samacharsecretary.com

भोपाल में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का हुआ सफल आयोजन

बड़ी संख्या में एम.पी. ट्रांसको के पेंशनर्स ने उठाया शिविर का लाभ भोपाल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के तहत ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा पेंशनर्स की सुविधा के लिए 20 नवंबर को भोपाल स्थित एम.पी. ट्रांसको के प्रशासनिक भवन, बिजली नगर, गोविंदपुरा में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। एम.पी. ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुल मेहरोत्रा ने बताया कि शिविर में पेंशनर्स को लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई। इससे उपस्थित पेंशनर्स को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट करने की सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से अवगत कराना और उन्हें एक ही स्थान पर सहज सेवाएँ उपलब्ध कराना था।  

भोपाल आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही

मैं एक और उल्लेखनीय कार्यवाही जिसमे हाई ब्रांड की भारी मात्र मैं विदेशीमदिरा बरामद   भोपाल  आबकारी आयुक्त श्री अभिजीत अग्रवाल ,कलेक्टर भोपाल श्री कोशलेंद्र विक्रम सिंह *के निर्देशन पर सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेंद्र धाकड़ * के मार्गदर्शन और नियंत्रण कक्ष प्रभारी राम गोपाल भदौरिया के नेतृत्व में भोपाल जिले के आबकारी विभाग द्वारा आज दिनांक 21.11.25 को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिन्नौरी मोहल्ला मैं मस्जिद के सामने से आरोपी राहुल यादव के रहवासी मकान से हाई ब्रांड विदेशी मदिरा की कुल  98पेटिया  जिसमे ब्लेंडर्सप्राइड ,ग्लेनलिविट ब्लैवकलेबल, रेडलबेल , जेम्सन, रणथम्भौर, जागरमास्टर,सिग्नेचर ऐब्सलूट वोडका , आइकोनिक, ग्रेगोस, बकार्डी,रॉयल चैलेंज ,हंड्रेडपाइपर,ब्लैकडॉग , इम्पीरियल ब्लू , ब्लैक न वाइट एलसीज़न, ओल्ड मोंक,बैकबेंचर,मैजिक्मोमेंट, ऑफ़िसर्चोईस, ब्लेंडर,मैकडॉवेल मार्क प्यूरिटी आदि ब्रांड शामिल है जप्त की गई है । मदिरा का कुल अनुमानित मूल्य 2060000/-( बीस लाख साठ हज़ार )लाख है मौके पर आरोपित गायत्री यादव को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मैं लिया गया है उक्त कार्यवाही व्रत प्रभारी नीरज कुमार दूबे द्वारा कायम किया गया जिसमे भोपाल के सभी मैदानी अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।आरोपिया का बेटा राहुल यादव के विरुद्ध पूर्व मैं भी 34(2)का प्रकरण दर्ज किया गया है ।सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेंद्र धाकड़ द्वारा बताया गया की  जिले के आबकारी बल द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण कार्यवाहियां की जा रही है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी ।

अमृत हरित महाअभियान के लिये संभागवार बैठकें, स्थानीय नर्सरियों को सुदृढ़ करने के निर्देश

भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को वर्ष 2026 के लिये व्यापक पौधरोपण अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में संभागीय स्तर पर कार्यशाला आयोजित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे 28 नवम्बर को सागर में अमृत हरित महाअभियान पर केन्द्रित बैठक में तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे। ग्वालियर में अभियान की हुई समीक्षा ग्वालियर में पिछले दिनों नगरीय निकायों के अमृत हरित महाअभियान के नोडल अधिकारी और फील्ड स्टाफ की हुई बैठक में ग्वालियर और चंबल संभाग की तैयार की गई कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक के बाद हुई कार्यशाला में अमृत मित्र महिलाओं को पौधों की सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। ग्वालियर चंबल संभाग के 59 नगरीय निकायों में पिछले वर्ष 3 लाख 50 हजार विभिन्न किस्मों के पौधों का रोपण हुआ था। कार्यशाला में ग्वालियर नगर निगम आयुक्त श्री संघप्रिय ने वर्ष 2026 के लिये तैयार की जा रही कार्ययोजना की जानकारी दी। जबलपुर में 5 दिसम्बर को और इंदौर में 10 दिसम्बर को कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इन कार्यशालाओं में स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। नगरीय निकायों द्वारा वर्ष 2026 में सीवरेज, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और ओवरहेड टेंक के साथ जलसंरचनाओं के आस-पास की भूमि पर व्यापक पौधरोपण की तैयारी किये जाने के लिये कहा गया है। नगरीय निकायों को स्थानीय स्तर पर नर्सरियों को समृद्ध करने के लिये कहा गया है। इन बैठकों में वर्ष-2025 में लगाएं गए पौधों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।  

खेल मंत्री सारंग की उपस्थिति में होगा बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन

52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन समारोह 22 नवम्बर को भोपाल  भोपाल में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का समापन समारोह 22 नवम्बर शनिवार को दोपहर 12 बजे सहकारिता खेल, युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आर.आई.ई.) श्यामला हिल्स में होगा। समापन समारोह में महापौर नगर पालिका निगम श्रीमती मालती राय भी उपस्थित रहेंगी। समापन समारोह में केन्द्रीय सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग श्री संजय कुमार एवं निदेशक राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान गांधी नगर गुजरात डॉ. अरविंद सी. रानाडे भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 18 नवम्बर से शुरू हुई थी। प्रदर्शनी में 31 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के लगभग 900 विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से मिलकर विज्ञान पर केन्द्रित प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रस्तुत किये। प्रदर्शनी का उददेश्य युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करना और वैज्ञानिक विचार विकसित करना था। इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की थीम सतत् भविष्य के लिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रखी गई थी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हैदराबाद में निवेश को लेकर रोड-शो

दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से निवेश पर होगा विस्तृत संवाद ग्रीन एनर्जी, आईटी, आईटीईएस एवं इएसडीएम सेक्टर के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों से होंगे रू-ब-रू भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए 22 नवंबर को हैदराबाद में ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश’ सत्र में दक्षिण भारत के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे। यह सत्र उद्योग समूहों के लिए मध्यप्रदेश की नीतियों, आधारभूत संरचना और निवेश के अवसरों को जानने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैदराबाद में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश विस्तार, नई इकाइयों की स्थापना और विभिन्न सेक्टरों में दी जा रही सुविधाओं पर संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्रीनको मुख्यालय का भ्रमण करेंगे। साथ ही ग्रीनको समूह के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक भी होगी, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में संभावित सहयोग और बड़े पैमाने के औद्योगिक निवेश पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके बाद द लीला होटल में आयोजित मुख्य सत्र में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे, जिनमें आईटी, आईटीआईएस, ईएसडीएम, बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में निवेश योजनाओं और आगामी प्रोजेक्ट्स पर चर्चा होगी। सत्र में बायोटेक क्षेत्र पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल मीटिंग होगी। इसमें नवाचार आधारित उद्योगों और अनुसंधान-आधारित परियोजनाओं के लिए मध्यप्रदेश में बन रहे अनुकूल वातावरण पर विस्तृत चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूरे दिन उद्योगपतियों के साथ संवाद जारी रखेंगे, जिसमें विभिन्न समूह राज्य में अपने निवेश प्रस्तावों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत विमर्श करेंगे। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की उद्योग-हितैषी नीतियों, विकसित औद्योगिक कॉरिडोर, सेक्टर-आधारित क्लस्टर्स, औद्योगिक अधोसंरचना और निवेश प्रक्रियाओं को सरल बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे। उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि भी मध्यप्रदेश को लेकर अपनी अपेक्षाएँ और अनुभव साझा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आयोजित यह संवाद आने वाले समय में प्रदेश में नए औद्योगिक निवेश और दीर्घकालिक साझेदारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह कार्यक्रम उद्योग जगत के लिए मध्यप्रदेश को निवेश के विश्वसनीय गंतव्य के रूप में समझने का अवसर प्रदान करेगा। 

समाज के हर वर्ग की सहभागिता से बालाघाट को बनायेंगे आदर्श जिला

बालाघाट में हुई जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक भोपाल  स्कूल शिक्षा एवं बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि बालाघाट जिले को समाज के हर वर्ग की सहभागिता से आदर्श जिला बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के समग्र विकास के लिये गहन मंथन के बाद जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति में विषय-विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जिनके सुझाव से जिले की विकास गति को तेज रफ्तार मिलेगी। मंत्री श्री सिंह शुक्रवार को बालाघाट में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में समिति के सदस्यों ने बालाघाट में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, जिला चिकित्सालय में स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से रैन-बसेरा बनाने, सरकारी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने, जनजातीय बहुल क्षेत्र में खनिज खनन प्रक्रिया को सरल बनाने के संबंध में सुझाव दिये। बैठक में सांसद श्री भारती पारधी, विधायक सर्वश्री राजकुमार कर्राहे, गौरव पारधी, मधु भगत, विवेक विक्की पटेल और श्रीमती अनुभा मुंजारे ने सुझाव दिये। समिति के सदस्य सचिव कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने बताया कि समिति गठन का उद्देश्य जिले के दीर्घकालीन विकास की योजना बनाना, प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करने और जिले के विकास के लिये रोड मेप तैयार करना है। शहीद जवान आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि बैठक के प्रारंभ में बालाघाट जिले में पदस्थ जवान आशीष शर्मा को देश की सेवा करते हुए शहीद होने पर श्रद्धांजलि दी गयी। मंत्री श्री सिंह ने शहीद आशीष के शौर्य का स्मरण किया। युवाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जिले के चयनित युवाओं को प्रतिष्ठित कम्पनियों में नौकरी मिलने पर नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित कम्पनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टाटा मोटर्स में जॉब मिलना युवाओं के लिये महत्वपूर्ण है। उन्होंने चयनित युवाओं से मन लगाकर काम करने की अपील की। कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने बताया कि जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये लगातार रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं। सीखो-कमाओं योजना के अंतर्गत जिले में विभिन्न उद्योगों में 400 युवाओं को रोजगार दिलाया गया है।  

डायल–112 के त्वरित सीपीआर से सड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को मिला नया जीवन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस की डायल–112 सेवा अब केवल आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित सहायता और जीवन रक्षा का भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है। सड़क दुर्घटनाओं, हृदय गति रुकने जैसी गंभीर चिकित्सा आपात स्थितियों में जनता को समय पर सहायता उपलब्ध कराना आज की प्रमुख आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से डायल–112 के “फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स” को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वैज्ञानिक एवं उन्नत जीवनरक्षक तकनीकों—विशेषकर सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदेश के सभी जिलों में प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे घटनास्थल पर ही तत्काल प्रभावी प्राथमिक उपचार दे सकें। इसी प्रशिक्षण के परिणामस्‍वरूप भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में हार्ट अटैक से गिरे स्कूटी सवार व्यक्ति को डायल-112 टीम ने समय रहते सीपीआर देकर जीवन बचाया जा सका। 20 नवंबर 2025 की शाम लगभग 6:10 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल–112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टीटी नगर क्षेत्र में एक स्कूटी सवार व्यक्ति अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा है और अचेत अवस्था में है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। कुछ ही मिनटों में डायल–112 की एफआरव्ही टीम मौके पर पहुँची। टीम ने पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे गिरा हुआ है। व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। आसपास उपस्थित लोगों ने भी बताया कि व्यक्ति स्‍कूटी से अचानक गिर पड़ा और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एफआरव्ही स्टाफ ने बिना देर किए सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही मिनटों की सतर्कता और निरंतर प्रयासों से व्यक्ति की धड़कनें सामान्य हुईं। इसी दौरान पीड़ित के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच गए, जिन्हें डायल–112 टीम ने स्थिति से अवगत कराया। डायल-112 कर्मचारियों ने पीड़ित को परिजन के साथ तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।  

रीवा में लोकायुक्त की दबिश: रिश्वतखोर पटवारी-सर्वेयर 4800 रुपये लेते ही पकड़े गए

रीवा लोकायुक्त संभाग रीवा ने शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में बड़ोखर ग्राम के पटवारी हंसराज पटेल और सर्वेयर आशुतोष त्रिपाठी को 4,800 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे‑हाथों पकड़ा गया। शिकायतकर्ता राजेंद्र साहू (पिता रामबहोर साहू, उम्र 33 वर्ष, ग्राम बड़ोखर, पोस्ट बेलवा बड़गैयान, थाना गढ़, जिला रीवा) ने अपनी पत्नी श्यामवती साहू के नाम 0.091 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। इस भूमि के नक्शा तरमीम और नामांतरण के लिए पटवारी हंसराज पटेल ने 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक ने शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान दोनों अधिकारियों ने 4,800 रुपये की सामूहिक रिश्वत की मांग की पुष्टि की।   सत्यापन के बाद, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में निरीक्षक एस. राम मरावी (लोकायुक्त संगठन रीवा), उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार तथा 12 सदस्यीय दल शामिल थे। आज दिनांक 21 नवंबर 2025 4,800 रुपये रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।

मैनेजर की हरकतों से चर्चा में आया सतना का क्राइस्ट ज्योति स्कूल

सतना  जिले में कई शैक्षणिक संस्थाओं में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के आचरण पर इन दिनों गंभीर सवालिया निशान उठ रहे हैं या यूं कहें कि अब लोग मुखर होकर इस पर उंगली उठाने लगे हैं।जिले के सबसे बड़े कॉलेज के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोपों का मामला तूल। पकड़ने के बाद अब उच्च स्तरीय जांच तक पहुंच गया है वहीं अब ऐसा ही एक वाक्या जिले के एक बड़े मिशनरी स्कूल क्राइस्ट ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल में सामने आ रहा है जहां स्कूल के नए मैनेजर अनिल वी.जे की हरकतों से स्कूल में माहौल खराब हो रहा है। एक तरफ जहां महिला शिक्षकों के स्टाफ रूम में कैमरे लगा कर उसकी मॉनिटरिंग मैनेजर द्वारा स्वयं अपने रूम से की जाती है जिस पर लगातार महिला शिक्षक अपना विरोध दर्ज करवा रही हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं।महिला शिक्षकों की निजता पर हमला का यह अत्यंत गंभीर मामला है।क्राइस्ट ज्योति स्कूल सतना जिले की एक अत्यंत सम्मानजनक संस्था और तमाम संभ्रांत परिवारों के बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करते हैं।इस स्कूल में पूर्व में पदस्थ रहे  सभी प्रिंसिपलों और मैनेजरों का स्वभाव बहुत अच्छा रहा है और स्कूल का वातावरण सदैव छात्रों और शिक्षकों के लिए बेहद अनुकूल रहा है लेकिन जब से इन नए मैनेजर अनिल वी.जे ने स्कूल में बतौर मैनेजर कमान संभाली है तब से स्थितियां अच्छी नहीं हैं। मैनेजर का प्रिंसिपल के कार्य और कमरे में जरूरत से ज्यादा दखल स्कूल प्रबंधन की दृष्टि से प्रिंसिपल के अतिरिक्त मैनेजर का पद है।दोनों पदों के लोग आपसी सामंजस्य कर अलग अलग  कमरों में बैठते थे लेकिन जबसे अनिल वी.जे ने मैनेजर का पदभार संभाला है ,वो ज्यादातर समय अपने कमरे की जगह प्रिंसिपल कक्ष में ही पाए जाते हैं।एक नन सिस्टर प्रिंसिपल की निजता इनकी कार्यशैली के चलते अनावश्यक सवालों में है।प्रिंसिपल कक्ष में प्रिंसिपल के बगल में मैनेजर की कुर्सी क्राइस्ट ज्योति स्कूल के इतिहास में पहली बार लगी है जो अपने आप में कई सवालों को जन्म दे रही है।मामले की सत्यता के लिए स्कूल के हर कोने में लगे सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त बिन कही बातों की गवाही दे सकते हैं लेकिन दुर्भाग्य से उन सभी कैमरों की निगरानी उसी व्यक्ति द्वारा की जाती है जिस पर तमाम गंभीर आरोप लग रहे हैं। प्रोफिशिएंसी टेस्ट के नाम पर  शिक्षकों और शिक्षिकाओं को किया जा रहा है टारगेट   मैनेजर अनिल वी.जे ने प्रोफिशिएंसी टेस्ट के नाम पर स्कूल के पुराने शिक्षकों और खास तौर पर  शिक्षिकाओं को टारगेट करने का एक नया शिगूफा छोड़ा है।जानकार बताते हैं कि ये पूरी कवायद शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बनाने की है। मैनेजर अनिल वी.जे के पूर्व में इस स्कूल में पदस्थ रहे किसी भी मैनेजर पर ऐसे गंभीर आरोप नहीं लगे हैं।अगर जल्द ही क्राइस्ट ज्योति स्कूल प्रबंधन ने अनिल वी.जे की हरकतों पर लगाम नहीं लगाई तो वो दिन दूर नहीं जब क्राइस्ट ज्योति स्कूल अपनी शिक्षा से ज्यादा इनकी हरकतों और अराजकता के लिए जाना जाएगा

डॉ. मीनेष शाह, चेयरमेन, एनडीडीबी ने भोपाल दुग्ध संघ संयंत्र का किया दौरा

भोपाल राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने भोपाल दुग्ध संघ संयंत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर के अध्यक्ष, एनडीडीबी ने एनडीडीबी तथा एमपीसीडीएफ के बीच हुए सहकार्यता अनुबंध के बाद अप्रैल, 2025 से वर्तमान तक भोपाल दुग्ध संघ की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्यों के अनुरूप दुग्ध संकलन एवं नवीन दुग्ध समितियों के गठन की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा दुग्ध संघ की विभिन्न योजनाओं के द्वारा दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध मूल्य के अतिरिक्त अन्य लाभ देने पर भी जोर दिया, जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सके और सहकारी ढांचा मजबूत हो सके। इस अवसर पर डॉ. संजय गोवाणी, प्रबंध निदेशक, एमपीसीडीएफ , श्री प्रीतेश जोशी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भोपाल सहकारी दुग्ध संघ सहित एमपीसीडीएफ और भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के अधिकारीगण उपस्थित रहे। दूध का दूध पानी का पानी अभियान को सराहा डॉ. शाह ने दुग्ध संघ द्वारा विपणन गतिविधियों के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘‘दूध का दूध, पानी का पानी अभियान’’ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के नवाचारों से उपभोक्ताओं में सांची ब्राण्ड (सांची डेयरी) के प्रति विश्वसनीयता बढी है। डॉ. शाह ने दुग्ध संघ मुख्य गेट पर निर्माणाधीन सांची पार्लर का भी निरीक्षण किया। उन्होने भोपाल डेयरी संयंत्र में चल रहे निर्माणाधीन डेयरी परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों के प्रसंकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा डेयरी संयंत्र के आधारभूत ढांचे में विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही डेयरी संयंत्र परिसर में नवीन आइसक्रीम संयंत्र की स्थापना के लिए सुझाव भी दिए, जिससे उपभोक्ताओं को आइसक्रीम सुगमता से उपलब्ध हो सके। मुख्य सचिव से भी की मुलाकात डॉ. मीनेश शाह, अध्यक्ष, एनडीडीबी ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन से मुलाकात कर अप्रैल 2025 से एनडीडीबी द्वारा संचालित डच्ब्क्थ् ैंदबीप क्ंपतल तथा उससे संबद्ध दुग्ध संघों की प्रमुख गतिविधियों एवं प्रगति से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने राज्य में डेयरी सहकारी क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और दुग्ध उत्पादक किसानों के कल्याण हेतु एनडीडीबी के प्रयासों की सराहना करते हुए वर्तमान एवं भविष्य की पहलों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में एनडीडीबी के कार्यपालक निदेशक श्री एस. रघुपति, डच्ब्क्थ् के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय गोवानी तथा संबंधित दुग्ध संघों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।