samacharsecretary.com

अक्षय कुमार शूटिंग पर हेलीकॉप्टर से जाते थे, फराह खान ने सुनाया मजेदार किस्सा

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब वो फिल्म की शूटिंग पर रोज हेलीकॉप्टर से पहुंचा करते थे? ये खुलासा खुद एक्टर अक्षय कुमार और फिल्ममेकर फराह खान ने किया है. हाल ही में फराह खान, अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और राजपाल यादव फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान साथ बैठे थे. इस दौरान फराह और अक्षय ने साल 2010 में आई फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. अक्षय की 'रईसी' का किस्सा! फराह खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के मालशेज घाट में चल रही थी. शूटिंग लोकेशन मुंबई से करीब ढाई घंटे की दूरी पर थी. इसलिए पूरी टीम और कलाकार वहीं रुकते थे, ताकि समय पर सेट पर पहुंच सकें. फराह ने कहा- हमारी रोज सुबह 8 बजे की कॉल टाइम होती थी. बाकी सभी लोग वहीं ठहरे हुए थे, लेकिन अक्षय हर शाम शूटिंग खत्म होने के बाद मुंबई अपने घर लौट जाते थे और अगले दिन सुबह 7:45 बजे सेट पर पहुंच जाते थे. फराह की ये बात सुनकर राजपाल यादव भी हैरान रह गए. तब फराह और अक्षय ने उनसे पूछा- बताओ कैसे? लेकिन राजपाल कोई जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद अक्षय ने खुद खुलासा करते हुए कहा- मैं हेलीकॉप्टर से आता-जाता था. अक्षय का जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. फराह ने आगे मजाक करते हुए कहा- मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार किसी एक्टर को हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते देखा था. लेकिन इसकी तारीफ करनी पड़ेगी कि वो हमेशा समय पर पहुंचता था. फराह-अक्षय की नोकझोंक इस पर अक्षय ने तुरंत जवाब दिया- लेकिन इससे किसी को क्या परेशानी थी? मैं खुद उस फिल्म का प्रोड्यूसर भी था. फराह ने भी हंसते हुए कहा- और मैं भी थी. इसने मेरे सारे पैसे खर्च करवा दिए. अक्षय ये सुनकर चौंक गए और बोले- मैंने पैसे खर्च करवा दिए? उस फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई तो आपने ही की थी. इसके बाद दोनों की नोकझोंक देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. बता दें कि 'तीस मार खान' रिलीज के वक्त भले ही आलोचनाओं का शिकार हुई थी, लेकिन वक्त के साथ फिल्म ने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया. वहीं फिल्म का मशहूर गाना 'शीला की जवानी' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है.

रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, ‘36 साल से यही सोच रहा हूं’

‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी का एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसी दौरान अक्षय कुमार ने अपनी रिटायरमेंट पर बड़ी बात कह दी. अपने रिटायरमेंट पर क्या बोले अक्षय कुमार अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 36 सालों से काम कर रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें रिटायरमेंट का कभी ख्याल आता है. इसपर खिलाड़ी कुमार ने जवाब दिया, “बेटा, ऐसा होता है ना कि सुबह 4 बजे ख्याल आता है, लेकिन 5 सेकंड के अंदर ही मुझे याद आ जाता है कि मुझे फिल्म की शूटिंग के लिए जाना है. फिर मुझे यह भी याद आता है कि सेट पर 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं. तब मैं तय करता हूं कि रिटायरमेंट के बारे में अगली सुबह सोचूंगा. फिर सुबह 4 बजे उठता हूं और यही प्रोसेस रिपीट करता है. ऐसा करते करते 36 साल हो गए.” रिटायर होकर ये नहीं करना चाहते हैं अक्षय कुमार उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं रिटायर हो जाऊं, तो मुझे घर पर बैठे इलेक्ट्रीशियन का काम मिल जाएगा. मैं कुत्तों को घुमाने वाला या माली बन जाऊंगा. घर के सारे काम काज मुझे मिलेंगे. मैं रिटायर होने के बजाय काम पर जाना पसंद करूंगा.” मरने से 5 सेकंड पहले रिटायर होना चाहते हैं अक्षय कुमार अक्षय कुमार ने आगे कहा, “काम करते रहना ही बेहतर है. मुझे ‘रिटायर’ शब्द से थोड़ी दिक्कत है. इंसान को अपनी मौत से बस 5 सेकंड पहले रिटायर होना चाहिए. मरने से पहले इंसान को कहना चाहिए, ‘भाई, अब मैं रिटायर हो रहा हूं.’ यह ज्यादा बेहतर होगा. कभी भी रिटायरमेंट न चुनें. अगर आप लंबी जिंदगी चाहते हैं, तो काम करते रहें.” ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी लौट आई: अक्षय कुमार की फिल्म में फुल ऑन मस्ती और हंगामा

