samacharsecretary.com

दिशा पाटनी ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में किया फैशन का जलवा, ब्लैक स्लिप ड्रेस में बिखेरी चमक

न्यूयॉर्क न्यूयॉर्क फैशन वीक में स्टार्स अपनी मौजूदगी के साथ  हमेशा ही ग्लैमर का तड़का लगाते हैं. हमेशा की तरह ही इस बार भी ऐसा ही हुआ, लेकिन सबकी नजरें सिर्फ और सिर्फ दिशा पाटनी पर टिक गईं. स्ट्रैपी ब्लैक ड्रेस में जैसे ही दिशा ने रेड कार्पेट पर कदम रखा वैसे ही सबकी निगाहें उनकी ओर घूम गईं. कैल्विन क्लेन के स्प्रिंग 2026 शो में बड़े-बड़े सितारे मौजूद थे इसके बाद भी, दिशा का स्टाइलिश और सिंपल लुक सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहा. उनका लुक ग्लैमर और बोल्डनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था. चलिए डीटेल में जानते हैं दिशा ने क्या पहना हुआ था. स्टाइलिश ड्रेस में ग्लैमरस लगीं दिशा: इस खास इवेंट के लिए दिशा ने क्लासिक ब्लैक स्लिप ड्रेस पहनी. आमतौर पर स्पोर्टी या कैज़ुअल ड्रेस में दिखने वाली दिशा ने इस साटन फैब्रिक जैसी स्मूद ड्रेस पहनकर अपने स्टाइल को नया अंदाज दिया. ड्रेस में पतली-पतली स्पेगेटी स्ट्रैप्स थीं, जो उनके लुक को खास ना रहा था. ड्रेस की डीप नेकलाइन और इसका क्रॉस डिटेल लो बैक एक्ट्रेस के लुक को एलिगेंस और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बना रहा था. फ्रंट से ये ड्रेस सिंपल और स्टाइलिश लग रही थी, लेकिन इसका बैक इसे स्टाइलिश टच दे रहा था. मिनिमल एक्सेसरीज लगीं क्लासिक: दिशा ने अपने लुक को सिंपल और स्टाइलिश रखा, जिससे सभी की नजरें उनकी ड्रेस पर टिक गई थीं. उन्होंने अपनी ड्रेट को स्ट्रैपी ब्लैक हील्स के साथ पेयर किया. जूलरी की बात करें तो उन्होंने सिर्फ छोटे-छोटे स्टड इयररिंग्स पहने. अपने लुक को एलिवेट करने के लिए दिशा ने अपने बाल स्ट्रेट और स्मूद रखे थे. एक्ट्रेस ने सॉफ्ट ब्रॉन्ज टोन, स्मोकी आईज और ग्लॉसी न्यूड लिप्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पार्टी और इवेंट परफेक्ट बनाया. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

