samacharsecretary.com

जम्मू-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक घटना, रोडवेज बस दुकानों में जा घुसी

पठानकोट. पठानकोट में एक भयानक हादसा हो गया, जहां एक बेकाबू हरियाणा की बस दुकानों में जा घुसी। मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर माधोपुर के पास हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद वह सड़क किनारे बनी दुकानों के शटर को तोड़ती हुई अंदर घुस गई। हादसे की सीसीटीवी भी सामने आई है। इस वजह से हुआ हादसा मौके पर दीवारे भी टूट गई और दुकानों के अंदर बड़ा कीमती सामान भी खराब हो गया। वहीं इस हादसें कई लोगों घायल भी हो गए हैं। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ी इकट्ठी हो गई। बताया जा रहा है कि, हरियाणा रोडवेज बस जम्मू से पठानकोट आ रही थी, इस दौरान ड्राइवर की अचानक झपकी लग गई, जिस कारण बस कंट्रोल से बाहर हो गई और हाईवे पर स्थित दुकान पवन मोटर से जा टकराई उसके बाद बस बिट्टू इलेक्ट्रिशियन की दुकान में घुस गई।  हादसे की CCTV आई सामने इस भयानक मंजर की सीसीटीवी भी सामने आई है। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटना कैद हो गई। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, तेज रफ्तार बस दुकानों से टकराती हुई अंदर घुस गई। इससे पहले वहां से एक कार गुजरी जोकि बस की चपेट में आने से बच गई।  अन्य बस में सवारियां रवाना बताया जा रहा है कि, इस दौरान बस में कुछ यात्री सवार थे। अचानक से हुए इस हादसे में लोगों चीखने चिल्लाने लगे। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, सभी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद सवारियों को अन्य बसों में के जरिए रवाना कर दिया गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया एक्शन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुजानपुर पुलिस पहुंच गई और बस को जब्त कर लिया गया। पुलिस बस ड्राइनर को पकड़कर थाने ले गई। दुकानादारों के बयानों पर शिकायत दर्ज कर ली। इस दौरान दुकानदारों ने ड्राइवर से कहा कि नुकसान की भरपाई कर दो कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाएंगे। इस हादसे अंजाम देने के बाद भी ड्राइवर और कंडक्टर ने नुकसान की भरपाई देने की बात नहीं की। फिलहाल दुकानदारों ने ड्राइवर के खिलाफ थाना सुजानपुर में लिखित शिकायत दे दी है।

जम्मू रूट पर असर: पठानकोट–सुजानपुर फाटक 3 दिन बंद, यात्रियों का सफर बढ़ेगा

पठानकोट. जम्मू जाने वालों का सफर अब लंबा हो सकता है। दरअसल, पठानकोट-सुजानपुर रेलवे फाटक बंद रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग की ओर से सुजानपुर/पठानकोट मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 2 मई से 4 मई तक बंद रखा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फाटक के पास रेलवे परिधि में आने वाली सड़क की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण और सुधार से संबंधित काम किए जाएंगे, जिसके चलते यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे के पीडब्ल्यूआई अनिल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए फाटक को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है। रेलवे ने आम जनता से अपील की है कि वे इन तिथियों के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि एस.पी.एल. 4 सुजानपुर फाटक 2 मई सुबह 8 बजे से लेकर 4 मई शाम 7 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। आपको बता दें कि, इस फाटक के बंद रहने से जम्मू जाने वालों का सफर लंबा हो सकता है। जम्मू कश्मीर जाने वाले लोगों के लिए पठानकोट शहर से सुजनापुर का रास्ता सुविधाजनक है। आज से 4 मई तक फाटक बंद रहने के कारण लंबा सफर तय करना होगा। जम्मू जाने के लिए लोगों को मलिकपुर के रास्ते से माधोपुर से लखनपुर पहुंचना होगा या फिर खानपुर से झझेली से होते हुए माधोपुर जाना पड़ेगा। इससे सफर 5 किलोमीटर अतिरिक्त हो जाएगा।पठानकोट. जम्मू जाने वालों का सफर अब लंबा हो सकता है। दरअसल, पठानकोट-सुजानपुर रेलवे फाटक बंद रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग की ओर से सुजानपुर/पठानकोट मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 2 मई से 4 मई तक बंद रखा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फाटक के पास रेलवे परिधि में आने वाली सड़क की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण और सुधार से संबंधित काम किए जाएंगे, जिसके चलते यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे के पीडब्ल्यूआई अनिल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए फाटक को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है। रेलवे ने आम जनता से अपील की है कि वे इन तिथियों के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि एस.पी.एल. 4 सुजानपुर फाटक 2 मई सुबह 8 बजे से लेकर 4 मई शाम 7:00 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। आपको बता दें कि, इस फाटक के बंद रहने से जम्मू जाने वालों का सफर लंबा हो सकता है। जम्मू कश्मीर जाने वाले लोगों के लिए पठानकोट शहर से सुजनापुर का रास्ता सुविधाजनक है। आज से 4 मई तक फाटक बंद रहने के कारण लंबा सफर तय करना होगा। जम्मू जाने के लिए लोगों को मलिकपुर के रास्ते से माधोपुर से लखनपुर पहुंचना होगा या फिर खानपुर से झझेली से होते हुए माधोपुर जाना पड़ेगा। इससे सफर 5 किलोमीटर अतिरिक्त हो जाएगा।