 लंबे इंतजार के बाद फाइनली ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. पॉपुलर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में अनलिमिटेड कॉमेडी देखने को मिल रही है. ट्रेलर की शुरुआत बेहद अलग तरीके से होती है, जहां एक साथ कई कलाकारों की एंट्री दिखाई जाती हैं और उनका नाम भी लिया जाता है. फिर परेश रावल कहते हैं, पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लॉप का हीरो है. वेलकम टू द जंगल का धांसू ट्रेलर आउट ट्रेलर में साफ पता चलता है कि इस बार मेकर्स कॉमेडी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने वाले हैं. शुरुआत से आखिर तक फुल ऑन मस्ती, कन्फ्यूजन और मजेदार गड़बड़ियों का सिलसिला चलता रहता है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. सबसे खास बात यह है कि वीडियो में पुराने ‘वेलकम’ के कई नॉस्टैल्जिक मोमेंट्स की झलक देखने को मिलती है. खासकर ‘मजनू भाई’ वाइब्स वाला सीक्वेंस टोटल शो-स्टीलर बनकर सामने आया है. वेलकम टू द जंगल के बारे में ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है. फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स का दावा है कि इस बार फ्रेंचाइजी एंटरटेनमेंट और कॉमेडी की सारी हदें पार कर देगी. फिल्म की स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है. अक्षय कुमार के अलावा इसमें सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे स्टार्स की टोली है. फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों में से एक बनने जा रही है. दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘ऊंचा लंबा कद’ गाने पर भड़के फैंस, बोले- अक्षय-दिशा ने ओरिजिनल का मजा बिगाड़ दिया

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 की हिट फिल्म 'वेलकम' के क्लासिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का जादू फिर से बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिशा पाटनी के साथ अक्षय कुमार ने 'ऊंचा लंबा कद' गाना फिर से रिलीज कर दिया है और नए गाने में चार्म तो बहुत है, लेकिन रिलीज होते ही फैंस मायूस हो गए। इससे पहले, अक्षरा सिंह के साथ ठुमके लगाकर छाने वाले अक्षय को अब नफरत मिल रही है कि उन्होंने दिशा पाटनी को लेकर कटरीना की फिर से याद दिला दी और दिशा उस औरा को छू भी नहीं पाईं जो कटरीना का है। अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री, रंगीन विज़ुअल्स और जोशीली धुन ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ को फिल्म के साउंडट्रैक का एक खास आकर्षण बनाती है। डांस फ्लोर पर थिरकाने वाली इसकी एनर्जी और नॉस्टैल्जिया का तड़का इसे हर पीढ़ी के लोगों के बीच फेमस बनाने की क्षमता रखता है। 'ऊंचा लंबा कद' गाना रिलीज गाने के इस नए वर्जन को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। इसमें मेघा बाली के लिखे गए नए लिरिक्स के साथ समीर का गाना भी शामिल हैं। अपनी दमदार धुन, हाई-एनर्जी विज़ुअल्स और सेलिब्रेशन वाले माहौल के साथ यह गीत नॉस्टैल्जिया और समकालीन पॉप कल्चर के बीच एक बेहतरीन पुल बनकर उभरा है। लोगों को जरा पसंद नहीं आया गाना इस पर लोगों के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा- आप पुराने गाने को खा गए, ये नहीं करना था। एक ने कहा- कटरीना की याद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- अक्षय पाजी, ये बहुत गलत किया, खुद देखो यार दोनों गाने, समझ आ जाएगा। ‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट अहमद खान की निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से बनाया है। यह बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं और यह 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स का कहा है कि धुन वही है, लेकिन अंदाज नया है।

