samacharsecretary.com

किचन सिंक एरिया में ये गलतियाँ न करें, वरना बढ़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने, विशेषकर रसोई को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह स्थान अग्नि और जल के तत्वों का संगम होता है। किचन में सिंक के नीचे की जगह अक्सर नज़रअंदाज़ कर दी जाती है, लेकिन वास्तु के अनुसार, यहां कुछ चीज़ें रखना नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक अस्थिरता का कारण बन सकता है, जिसे वास्तु दोष कहते हैं। तो आइए जानते हैं कि वे मुख्य चीज़ें जिन्हें आपको किचन सिंक के नीचे रखने से बचना चाहिए। कूड़ेदान या डस्टबिन सिंक के नीचे कूड़ेदान रखना सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। सिंक पानी का प्रतिनिधित्व करता है, जो स्वच्छ और बहता हुआ होना चाहिए, जबकि कूड़ेदान गंदगी और स्थिर नकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करता है। जल के साथ गंदगी का संयोजन आर्थिक हानि और धन के रुकने का कारण बनता है। यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को भी कम कर देता है। कूड़ेदान को सिंक के नीचे से हटाकर किचन के किसी ऐसे कोने में रखें जहां वह कम दिखाई दे और जल तत्व से दूर रहे। बिजली के उपकरण किचन सिंक जल तत्व का क्षेत्र है, जबकि बिजली के उपकरण अग्नि तत्व या ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वास्तु के अनुसार, जल और अग्नि तत्वों का एक साथ आना संघर्ष और असंतुलन पैदा करता है। यह घर के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ा सकता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ दे सकता है। मिक्सर, टोस्टर या अन्य छोटे उपकरणों को सिंक के नीचे की बजाय कैबिनेट या काउंटर पर रखें। सफाई से जुड़े केमिकल फिनाइल, डिटर्जेंट, एसिड जैसे कठोर केमिकल या सफाई उत्पादों को भी सिंक के नीचे नहीं रखना चाहिए। हालांकि ये सफाई के लिए ज़रूरी हैं, लेकिन इनकी तीव्र रासायनिक प्रकृति सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बाधित कर सकती है। इसके अलावा, वास्तु के अनुसार, जल तत्व के पास कठोर वस्तुओं को जमा करने से आर्थिक अस्थिरता आ सकती है। इन चीज़ों को सिंक के नीचे रखने के बजाय, किसी बंद अलमारी या बाथरूम/यूटिलिटी एरिया में रखें।

तोते की तस्वीर से आएगी खुशहाली: वास्तु के अनुसार इन स्थानों पर लगाना है शुभ

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई, दोनों में ही तोते को एक बहुत ही शुभ और शक्तिशाली प्रतीक माना गया है। यह पक्षी केवल सुंदरता का नहीं, बल्कि प्रेम, वफादारी, अच्छा संवाद, लंबी आयु और सौभाग्य का भी प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि यदि तोते की तस्वीर को घर में सही स्थान और दिशा पर लगाया जाए, तो यह उस स्थान की ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। यह न केवल परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाता है, बल्कि धन और समृद्धि को भी आकर्षित करता है। तो आइए जानते हैं घर के वो कौन से महत्वपूर्ण स्थान हैं जहां तोते की तस्वीर लगाना आपके जीवन में प्रेम की मिठास घोल सकता है और समृद्धि के द्वार खोल सकता है। बच्चों के कमरे वास्तु के अनुसार, तोते की तस्वीर बच्चों के कमरे में लगना से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है, उनकी एकाग्रता और याददाश्त  मजबूत होती है क्योंकि उत्तर दिशा को बुध ग्रह की दिशा माना जाता है, जो बुद्धि, ज्ञान और वाणी का कारक है। हरा रंग और तोता बुध से संबंधित हैं, इसलिए यह दिशा शिक्षा के लिए सर्वोत्तम है। ड्राइंग रूम या लिविंग एरिया घर के ड्राइंग रूम या लिविंग एरिया में तोते की तस्वीर लगाने से घर में खुशी और सौहार्द का माहौल बनता है, परिवार के सदस्यों और मेहमानों के बीच संबंध मधुर होते हैं। रिश्तों में तनाव कम होता है क्योंकि उत्तर और पूर्व दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश द्वार मानी जाती हैं। तोते की रंगीन छवि पंचतत्वों  का संतुलन करती है, जिससे घर की निराशा दूर होती है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। बेडरूम तोते का जोड़ा, खासकर बेडरूम में, प्रेम, रोमांस और वैवाहिक सुख का सबसे शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। यह शुक्र और चंद्र की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए तोते के तस्वीर को बेडरूम में लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी समझ बढ़ती है। वैवाहिक जीवन में मिठास आती है और आयु में वृद्धि होती है। यह अकेलापन दूर करने में भी सहायक है। दुकान या दफ्तर वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा को धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा भी माना जाता है। दुकान या दफ्तरकी उत्तर दिशा  में तोते की तस्वीर लगाने से धन और समृद्धि का आकर्षण होता है। धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। करियर और व्यापार में उन्नति के नए अवसर मिलते हैं।