Emmy Awards 2025: युवा स्टार ओवेन कूपर का जलवा, ‘द स्टूडियो’ की बड़ी कामयाबी

मुंबई  लॉस एंजेलिस में हुए 77वें एमी अवॉर्ड्स का धमाकेदार आगाज हुआ. आइकॉनिक पीकॉक थियेटर में सितारों की महफिल सजी. एक्टर नैट बारगेट्ज ने शो होस्ट किया है. 'द स्टूडियो' ने 13 ट्रॉफी जीतकर एमी अवॉर्ड में इतिहास रचा है. ये शो एक ही सीजन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली कॉमेडी सीरीज बन गई है. 'सेवरेंस' ने भी कई अवॉर्ड अपने नाम किए. इस शो की एक्ट्रेस ब्रिट लोअर ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. वहीं ट्रेमेल टिलमैन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ड्रामा) का सम्मान मिला है.  सीरीज 'एडोलसेंस' ने 8 एमी अवॉर्ड अपने नाम किए. ओवेन कूपर ने रचा इतिहास इस बार एमी अवॉर्ड्स में 15 साल के ओवेन कूपर ने इतिहास रचा है. वो एक्टिंग अवॉर्ड जीतने वाले सबसे यंग एक्टर बन गए हैं. उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'एडोलसेंस' में अपने बेहतरीन काम के लिए आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता. जैसे ही ओवेन कूपर स्टेज पर ये अवॉर्ड लेने आए पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस सम्मान के लिए एक्टर ने अपने पेरेंट्स, कास्ट और क्रू को धन्यवाद किया. अपनी इस जीत के साथ कूपर ने माइकल ए. गूरजियन का रिकॉर्ड तोड़ा है, उन्होंने 1994 में इसी कैटिगरी में अवॉर्ड जीता था. तब उनकी उम्र 23 साल थी. जीत के बाद क्या बोले ओवेन कूपर? सोशल मीडिया पर ओवेन की स्पीच वायरल हो रही है. उन्होंने अवॉर्ड लेने के बाद कहा- सालों पहले जब मैंने ड्रामा क्लासेस लेना शुरू किया था, तब नहीं सोचा था अमेरिका में रहूंगा. लेकिन आज मुझे लगता है कि अगर आप सुनो, फोकस करो और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलो तो जिंदगी में सब कुछ अचीव कर सकते हो. मैं 3 साल पहले कुछ नहीं था. आज मैं यहां पर हूं. किसे फर्क पड़ता है अगर आप शर्मिंदा हो जाओ? कुछ भी संभव है. देखें विनर्स की पूरी लिस्ट… आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज द पिट आउटस्टैंडिंग लीड एक्ट्रेस (ड्रामा सीरीज) ब्रिट लोअर, सेवरेंस आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर (ड्रामा सीरीज) नोआ वाइल, द पिट आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्ट्रेस (ड्रामा सीरीज) कैथरीन लानासा, द पिट आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर (ड्रामा सीरीज) ट्रामेल टिलमैन, सेवरेंस आउटस्टैंडिंग गेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा सीरीज) मेरिट वेवर, सेवरेंस आउटस्टैंडिंग गेस्ट एक्टर (ड्रामा सीरीज) शॉन हैटोसी, द पिट आउटस्टैंडिंग कॉमेडी सीरीज द स्टूडियो आउटस्टैंडिंग लीड एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरीज) जीन स्मार्ट, हैक्स आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर (कॉमेडी सीरीज) सेठ रोजन, द स्टूडियो आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरीज) हन्ना आइनबिंदर, हैक्स आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर  (कॉमेडी सीरीज) जेफ़ हिलर, समबडी समव्हेयर आउटस्टैंडिंग गेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरीज) रॉबी हॉफ़मैन, हैक्स आउटस्टैंडिंग गेस्ट एक्टर (कॉमेडी सीरीज) ब्रायन क्रैंस्टन, द स्टूडियो आउटस्टैंडिंग लिमिटेड एंथोलॉजी सीरीज एडोलसेंस आउटस्टैंडिंग लीड एक्ट्रेस (लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज/मूवी) क्रिस्टिन मिलियोटी, द पेंगुइन आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर (लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज/मूवी) स्टीफन ग्राहम, एडोलसेंस आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्ट्रेस (लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज/मूवी) एरिन डोहर्टी, एडोलसेंस आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर (लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज/मूवी) ओवेन कूपर, एडोलसेंस आउटस्टैंडिंग रियलिटी कॉम्पिटिशन प्रोग्राम द ट्रैटर्स आउटस्टैंडिंग टॉक सीरीज द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट

अदा शर्मा ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज

मुंबई,  हाल ही में अभिनेत्री अदा शर्मा ने एक वीडियो में अपनी चमकदार त्वचा का राज लोगों के साथ साझा किया। फैंस अदा शर्मा को उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए भी फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाती हैं। इस वीडियो क्लिप को अदा शर्मा ने शेयर करते हुए लिखा, मेरा स्किनकेयर फॉर्मूला कौन ट्राई करेगा? इस वीडियो में वो गाजर से बनी एक खास रेसिपी लोगों के साथ शेयर करती दिख रही हैं। इसे वो अपने हाथों से बनाती दिखाई दे रही हैं। खास बात है कि यह व्यंजन उन्हें सोशल मीडिया पर रील्स देखते हुए मिला था। वीडियो में अदा शर्मा कहती हैं, मैंने इंस्टाग्राम रील्स पर यह हेल्दी रेसिपी देखी। इसके लिए आपको ढेर सारी गाजर चाहिए। गाजर अच्छे से धोने के बाद उसे छील लें। फिर उसके एकदम पतले-पतले टुकड़े बना लें। इसमें थोड़ा समय लगता है, लेकिन अगर आपके पास इंस्टाग्राम स्क्रॉल करने के लिए 6 घंटे हैं, तो इसके लिए 10 मिनट काफी हैं। इसके बाद वो रेसिपी भी बताती हैं। अदा कहती हैं, एक चम्मच शहद, सरसों का तेल, नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और एक नींबू। उसके ऊपर तिल डालें और इसे मिलाकर खाएं। इसे खाने के बाद आप मजबूत हो जाएंगे। आपकी त्वचा चमक उठेगी। सबके साथ शेयर करना न भूलें। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने गृह राज्य केरल में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। यहां पर वो ओणम का त्योहार मनाने गई थीं। इस यात्रा के दौरान वो अपनी सभी मौसियों के यहां एक-एक दिन ठहरी थीं। अभिनेत्री ने उस दौरान रंगोली बनाना भी सीखा और बदले में उन्हें एआई की मदद से तस्वीरों में रंग भरना सिखाया। वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आने वाले दिनों में दो हॉरर हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें से एक में अदा शर्मा एक सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगी।  

