samacharsecretary.com

रामायण टीजर में रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में भव्य अवतार, भक्ति और भाव का सुंदर मिलाजुला दृश्य

मुंबई  रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो गया. 2 मिनट 38 सेकेंड का यह टीजर काफी अट्रैक्टिव है. इसका बैकग्राउंड म्युजिक जबरदस्त है. इसके विजुअल्स और वीएफएक्स आपकी आंखों और कानों के रास्ते सीधे दिल में उतरते हैं. राम के किरदार में रणबीर बिल्कुल सौम्य-शांत दिखे हैं. बदलती परिस्थितियों में उनका अक्रामक और साहसी अवतार भी देखने को मिलता है. टीजर में लक्ष्मण और सीता के किरदार ब्लर किया गया है. पूरा फोकस राम पर रखा गया है. हालांकि टीजर के आखिरी में रावण की झलक भी मिलती है, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया गया.  फिल्म का टीजर देखने के बाद फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रिव्यू किया है और इसे मंत्र मुग्ध करने वाला बताया है।  ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होने पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा,”रामायणम् की महानता इसकी भावनाओं की गहराई में है. असल में ये सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे फैसलों, उनके नतीजों और सही काम करने की जिम्मेदारी के बारे में है. राम का सफर पूरी तरह से मानवीय है और हमने इसी बात को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है।  रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने पर कहा,”मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम को पेश करने आया हूं. मैं तो यहां उनसे सीखने आया हूं. उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है; और उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक बहुत ही विनम्र अनुभव रहा है।  ‘रामायण’ टीजर रिव्यू तरण आदर्श ने रामायण के टीजर का रिव्यू में लिखा, “जयश्रीराम… मैंने अभी-अभी सबसे बहुप्रतीक्षित महाकाव्य ‘रामायण’ की नई झलक –राम – देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया हूं. यह सच में शानदार है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह झलक लोगों की बड़ी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है।  तरण आदर्श ने आगे लिखा, “रणबीर कपूर, जो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, बेहद शानदार लग रहे हैं – उनके चेहरे पर शांति, दिव्यता और शक्ति साफ नजर आती है. जबरदस्त विजुअल्स, बेहतरीन वीएफएक्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक (हैंस जिमर और एआररहमान) – ‘रामायण’ की यह झलक वाकई शानदार है।  ‘रामायण’ कब रिलीज होगी तरण आदर्श ने आगे लिखा, “जैसा मैंने पहले भी कहा था, ‘रामायण’ सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है. दूरदर्शी निर्माता नमित मल्होत्रा, जिन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया है और निर्देशक नीतेश तिवारी इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर पूरी ईमानदारी और भव्यता के साथ पेश कर रहे हैं.” ‘रामायण’ इस दिवाली को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

2 बिलियन डॉलर की मालकिन को आर्टिस्ट मारेन वेड ने दी चुनौती, कोर्ट में लड़नी होगी ब्रांड नाम की जंग