क्या है इरुमुदिकट्टू? सबरीमाला यात्रा की सबसे पवित्र परंपरा को जानें

केरल के सबरीमाला में वार्षिक मकरविलक्कु तीर्थयात्रा चल रही है. इस दौरान सबरीमाला मंदिर में यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है. मंदिर में 18 पवित्र सीढ़ियां चढ़कर भगवान अयप्पा के भक्त इरुमुदिकट्टू लेकर दर्शन कर रहे हैं. ये एक प्रकार का एक विशेष प्रकार का थैला होता है, जो भक्त सिर पर रखकर ले जाते हैं. दरअसल, भक्त 41 दिनों तक कठोर उपवास रखते हैं, मालाएं पहनते हैं, काले कपड़े पहनते हैं. ऐसा माना जाता है कि अगर 41 दिनों का यह व्रत पूरी श्रद्धा और निष्ठा से रखा जाए, तो जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इरुमुदिकट्टू क्या है और इसका क्या महत्व है? सबरीमाला में इरुमुदिकट्टू का क्या महत्व है? सबरीमाला में भगवान अयप्पा से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक इरुमुदिकट्टू है. सबरीमाला में 18 पवित्र सीढ़ियां चलकर भगवान अयप्पा के दर्शन करने वाला भक्त अपने सिर पर इरुमुदिकट्टू पहनता है. वास्तव में, इरुमुदिकट्टू सिर्फ एक थैला नहीं है. यह सबरीमाला में भगवान अयप्पा के लिए किए जाने वाले महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है. इसे भक्त के 41 दिनों के व्रत, समर्पण और आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक माना जाता है. इरुमुदिकट्टू में क्या होता है? इरुमुदिकट्टू के एक भाग में भगवान को अर्पित किया जाने वाला प्रसाद होता है. इसमें मुख्यतः सूखे चावल आदि होते हैं जिन्हें भगवान को अर्पित किया जाता है. इसके अतिरिक्त, इसमें घी से भरा एक नारियल रखा जाता है. यह नारियल भक्त के पूर्ण समर्पण और मुक्ति का प्रतीक है. इसके अतिरिक्त, इस भाग में अन्य पूजा सामग्री जैसे कपूर, रेशम, अवल, फूल, पान आदि भी शामिल होते हैं. ये सभी भगवान को अर्पित की जाने वाली सामग्री है. पिनमुड़ी का उपयोग भक्त की यात्रा के दौरान की जाने वाली आवश्यकताओं के लिए किया जाता है. वहीं, कुछ जगहों पर नादुमुदी नाम की एक प्रथा भी है. इसमें चढ़ावे के रूप में दिए जाने वाले सिक्के, चढ़ावे की रसीदें आदि को बीच में एक छोटी सी पोटली में बांधकर कुछ जगहों पर रख दिया जाता है. यह प्रथा कुछ ही जगहों पर प्रचलित है.

