samacharsecretary.com

कियारा आडवाणी बोलीं – फिल्म ‘परम सुंदरी’ है कमाल की, दी खुलकर तारीफ

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फिल्म परम सुंदरी की तारीफ की है। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुयी है। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में फिल्म 'परम सुंदरी' की तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'एक बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जो आपके चेहरे पर एक गहरी मुस्कान छोड़ जाती है'।  उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ मलहोत्रा को टैग करते हुए लिखा 'परम आप पर्दे पर बिल्कुल जादू की तरह अदाकारी कर रहे थे। हर बीट, हर फ्रेम पर आपका कब्जा था। आप सहज, आकर्षक और बिल्कुल सही थे। आपकी कॉमिक टाइमिंग ने इसे और भी बेहतरीन बना दिया।' कियारा आडवाणी ने जान्हवी कपूर को टैग करते हुए लिखा 'सुंदरी आप बहुत प्यारी हैं। आपका अभिनय भी लाजवाब था, आप बहुत शानदार लग रही थीं।' कियारा ने फिल्म के सिनेमैटोग्राफर संथाना कृष्णन की भी सराहना की। उन्होंने लिखा 'आपने कमाल कर दिया, हर फ्रेम बेहद खूबसूरत और मनोरम था।' कियारा ने निर्देशक तुषार जलोटा और पूरी टीम के लिए लिखा 'इस फिल्म को एक साथ बानाने लिए बधाई।'  

मुनव्वर फारूकी का नया धमाका: फिल्मों और वेब सीरीज़ में दिखेगा जलवा

मुंबई, जानेमाने स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम मुनव्वर फारूकी जल्द ही अपनी नयी फिल्म और वेबसीरीज की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। स्टैंड-अप के माइक से लेकर टीवी स्क्रीन और अब बड़े पर्दे तक, मुनव्वर फारूकी ने अपनी जर्नी को नया मोड़ दिया है।एक समय था जब बस स्टेज, माइक और दर्शक ही उनका संसार थे, और आज वह अपने करियर का सबसे बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वह, नई वेब सीरीज़ और अपनी डेब्यू फिल्म, दोनों की शूटिंग लगभग एक साथ शुरू करने जा रहे हैं। प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में मुनव्वर ने कहा, फर्स्ट कॉपी का दूसरा सीज़न पूरा शूट हो चुका है और साल के अंत तक रिलीज़ होगा। इसके अलावा एक नई वेब सीरीज़ और फिल्म की शूटिंग भी एक ही समय पर शुरू करेंगे। बीच-बीच में मेरे स्टैंड-अप शो भी प्लान हैं। इंटरनेशनल टूर्स भी बाकी हैं, जिन्हें धीरे-धीरे पूरा कर रहे हैं। भले ही मुनव्वर ने फिल्म और शो की कहानी और जॉनर पर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन डबल अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है।  

टीवी जगत में शोक: प्रिया मराठे का कैंसर से निधन, केवल 38 साल की थीं

मुंबई लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। अभिनेत्री ने मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर अंतिम सांस ली और महज 38 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘पवित्र रिश्ता’ ने दिलाई पहचान प्रिया मराठे ने कई मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने कुछ हिंदी टेलीविजन शोज भी किए थे, जिसमें वो ‘पवित्र रिश्ता’ में अपनी भूमिका से घर-घर में मशहूर हो गईं थीं। एक्ट्रेस ने इस सीरियल में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभाया था, जिनका नाम वर्षा देशपांडे था। इन शोज में भी निभाई थी भूमिका प्रिया मराठे को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। एक्ट्रेस को इन शोज में भी उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता था। उन्होंने 'चार दिवस सासुचे', ‘कसम से’, ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स’, ‘उतरन’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘भागे रे मन’ जैसे शो किए थे। एक नजर प्रिया मराठे के व्यक्तिगत जीवन पर प्रिया मराठे ने साल 2012 में अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री में एक सपोर्टिव कपल के रूप में जाना जाता था। उनकी हंसी-मजाक से भरी कॉमिक टाइमिंग, गंभीर भूमिकाओं में सहजता और मराठी और हिंदी टीवी सीरियल्स में किए गए यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस ने  11 अगस्त 2024 इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था।

हंसाने वाले कलाकार की दुखभरी कहानी: बचपन में मां की मौत का ग़म

मुंबई आज हम आपको एक ऐसे कॉमेडियन के बारे में बता रहे हैं जिसका बचपन काफी दर्दनाक रहा है। 13 साल की उम्र में इस कॉमेडियन के सिर से उसकी मां का साया उठ गया था। ये कॉमेडियन बिग बॉस का विनर भी रह चुका है। क्या आप पहचान पाए इस विनर का नाम? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। ये कॉमेडियन कोई और नहीं मुनव्वर फारूकी हैं। मुनव्वर फारूकी ने एक पुराने रियलिटी शो में बताया था कि उनकी मां ने एसिड पी लिया और उनकी मृत्यु हो गई थी। अब एक पॉडकास्ट में उन पलों को याद करके मुनव्वर फारूकी बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए। मां को याद कर इमोशनल हुए मुनव्वर फारूकी प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में मुनव्वर ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने वो दर्दनाक कहानी सुनाई जब उनकी मां ने एसिड पी लिया था। मुनव्वर ने बताया कि उनके पिता उनकी मां को मारते थे। 22 साल तक उनकी मां ने उनके पिता के जुल्मों का सामना किया। मुनव्वर ने कहा कि जितना दर्द उनकी मां ने झेला वो कोई नहीं झेल सकता है। मुनव्वर ने कहा कि वो अपनी मां की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि शायद उनका जाना ऐसे ही लिखा था। 13 साल की उम्र में उठा मां का साया मां की सुसाइड के बारे में बात करते हुए मुनव्वर ने कहा, “वो 13 साल के थे, और मुझे सुबह किसी ने उठाया और बताया कि मां को अस्पताल ले गए हैं। जब मैं अस्पताल पहुंता, मुझे पता चला कि मेरे परिवार के लोगों ने किसी को नहीं बताया था कि उन्होंने एसिड पी लिया है। मुझे भी लोग कह रहे थे कि किसी को मत बताना क्योंकि मेरे पिता के लिए समस्या हो सकती है। मुझे समझ नहीं आ रहा था। मैं एक नर्स के पास क्या, वो नर्स जान-पहचान की थीं, मेरी मां की तरफ से। मैंने उन्हें बताया कि ये हुआ है। इसके बाद मेरी मां को तुरंत इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।” दो साल बाद पिता को लकवा मार गया मां के बारे में बात करते हुए मुनव्वर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए। मुनव्वर से पूछा गया कि क्या मां की मौत के बाद वो किसी से नाराज थे। मुनव्वर ने कहा कि वो अपने पिता और उनके पूरे परिवार से नाराज थे। मुनव्वर ने बताया कि मां के निधन के दो साल बात उनके पिता को लकवा मार गया था और उनका 80 प्रतिशत शरीर काम नहीं कर रहा था। मैं उन्हें विलेन मानता था, लेकिन फिर भी वो मेरे पिता थे। आप खुद को बताने लगते हो कि इस इंसान ने कुछ गलत किया है, लेकिन उसके लिए इनके साथ भी कुछ हो गया है, उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इस इंसान से मैं क्या नफरत करूं। आपको लगता है कि आपके सिवा इनका कोई भी नहीं है।" मुनव्वर ने कहा कि उस परिस्थिति ने उन्हें लोगों को माफ करना सिखा दिया।  