हेल्थ अलर्ट: तरबूज कांड के बाद लोगों को चेतावनी, कटे या छिले फल खरीदने से बचें

चंडीगढ़. मुंबई में तरबूज खाने से कथित मौत की खबरों के सामने आने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन का स्वास्थ्य और फूड सेफ्टी विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर की विभिन्न मार्केटों से तरबूज के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए एफ.एस.एस.ए.आई से मान्यता प्राप्त एन.ए.बी.एल. लैबोरेटरी में भेजा गया है। इसके साथ ही शहर के कई सेक्टरों में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब भी तैनात की गई हैं, ताकि मौके पर ही फलों की गुणवत्ता की जांच की जा सके। प्रारंभिक जांच रिपोर्टों में अब तक किसी भी प्रकार के नकली रंग या अतिरिक्त मिठास की मिलावट सामने नहीं आई है, हालांकि विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी कर सड़क किनारे बिकने वाले कटे या छिले फल न खाने की सलाह दी है। लाइसेंसधारी से ही खरीदारी की अपील इसके साथ ही ज्यादा पके, खराब या बदबूदार फल न खरीदने, उपयोग से पहले फलों को अच्छी तरह धोने और केवल साफ-सुथरे व लाइसेंसधारी दुकानदारों से ही खरीदारी करने की अपील की गई है। विभाग ने यह भी कहा है कि यदि कहीं मिलावट या अस्वास्थ्यकर गतिविधि नजर आए, तो नागरिक तुरंत ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप या एफ.एस.एस.ए.आई. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लिया अहम निर्णय, छात्रों और अभिभावकों को होगी राहत

मोहाली  पंजाब में स्कूल शिक्षा प्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 2026-27 एकेडमिक सेशन से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) स्कूलों के पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सीधे किताबें मुहैया कराएगा। इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बोर्ड ने एक डेडिकेटेड ई-कॉमर्स पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसके जरिए किताबों की खरीद और बांट पूरी तरह ऑनलाइन की जाएगी। नई प्रणाली के तहत विद्यार्थी और माता-पिता घर बैठे मोबाइल ऐप या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी जरूरत के हिसाब से किताबें ऑर्डर कर सकेंगे। इसके साथ ही स्कूलों को क्लास और सब्जेक्ट के हिसाब से अपनी डिमांड डिजिटल तौर पर अपलोड करनी होगी। हर विद्यार्थी को एक अलग लॉग-इन क्रेडेंशियल दिया जाएगा, जिसके जरिए माता-पिता सीधे पोर्टल पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं और पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रख सकते हैं। इस पहल का मुख्य मकसद किताबों की सप्लाई में बिचौलियों की भूमिका को खत्म करना, लागत कम करना और किताबों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना है। नए सिस्टम में स्कूल सिर्फ डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जिम्मेदार होंगे और कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं ले पाएंगे। साफ निर्देश दिए गए हैं कि छूट वाली छपी कीमत से अधिक कोई रकम की वसूली नहीं होगी, जिससे माता-पिता पर आर्थिक बोझ घटेगा। बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल सिंह ने कहा कि इस पोर्टल को एक सिक्योर ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से जोड़ा गया है, जिससे ट्रांजेक्शन पूरी तरह ट्रांसपेरेंट और सिक्योर होगा। उन्होंने कहा कि सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ओवरचार्जिंग की कोई गुंजाइश न रहे और हर लेवल पर अकाउंटेबिलिटी पक्की की जा सके। 

लुधियाना नगर निगम कर्मचारियों के लिए नए ड्यूटी आदेश, पढ़ें ताजातरीन निर्देश

लुधियाना  नगर निगम मुलाजिमों को अब डबल ड्यूटी नहीं करनी होगी जिसके तहत कमिश्नर ने नए इंस्पैक्टरों को जनगणना की जिम्मेदारी सौंप दी है। यहां बताना उचित होगा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर वोटर लिस्ट अपडेट करने के अलावा जनगणना सर्वे का कार्य एक साथ शुरू हो गया है। इस काम के लिए नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कई मुलाजिमों को डबल ड्यूटी दे दी गई है जिससे नगर निगम के रूटीन काम न होने कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मुलाजिमों की डबल ड्यूटी लगाने के फैसले से चुनाव आयोग के ऑर्डर का उल्लंघन हो रहा है, क्योंकि स्टेट इलैक्शन कमिश्नर द्वारा 7 अप्रैल को पत्र जारी किया गया है कि वोटर लिस्ट अपडेट करने के काम में लगाए गए मुलाजिमों को उसके अलावा जनगणना सर्वे या किसी अन्य कार्य पर न लगाया जाए। इस संबंध में पंजाब केसरी द्वारा खुलासा करने के बाद नगर निगम मुलाजिमों को डबल ड्यूटी नहीं करनी होगी जिसके लिए कमिश्नर ने सरकार द्वारा नए लगाए गए इंस्पैक्टरों को चारों जोनों में बांटकर जनगणना की जिम्मेदारी सौंप दी है जिससे नगर निगम में खाली पड़ी रहने वाली कुर्सियों पर मुलाजिमों के वापस लौटने की उम्मीद बढ़ गई है। वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए 23 साल पुराने रिकार्ड को बनाया जाएगा आधार चुनाव आयोग द्वारा वोटिंग के दौरान फर्जीवाड़ा रोकने के लिए वोटर लिस्ट अपडेट करने की जो प्रक्रिया शुरू की गई है, उसके लिए 23 साल पुराने रिकार्ड को बनाया आधार जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक बी.एल.ओ. डोर-टू-डोर जाकर 2003 की वोटर लिस्ट के हिसाब से क्रॉस चैकिंग कर रहे हैं। इस दौरान जिन लोगों की मौत या कहीं दूसरी जगह शिफ्टिंग हो गई है, उनके बारे में अलग से रिपोर्ट की जाती है। इसके अलावा शहर में से ही किसी और जगह से शिफ्ट होकर आए लोगों का पुराना वोटर कार्ड मांगा जा रहा है जिसके आधार पर ही आने वाले समय के दौरान वोटर लिस्ट अपडेट करने के अलावा नए वोट बनाने का फैसला किया जाएगा। टार्गेट पूरा न करने वाले स्टाफ की रुक सकती है सैलरी वोटर लिस्ट अपडेट करने के मामले में शहरी एरिया के लिए 65 फीसदी तक का टारगेट दिया गया है। यह टार्गेट पूरा न करने वाले स्टाफ की सैलरी रुक सकती है। जहां तक लोगों द्वारा पुराने वोटर कार्ड न दिखाने या अन्य जानकारी देने में सहयोग न करने का हवाला दिया जा रहा है, उसके मद्देनजर समस्याओं का समाधान करने के लिए मास्टर ट्रेनर्ज की ड्यूटी अलग से लगाई गई है।

पंजाब में रेल यात्रियों को झटका, एक महीने तक पैसेंजर ट्रेन सेवाएं बंद

रूपनगर/चंडीगढ़. जिला ऊना के दौलतपुर चौक और अंबाला छावनी जंक्शन के बीच वाया नंगल डैम, भानुपली, श्री आनंदपुर साहिब, किरतपुर साहिब, भरतगढ़, घनौली, रूपनगर, मियांपुर, कुराली, मोरिंडा जंक्शन, खरड़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), चंडीगढ़ जंक्शन आदि स्टेशनों पर ठहराव करते हुए चलने वाली ट्रेन नंबर 74991/74992 पैसेंजर रेलगाड़ी आगामी 31 मई तक रद्द रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ जंक्शन-न्यू मोरिंडा रेलवे सेक्शन पर तकनीकी कार्य प्रगति पर हैं जिसके कारण अंबाला मंडल द्वारा ये फैसला लिया गया हैं। इस ट्रेन के रद्द होने से निजी व सरकारी क्षेत्रों मे काम करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं व्यापारी वर्ग को भी दिक्कत होगी।

शराब ठेकों पर एक्साइज विभाग का बड़ा कदम, लाइसेंस फीस में कमी

जालंधर/चंडीगढ़  पंजाब में शराब के ठेकों की अलॉटमेंट प्रक्रिया के तहत एक्साइज विभाग ने पेंडिंग 25 में से 8 शराब ग्रुप (लिकर ग्रुप) अलॉट कर दिए हैं, जबकि 17 ग्रुप अभी भी बाकी हैं, जिन्हें ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा। विभाग ने सभी ग्रुप की बिक्री यकीनी बनाने के लिए एक बार फिर लाइसेंस फीस में 3 परसेंट की कटौती की है। इस ताजा कटौती के बाद अब तक कुल 13 फीसदी लाइसेंस फीस घटाई जा चुकी है। ठेकेदारों का कहना है कि पिछले वित्त वर्ष में उन्हें इन ग्रुपों से भारी नुकसान उठाना पड़ा था, जिसके कारण इस बार वे नए ग्रुप लेने में ज्यादा रूची नहीं दिखा रहे।      उनका मानना ​​है कि मौजूदा नीतियों और मुकाबले के कारण कारोबार में लाभ की संभावना कम हो गई है। एक्साइज विभाग फिर से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के शराब ग्रुप के लिए ई-टेंडर जारी करेगा। इनमें चंडीगढ़ के नए इलाके, भारतगढ़, सिटी सेंटर, टांडा, दसूहा, जालंधर के B.M.C. चौक और सोढल चौक, बलाचौर सिटी, कपूरथला-2, फगवाड़ा-2, बेगोवाल, पठानकोट बस स्टैंड, जुगियाल, परमानंद, बठिंडा-2 भारत नगर, फिरोजपुर कैंट और अबोहर सिटी-2 शामिल हैं। ठेकेदारों ने सरकार से मांग की है कि राज्य में अंग्रेजी शराब की बिक्री को कंट्रोल किया जाए और सिर्फ देसी शराब के दायरे में ही कारोबार को सीमित किया जाए।  

बरनाला में मिसाल बनी संस्था, 6800 महिलाओं तक पहुंचाए 3 महीने के सेनेटरी पैड

बरनाला. न कोई सरकारी बजट, न कोई बड़ा दफ्तर, न कोई राजनीतिक मंच बस एक संकल्प कि बरनाला की एक भी बेटी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में पीछे न रहे। यही संकल्प है मिट्टी फाउंडेशन का, जिसने आज तक 6800 महिलाओं और बेटियों तक तीन-तीन महीने के सेनेटरी पैड पहुंचाकर वो मुकाम हासिल किया है जो बड़ी-बड़ी सरकारी योजनाएं भी नहीं कर पाईं। आज इसी मिशन की अगली कड़ी के रूप में मिट्टी फाउंडेशन के संस्थापक एवं नगर पार्षद और हेमराज गर्ग के नेतृत्व में सर्वहितकारी उच्च विद्या मंदिर बरनाला में 200 जरूरतमंद छात्राओं को विशेष स्वास्थ्य किट भेंट की गईं। प्रत्येक किट में 28 सेनेटरी पैड, एक तौलिया, टूथब्रश और टूथपेस्ट शामिल थे। वो संख्या जो बताती है असली कहानी 6800 यह केवल एक आंकड़ा नहीं है। यह 6800 उन महिलाओं और बेटियों की कहानी है जो पहले इस बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित थीं। यह उन परिवारों की मजबूरी है जहां सेनेटरी पैड को विलासिता समझा जाता था, जरूरत नहीं। और यह उस एक इंसान की जिद है जिसने तय किया कि यह हालात बदलेंगे। हेमराज गर्ग ने आज के कार्यक्रम में कहा कि जब उन्होंने यह मुहिम शुरू की थी तो लोगों ने कहा था कि इस विषय पर कौन बात करेगा, कौन साथ देगा। लेकिन आज मिट्टी फाउंडेशन की यह यात्रा 6800 महिलाओं तक पहुंच चुकी है और यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। शर्म की दीवार तोड़ना सबसे बड़ी चुनौती हेमराज गर्ग ने बेबाकी से कहा कि देश में सेनेटरी पैड के मुद्दे पर आज सबसे ज्यादा बात करने की जरूरत है, लेकिन शर्म और संकोच के कारण इस विषय पर खुलकर चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा कि यही शर्म हमारी बेटियों के स्वास्थ्य की सबसे बड़ी दुश्मन है। जब एक किशोरी को यह नहीं पता कि माहवारी के दौरान स्वच्छता कितनी जरूरी है तो वह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक भी पीड़ित होती है। गर्ग ने कहा कि मिट्टी फाउंडेशन केवल सेनेटरी पैड नहीं बांट रही, बल्कि उस चुप्पी को तोड़ रही है जो दशकों से हमारे समाज में घर किए हुए है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की कि इस विषय पर घर में, स्कूल में और समाज में खुलकर बात करें क्योंकि जागरूकता ही सबसे बड़ी दवा है। किट में था पूरे स्वास्थ्य का संदेश  इस बार वितरित की गई किट महज सेनेटरी पैड तक सीमित नहीं थी। 28 सेनेटरी पैड के साथ-साथ तौलिया, टूथब्रश और टूथपेस्ट देकर मिट्टी फाउंडेशन ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य केवल एक पहलू नहीं, यह एक समग्र जीवनशैली है। संस्था का मानना है कि जब बेटी स्वस्थ होगी तभी वह पढ़ेगी, आगे बढ़ेगी और समाज को बदलेगी। विद्यालय प्रबंधन ने की सराहना सर्वहितकारी उच्च विद्या मंदिर के अध्यक्ष एडवोकेट जीवन मोदी,मैनेजर एडवोकेट अभय जिंदल और एडवोकेट सोमनाथ गर्ग ने मिट्टी फाउंडेशन की पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब समाज में ऐसी संस्थाएं काम करती हैं तो सरकारी तंत्र की कमियां भी भर जाती हैं। उन्होंने संस्था के इस निस्वार्थ कार्य को समाज के लिए अनुकरणीय बताया और कहा कि मिट्टी फाउंडेशन का यह मिशन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। कार्यक्रम में मिट्टी फाउंडेशन के अनेक समर्पित सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने छात्राओं को किट वितरित करने में उत्साहपूर्वक सहयोग दिया।

रमन अरोड़ा को मिली फिर से सुरक्षा, जालंधर में चल रही हैं कई तरह की अटकलें

जालंधर सत्ता की बाजी में दोस्त और दुश्मन कब बदल जाएं, कोई नहीं जानता। बस वक्त और फायदा तय करता है कि कौन किसके साथ है। यह खेल ही ऐसा है, जहां चाल बदलते देर नहीं लगती। जालंधर सेंट्रल हलके की राजनीति में भी यही चल रहा है। पिछले एक सप्ताह में हुई राजनीतिक उठापठक के बाद सेंट्रल हलके की राजनीति गर्म हो गई है। भ्रष्टाचार के आरोपों में पिछले एक साल से विजिलेंस की कार्रवाई का सामना कर रहे विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा सरकार ने शुक्रवार को वापस कर दी। 354 दिन के बाद विधायक को सुरक्षाकर्मी वापस मिले हैं। राजनीति के हाशिए पर चल रहे विधायक को सुरक्षा वापस मिलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सबके मन में बड़ा सवाल यही है कि क्या ये विधायक की सेंट्रल हलके की राजनीति में वापसी का संकेत है? अगर ऐसा है तो फिर रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद राजनीति के मैदान में सीधे तौर पर उतरे नितिन कोहली का क्या? जालंधर नगर निगम चुनाव के दौरान मित्तल की भूमिका अहम  वैसे भी राजनीति की बिसात पर मोहरों के रंग भी बदल जाते हैं। पिछले दिनों आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल ने राघव चड्ढा के साथ मिलकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अशोक मित्तल की जालंधर में आप की राजनीति में अहम भूमिका रही है। नितिन कोहली के राजनीतिक गुरु अशोक मित्तल को ही माना जाता है। नितिन कोहली को आप में शामिल करवाने और उन्हें सेंट्रल हलके की कमान सौंपने के पीछे बड़ी भूमिका अशोक मित्तल की रही थी। यही नहीं जालंधर नगर निगम चुनाव के दौरान मित्तल की भूमिका अहम रही थी। मेयर के नाम के लिए अशोक मित्तल, वनीत धीर के साथ थे और बाद में धीर को ही मेयर बनाया गया था। अब अशोक मित्तल के आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने से जालंधर में कई राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। हालांकि एक दिन पहले ही नितिन कोहली व मेयर वनीत धीर दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिले थे लेकिन एक दिन बाद ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सेंट्रल हलके के विधायक की सुरक्षा वापस होने से राजनीति जरूर गर्म हो गई। 23 मई को विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार सुरक्षा वापस मिलने के बाद विधायक अरोड़ा के समर्थकों ने लड्डू बांटे। वहीं, विधायक ने भी पहली बार विधानसभा सत्र के दौरान की अपनी तस्वीर फेसबुक पर शेयर कर इस मामले को और हवा दी। गौरतलब है कि 12 मई, 2025 को विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा सरकार ने वापस ले ली थी। उनके पास नियमों से अधिक 14 सुरक्षाकर्मी होते थे। 23 मई, 2025 को विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया था। सितंबर, 2025 को उन्हें जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद से अरोड़ा राजनीति में सक्रीय नहीं थे। हालांकि अब उन्हें एक गाड़ी और चार पुलिसकर्मी वापस मिले हैं। उधर सुरक्षा वापस मिली, शहर में उतार दिए होर्डिंग एक तरफ सरकार की ओर से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस करने की खबर चल रही थी वहीं, शहर में एक धार्मिक आयोजन को लेकर लगाए गए होर्डिंग जिनमें अरोड़ा की तस्वीर थी उन्हें उतरवा दिया गया। विधायक अरोड़ा श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर बाजार शेखां के तत्वावधान में साई दास स्कूल पटेल चौक की ग्राउंड में बालाजी का भव्य संकीर्तन 14 मई को करवाने वाले हैं। इसको लेकर शहर भर में होर्डिंग लगाए गए थे। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने कई जगह से होर्डिंग उतार दिए। इसके बाद शहर में चर्चा और तेज हो गई कि एक तरफ सरकार सुरक्षा वापस कर रही है, वहीं शहर में उनके होर्डिंग उतारे जा रहे हैं। सेंट्रल हलके की राजनीति में खूब घमासान चल रहा है।     अभी में चंडीगढ़ में हूं। विधानसभा सत्र के लिए आया था। सूचना मिली है कि सरकार ने सुरक्षा वापस कर दी है। जालंधर लौटकर ही इस मुद्दे पर और अधिक बात कर पाऊंगा।     – रमन अरोड़ा, विधायक हलका सेंट्रल     विधायक रमन अरोड़ा को नियमों के तहत सुरक्षा दी गई है। एक गाड़ी और चार सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं।     – धनप्रीत कौर, पुलिस कमिश्नर जालंधर  