मन में उठते हैं उल्टे-सीधे विचार? जानें आसान माइंड डिटॉक्स टिप्स

जिस तरह से उल्टी-सीखे खानपान से शरीर को बचाने के लिए बॉडी डिटॉक्स की जाती है। उसी तरह से माइंड को भी उल्टे-सीधे ख्याल से बचाने के लिए डिटॉक्स की जरूरत होती है। लगातार काम का प्रेशर, फ्यूचर की टेंशन और तनाव माइंड को थका देता है। ऐसे में जरूरी है कि दिमाग को थोड़ा रिलैक्स किया जाए, जिससे कि माइंड रिफ्रेश हो। दिमाग को डिटॉक्स कर रिफ्रेश करना है तो कुछ खानपान बदलने की जरूरत नहीं लेकिन इन आदतों को जरूर शामिल करने की जरूरत है। जानें कैसे करें माइंड को डिटॉक्स। ऐसे करें माइंड को क्लियर दिमाग में आ रहे ख्याल और विचारों को क्लियर करना है तो सबसे पहले उन्हें लिखना शुरू कर दें। ऐसा करने से आप समझ जाएंगे कि दिमाग में चल रही कितनी बात काम की है और कितनी बात गैर जरूरी है। रोजाना ऐसा करने से कुछ दिनों में खुद ब खुद अंतर दिखेगा और माइंड ज्यादा क्लियर सोचना शुरू कर देगा। अपना पसंदीदा काम करें काम के प्रेशर और तनाव के बावजूद खुद के लिए समय निकालकर ऐसी जगह जाएं जहां जाना आपको खुशी देता है। गार्डेन, पार्क, समंदर किनारे बीच या फिर आपका प्यारा बेडरूम। वहां बैठकर थोड़ी देर रिलैक्स हों और वो काम करें जिससे खुशी मिलती हो। आराम जरूरी है आजकल भी भागदौड़ भरी और कंपटीशन से भरी दुनिया में हर कोई एक दूसरे को पीछे छोड़ना चाहता है। ऐसे में भागते-भागते थक गए तो इस रैट रेस से बाहर हो जाएं। कुछ देर के लिए दिमाग को आराम दें और कुछ भी ना करें। लगातार काम भी माइंड को थका देता है और मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। फोन को कहें बॉय खाली टाइम या रिलैक्स होने का मतलब फोन और सोशल मीडिया चलाना नहीं है। कुछ देर के लिए माइंड को रिफ्रेश करना है तो फोन और नोटिफिकेशन को बंद कर दें। वर्चुअल वर्ल्ड से दूरी बनाएं। जिससे माइंड रिलैक्स होगा और रिफ्रेश भी। खुद की जिम्मेदारी लें खुद की सेहत को ठीक करना है दूसरों पर जिम्मेदारी ना डालें। एक्सरसाइज और अच्छे खाने का रूटीन सेट करना है खुद से कोशिश करें। पहले खुद के लिए कोशिश करनी होगी तभी दूसरे भी मदद करेंगे। कौन सा काम पहले करना ये तय कर लें रोजाना काम की लिस्ट बहुत लंबी होती है लेकिन तय करें कि कौन सा काम पहले करना है और कौन सा काम बाद में, ऐसा करने से आपको बहुत ज्यादा हड़बड़ी और दिमाग पर प्रेशर डालने की जरूर नहीं पड़ेगी।  

आज का राशिफल 20 नवंबर: सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा बीतेगा?

