samacharsecretary.com

OTT पर आई ‘राहु केतु’: वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की मजेदार फिल्म अब ऑनलाइन, ऐसे देखें

मुंबई 'फुकरे' फेम जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्‍म 'राहु केतु' OTT पर रिलीज हो गई है। हालांकि, इसमें एक पेंच है। अभी इसे रेंट यानी किराए पर देखने का विकल्‍प दिया गया है। इसी साल 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज इस फिल्‍म की तारीफ तो बहुत हुई, लेकिन बॉक्‍स ऑफिस पर मामला सुस्‍त रहा था। राइटर-डायरेक्‍टर विपुल विग की यह फिल्‍म पौराण‍िक कथाओं को कॉमेडी से जोड़कर एक मजेदार कहानी के साथ परोसती है। फिल्‍म में शालिनी पांडे और चंकी पांडे भी हैं। 'राहु केतु' एक कॉमेडी-एडवेंचर फिल्‍म है। इसे शनिवार, 7 मार्च को Amazon Prime Video पर रेंट के साथ रिलीज किया गया है। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म के सब्‍सक्राइबर्स इससे 119 रुपये के किराए पर देख सकते हैं। इसके लिए एक बार पेमेंट करने के बाद इसे 30 दिनों के भीतर आप कभी भी देख सकते हैं। हालांकि, एक बार फिल्‍म शुरू करने के बाद इसे 48 घंटों के अंदर खत्‍म करना होगा। 'राहु केतु' की कहानी यह फिल्‍म दो अनाड़ी और हमेशा बदकिस्मत रहे दोस्‍तों, राहु (वरुण शर्मा) और केतु (पुलकित सम्राट) की है। ये दोनों बेतुकी कॉमेडी करते हैं, जिन्हें लोग हमेशा मनहूस होने की वजह से नापसंद करते हैं। इस बीच राहु को एक स्ट्रीट-स्मार्ट और चालाक लड़की, मीनू टैक्सी (शालिनी पांडे) से प्यार हो जाता है। मीनू के पास जल्दी पैसे कमाने की एक योजना है। इसमें कई लोगों को फंसाने का काम शामिल है। इस प्‍लान में शहर के SHO दीपक शर्मा (अमित सियाल) और उनका असिस्टेंट बंसी (सुमित गुलाटी) भी फंसता है। पागलपन भरी कहानी में प्‍लानिंग को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एक जादुई किताब भी है, जिसका नाम 'अतरंगी कहानियां' है। इस किताब को चूरू लाल शर्मा (मनु ऋषि चड्ढा) ने लिखा है। इस अफरा-तफरी में राहु और केतु की जोड़ी को एक खतरनाक ड्रग माफिया का सामना करना पड़ता है। फिल्म में पीयूष मिश्रा भी फूफाजी के रोल में हैं, जो चूरू लाल शर्मा की मदद करते हैं। फिल्‍म की कहानी वैदिक ज्योतिष से आकाशीय छाया ग्रहों 'राहु' और 'केतु' को केंद्र में रखकर लिखी गई है। विपुल विंग ने उन्हें मॉडर्न, काम के कॉमेडी किरदारों में बदला है। यह फिल्‍म किस्मत की खोज की उथल-पुथल है, जहां किरदार लेखक की कलम (या मीन राशि के कंट्रोल) के मोहरे हैं।

पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स पुलिस हिरासत में, रात जेल में गुजरी—अब कोर्ट में होगी पेशी