अमेरिकी सिंगर और सॉन्‍गराइटर टेलर स्‍व‍िफ्ट के ख‍िलाफ केस दर्ज किया गया है। जी हां, दुनियाभर में अपने करोड़ों फैंस की चहेती, 36 साल की टेलर एलिसन स्विफ्ट अपने नए एल्‍बम 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' के नाम को लेकर कानूनी विवाद में उलझ गई हैं। दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लाइव म्यूजिक आर्टिस्‍ट और सबसे अमीर फीमेल सिंगर, को अब अपने एल्‍बम के नाम की ब्रांडिंग और मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में लड़ाई लड़नी पड़ेगी। सोमवार को कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में दायर इस मुकदमे में टेलर स्विफ्ट और UMG रिकॉर्डिंग्स पर ट्रेडमार्क उल्लंघन, गलत पहचान और अनफेयर कंपीटिशन यानी अनुचित प्रतिस्पर्धा के आरोप लगाए गए हैं। टेलर स्‍व‍िफ्ट के ख‍िलाफ यह केस राइटर और आर्टिस्‍ट मारेन वेड ने दायर की है। उनका दावा है कि ‘The Life Of A Showgirl’ नाम पर उनका पहले से अध‍िकार है। ऐसे में उन्‍होंने टेलर स्‍व‍िफ्ट के एल्‍बम के टाइटल के इस्तेमाल को रोकने की अर्जी लगाई है। साथ ही अदालत से हर्जाने की भी मांग की है। मारेन वेड का तर्क है कि यह टाइटल उनके अपने लंबे समय से चले आ रहे ब्रांड से मिलता-जुलता है, जिसे उन्होंने कई साल में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर डवलप किया है। वकील ने कहा- बड़े कलाकार के कारण नाइंसाफी ना हो मारेन वेड की वकील जेमी पार्किनेन ने इस बाबत अपने एक बयान में कहा, 'हमारी लड़ाई एक ऐसी अकेली कलाकार के लिए है, जिसने एक ब्रांड बनाने में बारह साल लगाए। अब उसके साथ ऐसी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए कि कोई बड़ा कलाकार आकर उसके ब्रांड को खत्म कर दे।' वकील का दावा- 2014 से मारेन वुडी इस नाम का कर रहीं इस्‍तेमाल वकील ने दावा किया है कि मारेन वेड इस 'विवादित नाम' से 2014 से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने तब 'लास वेगास वीकली' के लिए 'कन्फेशन्स ऑफ अ शोगर्ल' (Confessions of a Showgirl) नाम से एक कॉलम लिखना शुरू किया था। बाद में यह कॉन्सेप्ट एक पॉडकास्ट और एक लाइव शो में बदल गया, जिसमें पॉप और जैज परफॉर्मेंस शामिल थीं। मुकदमे के मुताबिक, उनका यह ट्रेडमार्क लाइव स्टेज शो, थिएटर प्रोडक्शन और टेलीविजन कंटेंट को कवर करता है। उन्होंने ऐसा चुपचाप नहीं किया। कुछ ही हफ्तों के भीतर, इस नाम को यूजर मार्केट में हर तरह से इस्‍तेामल किया गया। इसे लेबल, टैग और पैकेजिंग पर छापा गया। मारेन वेड ने कहा- दोनों का टारगेट ऑड‍ियंस एक ही है अपनी याचिका में मारेन वेड ने अरोप लगाए हैं कि टेलर स्विफ्ट की टीम ने एल्बम रिलीज होने के तुरंत बाद ही उसके टाइटल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। शिकायत में कहा गया है, 'उन्होंने ऐसा चुपचाप नहीं किया। कुछ ही हफ्तों के भीतर, इस नाम को यूजर मार्केट में हर तरह से इस्‍तेामल किया गया। इसे लेबल, टैग और पैकेजिंग पर छापा गया। साथ ही रिटेल चैनलों में एक पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया गया। यह सब उसी टारगेट ऑडियंस के लिए है, जिसे बनाने में वादी (वेड) ने 12 साल लगाए थे। जब टेलर स्विफ्ट ने द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल को रजिस्टर करवाने की कोशिश की, तो U.S. पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफ‍िस ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया। मारेन वेड का दावा टेलर स्‍व‍िफ्ट की अर्जी ट्रेडमार्क ऑफिस ने कर दी थी खार‍िज कानूनी दस्तावेज में आगे कहा गया है कि जब टेलर स्विफ्ट ने 'द लाइफ ऑफ अ शोगर्ल' को रजिस्टर करवाने की कोशिश की, तो U.S. पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफ‍िस ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया। मुकदमे के मुताबिक, अधिकारियों ने भी यह पाया कि ये नाम मारेन वेड के मौजूदा ट्रेडमार्क से बहुत ज्यादा मिलता-जुलता है। उन्होंने 'ऑफ अ शोगर्ल' (of a Showgirl) के शेयर होने और इसकी समानता होने का हवाला दिया। क्‍या है अमेरिका का ट्रेडमार्क कानून, क्‍या टेलर स्‍व‍िफ्ट को बदलना होगा नाम अमेरिकी ट्रेडमार्क कानून में आम तौर पर पहले से मौजूद रजिस्टर्ड नामों को प्राथमिकता मिलती है। ऐसे में सिंगर टेलर स्विफ्ट अब ऐसी स्थिति में आ गई हैं, जहां उन्हें या तो कोर्ट में इन दावों को चुनौती देनी होगी, या फिर इस नाम के राइट्स हासिल करने के लिए बातचीत करनी होगी। मारेन वेड का यह भी दावा है कि उनके ब्रांड पर पहले ही असर पड़ चुका है। उनका आरोप है कि दर्शकों में भ्रम फैल गया है और अब उन्हें लगता है कि मारेन वेड ने टेलर स्विफ्ट के काम की नकल की है। 2 ब‍िल‍ियन डॉलर की मालकिन टेलर स्‍व‍िफ्ट का नहीं आया कोई जवाब हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक टेलर स्विफ्ट या उनकी टीम की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। करीब ₹18786.78 करोड़ (2 ब‍िल‍ियन डॉलर) की मालकिन टेलर स्‍व‍िफ्ट अपने बड़े और व्‍यापक ट्रेडमार्क पोर्टफोलियो के लिए जानी जाती हैं। उनके नाम, एल्‍बम के टाइटल, सब-टाइटल्‍स से कई बिजनस मॉडल जुड़े हुए हैं। वह अब तक 170 से ज्यादा ट्रेडमार्क अपने नाम पर रजिस्‍टर करवा चुकी हैं। उनके ब्रांड से जुड़े कामों में 'TAS Rights Management' शामिल है, जो ट्रेडमार्क पर नियंत्रण रखता है, और ऐसा ही एक 'Bravado' है, जो दुनियाभर के बाजार में मर्चेंडाइज के प्रोडक्‍शन का काम संभालता है।  

अनीता आडवाणी की याचिका खारिज, राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को कानूनी मान्यता से हाई कोर्ट का इनकार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनीता आडवाणी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राजेश खन्ना के साथ उनके संबंध को शादी जैसा नहीं माना। इसके साथ ही उनकी अपील को खारिज कर दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट से अनीता आडवाणी को झटका; राजेश खन्ना से रिश्ते को नहीं मिला शादी का दर्जा, अपील खारिज बॉम्बे हाई कोर्ट ने राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर होने का दावा करने वाली अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। अनीता ने अपील की थी कि राजेश खन्ना उनकी मांग में सिंदूर भर चुके हैं। इस लिहाज से उनके रिश्ते को शादी का दर्जा मिलना चाहिए। हालांकि कोर्ट ने अनीता की अपील को खारिज करते हुए 2017 में दिए गए डिंडोशी कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। अनीता आडवाणी को कोर्ट से मिला झटका सुपरस्टार राजेश खन्ना के निधन के कई साल बाद उनसे जुड़ी कानूनी लड़ाई अब खत्म हो चुकी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनीता आडवाणी की तरफ से दायर की गई याचिका पर अपना फैसला सुना दिया है। जस्टिस शर्मिला देशमुख ने अनीता आडवाणी की अपील खारिज कर दी। अनीता का कहना था कि वह राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर थीं। साल 2012 में उनके निधन तक साथ रहीं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि राजेश खन्ना ने चुपचाप उनकी मांग में सिंदूर भी भरा था। इस लिहाज से उनके रिश्ते को शादी का दर्जा मिलना चाहिए। घरेलू हिंसा का भी किया था केस अनीता आडवाणी और कपाड़िया परिवार के बीच 2012 से ही मुकदमे चल रहे हैं। अनीता ने डिंपल, अक्षय और ट्विंकल के खिलाफ बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में घरेलू हिंसा का आपराधिक मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था राजेश खन्ना की मृत्यु के बाद उन्हें उनके बंगले आशीर्वाद से निकाल दिया गया। 2015 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल और अक्षय के खिलाफ घरेलू हिंसा की कार्यवाही को रद्द कर दिया था। अदालत ने फैसले में कहा था कि अनीता और राजेश खन्ना के बीच विवाह का संबंध नहीं था, इसलिए तीनों के खिलाफ घरेलू हिंसा की कार्यवाही नहीं की जा सकती है। कपाड़िया फैमिली को राहत अनीता के इन दावों के विरोध में राजेश खन्ना की लीगल वाइफ डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना और उनके पति अक्षय कुमार थे। कोर्ट के फैसले से कपाड़िया फैमिली को राहत मिली है। कौन हैं अनीता आडवाणी अनीता आडवाणी एक्ट्रेस हैं। वह दासी, आओ प्यार करें और साजिश जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनका फिल्मी करियर ज्यादा बड़ा नहीं था। 2012 में राजेश खन्ना के निधन के बाद वह लाइमलाइट में आईं। उनका दावा था कि वह राजेश खन्ना के काफी करीब थीं। अनीता ने बिग बॉस में हिस्सा लिया। वहां राजेश खन्ना से रिश्ते पर उन्होंने खुलकर बात की। राजेश खन्ना और डिंपल का रिश्ता डिंपल राजेश से मिलीं तब उनकी उम्र 15 साल थी। राजेश खन्ना उस वक्त सुपरस्टरा थे। डिंपल उनकी फैन थीं। दोनों ने मार्च 1973 में शादी कर ली। उस वक्त डिंपल की उम्र 16 साल थी और राजेश खन्ना 31 साल के थे। लेखक के बारे में