वेलकम टू द जंगल का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार की कॉमेडी वापसी

अक्षय कुमार की पिछली कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. अब एक्टर अपने इस सक्सेसफुल रन को आगे कायम रखने के लिए, वो हिट कॉमेडी फ्रेंचायजी वेल्कम का तीसरा पार्ट 'वेल्कम टू द जंगल' लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी हुआ है, जिसमें हमें फिल्म की झलक दिखाई गई है. वेल्कम टू द जंगल में क्या लेकर आए अक्षय? वेल्कम टू द जंगल फिल्म में करीब 36 से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर्स ने काम किया है, जो एक ही साथ नजर आने वाले हैं. टीजर के मुताबिक, वो सभी फिल्म के अंदर ही एक नकली फिल्म में काम करेंगे, जो घने जंगलों में शूट होगी. लेकिन इसमें किसी भी जानवर को नहीं इस्तेमाल किया गया, सिवाए कुछ घोड़ों के. टीजर के पहले ही सीन में इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर दिखाया जाता है, जहां से कुछ इंडिया की तरफ आते दिखे. फिर वेल्कम फिल्म का आइकॉनिक थीम सॉन्ग बजता है. आगे हम एक-एक करके फिल्म वेल्कम टू द जंगल की पूरी स्टारकास्ट को देखते हैं. इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और बाकी सभी के बीच खूब सारा कंफ्यूजन और कॉमेडी दिखाई जाती है. साथ ही थोड़ा एक्शन भी हमें नजर आता है. फैंस की पुरानी यादें होंगी ताजा फिल्म के टीजर के अंत में हम सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की वो आइकॉनिक जुगलबंदी भी देख सकते हैं, जो काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी. खास बात ये भी है कि हम कई सालों के बाद अक्षय और रवीना टंडन को एक साथ देखने वाले हैं. टीजर में कुछ सेकेंड के लिए उनका एक सीन भी दिखाई दिया है, जो उनके फैंस की पुरानी यादें ताजा कर सकती है. दोनों एक्टर्स 20 साल के बाद एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार की फिल्म वेल्कम टू द जंगल 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. उससे पहले आने वाले सोमवार को मेकर्स फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज करेंगे. अब टीजर के बाद फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. उन्हें अभी तक अक्षय की फिल्म की पहली झलक पसंद आई है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसके वीएफएक्स पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ फिनाले में भावुक हुए अक्षय कुमार, ट्रिब्यूट वीडियो देख छलके आंसू

अक्षय कुमार के रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को शुरुआत से ही दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब 27 अप्रैल को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. फिनाले एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडीस ने शिरकत की. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय कुमार कैमरे पर ही इमोशनल हो गए. नम हुईं अक्षय की आंखें शो का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. फिनाले एपिसोड में मेकर्स ने अक्षय के लिए एक खास 'ट्रिब्यूट वीडियो' तैयार किया, जिसे देखकर खिलाड़ी कुमार अपने आंसू नहीं रोक पाए. नेशनल टीवी पर उनकी आंखें नम हो गईं. ट्रिब्यूट वीडियो में अक्षय की शो में शानदार जर्नी दिखाई गई. वीडियो में शो के दौरान अक्षय के हंसते-खेलते और मस्ती-मजाक के पलों को भी दिखाया गया. साथ में खिलाड़ी कुमार के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज भी शेयर किया गया. वीडियो में अक्षय के लिए कहा गया- कल से ये मंच नहीं होगा. लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी. आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी. आप याद रहेंगे. शायद ही पहले कभी किसी ने अक्षय कुमार को कैमरों पर रोते हुए देखा होगा. अक्षय को इमोशनल देखकर उनके फैंस की आंखें भी भर आई हैं. अक्षय ने मामा को किया इंट्रोड्यूस ट्रिब्यूट वीडियो देखकर अक्षय काफी इमोशनल हो गए. उनकी आंखें नम हो गईं. इमोशनल होते हुए अक्षय ने अपने मामा से भी मिलवाया. मामा को इंट्रोड्यूस करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कहा- मेरे मामा जी भी यहां आए हैं, उन्होंने एक भी शो मिस नहीं किया है. वो मुझे बताते हैं- बेटा, जैसे ही रात के 9 बजते हैं, मैं शो देखने बैठ जाता हूं. इस शो को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया इंडिया. फिनाले एपिसोड होगा धमाकेदार फिनाले एपिसोड में फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन संग अक्षय कुमार खूब मस्ती मजाक भी करते दिखेंगे. चारों सितारों ने मिलकर स्टेज पर धमाका करते दिखेंगे. अक्षय और फराह और एक दूसरे को टीज करते हुए भी नजर आएंगे. प्रोमो वीडियो में दोनों का बॉन्ड और खट्टी-मीठी नोकझोंक फैंस को काफी एंटरटेनिंग लग रही है. आप भी मिस मत करिएगा 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का फिनाले एपिसोड.

‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में 90% की छलांग

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है. अक्षय-प्रियदर्शन के कॉमेडी रीयूनियन ने जनता को थिएटर्स में खींचने का पूरा प्रबंध कर रखा है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से वर्किंग डेज में भी भूत बंगला दमदार बनी रही और अब दूसरे वीकेंड में भी धमाके कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार एक हफ्ता बिताने के बाद, शुक्रवार से इस फिल्म ने दमदार तरीके से दूसरा हफ्ता स्टार्ट किया. लेकिन शनिवार को तो भूत बंगला फिर से धाकड़ मोड में आ गई. शनिवार सुबह से ही जनता ने इस फिल्म के टिकट धड़ाधड़ उठाने शुरू कर दिए. ऑडियंस में ऐसी एक्साइटमेंट थी कि एक ही दिन में फिल्म का कलेक्शन डबल हो गया. भूत बंगला का तगड़ा जंप शुक्रवार को वीकेंड की शुरुआत होती है लेकिन दिन में तो लोग नौकरियों पर ही रहते हैं. इसलिए कलेक्शन गुरुवार से थोड़ा सा ही बेहतर हुआ, मगर ये दिखने लगा था कि शाम के शोज से जनता में भूत बंगला के टिकटों की डिमांड बढ़ रही है. शुक्रवार को भूत बंगला ने ऑलमोस्ट 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शनिवार को भूत बंगला ने असली वीकेंड धमाका किया. ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को भूत बंगला की कमाई में 90% तक का जंप आया है. यानी कलेक्शन करीब दोगुना होकर 11 करोड़ के आसपास पहुंच गया है. अब 9 दिन में भूत बंगला का टोटल नेट कलेक्शन 111 करोड़ रुपये के करीब है. सुपरहिट बनने के रास्ते पर भूत बंगला संडे को एक बार फिर से भूत बंगला के कलेक्शन में अच्छा जंप आने का अनुमान है. इस जंप के साथ 10 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 125 करोड़ के बहुत करीब पहुंच जाएगा. फिल्म का रिपोर्टेड बजट 110-120 करोड़ बताया गया है. यानी पहले 10 दिनों में ही अक्षय की फिल्म ने अपना बजट सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस से ही पूरी तरह रिकवर कर लिया है. अभी अगले दो हफ्तों तक भूत बंगला के सामने कोई ऐसी बॉलीवुड फिल्म नहीं आने वाली जिसके आने से इसके कलेक्शन पर असर पड़े. इसलिए अक्षय की फिल्म कम से कम 150 करोड़ नेट कलेक्शन तक तो आराम से पहुंचेगी. एक लंबे समय बाद अक्षय की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह हिट होने जा रही है.