मेष 20 नवंबर के दिन फाइनेंशियल रूप से दृष्टिकोण पॉजिटिव है। सीनियर्स के साथ मुद्दों को सुलझाएं और मीटिंग में बहस से बचें। आपको कोई नया प्रोजेक्ट या विचार मिल सकता है, जो आपकी रुचि जगाएगा। अपनी दिनचर्या में संतुलन को शामिल करके अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वृषभ 20 नवंबर के दिन प्रेम जीवन को अधिक समय दें। दिन को क्रिएटिव और प्रोडक्टिव बनाए रखें। काम पर एक्सपेक्टेशन को पूरा करें। आज धन को समझदारी से संभालें। आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। मिथुन 20 नवंबर के दिन प्रेम संबंधों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और काम पर उत्पादक बनें। सुरक्षित भविष्य के लिए सुरक्षित वित्तीय निवेश को प्राथमिकता दें। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा है। कर्क 20 नवंबर के दिन प्रेम जीवन में खुशियां बनाए रखें। दफ्तर में हर नई जिम्मेदारी को एक अवसर के रूप में लें। आज कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी और आप समझदारी से वित्तीय निवेश भी कर सकते हैं। सिंह 20 नवंबर के दिन कोई बड़ा वित्तीय संकट नहीं आएगा। प्रेम जीवन में आने वाली उथल-पुथल को खुलकर बातचीत करके दूर करें। पेशेवर जीवन में आपका रवैया बहुत महत्वपूर्ण है। शुरुआत व्यायाम से करें और हेल्दी डाइट लें। कन्या 20 नवंबर के दिन पेशेवर तौर पर आप उत्पादक हैं। इससे अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। खर्च को लेकर सावधान रहें। रिलेशन को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाएं ऑफिस में आपका रवैया बेहतरीन परिणाम देगा। तुला 20 नवंबर के दिन अपने रिश्ते में धैर्य रखें और रोमांटिक रहें। प्रोफेशनल लाइफ में समझदारी भरे फैसले लें। लव के मामले में आज शांत रहें और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी के सुझावों को महत्व दें। वृश्चिक 20 नवंबर के दिन कार्यस्थल पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखें। स्वास्थ्य के मामले में भी सकारात्मक रहने के कारण आप सुरक्षित निवेश विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। ऑफिस और पर्सनल जीवन को बैलेंस करें। धनु 20 नवंबर के दिन आपके प्रेम जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपकी मेहनत को मैनेजमेंट द्वारा मान्यता दी जा सकती है। यहां तक कि कोई पुराना प्रेम संबंध भी झगड़े का कारण बन सकता है। आर्थिक सहायता की उम्मीद कर सकते हैं। मकर 20 नवंबर के दिन काम का दबाव घर पर न लाएं। कोई गंभीर वित्तीय समस्या नहीं होगी। डेडलाइन के बावजूद, आप लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे। मैरिड महिलाओं को अपने जीवनसाथी के भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रखने की आवश्यकता है। कुंभ 20 नवंबर के दिन स्वास्थ्य के मामले में आप अच्छे हैं, लेकिन अपनी जीवनशैली पर अतिरिक्त ध्यान दें। आज आपकी वित्तीय स्थिति भी पॉजीटिव है। प्रेम संबंधों को बनाए रखें। धन लाभ के योग हैं। तनाव पर कंट्रोल रखें। मीन 20 नवंबर के दिन रोमांटिक मुद्दों को सुलझाएं। प्रोफेशनल तौर पर आप अच्छा करेंगे। समझदारी से पैसे का लेन-देन करें और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। आज सरप्राइज से रिश्ते में खुशियां आ सकती हैं।

कर्ज़ से परेशान हैं? आज़माएँ गणेश जी के ये शक्तिशाली मंत्र

कई बार व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय आता है कि जब उसे न चाहते हुए भी कर्ज लेना पड़ता है. एक बार कर्ज लेते ही यह बोझ रोजाना बढ़ता रहता है. अगर आप पर कर्ज पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो आपको भगवान गणपति के शरण में आना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी ज्ञान, बुद्धि, सुख-समृद्धि और मुक्त करने वाले देवता भी माने गए हैं. धन-संपदा का आशीर्वाद देने वाले गणपति जी की पूजा बुधवार को करने के साथ ही अगर उनके चमत्कारिक ऋण नाशक गणेश मंत्रों का जाप कर लिया जाए, तो व्यक्ति को कर्ज से निजात मिल सकती है. कर्ज मुक्ति के लिए कौन सा गणेश मंत्र है? कर्ज मुक्ति के लिए गणेश मंत्रों में “ॐ श्रीं गं ऋण हर्ताये गं श्रीं ॐ गणपतये नमः” एक शक्तिशाली मंत्र हैं. इनके अलावा, ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ और “ॐ गणेश ऋणं छिन्दि वरेण्यं हुं नम: फट्” मंत्र भी बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं. ऋणहर्ता गणेश मंत्र: ॐ श्रीं गं ऋण हर्ताये गं श्रीं ॐ गणपतये नमः। ऋणमुक्ति गणेश मंत्र: ॐ गणेश ऋणं छिन्दि वरेण्यं हुं नम: फट्। वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र: “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥”। अन्य गणेश मंत्र: ॐ ऋणहत्रे नमः और ॐ ऋणमोचनाय नमः इन मंत्रों का जाप भी आप कर्ज से मुक्ति पाने के लिए हर रोज कर सकते हैं. मंत्र जाप करने की विधि कर्ज मुक्ति गणेश मंत्रों का जाप करने से पहले एक लोटा जल हाथ में लेकर विनियोग करें और फिर जल छोड़ दें. इसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार इन मंत्रों का जप कर सकते हैं, खासकर बुधवार को ये बहुत लाभकारी माने गए हैं.