हर बच्चे के नाम छोड़ी 244 करोड़ की संपत्ति, मौत के बाद 70 दिन तक पड़ी रही लाश

लॉस एंजिल्स शायद ही दुनिया में कभी ऐसा पॉप स्टार होगा, जिसके मरने पर पूरी दुनिया ने आंसू बहाए और इसकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए लकी टिकट निकाले गए थे। इसकी अंतिम यात्रा को स्ट्रीम किया गया, तो उसे दुनियाभर के 300 करोड़ लोगों ने देखा था। यही नहीं, मरने के 70 दिन बाद इसे दफनाया गया था और वह भी रहस्यमय तरीके से। और तो और इस पॉप स्टार ने मरने के बाद कई रिकॉर्ड बनाए थे। इसके नाम पर एक-दो नहीं, बल्कि 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। बताया जाता है कि मौत के बाद इस पॉप स्टार की 17,110 करोड़ रुपए कमाई हुई। यह अपने हर बच्चे के नाम 244 करोड़ और बाकी प्रॉपर्टी में हिस्सा छोड़ गया था। यह स्टार 150 साल जीना चाहता था, इसलिए 12 डॉक्टर रखे थे। इसकी लाश को रहस्यमय तरीके से दफनाया गया था। इस पॉप स्टार की 16 साल पहले मौत हो गई थी, पर इसके गाने आज भी सुने जाते हैं और फैंस आज भी याद करते हैं। 150 साल जीने की चाह में यह ऑक्सीजन के चैंबर में सोता था, पर 50 साल की उम्र में ही मौत ने इसे अपने आगोश में ले लिया था। माइकल जैक्सन की मौत, कई लोग बेहोश, 13 ने किया था सुसाइड यह थे माइकल जैक्सन, जिन्हें दुनिया 'किंग ऑफ पॉप' भी कहती थी। 29 अगस्त को उनकी 67वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन सिंगर थे। आवाज के अलावा वह अपने गानों, डांसिंग स्टाइल और मून वॉक के लिए मशहूर थे। लाखों लोगों ने माइकल का मूव वॉक स्टाइल सीखा और आज तक कॉपी करते हैं। माइकल जैक्सन की 25 जून 2009 को मौत हो गई। बताया जाता है कि यह खबर सुनकर जहां कई लोग सड़क पर बेहोश हो गए थे, वहीं 13 फैंस ने सुसाइड कर लिया था। इस कारण हुई थी माइकल जैक्सन की मौत? लंबा जीने के लिए ऑक्सीजन चैंबर और लैब माइकल जैक्सन की मौत संदिग्ध हालातों में हुई थी। बताया जाता है कि उनकी मौत प्रोपोफॉल और बेंजोडायजेपाइन जैसी हेवी दवाइयों के ओवरडोज से हुई थी। इन दवाइयों के कारण माइकल जैक्सन को हार्ट अटैक आ गया था। कोई मानने को तैयार नहीं था कि माइकल जैक्सन की मौत हो चुकी है। आखिर जो इंसान 150 साल जीने की चाह रखता था, और ऑक्सीजन के चैंबर में सोता था…लंबे समय तक जीने के लिए घर में ही लैब बनवाकर रिसर्च करवा रहा था, वो कैसे मर सकता है? यह सवाल इसलिए भी उठ रहा था क्योंकि माइकल जैक्सन ने अपने लिए 12 डॉक्टरों की टीम रखी थी। वो उनकी दवाइयों से लेकर क्या खाना है और क्या नहीं, तक का ध्यान रखते थे। माइकल जैक्सन जो भी खाना खाते थे, उसे पहले लैब में टेस्ट किया जाता था। संदेह में थी मौत, जांच के लिए निकाला गया था दिमाग माइकल जैक्सन की मौत संदेह के घेरे में थी। मौत का सही कारण पता नहीं चल पा रहा था। ऐसे में पोस्टमार्टम के लिए माइकल जैक्सन का दिमाग निकाला गया और फिर उसकी जांच की गई। दो महीनों तक जांच चलती रही, पर कोई नतीजा नहीं निकला। तब माइकल जैक्सन के शव को 70 दिन बाद दफनाया गया। मौत के 70 दिन बाद सोने के ताबूत में दफनाया, यह था डर माइकल जैक्सन के शव को सोने के ताबूत में दफनाया गया था। हालांकि, इसे लेकर पहले उनके घरवाले डरे हुए थे। उन्हें डर था कि कहीं उनका शव और ताबूत चोरी न हो जाए। इसलिए पहले माइकल जैक्सन के शव को मेकअप आर्टिस्ट ने सजाया और फिर उसे सोने के ताबूत में रखकर कंक्रीट में दफना दिया। माइकल जैक्सन के शव को कहां दफनाया गया था, इसकी लोकेशन को सीक्रेट रखा गया। पर बाद में उसे निकालकर ग्रेट माइसीलियम में दफना दिया गया, जो फॉरेस्ट लॉन में स्थित है। माइकल जैक्सन का मेमोरियल, लाखों लोग उमड़े इसके बाद 7 जुलाई 2009 को माइकल जैक्सन का एक मेमोरियल बनाया गया, जिसमें हिस्सा लेने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी। इसके लिए बाकायदा टिकट सिस्टम रखा गया था, और कुछ लकी लोग ही टिकट खरीदकर इसमें शामिल हो पाए थे। मौत के बाद माइकल जैक्सन की कमाई, हर बच्चे के लिए छोड़ गए अरबों रुपये 'फोर्ब्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौत के बाद माइकल जैक्सन की 17,110 करोड़ रुपए कमाई हुई थी। वह मौत के 10 साल बाद भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंग रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल जैक्सन के नाम पर साल 2018 तक 28.40 अरब की कमाई हुई थी। बताया जाता है कि वह मरने से पहले अपनी प्रॉपर्टी में से हर बच्चे के लिए 244 करोड़ रुपये और बाकी संपत्ति में हिस्सा छोड़ गए थे।