कैलिफोर्निया मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में ब्रिटनी स्पीयर्स को छोड़ दिया गया, पर मामला अभी शांत नहीं हुआ है। ब्रिटनी स्पीयर्स को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। ब्रिटनी को 4 मार्च को कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने स्थानीय समयानुसार लगभग रात साढ़े 9 बजे हिरासत में लिया। पूरा मामला क्या है, यहां जानिए: ब्रिटनी स्पीयर्स पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, 4 मार्च की घटना यह घटना 4 मार्च की रात की है। तब ब्रिटनी स्पीयर्स कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में कार चला रही थीं। कैलिफोर्निया हाइवे पेट्रोल (CHP) ने बताया कि स्पीयर्स के खिलाफ पुलिस को सूचना दी गई थी कि वह अपनी BMW कार को हाईवे पर तेज रफ्तार से लापरवाही से चला रही थीं। पुलिस ने रोका तो उन्हें ब्रिटनी पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का संदेह हुआ। इसके बाद ब्रिटनी स्पीयर्स के कई फील्ड सोब्रिटी टेस्ट लिए गए और गिरफ्तार कर लिया गया। 5 मार्च की सुबह जेल से रिहा, अब 4 मई को कोर्ट में पेशी ब्रिटनी स्पीयर्स को गुरुवार, 5 मार्च की तड़के सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। अब उन्हें 4 मई को वेंचुरा काउंटी सुपीरियर कोर्ट में पेश होना है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच अभी जारी है और केमिकल टेस्ट के रिजल्ट आने बाकी हैं। मालूम हो कि जब ब्रिटनी स्पीयर्स को पुलिस ने रोका, तब वह अपनी काली बीएमडब्ल्यू 430i को अकेले ही चला रही थीं। कौन हैं ब्रिटनी स्पीयर्स? मालूम हो कि ब्रिटनी स्पीयर्स अमेरिका की पॉपुलर सिंगर और पॉप स्टार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें Baby One More Time, Toxic, Everytime, Gimme More, Womanizer और Stronger जैसे नाम शामिल हैं। उन्हें 'प्रिंसेस ऑफ पॉप' भी कहा जाता है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने साल 2024 में ऐलान किया था कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री में कभी वापसी नहीं करेंगी। उनका आखिरी गाना साल 2022 में आया था, जो उन्होंने एल्टन जॉन के साथ गाया था। ब्रिटनी स्पीयर्स पिछले कई साल से काफी मुश्किलें झेल रही हैं और विवादों में भी रही हैं:     ब्रिटनी स्पीयर्स की मुश्किलें 2007 से शुरू हुईं, जब उन्होंने अपने बाल मुंडवा लिए और एक पपाराजी पर छाते से हमला कर दिया था।     साल 2008 में ब्रिटनी स्पीयर्स को लगातार दो बार मेंटल हेल्थ की जांच के लिए भर्ती कराया गया। इस कारण ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स ने उनकी इमरजेंसी टेम्परेरी कंजरवेटरशिप के लिए याचिका दायर की। उसी साल अक्टूबर में इस कंजरवेटरशिप को परमानेंट कर दिया गया था।     ब्रिटनी स्पीयर्स करीब 13 साल तक पिता के संरक्षण (कंजरवेटरशिप) में रही थीं, जिस लेकर उन्होंने लॉस एंजेलिस की कोर्ट में केस दायर किया था और कहा कि उनका संरक्षण खत्म किया जाए। तब ब्रिटनी ने पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ब्रिटनी ने कहा था कि संरक्षण में उन्हें 13 साल तक जबरदस्ती ड्रग्स दिए गए। ब्रिटनी ने बताया था कि उनकी बॉडी में एक IUD डिवाइस लगाई गई ताकि वह प्रेगनेंट न हो सकें और बच्चा न कर सकें।     ब्रिटनी ने यह भी आरोप लगाया था कि संरक्षण में पिता उनकी सारी संपत्ति और पैसे कंट्रोल कर रहे थे। यहां तक कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े तमाम फैसले भी पिता ही ले रहे थे। हालांकि, साल 2022 में ब्रिटनी स्पीयर्स को पिता के संरक्षण से मुक्ति मिल गई थी।

नागपुर का स्वाद देश में छाया: ‘गांधे ब्रदर्स’ ने जीता मास्टरशेफ इंडिया 9 का खिताब

हैदराबाद, भारत के सबसे प्रतिष्ठित कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ सीजन 9 का समापन शुक्रवार, 6 मार्च को एक भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले दो भाइयों, अजिंक्य और विक्रम गांधे ने अपनी बेहतरीन पाक कला और रचनात्मकता से जजों का दिल जीतते हुए इस सीजन का खिताब अपने नाम किया। दिग्गज शेफ संजीव कपूर, विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और कुणाल कपूर की मौजूदगी में गांधे ब्रदर्स को प्रतिष्ठित ‘गोल्डन एप्रन’ और मास्टरशेफ ट्रॉफी से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही यह जोड़ी अब कुकिंग की दुनिया में नेशनल सेंसेशन बन गई है। गांधे ब्रदर्स की यह जीत उनके बरसों के कड़े संघर्ष और खाने के प्रति अटूट जुनून का परिणाम है। 31 वर्षीय विक्रम और 29 वर्षीय अजिंक्य ने बहुत कम उम्र में ही रसोई की बारीकियां सीख ली थीं। विक्रम ने जहाँ महज 19 साल की उम्र में अपनी कैंटीन शुरू की थी, वहीं अजिंक्य ने गोवा में अपना कैफे चलाकर अनुभव हासिल किया। कोविड महामारी के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद दोनों भाइयों ने हार नहीं मानी और अपनी पारंपरिक महाराष्ट्रियन कुकिंग शैली को आधुनिक ट्विस्ट देकर मास्टरशेफ के किचन में 50 अन्य जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया। खिताब के साथ ही अजिंक्य और विक्रम गांधे को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और ‘गोल्डन शेफ कोट’ प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के इस कड़े मुकाबले में ओडिशा की बहनें अंजू प्रधान और मंजू ओझा प्रथम रनर-अप रहीं, जबकि हैदराबाद की मां-बेटी की जोड़ी चंदना और साई श्री राचकोंडा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पूरे सीजन में गांधे ब्रदर्स ने अपने घरेलू स्वादों और एयरोमॉडलिंग जैसे अनूठे शौक से मिलने वाले फोकस का बेहतरीन इस्तेमाल किया, जिसने उन्हें भारत का अगला मास्टरशेफ बनाने में मदद की।  

71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर का जश्न, फिल्मों में चार दशक का शानदार सफर

मुंबई, बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार अनुपम खेर आज 71 वर्ष के हो गए। अनुपम खेर का जन्म 07 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। उनके पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे और हिमाचल प्रदेश के वन विभाग में क्लर्क थे। अनुपम ने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला के डीएवी स्कूल से की।बाद में, उन्होंने शिमला के संजौली स्थित सरकारी कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में भारतीय रंगमंच का अध्ययन करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। अनुपम खेर ने 1978 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक किया। इसके बाद वह रंगमंच से जुड़ गए। 80 के दशक में अभिनेता बनने का सपना लिए हुए उन्होंने मुंबई में कदम रखा।अनुपम खेर महज 37 रुपये लेकर घर से निकले थे और वो सपनों के शहर मुंबई आए थे। शुरुआती दिनों में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं उन्हे कई रातें प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी थी। तीन साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। बतौर अभिनेता उन्हें वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म 'आगमन' में काम करने का मौका मिला, लेकिन फिल्म के असफल हो जाने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो सके। वर्ष 1984 में अनुपम खेर को महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उन्होंने एक वृद्ध पिता की भूमिका निभाई जिसके पुत्र की असमय मृत्यु हो जाती है। अपने इस किरदार को अनुपम ने संजीदगी के साथ निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। वर्ष 1986 में उन्हें सुभाष घई की फिल्म 'कर्मा' में बतौर खलनायक काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके सामने अभिनय सम्राट दिलीप कुमार थे, लेकिन अनुपम खेर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे।  

धुरंधर 2 ट्रेलर ने मचाया तूफान, लोगों ने कहा – ये तो सीधी चेतावनी है!