कौन था रावण अपने पिछले जन्म में, और क्यों मिला असुर योनि का श्राप?

त्रेता युग में रावण का वध प्रभु श्रीराम ने किया था. रावण लंका का राजा और सबसे बड़ा शिव जी का भक्त था. उसने तीनों लोकों पर विजय प्राप्त कर ली थी, इसीलिए उसको त्रिलोक विजेता कहा जाता था. रावण बहुत ज्ञानी था, लेकिन धर्म शास्त्रों के अनुसार, अपने पिछले जन्म में रावण राक्षस नहीं था. धर्म शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार, चलिए जानते हैं कि रावण अपने पूर्व जन्म में कौन था और उसे असुर योनि कैसे प्राप्त हुई? पौराणिक कथाओंं और मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के दो द्वारपाल थे. एक का नाम था जय और दूसरे का विजय. दोनों हमेशा बैकुंठ के द्वार पर खड़े रहते थे. एक बार सनकादि मुनि श्री हरि विष्णु के दर्शन के लिए पधारे, लेकिन जय-विजय ने उनको रोक लिया. इससे सनकादि मुनि क्रोध में आए और उन दोनों को राक्षस योनि में जन्म लेने का श्राप दे दिया. इस तरह मिली तीन जन्म तक राक्षस योनि उसी समय वहां विष्णु आ गए और उन्होंने मुनि से जय-विजय को क्षमा दान देने और श्राप से मुक्त करने की प्रार्थना की. तब मुनि ने श्री हरि से कहा कि इन दोनों के कारण मुझे आपके दर्शन के लिए तीन क्षण देर हुई है, इसलिए इन दोनों को तीन जन्म तक राक्षस योनि मिलेगी. साथ ही मुनि ने कहा कि तीनों जन्म में इन दोनों का अंत भगवान विष्णु के हाथों ही होगा. तीनों ही बार श्री हरि के हाथों हुआ अंत इसके बाद जय-विजय अपने पहले जन्म में हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यपु के रूप में मृत्यु लोक में आए. भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर हिरण्याक्ष का अंत किया. इसके बाद नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यपु का वध किया. इसके बाद जय और विजय अपने दूसरे जन्म में त्रेता युग में रावण- कुंभकरण नाम के असुर बने. उस समय भगवान विष्णु ने श्रीराम अवतार में दोनों का वध किया. आखिर में द्वापर युग में जय और विजय दंत और शिशुपाल नाम के रूप में जन्मे. बताया जाता है कि जाता है कि शिशुपाल और दंतवक्र दोनों ही भगवान श्रीकृष्ण की बुआ के पुत्र थे. इनकी बुराइयों के चलते इस युग में इनका अंत श्री हरि के अवतार श्रीकृष्ण ने किया.