5 अप्रैल को होगी शो की आखिरी शूटिंग, जानिए क्यों अचानक बंद हो रहा है आपका पसंदीदा कॉमेडी शो

भाभी जी घर पर हैं' 2015 में शुरू हुआ था. शो का फॉर्मेट सास-बहू शो से अलग था, जिस वजह से इसे खूब पसंद किया गया. लेकिन अब इसके बंद होने की खबर है. जानते हैं कि आखिर चैनल ने इतने बड़े शो को बंद करने का फैसला क्यों लिया. 'भाभी जी घर पर हैं' टेलीविजन का लोकप्रिय शो है. फेमस सिटकॉम की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अब इस शो के दर्शकों के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि 11 साल बाद 'भाभी जी घर पर हैं' बंद होने जा रहा है. कुछ महीने पहले ही 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' का  प्रीमियर हुआ था. इसमें शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी बनकर वापस लौटी थीं. उन्होंने शो में शुभांगी अत्रे को रिप्लेस किया था. टाइम्स ऑफ इंडिया में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' बंद होने की संभावना है. मेकर्स ने ये फैसला अपनी मर्जी से नहीं लिया है. बताया गया कि चैनल &TV में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इस वजह से शो को बंद किया जा रहा है. कब होगा आखिरी शूट दर्शकों के लिए ये खबर शॉकिंग हैं, लेकिन कलाकार और क्रू 5 अप्रैल को 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' का आखिरी एपिसोड शूट करेंगे. उम्मीद है कि &TV मई 2026 से सशुल्क री-रन चैनल बनने जा रहा है. नया बदलाव नए मैनेजमेंट के कार्यभार संभालने के बाद लागू होगा. नए मैनेजमेंट के आने के बाद चैनल में बदलाव की रणनीति अपनाई जाएगी. आने वाले दिनों में चैनल नए शो पर ध्यान ना देकर, पुराने सीरियल्स के प्रसारण पर फोकस करेगा. इस बड़े बदलाव के बाद 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' भी बंद हो जाएगा. शो का आखिरी एपिसोड 16 अप्रैल, 2026 को प्रसारित होने की उम्मीद जताई जा रही है. ये भी कहा जा रहा था कि 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' ZEE5 पर शिफ्ट होगा. पर ऐसा नहीं है. ये किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने के बजाए बंद होने जा रहा है. 'भाभी जी घर पर हैं'  टेलीविजन का पुराना और लोकप्रिय शो है, जिसके बंद होने से चैनल पर असर पड़ने वाला है. हालांकि, अब तक मेकर्स या कलाकारों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 2015 में शुरू इस शो को बंद होते देखना दर्शकों के लिए भारी झटका है.