  मुंबई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर का फैंस को कबसे बेसब्री से इंतजार था। बीते दिन यानी शुक्रवार को रणवीर ने अनाउंस किया था कि शनिवार को ट्रेलर आएगा। इसके बाद से फैंस का काउंटडाउन शुरू हो गया था। अब ट्रेलर रिलीज के बाद बताते हैं कि लोगों का इस पर क्या रिएक्शन है। लोगों के रिएक्शन एक ने लिखा कि इसे कहते हैं कि ट्रेलर…3 मिनट के ट्रेलर में बिना स्टोरी के बारे में ज्यादा रिवील किए भी दर्शकों में एक्साइटमेंट कर दिया। पीक ए़डिटिंग…इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं दूसरे ने लिखा कि ये सिर्फ ट्रेलर नहीं…बॉलीवुड और साउथ को दिया गया वॉर्निंग है। रणवीर की हो रही तारीफ रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस भी दर्शकों को पसंद आई। एक ने कमेंट किया कि एक्टिंग नहीं कर रहे हैं, वह तो किरदार को जी रहे हैं। डबल अवतार बराबर है डबल गूजब्म्प्स के। लोग इस डायलॉग की भी तारीफ कर रहे हैं कि पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा। एक ने लिखा कि बॉलीवुड को इस तरह की इन्टेंसिटी चाहिए। धुरंधर बदले के लिए नहीं डॉमिनेशन के लिए आ रहा है। एक ने लिखा कि रणवीर सिंह इस किरदार के लिए ही बने हैं। वहीं एक ने लिखा कि मैंने पहली बार देखा कि इतनी बड़ी बड़ी फिल्मो ने अपनी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है, डर सबको लग रहा है। कब रिलीज हो रही धुरंधर 2 बता दें कि धुरंधर 2 रिलीज हो रही है 19 मार्च को। इस फिल्म की पहले यश की मूवी टॉक्सिक से टक्कर होने को थी, लेकिन हाल ही में यश और टॉक्सिक के मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे मूवी को पोस्टपोन कर रहे हैं। धुरंधर का रिकॉर्ड धुरंधर के पहले पार्ट की बात करें तो यह मूवी 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी पिछले साल। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम किरदार में थे। वहीं आदित्य धर ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। पहले पार्ट का एंड पहला पार्ट रहमान डकैत की मौत पर एंड हुआ जिसे हमजा ने मारा। इसके अलावा यह भी लास्ट में रिवील हुआ था कि हमजा रियल में जस्किरत है जिसे अजय सान्याल ने पाकिस्तान में बतौर स्पाई भेजा था। साउथ में भी धमाल करेगी धुरंधर 2 धुरंधर 2 रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार साउथ इंडियन भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म को लेकर काफी उम्मीद है। साउथ में इस फिल्म का सिर्फ पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह के साथ होगी। हालांकि यह कॉम्पटीशन सिर्फ तेलुगु स्टेट्स में है। वहीं राम चरण की पेड्डी और नानी की द पैराडाइस ने भी अपनी मार्च की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है।  

कियारा की बिकिनी तस्वीर पर राम गोपाल वर्मा के अश्लील कमेंट्स, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई  फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा आखिरकार सोशल मीडिया पर हो रहे उस गुस्से पर बात की, जिसका उन्हें कुछ समय पहले सामना करना पड़ा था. उन्होंने 'वॉर 2' के टीजर से कियारा आडवाणी की बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर की थीं. इस पर एक कमेंट किया गया था, जिसे कई लोगों ने गलत माना था. अब इस मुद्दे पर फिल्ममेकर ने बात की है। विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में जब राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह हमेशा खूबसूरत महिलाओं के बारे में अपने कमेंट्स को लेकर ओपन रहे हैं और उन्होंने जो कहा उसे आसानी से 'पीछे से की गई तारीफ' माना जा सकता है। राम गोपाल वर्मा ने क्या कहा? बातचीत के दौरान, जब फिल्ममेकर से कियारा पर उनके ट्वीट और उसे डिलीट करने की वजह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे सच में याद नहीं है कि मैंने ट्वीट में क्या लिखा था या क्या कहा था क्योंकि मैंने बहुत सारे ट्वीट किए थे, और यह बहुत पहले की बात है. मेरा पूरा मतलब यह है कि अगर आप ट्रेलर के हिसाब से ऐसी इमेज डाल रहे हैं – तो बिकिनी में एक खूबसूरत लड़की, जो कुछ भड़काने वाली हो। उन्होंने आगे कहा, 'मैं इसे एक बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट मानूंगा, इस कॉन्टेक्स्ट में कि मैं इसके बारे में कैसा महसूस करता हूं. रंगीला के दिनों से भी, मैंने खूबसूरत महिलाओं के बारे में अपने कमेंट्स को कभी भी छिपाकर नहीं रखा. मैं हमेशा इस बारे में ओपन रहा हूं, यहां तक ​​कि जब मैंने श्रीदेवी के बारे में बात की थी… मैं सब कुछ वैसा ही करूंगा जैसा मैं हूं. मैं खुद को एक्सप्रेस करने के तरीके, अपने विचारों और इन सब चीजों में खुद को एक इंसान के तौर पर नहीं बदलने वाला हूं, लेकिन मेरा सिनेमा अलग होगा.' जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ट्वीट क्यों डिलीट किया, तो उन्होंने माना कि उन्हें याद नहीं है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। RGV ने क्या पोस्ट किया था? जो लोग नहीं जानते उनके लिए फिल्ममेकर ने एक अब डिलीट हो चुकी पोस्ट में कहा था, 'हमारे देशों और समाजों के बजाय, अगर ऋतिक और जूनियर NTR के बीच लड़ाई इस बात पर है कि किसे ये b**k मिलेगी, तो वॉर 2 एक बैकबस्टर होगी.' कई लोगों को यह कमेंट एक्टर के लिए अभद्र और अपमानजनक लगा, और फिल्ममेकर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।  वॉर 2 के बारे में अयान मुखर्जी की डायरेक्ट की हुई यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है. इससे पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' आ चुकी हैं. कियारा के अलावा, फिल्म में आशुतोष राणा के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर NTR लीड रोल में थे. फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले से लेकर नेगेटिव रिव्यू मिले, कई लोगों ने इसकी डल राइटिंग और खराब VFX की बुराई की, और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया और बुरी तरह फ्लॉप हुई।  

मंदाना करीमी ने कहा- खामेनेई की मौत के बाद ईरान लौटना चाहती हूं, इंडिया में धोखा हुआ

मुंबई  ईरान में पैदा हुए कई स्टार्स को भारतीय सिनेमा ने पहचान दी है. इन्हीं में से एक मंदाना करीमी हैं. मंदाना कई सालों से भारत में रह रही हैं. अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मंदाना ने कहा कि वो अपने देश लौटना चाहती हैं. इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. अब उन्होंने ईरान के मौजूद हालातों पर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें जेल हो गई थी, जिसकी वजह से वो ईरान छोड़कर भाग गई थीं। US-इजरायल-ईरान वॉर पर बोलीं मंदाना इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में मंदाना ने कहा कि मेरा पूरा परिवार ईरान में है. उनसे बहुत कम बात होती है, कभी कुछ मिनट या सेकंड्स की कॉल्स. वो ठीक हैं, लेकिन कम्युनिकेशन बहुत कम है. देश अभी भी ब्लैकआउट में है। खामेनेई की मौत से खुश मंदाना मंदाना ने रिजीम के अत्याचार याद किए. वो कहती हैं कि लोग समझें ये हमने मांगा था. 48 साल बाद हमें हेल्प मिली. हां, खामेनेई मर गया, वो अलग सेलिब्रेशन है. अब ईरान रजा शाह पहलवी को लीडर चाहता है. वो ईरान और दुनिया भर के ईरानियों का सपोर्ट रखते हैं. ये सरकार नहीं टिकेगी, खामेनेई की जगह जो भी लाएंगे, कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने आगे कहा, लोग कहते हैं उनका बेटा मोजतबा होसेनी खामेनेई आएगा. उसके पिता के ऑर्डर पर हजारों मारे गए, बेटा क्या बदलेगा? न्यूक्लियर वेपन्स पर दूसरे देशों से बातें टाइम वेस्ट करने के लिए थीं. मिसाइलें मजबूत करने, हथियार बनाने और टेरर ग्रुप्स को फंड करने के लिए. ईरान जैसे अमीर देश की सोसाइटी सबसे गरीब क्यों? उन्हें ईरानियों की परवाह नहीं। क्यों छोड़ना चाहतीं हैं भारत? हाल ही इंटरव्यू में मंदाना ने भारत छोड़ने की बात कही थी. इस पर उन्होंने कहा कि भारत में ईरानी हालातों पर कम बात हो रही है. मुझे सपोर्ट नहीं मिला. जनवरी में सड़क पर जाना चाहती थी, परमिशन नहीं मिली. 14 फरवरी को शाह ने दुनिया भर के ईरानियों को बुलाया, मैंने कुछ लोगों को इकट्ठा करने की परमिशन ली, लेकिन कोई नहीं आया. लोगों को चुप रहने को कहा. ईरानी फोन करके बोले, सेफ नहीं है. 15 फरवरी को कैंडल मार्च के लिए गई, तो किसी ने लीक कर दिया, पुलिस इंतजार कर रही थी। भारत ने मुझे सेफ रखा. यहां करियर, रिलेशनशिप्स, लाइफ बनी. लैंग्वेज-कल्चर समझती हूं, लेकिन धोखा फील कर रही हूं. अपनी ओपिनियन शांति से नहीं बोल पा रही. ईरान से डेड बॉडीज-मर्डर की फोटोज-वीडियोज आते हैं. कल न्यूज चैनल पर गई, चैलेंज किया तो अटैक कर काट दिया। मंदाना ने कहा, मैं वो ईरानी औरत हूं जिसने ये सरकार देखी है. अपनी लाइफ बर्बाद की. ईरान से भागी. भारत मिला, लकी हूं।

प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स का खुलासा: निक जोनस बोले– उन्हें गर्म रहना पसंद

लॉस एंजिल्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक और प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत ले जाते हैं। हाल ही में निक जोनस ने एक पॉडकास्ट पर वाइफ प्रियंका चोपड़ा के बेडरूम हैबिट्स को लेकर बातें कीं। निक ने बताया के बेडरूम में कूलिंग को लेकर दोनों के टेस्ट कितने अलग हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी फिल्मों और म्यूजिक के प्रमोशन के दौरान अपनी शादीशुदा लाइफ से जुड़ी कई बातें बताया करते हैं। अब हाल ही में निक ने एक बातचीत में अपनी पत्नी की एक ऐसी आदत का खुलासा किया जिसे उन्होंने मजाक में डरावना सपना तक बता डाला। निक ने बताया- एकदम जमा देने वाला ठंड पसंद है निक हाल ही में जेक शेन के पॉडकास्ट 'थेरापस' पर नजर आए। उनसे इस दौरान सोने के लिए एक आइडियल टेम्प्रेचर को लेकर सवाल किया गया। सिंगर ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'ओह, ठंडा। एकदम जमा देने वाला ठंडा।' 'प्रियंका चोपड़ा को एकदम जमा देने वाला ठंडा' निक ने प्रियंका चोपड़ा के नाइटमेयर मटीरियल वाली आदतों पर भी चुटकी ली। जोनस ने कहा कि बेडरूम टेम्प्रेचर के मामले में उनकी और चोपड़ा की चॉइस में अक्सर क्लैश होता है। उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी को सोते समय गर्म रहना पसंद है, तो वह कमरे का तापमान 71F से 72F (21C से 22C) के बीच रखने की कोशिश करती हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'यह एक बुरे सपने जैसा है। सच में बुरा।' मेरी वाइफ प्रियंका चोपड़ा को सोते समय गर्म रहना पसंद है, तो वह कमरे का तापमान 71F से 72F (21C से 22C) के बीच रखने की कोशिश करती हैं। निक ने बताया बेडरूम में कैसा टेम्प्रेचर है पसंद जब शेन ने कहा कि वो 62F (16C) तापमान पर सोते है तो जोनस ने जवाब दिया, 'मुझे ये टेम्प्रेचर बहुत पसंद है! मुझे भी अपने जीवन में ये चाहिए।' बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने बताया था कि उनके लिए एक परफेक्ट डेट नाइट का मतलब 'एक शानदार फिल्म देखना और बढ़िया खाना खाना' होता है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा था, 'मेरे पति को यह पसंद नहीं है, इसलिए हम ऐसा नहीं करते।' निक ने कहा- मुझे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं वहीं निक जोनस ने ये भी बताया कि वह बिस्तर पर न तो खाना खाते हैं और न ही टीवी देखते हैं। इसके बाद जोनस ने टिक टॉक शो 'आर यू ओके?' में कहा, 'मुझे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं। मैं बिस्तर पर नहीं बैठता, बिस्तर पर खाना नहीं खाता, बिस्तर पर किताबें नहीं पढ़ता या टीवी नहीं देखता… मैंये सब बिस्तर पर नहीं कर सकता।'

Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

लॉस एंजिल्स करीब दो दशकों के बाद भारत में शकीरा को लेकर एक बार फिर से फैन्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने के लिए यहां आ रही हैं। शकीरा के कॉन्सर्ट दिल्ली और मुंबई दोनों जगह होने हैं। आइए जानते हैं पॉर सिंगर के शो के लिए फ्रंट सीट के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे। म्यूजिक और खासकर पॉप के फैन्स के लिए ये एक फेस्टिवल से कम नहीं। शकीरा भारत के दो शहरों मुंबई और दिल्ली में कॉन्सर्ट करने जा रही है। मजेदार ये है कि शकीरा का ये परफर्मेंस करीब 19 साल बाद भारत में होने जा रहा है। इसे लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच गजब का उत्साह है। मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग कैटिगरी भारत में शकीरा का ये इवेंट एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन फीडिंग इंडिया के तहत आयोजित किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि शकीरा के मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग कैटिगरी हैं। सबसे प्रीमियम ऑप्शन HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज पास की कीमत ₹ 32,000 है, जिसमें ₹ 28,500 के टिकट , ₹ 200 डिलीवरी चार्ज और जीएसटी समेत ₹ 3,363 का बुकिंग फीस शामिल है। 24,500 रुपये का प्लैटिनम लाउंज अन्य कैटिगरी की बात करें तो ₹ 24,500 का प्लैटिनम लाउंज है जिसमें , ₹ 14,500 का वीआईपी सेक्शन और ₹ 6,000 से शुरू होने वाले जेनरल एडमिशन टिकट शामिल हैं। इन सभी में बुकिंग और डिलीवरी चार्ज शामिल नहीं हैं। सीटों की लेआउट कुछ इस हिसाब से तैयार की गऊ है कि यहां स्टेज सीधा दिखाई देगा और दर्शकों को सबसे आगे बैठने का अनुभव मिलेगा। 32,000 का टिकट खरीदने वालों को मिलेगी ढेरों सुविधा हालांकि, बताया जा रहा है कि ₹ 32,000 का टिकट खरीदने वालों को प्रीमियम एक्सपीरियंस होगा, जिन्हें विशेष सुविधाएं मिलेंगी। इस पैकेज में वीआईपी लाउंज, लिमिटेड फैन पिट में एंट्री, वेन्यू की एंट्री से लेकर लाउंज तक शटल सर्विस, एक स्पेशल स्टैंडिंग ज़ोन, कॉम्प्लिमेंट्री एल्कोहलिक बेवरेज, प्रीमियम फूड स्टॉल तक पहुंचने और एक डेडिकेटेड एंट्री लेन जैसी खास सुविधाएं शामिल हैं। दिल्ली में टिकटों की कीमतें वहीं खबर है कि दिल्ली में भी टिकटों की कीमतें काफी अधिक रखी गई हैं, जहां एचएसबीसी स्टारस्ट्रक लाउंज के कीमत करीब ₹ 30,500 रखी गई है। पहली बार भारत में दो जगहों पर शकीरा करेंगी परफॉर्म आयोजकों की ओर से मिली हालिया जानकारी के मुताबिक, शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई में और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करने जा रही हैं। यह पहली बार है कि शकीरा का भारत दौरा दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है। दोनों ही शहरों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उम्मीद जताई जै रही है कि शकीरा को लेकर होनेवाले ये कॉन्सर्ट्स पूरी तरह हाउसफुल रहेंगे। शकीरा की एनर्जी, डांस मूव्स और सुपरहिट गानों का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगा। भारत में अपनी वापसी को लेकर शकीरा भी उत्साहित शकीरा ने आखिरी बार साल 2007 में मुंबई में परफॉर्म किया था। उस समय वह अपनी 'ओरल फिक्सेशन टूर' के तहत भारत आई थीं। अब लगभग 19 साल बाद फैंस को उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलेगी। भारत में अपनी वापसी को लेकर शकीरा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में परफॉर्म करना हमेशा उनके लिए खास रहा है। मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा जुड़ना एक यादगार अनुभव होगा। शकीरा का करियर करीब तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने 1990 के शुरुआती दौर में अपने म्यूजिक सफर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वह दुनिया की सबसे पॉप्युलर पॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। शकीरा को 'हिप्स डोंट लाइ', 'व्हेनएवर, वेयरएवर', 'वाका वाका', 'शी वुल्फ' और 'ला टोर्टुरा' जैसे गानों से ग्लोबल पहचान मिली है।

जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी – ‘पगला जईबा लोग’

मुंबई कपिल शर्मा अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सबसे बड़े स्टार्स को लाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस सीजन के मेहमानों की लिस्ट में अलग-अलग लोगों का मिक्सचर देखने को मिल रही है। शो के हाल ही में जारी प्रोमो में मलाइका अरोड़ा, रवि किशन और इंटरनेट पर्सनैलिटी ओरी को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। साथ ही, शो में सिद्धू पाजी और मलाइका के बीच जो गपशप होती है, वो भी काफी मजेदार है। प्रोमो में कपिल शर्मा खुद भी इस पर मजाक करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा, 'ओरी और रवि दोनों मुंबई से हैं, लेकिन दोनों की पर्सनैलिटीज अलग-अलग है। रवि एकदम देसी है। ये अपनी मिट्टी से चिपके रहते हैं और ओरी जिससे मिलते हैं, उससे चिपक जाते हैं।' यह कमेंट ओरी की उस खास अदा पर कटाक्ष थी, जिसमें वह फोटो क्लिक करते समय किसी दूसरे की छाती पर हाथ रख देते हैं। रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी कृष्णा अभिषेक ने रवि और ओरी को एक साथ मंच पर लाने के बारे में मजाक करते हुए कहा, 'ये कैसा कॉम्बिनेशन है?' इसके बाद रवि किशन ओरी को भोजपुरी में बोलना सिखाते हैं और उनसे कहते हैं, 'ओरी बोलो कि पगला जईबा सब लोग।' और फिर ओरी उसे दोहराते भी हैं। हर कोई हंसी से लोटपोट हो जाता है। मलाइका अरोड़ा और सिद्धू की मस्ती प्रोमो के अगले पार्ट में शो के गेस्ट नवजोत सिंह सिद्धू मलाइका अरोड़ा के आने पर बेहद खुश नजर आए। कपिल ने मलाइका से पूछा, 'जीवन में क्या ज्यादा जरूरी है, अच्छा होना या शरारती होना?' सिद्धू ने तुरंत जवाब दिया, 'मलाइका मैम बहुत शरारती हैं, मैं बता नहीं सकता कि कितनी।' कपिल ने फिर चुटकी लेते हुए कहा कि मलाइका की मां उनके बारे में उतना नहीं जानतीं जितना सिद्धू जानते हैं। सुनील ग्रोवर ने मलाइका से किया फ्लर्ट फिर सुनील ग्रोवर सिद्धू के वेश में मंच पर आए और मलाइका के साथ छेड़छाड़ करते, उन्हें गुलाब देते और यहां तक कि उन्हें शादी का प्रपोजल देते नजर आए। मलाइका भी इसमें उनका साथ दे रही थीं। अंत में सिद्धू ने ग्रोवर की नकल की तारीफ करते हुए कहा, 'मनजोत सिंह तेरे आगे नवजोत फेल।' 'ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आईं मशहूर हस्तियां 'ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा, कार्तिक आर्यन और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स से लेकर क्रिकेटरों और कई मशहूर हस्तियों तक, कई बड़े नाम इस सीजन में शो में नजर आ चुके हैं।