कभी रिजेक्ट हुए, आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े नाम—जानिए उस डायरेक्टर की कहानी

लॉस एंजिल्स हालिया रिलीज 'फैंटास्टिक फोर' फिल्म मैट शाकमैन की 'द फैंटास्टिक फोर: द फर्स्ट स्टेप्स' रिलीज के साथ ही मार्वल के दीवाने इसकी तुलना हली फिल्म टिम स्टोरी की 'फैंटास्टिक फोर' से कर रहे हैं। ये फिल्म आज से 20 साल पहले 2005 में रिलीज हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस फिल्म में एक ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर तब एग्जेक्यूटिव प्रड्यूसर्स में से एक थे, जिन्हें बहुत ज्यादा राय देने की वजह से फिल्म से निकाल दिया गया था। इनका नाम है क्रिस कोलंबस थे, जिन्होंने 'होम अलोन' (1990), 'होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क' (1992), और 'स्टेपमॉम' (1998) जैसी यादगार फिल्मों का निर्देशन किया था। पॉडकास्ट 'फेड टू ब्लैक' से अपने हालिया बातचीत में कोलंबस ने 2000 के दशक की शुरुआत में 'फैंटास्टिक फोर' में काम करने के अपने अनुभव को लेकर दिल खोलकर बातें कीं। पॉडकास्ट पर कोलंबस ने सुनाया किस्सा इस पॉडकास्ट पर कोलंबस ने याद करते हुए कहा, 'इसमें कई राइटर शामिल थे। वे एक फिल्म बनाने वाले थे और मैं उसे प्र्डयूस कर रहा था। मैं डायरेक्टर से मिला और कुछ विचार रखे। मैंने बेसिकली कहा था कि इस फिल्म का कुछ हिस्सा फैंटास्टिक फोर के मेकर जैक किर्बी जैसा और मार्वल के सिल्वर एज जैसा लगना चाहिए।' 'मुझे नौकरी से निकाल दिया गया' उन्होंने बताया, 'मैं उस मीटिंग से निकला और घर लौटते समय मुझे 20th Century Fox के हेड का फोन आया, जिसमें कहा गया कि मुझे नौकरी से निकाल दिया गया है और मैं बहुत राय दे रहा हूं।' कोलंबस हमेशा से एक सुपरहीरो फिल्म बनाना चाहते थे। वो टोबी मैगुइरे स्टारर पहली 'स्पाइडर-मैन' (2002) को भी निर्देशित करना चाहते थे लेकिन उसे फाइनली सैम रेमी ने निर्देशित किया था। हालांकि 'फैंटास्टिक फोर' से बाहर होने की वजह से उन्हें जोर का धक्का लगा और मन खट्टा हो गहया और धीरे-धीरे उन्हें समझ आया कि इन सुपरहीरो फिल्मों के निर्देशन के लिए उनसे बेहतर निर्देशक इंडस्ट्री में मौजूद हैं, जिनमें रेमी और मैट रीव्स जैसे नाम शामिल हैं। 'हैरी पॉटर' की पहली दो किश्तों का निर्देशन किया हालांकि वो किसी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी फिल्म में हाथ नहीं आजमा सके, लेकिन कोलंबस ने हॉलीवुड को अब तक की सबसे फेमस और सफल फ्रैंचाइज़ी में से एक 'हैरी पॉटर' की पहली दो किश्तों का निर्देशन किया। जब उनकी बेटी ने उन्हें जेके राउलिंग की किताबें पढ़ने के लिए राजी किया, तो उन्हें एहसास हुआ कि इसमें एक बेहतरीन फिल्म छिपी है। लीड रोल के सितारों को चुनने का बड़ा काम था वार्नर ब्रदर्स से स्क्रिप्ट को हरी झंडी मिलने के बाद, कोलंबस के सामने लीड रोल के सितारों को चुनने का बड़ा काम था। उन्होंने चार्ल्स डिकेंस के 1980 के नोबेल डेविड कॉपरफील्ड के साइमन कर्टिस द्वारा निर्मित टीवी वर्जन में डैनियल रैडक्लिफ को देखा था। हालांकि उन्हें बताया गया कि रैडक्लिफ परिवार नहीं चाहता कि डैनियल फिल्मों में और कुछ करें। इन दोनों फिल्मों की कमाई 9 हजार करोड़ के आसपास आखिरकार उन्हें डैनियल के माता-पिता को 'हैरी पॉटर' का किरदार निभाने के लिए मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और वो कामयाब रहे। उन्होंने 'हैरी पॉटर एंड द सॉसरर्स स्टोन' (2001) और 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' (2002) का निर्देशन किया। इन दोनों फिल्मों की कमाई की बात करें तो इसने करीब $1.026 बिलियन (करीब 8,985.15 करोड़) रुपये की कमाई की है।