पंजाब में मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 15% बढ़ी, मान सरकार ने लिया बड़ा कदम

 चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा ने मई दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 13 साल बाद न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बढ़ोतरी को श्रमिक वर्ग के योगदान के प्रति सम्मान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की बेस दर (मूल दर) आखिरी बार 2012 में संशोधित की गई थी। हालांकि, साल 2012 से अब तक महंगाई भत्ता बढ़ता रहा है, लेकिन न्यूनतम मजदूरी की बेस दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। शुरू करेंगे शुक्राना यात्रा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट 2026 लागू हो गया है। इस कानून के बनने के बाद अब वे 6 मई से श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा शुरू करेंगे, जो 9 मई तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब, दमदमा साहिब, मस्तुआणा साहिब, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेककर शुक्राना किया जाएगा। जानिए अब कितनी मिलेगी न्यूनतम सैलरी सरकार की तरफ से बताया गया है कि अकुशल मजदूरों की सैलरी अब 13486 रुपये मिलेगा। प्रतिदिन 518.69 रुपये के हिसाब से देना होगा। अर्ध अकुशल मजदूरों को 14383 रुपये मिलेगा। इन्हें 553.19 रुपये प्रतिदिन दी दर से मजदूरी मिलेगी। कुशल मजदूरों को 15414 रुपये मिलेगा। इन्हें 638.50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसा मिलेगा। उच्च कुशल मजदूरों को 16601 रुपये प्रति महीने न्यूनतम सैलरी मिलेगी।  वहीं, स्टाफ कैटगरी-ए के कर्मचारियों को न्यूनतम सैलरी 19431 रुपये प्रति महीने मिलेगी। इन्हें 747.34 रुपये प्रति दिन के हिसाब से वेतन मिलेगा। स्टाफ कैटगरी-बी के कर्मचारियों 17510 रुपये मिलेगा। इनको 673.46 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन मिलेगा। स्टाफ कैटगरी-सी वर्ग के कर्मचारियों को 15786 रुपये प्रति महीने वेतन मिलेगा। इन्हें 607.15 रुपये प्रति दिन की दर से सैलरी मिलेगी। स्टाफ कैटगरी-डी वर्ग के कर्मचारियों को 14406 रुपये वेतन मिलेगा। इन्हें 554.07 रुपये प्रति दिन के हिसाब से पैसा मिलेगा। इस बदलाव से विभिन्न उद्योगों में काम करने वाले पंजीकृत मज़दूरों की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। स्टाफ कैटेगरी के बारें जानें स्टाफ कैटेगरी A: ऐसा व्यक्ति जिसके पास पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/MBA/मार्केटिंग/फाइनेंस/ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट या कंपनी सेक्रेटरी या इसके बराबर या कोई प्रोफेशनल डिग्री हो। स्टाफ कैटेगरी B: किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट या अंडर ग्रेजुएट जिसके पास स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स या कंप्यूटर एप्लीकेशन/अकाउंटेंसी में डिप्लोमा हो या सुपरवाइजरी स्टाफ जिसे खुद से फैसले लेने हों। स्टाफ कैटेगरी C: ऐसा व्यक्ति जो मैट्रिकुलेट से ऊपर हो लेकिन ग्रेजुएट या अंडरग्रेजुएट न हो और जिसके पास स्टेनो टाइपिस्ट/कंप्यूटर एप्लीकेशन/अकाउंटेंसी के डेटा एंट्री ऑपरेटर का सर्टिफिकेट हो, इसमें स्टाफ कीपर, सेल्समैन, असिस्टेंट और स्टोरकीपर शामिल हैं। स्टाफ कैटेगरी D: कोई भी क्लास-IV कर्मचारी (कैजुअल, कॉन्ट्रैक्टर के ज़रिए या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर)