाएं, धूप दें और ॐ सूर्याय नमः, ॐ नमो भगवते विष्णवे जैसे मंत्रों का उच्चारण करें। दान करें जैसे गरीबों को भोजन देना, वस्त्र दान करना। स्वच्छता एवं पुनर्स्थापना ग्रहण के बाद घर एवं मंदिरों में सफाई एवं शुद्धिकरण करें। पूजा-मंडप, मंदिर परिसर या अपने पूजा स्थान को विशेष रूप से धोएं, धूप दें और गंगाजल से शुद्ध करें। अभीष्ट कार्यों की आरंभ ग्रहण समाप्ति के बाद शुभ कार्य जैसे ओरछना, नामकरण, गृह प्रवेश आदि आरंभ करना शुभ माना जाता है। नए व्यापार या निवेश के लिए समय अनुकूल हो सकता है पर ग्रहण समय में शुरू किये गए कार्यों से कुछ बाधा आ सकती है। गृह वास्तु और मनोदशा ग्रहण के समय घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें, भोजन न पकाएं। ग्रहण बाद घर की वातावरण को सकारात्मक बनाएं। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को विश्रांति व आराधना में आवश्यक रूप से शामिल करें। 12 अगस्त 2026 को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल का प्रभाव भारतीय स्थिति में बहुत सीमित है। फिर भी धार्मिक दृष्टि से इस समय का शुद्धि-पुनर्स्थापना का अवसर माना जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के बाद शुभ कार्य करें पूजन-दान, शुद्धि, शुभ आरंभ तो इसका सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है।

16 Nov Horoscope: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? मेष से मीन तक पढ़ें दिनभर का राशिफल

मिथुन: आपके लिए दिन बहुत सक्रिय रहने वाला है। कामकाज का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी दक्षता भी बढ़ेगी। बातचीत आपका मजबूत पक्ष है। आज आप अपनी बात अच्छे तरीके से रख पाएंगे और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। आपको आज किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटी यात्रा या मीटिंग आपके लिए अतिरिक्त फायदे लेकर आ सकती है। कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और कोई अच्छी बातचीत रिश्ते को आगे बढ़ा सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। किसी क्रिएटिव काम में आपका मन अच्छी तरह लगेगा। पुरानी यादें या पुराने फैसलों की समीक्षा मानसिक शांति दे सकती है। सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर-परिवार के कामों में आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। किसी घरेलू मामले का समाधान मिलेगा। संपत्ति, घर, जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में आज प्रगति होगी। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन इसका उपयोग संतुलन के साथ करना जरूरी है। पिता या किसी बड़े सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। कन्या: दोस्ती, टीमवर्क और सामाजिक जुड़ाव के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी नए संपर्क या समूह से फायदा मिलेगा। करियर में किसी बड़े अवसर की नींव आज पड़ सकती है। लोग आपके विचारों को महत्व देंगे और सहयोग भी मिलेगा। आज टीम के साथ चलें।नतीजे उम्मीद से बेहतर आएंगे। तुला: कम्युनिकेशन और संपर्क आज बेहद महत्वपूर्ण हैं। आपकी बात लोगों पर असर डालेगी और किसी जरूरी मुद्दे पर आपकी सलाह मददगार रहेगी। नई मीटिंग्स, छोटी यात्राएं या काम से संबंधित बातचीत आपके लिए अच्छा नतीजा दे सकती है। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और कौशल बढ़ेगा। आज धैर्य से बात करें। दूसरों पर आपकी बातचीत का प्रभाव पड़ेगा। वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। बॉस और उच्च अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके हाथ आएगी और आप उसे अच्छे से निभाएंगे। प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। आज व्यवहार में नम्रता रखें। धनु: आर्थिक मामलों में आज का दिन स्थिरता और राहत लेकर आएगा। नया काम या पैसे का कोई रास्ता खुल सकता है। पुराना रुका पैसा आ सकता है। करियर में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। रिश्तों में संयम जरूरी है। बिना जरूरत विवाद से बचें। खर्च सोच-समझकर करें, फालतू खर्चा बाद में परेशानी दे सकता है। मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका व्यक्तित्व दमदार रहेगा और लोग आपकी बात का सम्मान करेंगे। काम में नए अवसर मिलेंगे और अटके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। कुछ लोगों को नई दिशा मिलेगी। कुंभ: यह दिन शांत चिंतन और आत्ममंथन का है। आप खुद को गहराई से समझेंगे। कोई पुराना काम पूरा हो सकता है या कोई पुरानी गलती सुधारने का मौका मिलेगा। ध्यान, योग और सुकून देने वाली चीजें आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगी। आज बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। मीन: भाग्य आज आपका साथ देगा। पढ़ाई, यात्रा, विदेश, शोध या आध्यात्मिक कामों में प्रगति होगी। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा और आपके विचारों में विस्तार आएगा। दिन उन्नति और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है। आज जो मौका आए उसे हाथ से न जाने दें।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025: तिथि, मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा का समय

सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या की तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है. इसमें भी मार्गशीर्ष पूर्णिमा अत्यधिक विशेष मानी जाती है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत, स्नान, दान, लक्ष्मी पूजा और चंद्र को अर्घ्य दिया जाता है. हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है. पूर्णिमा पर प्रदोष काल में माता लक्ष्मी का पूजन करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और चंद्र को अर्घ्य देने से जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं और खुशहाली बनी रहती है. आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है? साथ ही जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा का मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा का समय. मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है? द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि की शुरूआत इस साल 04 दिसंबर, गुरुवार को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 05 दिसंबर शुक्रवार को प्रात: 4 बजकर 43 मिनट पर हो जाएगा. ऐस में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 04 दिसंबर को मनाई जाएगी. इसी दिन इसका का व्रत, स्नान और दान किया जाएगा. मार्गशीर्ष पूर्णिमा मुहूर्त मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान का मुहूर्त सुबह 8 बजकर 38 मिनट से है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शुभ-उत्तम मुहूर्त 08 बजकर 04 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दान स्नान के बाद होगा. इस दिन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:10 से 06:04 बजे तक है. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 से दोपहर 12:32 बजे तक है. निशिता मुहूर्त देर रात 11:45 से 12:39 बजे तक है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा का समय मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा. उसके बाद से प्रदोष काल शुरू होगा. इसमें माता लक्ष्मी का पूजन किया जा सकता है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से पुण्य प्राप्त होता है. व्रत रखकर लक्ष्मी पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने से घर में शांति और खुशियों का आगमन होता है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ना बहुत पुण्यदायी होता है.

साल 2027 का अंतिम चंद्र ग्रहण: इन राशियों के लिए रहेगा विशेष प्रभाव

साल 2027 में होने वाला खगोलीय घटनाक्रम ज्योतिष और आम लोगों दोनों के लिए खास महत्व रखता है। एक विशाल सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद, वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण विशेष रूप से मकर और कुंभ  राशि के जातकों के जीवन पर गहरा असर डाल सकता है। यह ग्रहण मकर और कुंभ राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है, जिसके कारण उन्हें स्वास्थ्य, वित्त और व्यक्तिगत संबंधों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चंद्र ग्रहण 2027 कब है महा सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण 17 अगस्त 2027 को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर होगी और समापन दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर होगा। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा। कहां दिखाई देगा 2027 का चंद्र ग्रहण? यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी अफ्रीका, मध्य प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। मकर और कुंभ राशि पर विशेष प्रभाव यह ग्रहण मकर और कुंभ  राशि के जातकों पर सबसे अधिक असर डालेगा। ग्रहण के शुरुआत में चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद यह कुंभ राशि में गोचर कर जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, इस कारण मकर और कुंभ राशि वालों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।