‘धुरंधर 2’ पर कहानी चोरी का बड़ा आरोप, राइटर संतोष कुमार ने आदित्य धर को घेरा, लीगल एक्शन की तैयारी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर नई क्रांति लेकर आई है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. 'धुरंधर 2'  ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. एक राइटर ने आदित्य धर पर धुरंधर 2 की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है. धुरंधर के मेकर्स पर लगे आरोप राइटर और फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने यह दावा किया है कि उन्होंने ही धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट लिखी है. वो इस फिल्म को आदित्य रॉय कपूर के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन आदित्य धर ने उनकी कहानी चोरी करके धुरंधर 2 बना दी है. उन्होंने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी बात की है. उनका कहना है कि वो काफी दुखी हैं. संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि फिल्म धुरंधर 2 की कहानी उनकी 2023 की स्क्रिप्ट पर बेस्ड है. संतोष ने कहा कि उनके पास सबूत हैं, जिनमें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में उनका रजिस्ट्रेशन भी शामिल है. उन्होंने ये भी कहा कि वो अब लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. मीडिया संग बातचीत में संतोष ने बताया कि धुरंधर-2 देखने के बाद उन्हें ये एहसास हुआ कि फिल्म और उनकी स्क्रिप्ट में काफी समानताएं हैं. उन्होंने कहा- आप सभी ने शायद धुरंधर 2 देखी होगी. यह हर जगह बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म देखने के बाद मुझे पता चला कि यह मेरी ही स्क्रिप्ट और कहानी है. मैंने इसे 2023 में बड़ी मेहनत से लिखा था. मैंने इसे कई कंपनियों को सुनाया था, क्योंकि मुझे बताया गया था कि अगर मुझे फिल्म में बड़े स्टार्स को लेना है, तो किसी कॉर्पोरेट ऑर्गेनाइजेशन का सपोर्ट होना जरूरी है. संतोष ने दावा किया है कि उन्होंने सोनी पिक्चर्स, जी स्टूडियोज, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस समेत कई बड़े प्रोडक्शन हाउसों को स्क्रिप्ट दिखाई थी. साथ ही बड़े कलाकारों के साथ इस प्रोजेक्ट को बनाने की कोशिश भी की थी. उनका कहना है कि वो आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल में लेना चाहते थे. उन्होंने आगे कहा कि स्क्रिप्ट को नवंबर 2023 में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन के साथ में फॉर्मली रजिस्टर कराया गया था. उनके पास ईमेल रिकॉर्ड और बाकी दस्तावेज भी सबूत के तौर पर मौजूद हैं. संतोष बोले- मैंने बहुत कोशिश की और अपनी कहानी कई लोगों को भेजी. मैं स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन का मेंबर हूं. मैंने नवंबर 2023 में वहां अपनी कहानी रजिस्टर कराई थी. 'मैं इस फिल्म के खिलाफ मामला दर्ज करा रहा हूं, क्योंकि भले ही उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई हो, लेकिन मेरी कहानी का गलत इस्तेमाल किया गया है. मैंने ये फिल्म सिनेमा और एंटरटेनमेंट के लिए लिखी थी. लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा बना दिया है. इससे मुझे बहुत दुख हो रहा है. मेरे साथ जो हुआ है, मैं नहीं चाहता कि वो किसी और के साथ हो. इसीलिए मैं लोगों को इसके बारे में बताने की अपनी पूरी कोशिश करूंगा. बता दें कि राइटर और फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस के दावों पर अभी तक आदित्य धर या 'धुरंधर 2' के मेकर्स की तरफ की तरह से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.  

भूमि पेडनेकर का बयान: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्रियों को ज्यादा अच्छा मौके और किरदार मिलते हैं

मुंबई   मायानगरी के सिनेमा के सपने को पूरा करने का ख्वाब अब दिल्ली में भी देखा जा सकेगा क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पहली बार दिल्ली में हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले महोत्सव में सितारों का मेला लग रहा है। सोमवार को 'टॉयलेट : एक प्रेमकथा' और 'दम लगाके हईशा' जैसी फिल्मों में लीड रोल निभा चुकीं भूमि पेडनेकर और अभिनेता मानव विज समारोह का हिस्सा बने। भूमि पेडनेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनकर खुशी महसूस हो रही है। दिल्ली को इस फिल्म फेस्टिवल की सबसे ज्यादा जरूरत है, और आज सरकार और इस समारोह से जुड़े लोगों की मेहनत ने कलाकारों और निर्माताओं को बड़ा मंच दिया है। भले ही मैं मुंबईवासी हूं, लेकिन मेरा दिल दिल्ली के लिए धड़कता है। ओटीटी और सिनेमा में आए बदलाव पर अभिनेत्री ने कहा कि ओटीटी पर जितने भी किरदार एक्सपेरिमेंटल मिलते हैं, वो राइटर की बदौलत मिलते हैं, क्योंकि वो वैसे किरदारों को लिखते हैं, हमें बस सही किरदार का चुनाव करना होता है, लेकिन मेन स्ट्रीम सिनेमा में महिलाओं के लिए उतने अच्छे और एक्सपेरिमेंटल रोल नहीं मिल पा रहे हैं, जितने ओटीटी पर मिल रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि मेन स्ट्रीम सिनेमा में यह बदलाव भी जल्द से जल्द आएगा। पंजाबी अभिनेता मानव विज भी महोत्सव का हिस्सा बने और उनकी फिल्म 'मां जाए' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई। मीडिया से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है और किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने पूरी जान लगा दी थी। मुझे पता था कि फिल्म अच्छी साबित होगी, लेकिन यह नहीं पता था कि फिल्म को इतना सम्मान भी मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली को जरूरी बताते हुए अभिनेता ने कहा, इसी महोत्सव की वजह से अच्छा सिनेमा सामने आ पाता है और दूसरों को भी अच्छी फिल्म बनाने की प्रेरणा मिलती है। आप किसी चीज की बेहतरी तभी कर सकते हैं, जब उसे बेहतर मंच मिलेगा।