सुभाष घई ने कश्मीर को बताया गौरव, फिल्मकारों से की घाटी में फिल्म शूटिंग की अपील

मुंबई,  मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई हाल ही में कश्मीर गए थे, जहां उन्होंने कश्मीर के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कश्मीर को देश का गौरव बताया और दूसरे फिल्म निर्माताओं से घाटी में शूटिंग करने की अपील की। सोशल मीडिया पोस्ट में सुभाष घई ने सिनेमा के जरिए कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि कश्मीर की मनमोहक सुंदरता को पर्दे पर दिखाकर फिल्म और पर्यटन दोनों को सपोर्ट कर सकते हैं। रविवार को निर्देशक सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कश्मीर में सिनेमा और फिल्म शूटिंग के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कश्मीर के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलना मेरे लिए सुखद अनुभव रहा। कश्मीर के लोग और सरकार पूरी तरह समर्पित हैं कि वे भारत और दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को आमंत्रित कर अपने खूबसूरत कश्मीर और भारत के गौरव को फिल्मों में दिखाएं।” इससे पहले सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर साची बिंद्रा के लिए पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने साची की खूब तारीफ की और बताया कि परिवार का हिस्सा होने के बावजूद कभी भी फिल्मों में काम के लिए मदद नहीं मांगी, न ही कभी संपर्क किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कृपया इसे नेपोटिज्म न कहें। ये अभिनेत्री साची बिंद्रा हैं, जो अपनी पहली फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ की मुख्य अभिनेत्री हैं, और वह मेरी पारिवारिक सदस्य हैं, लेकिन यकीन मानिए, साची आज तक फिल्मों में अभिनय के लिए मुझसे कभी किसी तरह की मदद के लिए नहीं मिलीं। जब मैंने परिवार के साथ उनकी फिल्म देखी, तो मैं पर्दे पर उनका शानदार अभिनय देखकर दंग रह गया। मुझे उन पर गर्व है। इतनी मनोरंजक फिल्म के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई। मेरा आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ है।” सुभाष घई ‘कालीचरण’, ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘सौदागर’, ‘खलनायक’, ‘परदेस’, और ‘ताल’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कमर्शियल सिनेमा में सफलता के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि सही कास्टिंग और निर्देशक का विषय पर गहरी समझ होना सबसे महत्वपूर्ण है।  

‘डू यू वाना पार्टनर’ की स्क्रिप्ट सुनने के बाद आकर्षित हुईं: डायना पेंटी

मुंबई,  वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ की रिलीज से पहले एक्ट्रेस डायना पेंटी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीरीज की खासियत के बारे में बताया। अभिनेत्री ने बताया कि इसकी स्क्रिप्ट को सुनने के बाद काफी आकर्षित हुईं। डायना पेंटी ने कहा, दोनों लड़कियों की दोस्ती ने मुझे अपनी ओर आकर्षित किया। मेरे मन में पहला ख्याल यही आया कि मैं रियल लाइफ में ऐसा करती। मुझे लगा कि यह बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह बहुत ही वास्तविक है। मैं भी अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ ऐसे ही बातचीत करती या बस वे चीजें करती, जो इसमें लिखी थीं। कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं लिखा गया था। बस बहुत ही रोजमर्रा की और बहुत ही वास्तविक कहानी, जिस तरह से वे साथ घूमती हैं, साथ में पार्टी करती हैं। उन्होंने साथ मिलकर एक व्यवसाय शुरू किया है, उनकी कठिनाइयां, झगड़े, बहस, सब कुछ बिल्कुल स्वाभाविक था और हमारी दोस्ती में जो हम देखते हैं, उसके बिल्कुल अनुरूप था। डू यू वाना पार्टनर में दो सहेलियों की कहानी है, जो खुद का अल्कोहल ब्रांड लॉन्च करने के लिए पार्टनर बन जाती हैं। डायना ने आगे कहा, यह मेरे लिए एक ताजगी भरी बात थी क्योंकि मुझे नहीं लगता, मेरा मतलब है कम से कम मुझे तो ऐसा नहीं लगता, मैं हाल ही में किसी ऐसे शो या फिल्म के बारे में नहीं सोच सकती, जिसमें दो लड़कियां हैं, दो लड़कियों की दोस्ती शो या फिल्म का मुख्य पहलू हो। यह तथ्य कि दोनों लड़कियां ऐसे युग में यह नया बिजनेस शुरू कर रही हैं, जहां स्टार्टअप ही सब कुछ है। पिछले कुछ समय में स्टार्टअप कल्चर बहुत तेजी से बढ़ा है। इसलिए यही सब बातें थीं, जिन्होंने मुझे वास्तव में इस स्क्रिप्ट की ओर आकर्षित किया। बता दें कि ‘डू यू वाना पार्टनर’ बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसमें डायना पेंटी, तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी, नकुल मेहता, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंह जैसे सितारे हैं।  

Ananya Pandey का ग्लैमरस मालदीव वेकेशन लुक, White Bikini में दिखाया स्टाइल स्टेटमेंट

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों मालदीव की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं. अनन्या ने समुद्र किनारे व्हाइट बिकिनी में स्टाइलिश फोटोशूट कराया. धूप में रिलैक्स करती उनकी तस्वीरों में ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है. फैंस उनके इस लुक पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस की फिटनेस व खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वेकेशन के मजे वेकेशन के दौरान अनन्या ने बीच पर सनबाथ का आनंद लिया और अपने टोंड एब्स फ्लॉन्ट किए. उन्होंने स्कूबा डाइविंग का भी मजा लिया, जहां उन्होंने समुद्री कछुओं के साथ स्विमिंग की और डॉल्फिन समेत कई रंग-बिरंगी मछलियों को करीब से देखा. इसके अलावा, उन्होंने स्पा सेशन का भी अनुभव साझा किया. सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाएँ अनन्या की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि “इतनी खूबसूरत कोई कैसे दिख सकता है.” उनकी मां भावना पांडे ने भी इन फोटोज पर रिएक्शन दिया और बेटी के लुक की सराहना की. आने वाले प्रोजेक्ट्स वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगी. करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. मेकर्स ने इसे फरवरी 2026 में रिलीज करने की योजना बनाई है.

15 साल के जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हुये सलमान खान

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार सलमान खान 15 साल के जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हो गये हैं। सलमान खान ने जोनस कोनर की गायकी की तारीफ की है। साथ ही लोगों को उन्हें प्रोस्ताहित करने के लिए कहा है। सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर जोनस कोनर की तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने जोनस के तीन गानों का भी जिक्र किया है। सलमान ने ट्वीट में लिखा, 'मैंने कभी किसी 15 साल के बच्चे को अपने दर्द को इतनी खूबसूरत तरीके से बयां करते नहीं देखा। भगवान तुम्हारा भला करे जोनस कोनर। बार-बार सुन रहा हूं, ‘फादर इन ए बाइबल’, ‘पीस विथ पेन’, ‘ओह अप्पालाचिया’। उन्होंने कहा,"ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो फिर क्या किया। भाईयों और बहनो ये अंग्रेजी में हैं, यहां पर भी ऐसे बहुत हैं। उन्हें प्रोत्साहित करो शोषण नहीं।’ सलमान खान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं।  

16 सितंबर को अनमोल सिनेमा पर होगा ‘अहो! विक्रमार्का’ का प्रीमियर

मुंबई, अनमोल सिनेमा पर फिल्म ‘अहो! विक्रमार्का’ का प्रीमियर 16 सितंबर को रात आठ बजे होगा। इस फिल्म में देव गिल और चित्रा शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे। इनके साथ प्रवीण तारडे, कालकेय प्रभाकर और तेजस्विनी पंडित की भी अहम भूमिकाएँ हैं। ‘अहो! विक्रमार्का’ में एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। देव गिल एक हीरो के रूप में ताकत और करिश्मा दोनों का बेमिसाल संगम पेश करते हैं। उनके शानदार एक्शन सीक्वेंस और जज़्बात भरे पल दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ेंगे। चित्रा शुक्ला अपनी एनर्जी और मोहक अंदाज़ से कहानी को और दिलचस्प बनाती हैं। वहीं, रवि बसरूर का संगीत फिल्म के रोमांच और जज़्बात को और गहराई प्रदान करता है। कहानी विक्रमार्का (देव गिल) की है, जो एक रिश्वत लेने वाला पुलिस ऑफिसर है। लेकिन, जब उसकी पोस्टिंग ऐसे इलाके में होती है, जहाँ एक गुंडा (प्रवीण तारडे) लोगों पर कहर ढा रहा है, तो सब कुछ बदल जाता है। आगे की कहानी में विक्रमार्का बेरहम दुश्मनों का सामना करता है, जहाँ कई चौंकाने वाले सच सामने आते हैं और वह अपनी निजी ज़िंदगी तक दाँव पर लगा देता है। यह सिर्फ बाहरी लड़ाई नहीं, बल्कि भीतर की जंग भी है, जहाँ उसे अपने ही डर और कमज़ोरियों से जूझते हुए मासूमों की रक्षा करना है और इंसाफ की राह पर वापस लौटना है।  

‘पार्वती’ सोनारिका भदौरिया की खुशखबरी: पति के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट कर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। टीवी में मशहूर धारावाहिक देवों के देव महादेव में 'पार्वती' के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं। जी हां, यह गुड न्यूज एक्ट्रेस ने खुद अपने पति विकास पराशर संग मिलकर फैंस को दी है, जिसके बाद कपल को लगातार फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। सोनारिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह व्हाइट लेस गाउन पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और पति की बाहों में रोमांटिक पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में कपल के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की एक अलग खुशी देखने को मिल रही है।  बता दें, सोनारिका भदौरिया और विकास ने फरवरी 2024 में एक दूजे संग शादी रचाई थी। वहीं, शादी से पहले एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था अब शादी के डेढ़ साल बाद उनके घर जल्द ही पहले बच्चे की किलकारी गूंजेगी।

इंडियाज गॉट टैलेंट लौट रहा है, सिद्धू के साथ रंगारंग जज पैनल की उम्मीद

मुंबई  टीवी पर इन दिनों रियलिटी शोज की भरमार है. टेलीविजन पर 'बिग बॉस', 'छोरियां चली गांव', 'सुपर डांसर' जैसे रियलिटी शो की धूम मची हुई है. इस बीच एक और पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' भी वापस लौट रहा है. शो का प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं. जल्द आएगा इंडियाज गॉट टैलेंट नवजोत सिंह सिद्धू की प्रोमो में दमदार लाइन 'दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग',  उन लोगों की परेशानियों को दिखाती है जिन्हें समाज की सोच रोकती है. ये लाइन टैलेंट्स को प्रेरित करती है कि वो ऐसे बंधनों से ऊपर उठकर बिना किसी डर अपने सपनों का पीछा करें. इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले प्रोमो में आने वाले सफर की बस एक झलक दिखाई गई है, जिसमें टैगलाइन 'जो अजब है, वो गजब है' इस सीजन की असली रूह को बखूबी पेश करती है. शो के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, 'मैं उन टैलेंट्स को देखने के लिए उत्साहित हूं जो अनोखे, क्रिएटिव हैं और इतनी हिम्मत रखते हैं कि आम सोच को चैलेंज कर सकें. ये कमाल के टैलेंट्स न सिर्फ पूरे देश को हैरान करने वाले हैं बल्कि अनगिनत लोगों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित भी करने वाले हैं.' 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का प्रीमियर 4 अक्टूबर 2025 से, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा. इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 19 का बोलबाला टीवी पर है. इस शो को सलमान खान एक बार फिर होस्ट कर रहे हैं. इसमें रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 17 और ओटीटी पर 'राइज एंड फॉल' भी चल रहा है. ऐसे में देखना होगा कि इतने रियलिटी शो की भीड़ में इंडियाज गॉट टैलेंट क्या कमाल करता है.