सही फैसलों के लिए अपनाएँ चाणक्य के ये 7 उपाय, जीवन में मिलेगा लाभ

कई बार व्यक्ति के काम सिर्फ इसलिए नहीं बन पाते क्योंकि वह सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाता है। सही समय पर लिया गया सही निर्णय व्यक्ति की सफलता की राह को आसान बना देता है। हर निर्णय लेने के लिए एक सही समय होता है। लेकिन आप अगर सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं, तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं या गलत दिशा में जाने लगते हैं। जबकि सही समय पर लिया गया सही निर्णय आपका समय और प्रयास दोनों को बचाने में मदद करता है। यह आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करता है। अगर आपको भी लगता है कि आपके साथ यह समस्या है तो चाणक्य नीति के ये 7 उपाय आपकी हर उलझन को दूर करने वाले हैं। चाणक्य नीति के ये 5 उपाय व्यक्ति को बताते हैं कि कैसे कोई व्यक्ति सही समय पर सही निर्णय लेकर अपने लिए सफलता की राह को आसान बना सकता है। सफलता की राह आसान बना देंगे चाणक्य नीति के ये 7 उपाय विवेकपूर्ण विश्लेषण करें चाणक्य के अनुसार, किसी भी निर्णय को लेने से पहले स्थिति का गहन विश्लेषण करें। तथ्यों, परिणामों, और संभावित जोखिमों का आकलन करने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचें। अनुभवी लोगों से लें सलाह बुद्धिमान और अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपको हमेशा जीवन में सही निर्णय लेने में मदद करती है। चाणक्य कहते हैं कि दूसरों का अनुभव आपका मार्गदर्शन कर सकता है। भावनाओं पर रखें नियंत्रण व्यक्ति को हमेशा भावना या आवेग में किसी तरह का कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। सफलता पाने के लिए व्यक्ति को अपने शांत मन से सोच-विचार करने के बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए। याद रखें, क्रोध या उत्साह में लिए गए निर्णय अक्सर बाद में गलत साबित होते हैं। दूर की सोचकर कोई कार्य करें चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा तात्कालिक लाभ की जगह दीर्घकालिक परिणामों को देखते हुए ही किसी कार्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। आत्मविश्वास चाणक्य नीति के अनुसार, कोई भी निर्णय लेने के बाद उस पर हमेशा अडिग रहें और आत्मविश्वास के साथ उसे लागू करें। चाणक्य कहते हैं कि संकोच करने से कई बार अवसर खो जाते हैं। नैतिकता को दें प्राथमिकता चाणक्य नीति के अनुसार, सही निर्णय वही है जो नैतिक और धर्म के अनुरूप हो। अनैतिक फैसले भविष्य में परेशानी ला सकते हैं। सही समय का इंतजार करें चाणक्य नीति के अनुसार, सही समय पर लिया गया निर्णय सफलता की कुंजी है। जल्दबाजी करने से बचें और उचित समय का आकलन करने के बाद ही कोई फैसला करें।

शनि के मार्गी होते ही बदलेंगे हालात, इन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर रहना होगा बेहद सतर्क

नई दिल्ली  हिंदू ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह न्याय के देवता माने जाते हैं। वे हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। 28 नवंबर 2025 को शनि देव मीन राशि में मार्गी (direct) गति आरंभ करेंगे। जब शनि वक्री से मार्गी होते हैं तो उनका प्रभाव अत्यंत शक्तिशाली हो जाता है यानी अब वे अपने न्याय का सीधा परिणाम देंगे। यह परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आएगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह समय तनाव, आर्थिक चुनौतियां और करियर में उतार-चढ़ाव दे सकता है।   मेष राशि (Aries) – साढ़ेसाती की कड़ी परीक्षा मेष राशि के जातक वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती से गुजर रहे हैं। शनि के मार्गी होते ही जीवन की परिस्थितियां एक परीक्षा की तरह सामने आ सकती हैं। करियर: कार्यस्थल पर आलोचना या देरी का सामना करना पड़ सकता है। धन: अचानक खर्च या निवेश में नुकसान संभव है। सुझाव: सोच-समझ कर निर्णय लें और दूसरों पर अंधा विश्वास न करें। उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। सिंह राशि (Leo) – स्वास्थ्य और परिवार में सावधानी सिंह राशि के जातक इस समय शनि की ढैय्या झेल रहे हैं। शनि का मार्गी होना इनके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सेहत: पुराने रोग उभर सकते हैं, स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। परिवार: रिश्तों में तनाव या संवाद की कमी दिख सकती है। करियर: प्रयासों के बाद भी अपेक्षित परिणाम देर से मिलेंगे। उपाय: सोमवार या शनिवार को भगवान शिव को जल चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।   मीन राशि (Pisces) – शनि का सीधा प्रभाव आपकी राशि पर अब शनि देव स्वयं मीन राशि में मार्गी होंगे इसलिए इसका सीधा असर इसी राशि पर पड़ेगा। कार्यस्थल: अचानक बदलाव, ट्रांसफर या नौकरी से संबंधित परेशानी आ सकती है। धन: कर्ज बढ़ सकता है, अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। कानूनी जोखिम: गलत लोगों की संगति से दूर रहें। उपाय: शनिवार को शनि देव के बीज मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का 108 बार जप करें और तिल के तेल का दीपक जलाएं। 28 नवंबर 2025 का शनि मार्गी गोचर इन तीन राशियों के लिए आत्मचिंतन, अनुशासन और धैर्य का समय है। यदि आप कर्मपथ पर ईमानदारी से चलेंगे, तो यही शनि आपके जीवन में स्थिरता और सफलता भी लाएंगे। याद रखें शनि सज़ा नहीं देते, केवल सुधार करते हैं।  