Allu Arjun शोक में डूबे, दादी के निधन पर Ram Charan ने रोकी शूटिंग

  तेलुगु इंडस्ट्री से बूरी खबर सामने आ रही है. पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन के घर में मातम पसर गया है. दरअसल, एक्टर की दादी और तेलुगु के दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकरत्नम गरु का आज सुबह निधन हो गया है. उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. एक्टर की दादी के निधन से इंडस्ट्री में भी सन्नाटा पसर गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की दादी 94 साल की थीं. अल्लू कनकरत्नम गरु पिछले कुछ वक्त से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. उन्होंने बीती रात करीब 1.45 बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. फैंस और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोग अल्लू परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कोकापेट में किया जाएगा. बता दें कि अल्लू अर्जुन की दादी के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में हर ओर मायूसी छा गई है. बताया जा रहा है कि पवन कल्याण और नागाबाबू, अभी एक मीटिंग के लिए कहीं दूर हैं. वो कल अल्लू के परिवार से मिलने जाएंगे. राम चरण और अल्लू अर्जुन ने भी दुखद खबर मिलते ही अपने शूट कैंसल कर दिए हैं. राम चरण ने कैंसिल की शूटिंग एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी के निधन की खबर मिलते ही उनके पोते और सुपरस्टार राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग तुरंत रद्द कर दिया है. वो जल्द ही हैदराबाद पहुंचेंगे. अल्लू अर्जुन इस समय मुंबई में एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, वह भी जल्द ही हैदराबाद जाएंगे.

‘लुंगी वाला पति चलेगा’ – जाह्नवी कपूर ने बताई अपनी लाइफ प्लानिंग, तिरुपति में घर बसाने का सपना