राजपाल यादव का भावुक बयान, पाई-पाई का रख रहा हूं हिसाब, चुकाऊंगा हर चाहने वाले का कर्ज

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपने कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में फंसे अभिनेता को हाल ही में बेल मिली है. इस मुश्किल समय में फिल्म इंडस्ट्री और फैंस से मिली आर्थिक मदद को लेकर अब उन्होंने खुलकर आभार जताया है. ‘आशीर्वाद की बारिश’ जैसा लगा साथ कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें देश-विदेश से जिस तरह का प्यार और सहयोग मिला, वह उनके लिए बेहद भावुक करने वाला अनुभव था. उन्होंने इसे “आशीर्वाद की बारिश” जैसा बताया. उनके मुताबिक, हर वर्ग के लोगों- बच्चों, बुजुर्गों और फैंस ने उन्हें इस कठिन दौर में संभाला. ‘जिंदगी भर चुकाऊंगा यह कर्ज’ अभिनेता ने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि भरोसे और प्यार का प्रतीक है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह अपनी पूरी जिंदगी इस एहसान को चुकाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि कभी मनोरंजन के जरिए, तो कभी अपने काम से वह लोगों का प्यार लौटाने का प्रयास करेंगे. हर मदद का रखा जा रहा हिसाब राजपाल यादव ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि हर छोटी-बड़ी मदद का रिकॉर्ड तैयार किया जाए. चाहे किसी ने एक रुपये दिए हों या बड़ी रकम, सभी का हिसाब रखा जा रहा है ताकि भविष्य में सम्मानपूर्वक उसे लौटाया जा सके. इंडस्ट्री के सितारों ने बढ़ाया हाथ इस दौरान कई सेलेब्स ने भी उनका साथ दिया. सोनू सूद सहित फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उनकी मदद की. हालांकि, राजपाल यादव ने सभी नाम सार्वजनिक करने से परहेज किया, ताकि मदद करने वालों की निजता बनी रहे. कुल मिलाकर, यह मुश्किल दौर राजपाल यादव के लिए एक सीख भी बनकर सामने आया है, जहां उन्हें लोगों के सच्चे साथ और प्यार का एहसास हुआ.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन 800 करोड़ पार, अब 2000 करोड़ पर नजर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 लगातार रिलीज के बाद से ही हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती आ रही थी. जनता में फिल्म का क्रेज ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा. इस क्रेज के दम पर धुरंधर 2 ने पहला सोमवार बिना किसी रुकावट के पार कर लिया था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सोमवार धुरंधर 2 के लिए स्पीड ब्रेकर साबित हुआ है. इस सोमवार को कलेक्शन सिर्फ डाउन नहीं हुआ है, बल्कि ये गिरावट धुरंधर 2 के तूफान को ठंडा भी कर सकती है. धुरंधर 2 की घटी रफ्तार पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद, दूसरे वीकेंड में भी धुरंधर 2 ने तगड़ी पावर दिखाई. इसने बॉलीवुड का सबसे बड़ा सेकंड वीकेंड कलेक्शन दर्ज किया. फिल्म का क्रेज देखते हुए उम्मीद थी कि दूसरे मंडे भी ये डटकर कमाई करेगी. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि धुरंधर 2 ने 12वें दिन यानी इस सोमवार को 25.3 करोड़ का कलेक्शन किया है. नॉर्मल फिल्मों के हिसाब से देखें तो दूसरे सोमवार को आया ये आंकड़ा बहुत दमदार है. लेकिन धुरंधर 2 नॉर्मल फिल्म तो है नहीं! रिकॉर्डतोड़ रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही धुरंधर 2 का ये कलेक्शन इसके पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है. धुरंधर 2 ने रविवार को 68 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था, उसके अगले ही दिन 25 करोड़ की रेंज में पहुंच जाना बड़ी गिरावट तो है ही. दमदार फिल्में पूरे हफ्ते कैसी भी चलें, लेकिन वीकेंड में तगड़ा जंप लेती हैं. कई बार ऐसी फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन के मुकाबले वर्किंग डे के कलेक्शन में अंतर बड़ा नजर आता है. इसलिए मंडे कलेक्शन की तुलना अक्सर बीते शुक्रवार की कमाई से की जाती है. धुरंधर 2 ने बीते शुक्रवार 41.75 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था. इसके मुकाबले मंडे कलेक्शन की गिरावट 40% से कम ही है. यानी धुरंधर 2 का होल्ड इस सोमवार भी दमदार ही बना हुआ है. लेकिन इस फिल्म का होल्ड जैसा अभी है, ट्रेड पंडितों को उससे बेहतर रहने की उम्मीद थी, क्योंकि ये फिल्म ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर है. सेकंड मंडे को धुरंधर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई धुरंधर 2 दिसंबर में धुरंधर ने दूसरे सोमवार को 31.80 करोड़ नेट कलेक्शन किया था. इसके दूसरे सोमवार को आए 34.70 करोड़ के मुकाबले दूसरे मंडे का होल्ड अद्भुत था. रिकॉर्ड्स में धुरंधर 2 का सेकंड मंडे कलेक्शन 25.30 करोड़ धुरंधर के बाद ही लिखा जाएगा. लेकिन इसका होल्ड जिस तरह कमजोर पड़ा है, वो नजर रखने लायक चीज है. दूसरे मंडे के कलेक्शन से धुरंधर 2 का नेट इंडिया कलेक्शन 12 दिनों में 872 करोड़ हो चुका है. मंडे कलेक्शन से धुरंधर 2 के हिंदी वर्जन ने फाइनली 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसका टोटल कलेक्शन 818 करोड़ हो गया है. धुरंधर 2 ने मंडे कलेक्शन के साथ 1400 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का लैंडमार्क भी पार कर लिया है. इस फिल्म से ट्रेड को वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीदें हैं. इसमें बड़ा हिस्सा इंडिया कलेक्शन का ही रहेगा. इसलिए मंडे को इसकी रफ्तार जैसी स्लो पड़ी है, अगर आगे भी ऐसा हुआ तो धुरंधर 2 के लिए 2000 करोड़ का माइलस्टोन दूर होता जाएगा.