मीन राशि वालों के लिए चेतावनी: 2026 में शनि साढ़ेसाती का प्रभाव और सावधानियां

शनि एक ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति को उसके कर्मों के मुताबिक परिणाम देने का काम करता है। अगर आपकी राशि मीन है तो जान लीजिए की इस समय शनि की साढ़ेसाती आपके साथ चल रही है। यह फिलहाल इस राशि का साथ नहीं छोड़ेंगे और 2026 में भी इससे मुक्ति नहीं मिलने वाली है। मीन राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण जून 2027 में शुरू होगा। 2019 तक इन्हें इससे मुक्ति मिल जाएगी। चलिए जान लेते हैं कि 2026 में इस राशि में शनि साढ़ेसाती का कौन सा चरण रहने वाला है। इसका कैसा प्रभाव रहने वाला है यह भी जान लेते हैं। कैसे लगती है साढ़ेसाती इस समय शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। एक राशि में वह ढाई साल तक रहते हैं इसके बाद परिवर्तन करते हैं। यह परिवर्तन लोगों को साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति दिलाता है। एक पर खत्म होने के बाद ये दूसरी राशि पर शुरू होती है। इस समय तीन राशियों पर साढ़ेसाती चल रही है, जिसमें से मीन भी एक है। शनि की साढ़ेसाती का कैसा असर मीन राशि में साल 2026 में साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहने वाला है। 2027 में इसका तीसरा चरण शुरू होगा। दूसरे चरण की बात करें तो भावनात्मक उथल-पुथल बनी रहेगी लेकिन तीसरा चरण लगते ही बाहरी दुनिया की तरफ आकर्षित होंगे। आंतरिक बोझ कम करने के बाद जीवन में बदलाव लेकर आएंगे। दूसरा चरण जहां आपको सीख देगा तो वहीं तीसरे में इसका लाभ भी होगा। यह नौकरी में प्रमोशन और सम्मान लेकर आने वाला है। 2026 में हेल्थ अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ पर कैसा होगा असर साल 2026 में मीन राशि के लोगों को जब और करियर में स्थिति अच्छी देखने को मिलेगी। अगर बिजनेस के मामले में आगे बढ़ना चाहते हैं तो जुलाई से अक्टूबर का समय अच्छा है। गुरु आपके लिए अच्छे फल लेकर आएगा लेकिन शनि दिक्कत दे सकता है। इन लोगों को पैसों के मामले में किसी तरह की रिस्क नहीं लेनी चाहिए। इनकम तो बढ़ेगी लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। आपको इस समय किसी को उधार देने से बचना होगा। करें ये उपाय अगर मीन राशि के जातक चाहते हैं कि उनके जीवन में शुभ परिणाम आए इसके लिए उन्हें जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। इस राशि के लिए पीला शुभ रंग माना जाता है। पुखराज जिनके लिए बहुत अच्छा होता है इसलिए इन्हें साधारण करने की सलाह दी जाती है। अगर भगवान कृष्ण की पूजा करेंगे तो भी शनि देव प्रसन्न होंगे और अपनी कृपा बरसाएंगे।