मुंबई  जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​स्टारर फिल्म परम सुंदरी आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों कलाकार फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इसी क्रम में वे हाल ही में कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए। बातचीत के दौरान कपिल ने बताया कि जाह्नवी अपने पति के साथ तीन बच्चे पैदा करना चाहती हैं और दक्षिण में बसना चाहती हैं। फिर उन्होंने जाह्नवी से पूछा कि वह तीन बच्चे क्यों चाहती हैं। जब जाह्नवी से पूछा गया कि वह तीन बच्चे क्यों चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अच्छा होता है। तीन, पहले तो, मेरे लिए लकी नंबर है। और दूसरी बात यह है कि लड़ाई झगड़े हमेशा अक्सर दो लोगों के बीच होते हैं।' जाह्नवी ने बताया, 'ऐसी स्थितियों में एक का समर्थन जरूरी होता है। एक बहन या लड़का जो भी होगा, वो डबल ढोलकी होगा। दोनों पक्षों से खेलेगा। दोनों को समर्थन मिलेगा। तो मैंने बहुत सोच समझ के ये प्लानिंग की है।'  साउथ के इस शहर में बसना चाहती हैं जाह्नवी जाह्नवी कपूर अपने पति और तीन बच्चों के साथ तिरुपति में बसना चाहती हैं। कोमल नहाटा के शो में उन्होंने इसका खुलासा किया था। जाह्नवी कपूर एक बार कोमल नाहटा के शो में आई थीं और उन्होंने कहा था, 'मेरी योजना है कि मैं शादी करके अपने पति और तीन बच्चों के साथ तिरुमाला तिरुपति में बस जाऊं। हम रोज केले के पत्तों पर खाना खाएंगे और 'गोविंदा गोविंदा' सुनेंगे। मेरे बालों में मोगरा होगा और मैं मणिरत्नम का गाना सुनूंगी। मैं अपने पति की लुंगी में तेल चम्पी करूंगी।' तिरुपति बालाजी से खास है रिश्ता जाह्नवी कपूर का तिरुपति से एक खास रिश्ता है क्योंकि वह हर साल अपने जन्मदिन और अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की जयंती पर मंदिर जाती हैं। करण जौहर, जो इस बातचीत का हिस्सा भी थे, जाह्नवी की बात से सहमत नहीं थे और उन्होंने पूछा, 'लुंगी पहने एक आदमी का केले के पत्तों पर खाना खाने में क्या रोमांटिक है?' जान्हवी ने हंसते हुए जवाब दिया, 'यह रोमांटिक है।' जाह्नवी कपूर को न सिर्फ इस बात का अंदाजा है कि शादी के बाद वह कैसे जीना चाहती हैं, बल्कि उन्होंने अपनी शादी की योजनाएं भी तैयार कर ली हैं। पीकॉक मैगजीन से बात करते हुए, उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि वह दक्षिणी इटली के कैप्री में एक यॉट पर बैचलरेट पार्टी के साथ एक साधारण शादी चाहती हैं।  वीकेंड तय करेगा परम सुंदरी का भविष्य, पहले दिन कमाए 7 करोड़, दूसरे दिन धीमी शुरुआत परम सुंदरी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत कर दी है। इस रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के करियर की पहले दिन की पांचवीं सबसे बड़ी कमाई की है। जाह्नवी कपूर की बात करें तो इसने अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग की है। आधिकारिक आंकड़े सामने आ गए हैं और परम सुंदरी ने पहले दिन 7.37 करोड़ की कमाई की है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को इसकी कथित रूप से अनुमानित कहानी के कारण मिश्रित समीक्षाएं मिलीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जाह्नवी कपूर अभिनीत इस फिल्म के दोहरे अंकों में कमाई करने की उम्मीद थी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका। दूसरे दिन हुई धीमी शुरुआत परम सुंदरी को बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की वॉर 2 और महावतार नरसिम्हा से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर दर्शकों की पहली पसंद कौन सी फिल्म बनती है। अब इस फिल्म का भविष्य वीकेंड तय करेगा। हालांकि शनिवार को फिल्म की शुरुआत धीमी हुई है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक 2.24 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। फिल्म से मेकर्स के काफी उम्मीदें हैं।  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के करियर में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एक विलेन (16.72 करोड़) थी। दरअसल, इससे पहले सिर्फ दो अंकों में कमाई करने वाली फिल्म ब्रदर्स (15.20 करोड़) ही 2015 में आई थी। इस अभिनेता को यह उपलब्धि हासिल किए 9 साल हो गए हैं, लेकिन परम सुंदरी भी इस मुकाम तक पहुंचने से चूक गई। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में  एक विलेन: 16.72 करोड़ ब्रदर्स: 15.20 करोड़ थैंक गॉड: 8.10 करोड़ स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर: 7.48 करोड़ परम सुंदरी: 7.37 करोड़ जाह्नवी कपूर के लिए कैसा रहा बॉक्स ऑफिस भविष्य जाह्नवी कपूर के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म रही है, जिन्होंने परम सुंदरी के साथ बॉलीवुड में अपनी दूसरी सबसे अच्छी ओपनिंग की है। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म धड़क, पहले दिन 8.71 करोड़ की कमाई के साथ इस सूची में शीर्ष पर बनी रहेगी। धड़क – 8.71 करोड़ परम सुंदरी – 7.37 करोड़ मिस्टर एंड मिसेज माही – 6.85 करोड़ रूही – 3.06 करोड़ उलझन – 1.37 करोड़ परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस सारांश: पहले दिन बजट: 60 करोड़ भारत की कुल कमाई: 7.37 करोड़ बजट रिकवरी: 12% भारत की कुल कमाई: 8.69 करोड़