दाऊद इब्राहिम, स्लो पॉइजन और पाकिस्तान,आदित्य धर की फिल्म ने उड़ाई गबोल की नींद

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 का हर किरदार चर्चा में बना हुआ है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. लेकिन जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी को काफी सराहना मिली रही है. उनकी दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. लेकिन राकेश बेदी के जमील जमाली किरदार ने पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. क्यों डर रहे नबील गबोल? धुरंधर 2 जब से रिलीज हुई है, तभी से नबील गबोल की सिट्टी पिट्टी गुल हो चुकी है. वो घबराए-घबराए नजर आ रहे हैं, क्योंकि जमील जमाली का किरदार नबील गबोल से ही इंस्पायर बताया जा रहा है. धुरंधर में जमील जमाली के किरदार को भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है. धुरंधर में ये भी दिखाया गया है कि जमील जमाली पाकिस्तान में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन देता है, जिसकी वजह से दाऊद इब्राहिम डेथ बेड पर पहुंच गया है. जमील जमाली के किरदार ने नबील गबोल के चेहरे से नकाब उतार दिया है, जिसके बाद वो डर में जी रहे हैं और कई इंटरव्यूज में अपनी सफाई दे रहे हैं. दाऊद इब्राहिम के बारे में क्या बोले नबील गबोल? अब एक नए इंटरव्यू में नबील गबोल से पूछा गया- मुंबई से एक पड़ोसी आपके कराची में रहते हैं. उन्हें शायद बड़े साहब कहते हैं. आप उन्हें मिले हैं क्या कभी? इसपर नबील गबोल ने कहा-  मैं कभी उनसे (दाऊद इब्राहिम) से नहीं मिला हूं. ना मुझे पता है कि वो कराची में रहते हैं. नबील गबोल ने ये भी कहा कि फिल्म में जो दावा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम उनके घर से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर रहता है, उसमें भी कोई सच्चाई नहीं है. नबील गबोल ने कहा- धुरंधर फिल्म में दिखाया है कि दाऊद इब्राहिम का घर क्लिफ्टन में है. उनका व्हाइट हाउस, फार्महाउस भी दिखाया गया है. मैं यहां क्लिफ्टन में रहता हूं, लेकिन मैंने कभी यहां दाऊद इब्राहिम का घर नहीं देखा और ना कभी उनसे मिला. दाऊद इब्राहिम को दिखाया है कि वो बिल्कुल डेथ बेड पर है. मरने वाला है, क्योंकि उसको जमील जमाली ने इंजेक्शन लगाए हैं. मुझे ये भी नहीं पता कि वो हैं या नहीं हैं. धुरंधर 3 बनाएंगे नबील गबोल? इससे पहले नबील गबोल ने वीडियो शेयर करके ये ऐलान किया था कि वो धुरंधर 3 बनाकर अपना जवाब देंगे. वहीं, धुरंधर की रिलीज के बाद से नबील गबोल को सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है और फिल्म में दाऊद इब्राहिम को डेथ बेड तक पहुंचाने के खुलासे के बाद वो घबराए-घबराए नजर आ रहे हैं. नबील गबोल को देखकर इतना तो साफ है कि आदित्य धर की फिल्म ने उनकी नींद उड़ा दी है.

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद हुआ। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 'इंटीरियर्स', 'द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प', 'द एज ऑफ इनोसेंस' और 'सिक्स डिग्रीज ऑफ सेपरेशन' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अल्जाइमर जैसे रोग से जूझ रही थीं। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। कब हुआ मैरी बेथ हर्ट का निधन एएनआई के अनुसार, मैरी बेथ हर्ट ने बीते रविवार सुबह अमेरिका के जर्सी सिटी में आखिरी सांस ली। उनके परिवार के सदस्य उनके पास मौजूद थे। उनकी बेटी मौली श्रैडर और उनके पति, फिल्म निर्माता पॉल श्रैडर ने फेसबुक पर एक संयुक्त पोस्ट में उनकी मौत की पुष्टि की। मैरी बेथ हर्ट के परिवार में उनके पति पॉल श्रैडर, एक बेटी और एक बेटा हैं। परिवार ने की निधन की पुष्टि मैरी बेथ हर्ट के परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'वह एक अच्छी अभिनेत्री, पत्नी, बहन, मां और दोस्त थीं। उन्होंने इन सभी भूमिकाओं को बहुत सम्मान और मजबूती से निभाया। हम सब बहुत दुखी हैं, लेकिन यह जानकर थोड़ी तसल्ली है कि अब वे अपने कष्ट से मुक्त हो गई हैं और अपनी बहनों के साथ शांति से रह रही हैं।' मैरी बेथ हर्ट का करियर मैरी बेथ हर्ट ने अपने लंबे करियर में कई तरह की फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। 'क्राइम्स ऑफ द हार्ट', 'ट्रेलावनी ऑफ द वेल्स' और 'बेनेफैक्टर्स' में उनके अभिनय के लिए उन्हें तीन बार टोनी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन मिला। उन्होंने 'द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू गार्प', 'यंग एडल्ट', 'द एक्सोरसिज्म ऑफ एमिली रोज', 'द लेडी इन द वाटर' जैसी फिल्मों में भी काम किया। अपने पति पॉल श्रैडर के साथ उन्होंने 'एफ्लिक्शन' और 'लाइट स्लीपर' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। टेलीविजन में उन्होंने 'लॉ एंड ऑर्डर' जैसी सीरीज में छोटी भूमिकाएं कीं।