अक्षय कुमार की वॉर फिल्म ‘गोरखा’ बंद, फैंस की उम्मीदों को झटका

अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक उदास कर देने वाली खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस वॉर ड्रामा 'गोरखा' का इंतजार किया जा रहा था, उसे लेकर अब खुद खिलाड़ी कुमार ने स्थिति साफ कर दी है. अब यह साफ हो गया है कि यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में जा चुका है. अपनी अगली फिल्म 'भूत बंगला' की तैयारियों के बीच अक्षय ने उन तमाम अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया है. साल 2021 में जब इस फिल्म का ऐलान हुआ था, तब अक्षय के लुक और फिल्म की कहानी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं. अक्षय कुमार का खुलासा हाल ही में एक लाइव चैट सेशन के दौरान जब फैंस अक्षय कुमार से उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में सवाल पूछ रहे थे, तभी एक फैन ने 'गोरखा' को लेकर अपडेट मांगा. अक्षय ने बिना किसी घुमाव के सीधा और साफ जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, 'गोरखा' फिल्म नहीं बन रही है.' इस एक लाइन के जवाब ने उन लाखों फैंस की उम्मीदों को तोड़ दिया, जो अक्षय को पर्दे पर एक महान युद्ध नायक की भूमिका में देखना चाहते थे. इस प्रोजेक्ट को लेकर अनिश्चितता काफी समय से बनी हुई थी. फिल्ममेकर आनंद एल. राय ने 2023 में ही कुछ इशारे दिए थे. हालांकि उस वक्त उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था कि अक्षय ने फिल्म छोड़ दी है, लेकिन उन्होंने यह जरूर माना था कि कुछ तकनीकी और तथ्यात्मक दिक्कतें आ रही हैं. उनका कहना था कि कहानी से जुड़े कुछ तथ्यों पर स्पष्टीकरण की जरूरत है, जिसकी वजह से काम को फिलहाल रोक दिया गया है. अब लगता है कि वे दिक्कतें हल नहीं हो पाईं और फिल्म को बंद करने का फैसला लेना पड़ा. क्या थी गोरखा की कहानी? 'गोरखा' की घोषणा अक्टूबर 2021 में बड़े धूमधाम से की गई थी. यह फिल्म भारतीय सेना की 5वीं गोरखा राइफल्स के जांबाज अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोज़ो के जीवन पर आधारित थी. फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विजेता संजय पूरन सिंह चौहान करने वाले थे. इसमें 1962, 1965 और खास तौर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की बहादुरी की गाथा दिखाई जानी थी. मेजर जनरल इयान कार्डोजो को उनकी निडरता के लिए जाना जाता है, और अक्षय कुमार इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित थे. भूत बंगला को लेकर चर्चा में फिल्म की घोषणा के वक्त जो पहला पोस्टर जारी किया गया था, उसमें अक्षय का अवतार बेहद दमदार नजर आ रहा था.  लोगों का मानना था कि अक्षय एक बार फिर 'केसरी' जैसा जादू बिखेरने को तैयार हैं. फिलहाल अक्षय कुमार अपना पूरा ध्यान अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' पर लगा रहे हैं. हालांकि 'गोरखा' प्रोजेक्ट के बंद भी खिलाड़ी कुमार के पास अभी भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स कतार में हैं.

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी की वापसी से हॉरर-कॉमेडी को लेकर बढ़ा दर्शकों का उत्साह

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की ऐतिहासिक सफलता से बॉलीवुड गदगद है। 19 मार्च को यह फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बीते करीब 1 महीने बाद ही एक नई फिल्‍म रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' शुक्रवार, 17 मार्च को अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है। जबकि गुरुवार, 16 अप्रैल की देर शाम 9 बजे से इसे स्‍पेशल पेड प्रीव्‍यू शोज रखे गए हैं। 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग दो दिनों पहले 14 अप्रैल को शुरू हुई, और शुरुआती ट्रेंड्स बताते हैं कि इस फिल्‍म को लेकर उम्‍मीदें अच्‍छी-खासी हैं। एक लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में हिंदी के दर्शकों के लिए नई फिल्‍म आई है। हालांकि, अद‍िवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' भी हिंदी डब वर्जन में रिलीज हुई, लेकिन इसका जोर नहीं दिखा। अब गुरुवार सुबह तक 'भूत बंगला' के लिए कुल 35802 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। अक्षय कुमार इस फिल्‍म से जहां हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं, वहीं 'जॉली LLB 3' के छह महीने बाद सिनेमाघरों में यह ख‍िलाड़ी कुमार की वापसी है। इस फिल्‍म की सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट, अक्षय और प्रियदर्शन की आइकॉनिक जोड़ी है, जो लंबे समय के बाद फिर से साथ आ रही है। साथ में परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी जैसे दिग्‍गज कलाकार भी हैं। ऐसे में उम्‍मीदों का बंधना स्‍वभाविक है। लेकिन क्‍या ये 'धुरंधर 2' के तिल‍िस्‍म तो तोड़ पाएगी? आइए, समझते हैं 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग Sacnilk के मुताबिक, ओपनिंग डे के लिए 'भूत बंगला' ने गुरुवार सुबह तक ₹95.72 लाख की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की है। जबकि ब्‍लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा बढ़कर ₹2.6 करोड़ हो जाता है। टिकटों की यह एडवांस बुकिंग मूल रूप से 14-15 अप्रैल की है। ऐसे में एग्जिबिटर्स को पहले दिन थ‍िएटर्स में अच्छी भीड़ की उम्मीद है। अभी तक इसके 7020 शोज लिस्‍ट किए हैं, जिनकी संख्‍या आख‍िरी घंटों में बढ़ेगी। टिकटों की औसत कीमत भी ₹226 रखी गई है, जो 'धुरंधर 2' के पहले दिन के ₹400-₹500 के मुकाबले आधी है। 'भूत बंगला' का ट्रेलर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी, सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को 'हेरा फेरी', 'भागम भाग' से लेकर 'भूल भुलैया' जैसी कई क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं। जहां तक 'भूत बंगला' फिल्म के बारे में अवेयरनेस की बात है, तो इसको लेकर दर्शकों में अच्‍छा बज़ है। नौ दिन पहले रिलीज हुए ट्रेलर को यूट्यूब पर 47M व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने भी लोगों की जुबान पर हैं। ट्रेलर देखकर लोगों को 'भूल भुलैया' जैसी फिल्म का इशारा मिल रहा है। इसके अलावा कुछ फैक्टर्स ऐसे हैं, जो इसे फेवर करते दिख रहे हैं। खासकर ये क‍ि 'धुरंधर 2' अब एक थोड़ी धीमी पड़ गई है। हालांकि, यह अभी भी 'भूत बंगला' को नुकसान पहुंचाने का दम रखती है। 28 दिन बाद 'धुरंधर 2' का हाल, 'धुरंधर पार्ट 1' के मुकाबले सुस्‍त जहां तक आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी 'धुरंधर 2' का सवाल है, तो इस फिल्‍म ने 28 दिनों में देश में ₹1,099.72 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। यह रिकॉर्डतोड़ कमाई है और 28 दिन में ही 'धुरंधर पार्ट 1' की ₹739.00 करोड़ की कमाई से 48.81% अध‍िक है। लेकिन गौर करने वाली बात ये भी है कि पिछली फिल्‍म ने 28वें दिन देश में ₹15.75 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था, वो भी सिर्फ हिंदी रिलीज होकर। जबकि 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 28वें दिन ₹4.05 करोड़ का नेट बिजनस किया है। रणवीर सिंह की सीक्‍वल फिल्‍म की कमाई दूसरे हफ्ते के बाद तेजी से गिरी है। 'धुरंधर 2' के सामने राह आसान नहीं, पर मौका जरूर है 'भूत बंगला' के पास अपनी जमीन बनाने के लिए एक मौका तो जरूर है। दर्शकों में नई फिल्‍म की चाह और 'धुरंधर 2' की धीमी हो रही रफ्तार, अक्षय की फिल्‍म को फलने-फुलने का मौका दे सकती हैं। बशर्ते यह दर्शकों को पसंद आए। खासकर, ये कि इसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है। जबकि 'धुरंधर 2' एडल्‍ट सिर्टफिकेट वाली फिल्‍म है। 'भूत बंगला' बॉक्‍स ऑफिस प्रेड‍िक्‍शन: पहले दिन की कमाई का अनुमान अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी, हॉरर-कॉमेडी जॉनर, फैमिली ऑडियंस, एडवांस बुकिंग और 'धुरंधर 2' से टक्‍कर, इन सारे फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए, अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के संकेत हैं। उम्‍मीद यही है कि यह 16 अप्रैल को होने वाले पेड प्रीव्यू से ₹3-4 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और 17 अप्रैल को ओपनिंग डे पर ₹12- ₹14 करोड़ की नेट कमाई कर सकती है। COVID के बाद अक्षय की फिल्‍में और उनकी ओपनिंग कोविड महामारी के बाद अक्षय कुमार की फिल्‍मों पर नजर दौड़ाएं, तो 'भूत बंगला' के पास पेड-प्रीव्‍यू मिलाकर पहले दिन टॉप-3 में एंट्री करने की उम्‍मीद है। कोरोना महामारी के बाद अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन ₹26.29 करोड़ कमाए थे। इसके बाद 'हाउसफुल 5' का नंबर है, जिसने ओपनिंग डे पर ₹24.00 करोड़ का कारोबार किया। जबकि अभी तीसरे नंबर पर 'बड़े मियां छोटे मियां' है, जिसने पहले दिन ₹15.50 करोड़ कमाए थे। COVID के बाद देश में अक्षय कुमार की टॉप ओपनिंग फिल्‍में     सूर्यवंशी – ₹26.29 करोड़     हाउसफुल 5 – ₹24.00 करोड़     बड़े मियां छोटे मियां – ₹15.50 करोड़     राम सेतु – ₹15.20 करोड़     स्काई फोर्स – ₹12.25 करोड़ 'भूत बंगला' का बजट और कास्‍ट प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में बनी 'भूत बंगला' को अक्षय कुमार और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जाता है। कास्‍ट में अक्षय कुमार के अलावा, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्‍बू, असरानी, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, जिशु सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, मनु मेनन, पेरिन माल्दे और पुनीत हैं।  

नागिन 7 में अक्षय कुमार का नाग गुरु अवतार, टेलीप्रॉम्पटर को लेकर हुए ट्रोल

नागिन 7 दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. बीते वीकेंड में अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को प्रमोट करने पहुंचे थे. वो नाग गुरु के रूप में दिखे. अपने करियर में इससे पहले शायद ही खिलाड़ी कुमार ने कभी नाग गुरु का रोल किया होगा. शो की नागिन अनंता यानी प्रियंका चाहर चौधरी को खिलाड़ी कुमार ने ड्रैगन यमन को खात्म करने का रास्ता सुझाया. ट्रोल हुए अक्षय कुमार शो की क्लिप वायरल हो रही है. लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने अपनी पैनी नजरों से खिलाड़ी कुमार की एक गलती पकड़ ली है. एक क्लिप सामने आई है जिसमें वो टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपनी लाइन्स पढ़ते दिखे. इंडस्ट्री में इतने सालों का करियर होने के बाद अक्षय का अपनी लाइनों को याद करने की बजाय उन्हें टेलीप्रॉम्पटर की मदद से पढ़ना यूजर्स को खटका है. वायरल वीडियो में अक्षय कुमार जिस तरह से अपनी आंखों को मूव करते हुए डायलॉग रीड कर रहे हैं, वो कई यूजर्स को फनी लगा है. साफ नजर आता है अक्षय किसी चीज को देखकर लाइन्स पढ़ रहे हैं. शख्स ने लिखा- डायलॉग को न्यूज एंकर की तरह पढ़ना अजीब है. थोड़ी और मेहनत करने से ये लाइन्स नैचुरल लग सकती थीं. एक्टर्स अपनी लाइनें ही अच्छे से नहीं पढ़ पा रहे हैं. हालांकि फैंस ने एक्टर को डिफेंड किया. यूजर ने लिखा- उनका कहना है अक्षय ने फिल्म प्रमोशन के बिजी शेड्यूल की वजह से नागिन 7 में अपने पार्ट को जल्दी से रैप किया होगा. वो इतने बिजी एक्टर हैं कि लाइनें याद करने का उन्हें टाइम नहीं होगा. तभी उन्होंने टेलीप्रॉम्पटर देखकर अपना शूट खत्म किया. वैसे टेलीप्रॉम्पटर देखकर डायलॉग बोलना आम बात है. कई एक्टर्स ऐसा करते हैं. लेकिन सीन करते हुए ये नजर आना कि आप टेलीप्रॉम्पटर को देख रहे हैं, यहां भारी चूक हो जाती है. खिलाड़ी कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ है. इससे पहले मूवी सरफिरा और कनप्पा में यूजर्स ने एक्टर को टेलीप्रॉम्पटर की मदद से अपनी लाइनें पढ़ते हुए नोटिस कर लिया था. अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म भूत बंगला सिनमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव अहम रोल में हैं. एक्टर की वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 2, हैवान और स्त्री 3 पाइपालइन में हैं.