अनमोल सिनेमा पर 31 अगस्त को होगा ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर

मुंबई,  ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर अनमोल सिनेमा पर 31 अगस्त को होगा।  सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर अनमोल सिनेमा पर 31 अगस्त को शाम 7 बजे होगा।इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। फिल्म के प्रीमियर के बारे में बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा, “श्रीवल्ली का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा है, क्योंकि उसमें एक शांत ताकत और गहराई है। पुष्पा 2 में वो पहले से कहीं ज़्यादा मुखर होती है।वह अब सिर्फ साथ निभाने वाली नहीं पत्नी नहीं है, बल्कि जब वक़्त आता है, तो डटकर साथ खड़ी होती है। एक सीन में वो पुष्पा के लिए आवाज़ उठाती है, और वह पल न सिर्फ़ उनके रिश्ते का प्रतीक है, बल्कि उनकी अपनी सोच और हिम्मत की भी। यह बदलाव दिखाना मेरे लिए बहुत ही सशक्त और सच्चा अनुभव रहा।” निर्देशक सुकुमार ने कहा, “सिनेमा लोगों से कई स्तरों पर जुड़ता है, और टेलीविज़न उस अनुभव को उनके सबसे निजी स्पेस यानी घर तक लेकर आता है। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद क़रीब है, जिसकी हर फ्रेम, हर जज़्बात, प्यार और जुनून से बुना गया है। मैं चाहता हूं कि लोग अपने परिवार के साथ बैठकर पुष्पा का यह सफर फिर से महसूस करें ।एक्शन, इमोशन और ड्रामा को फिर से जीएँ, और उसे अपने घर में आराम से बैठकर खुलकर एन्जॉय करें।”  

टीम द राजासाब ने सेट पर मनाई गणेश चतुर्थी

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म द राजासाब की टीम ने फिल्म के सेट पर धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनायी। फिल्म द राजासाब में रिबेल स्टार प्रभास लीड रोल में हैं। जैसे पूरे देश ने गणपति बप्पा का स्वागत श्रद्धा और जोश से किया, वैसे ही द राजासाब की टीम ने भी बप्पा का जोरदार स्वागत किया। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर झलकियां शेयर कीं, जिनमें भव्य हवेली सेट के बीचोंबीच सजे-धजे गणपति बप्पा विराजमान नज़र आए। निर्देशक मारुति, कास्ट और क्रू संग पूरी परंपरा से पूजा-अर्चना करते दिखे। एक और दिल छू लेने वाली तस्वीर में पूरी टीम बप्पा संग पोज़ देती नज़र आई और माहौल पूरा त्योहार वाला हो गया। शूटिंग शेड्यूल की भागदौड़ के बावजूद टीम ने बप्पा को गरमजोशी से स्वागत कर खास अंदाज़ में गणेशोत्सव मनाया। मारुति के निर्देशन और पीपल मीडिया फैक्ट्री के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का संगीत थमन एस. ने दिया है। प्रभास के साथ फिल्म में संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी धमाल मचाने वाले हैं। यह पैन-इंडिया एंटरटेनर तेलुगु, हिन्दी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी।