samacharsecretary.com

Ease of Doing Business में आगे हरियाणा: कारोबारियों के लिए आसान हुए नियम

चंडीगढ़ हरियाणा ने निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार ने अपने विनियमन-मुक्ति (डीरेग्युलेशन) अभियान के तहत 9 प्रमुख सुधार लागू कर दिए हैं, जबकि 13 अन्य सुधारों को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य वर्ष के अंत तक सभी 23 सुधारों को पूर्ण करना है, जिससे प्रदेश में उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।  कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव श्री के.के. पाठक और हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की संयुक्त अध्यक्षता में आज यहां हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इन सुधारों पर प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजना, श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तुतियां दीं। श्री के.के. पाठक ने अनुपालन बोझ कम करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और शासन में डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देने संबंधी सुधारों को लागू करने के लिए हरियाणा के प्रयासों की सराहना की। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मिश्रित उपयोग (मिक्स्ड यूज़) विकास की अनुमति देते हुए ज़ोनिंग को अधिक लचीला बनाया है। इससे एक ही जोन में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। साथ ही, इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक (आईआईएलबी) से एकीकृत जीआईएस आधारित औद्योगिक भूमि डेटाबैंक भी शुरू किया गया है, जिससे निवेशकों को औद्योगिक प्लॉटों की पहचान और आवंटन में आसानी होगी। भूमि उपयोग परिर्वतन (सीएलयू) प्रक्रिया को सरल बनाते हुए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या 19 से घटाकर केवल तीन कर दी गई है। अब इसके लिए स्वामित्व प्रमाण, परियोजना रिपोर्ट और क्षतिपूर्ति बांड की ही आवश्यकता होगी। औसत स्वीकृति समय अब घटकर 36 दिन रह गया है। ग्रामीण उद्योगों के लिए न्यूनतम सड़क चौड़ाई को घटाकर 20 फुट करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। हरियाणा भवन संहिता (बिल्डिंग कोड) में संशोधन हेतु सार्वजनिक परामर्श प्रक्रिया जारी है, जिसके अंतर्गत डेटा सेंटरों और आईटी पार्कों के लिए एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) बढ़ाने, सेटबैक कम करने तथा औद्योगिक परिसरों में औद्योगिक आवास बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। श्रम विभाग ने कई प्रगतिशील सुधार लागू किए हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिकों को सशक्त बनाना और उद्योगों को परिचालन सम्बन्धी अधिक स्वतंत्रता प्रदान करना है। अब महिलाओं को फैक्टरियांे और दुकानों समेत सभी क्षेत्रों में रात्रि पाली (शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक) में कार्य करने की अनुमति दी गई है। फैक्टरी बंद करने और छंटनी से संबंधित प्रक्रियाओं को भी सरल एवं तर्कसंगत बनाया गया है। इन सुधारों का मकसद उद्योगों के संचालन में सुगमता लाने के साथ-साथ श्रमिक कल्याण भी सुनिश्चित करना है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंसेंट टू एस्टैब्लिश (सीटीई) और कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) की स्वीकृति अवधि को 30 दिनों से घटाकर 21 दिन कर दिया है। ग्रीन कैटेगरी उद्योगों के लिए सीटीओ की स्वचालित नवीनीकरण प्रणाली अब 15 वर्ष तक के लिए लागू की गई है। इसके अलावा, 734 गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को व्हाइट कैटेगरी में पुनः वर्गीकृत करते हुए नियमित निरीक्षणों से छूट दी गई है। अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अब सेल्फ सर्टिफिकेशन और थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन प्रणाली लागू की गई है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता दोनों में वृद्धि हुई है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने सभी प्रमुख सेवाओं को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम  से एकीकृत कर दिया है। इससे निवेशकों को सभी अनुमतियां, लाइसेंस और प्रोत्साहन एक ही मंच पर प्राप्त हो सकेंगे। इसके साथ ही, हरियाणा ने जन विश्वास अधिनियम के अनुरूप अपना स्वयं का ढांचा लागू किया है। इसके अंतर्गत छोटे व्यावसायिक अपराधों को अपराध की श्रेणी से निकालकर सिविल दंड व्यवस्था में शामिल किया गया है। अनुमतियों और शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन डैशबोर्ड तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित चैटबॉट भी शुरू किए गए हैं, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व तेज हुई है। औद्योगिक एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की हाल ही की मूल्यांकन रिपोर्ट में अनुपालन और गति के मामले में हरियाणा को उच्च स्थान प्राप्त हुआ है।  बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनीत गर्ग, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

फरीदाबाद में बड़ा खुलासा! धमाके में इस्तेमाल कार बेचने वाला डीलर गिरफ्तार

फरीदाबाद दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण धमाके के बाद जांच एजेंसियां और पुलिस टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस बीच लाल किले के पास उस शाम जिस कार में धमाका हुआ था,उसे बेचने वाला मालिक पकड़ा गया है। इस कार डीलर ने फरीदाबाद में बकायदा सेकंड हैंड शोरूम खोल रखा था और उसने ही इस हुंडई आई20 कार बिकवाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद के सेक्टर 37 में कार डीलर अमित का सेकंड-हैंड कार शोरूम, 'रॉयल कार जोन' खोल रखा था। अमित ने इसी शोरूम से उस कार को आतंकियों को बेचा था। शोरूम के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, विस्फोट होने के तुरंत बाद, रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को फरीदाबाद पुलिस की सहायता से उनके सेक्टर 37 स्थित कार्यालय से हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने कहा, "अमित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गाड़ी के स्वामित्व (ownership) की पूरी कड़ी का पता लगाने और यह निर्धारित करने की कोशिश कर रही है कि यह संदिग्ध व्यक्ति के हाथों तक कैसे पहुंची। हम यह जांच कर रहे हैं कि कार को अमित के शोरूम तक कौन लाया था और डॉ. उमर नबी उसके संपर्क में किसके माध्यम से आया।" स्पेशल सेल बिक्री में शामिल संभावित बिचौलियों की पहचान करने के लिए डीलरशिप के रिकॉर्ड, लेनदेन विवरण और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद में अल-फलाह विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर नबी विस्फोट के समय कार चला रहा था।  

क्रिकेट कोच मर्डर केस सुलझा, विदेश भागने की कोशिश में था आरोपी

गन्नौर  क्राइम यूनिट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यनिट ने पूर्व क्रिकेट कोच रामकरण की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सुनील लंबू को 7 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को बिसवा मिल से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जानकारी देते हुए डीसीपी नरेंद्र कादियान में बताया कि आरोपी लंबू ने पूर्व क्रिकेट कोच की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी हत्या करने के बाद मथुरा तो उसके वाद जम्मू कश्मीर छिप गया था। पुलिस ने देर रात सोनीपत के बिसवा मिल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस पूछताछ के आरोपी ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते आरोपी ने रामकरण की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज है। आरोपी बाहर विदेश जाने की फिराक में था। लंबू का रिकॉर्ड आपराधिक रहा है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश ओर रिमांड पर लगी और पूछताछ करेगी। हत्या में ओर कोन शामिल है और आरोपी से हथियार भी बरामद करेगी।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हरियाणा आगे, 9 सुधारों से निवेशकों को बड़ी राहत

13 सुधारों पर काम जारी, निवेश और रोजगार दोनों को रफ्तार देने की कोशिश   नई दिल्ली  हरियाणा सरकार ने कारोबार शुरू करने और चलाने की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए उद्योगों और निवेशकों के लिए माहौल और बेहतर कर दिया है। राज्य सरकार ने अपने विनियमन-मुक्ति अभियान के तहत 9 बड़े सुधार लागू कर दिए हैं, जबकि 13 और सुधारों पर तेजी से काम चल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि साल के अंत तक सभी 23 सुधार पूरे कर लिए जाएं, ताकि राज्य में नए उद्योग लगें, निवेश बढ़े और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलें। केंद्र सरकार के औद्योगिक और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की हाल की रिपोर्ट में हरियाणा को सुधारों के क्रियान्वयन और अनुपालन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया गया है। इन सुधारों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को चंडीगढ़ में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव केके पाठक और हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष विनीत गर्ग, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह और उद्योग विभाग के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कागज़ी झंझट कम, मंजूरी में तेजी अब हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए पहले जैसी लंबी कागज़ी प्रक्रिया नहीं रहेगी। भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया गया है। पहले जहां 19 दस्तावेज़ जमा करने पड़ते थे, अब सिर्फ तीन जरूरी कागज़ -स्वामित्व प्रमाण, परियोजना रिपोर्ट और क्षतिपूर्ति बांड ही पर्याप्त होंगे। इसी तरह, मंज़ूरी मिलने में पहले औसतन एक से डेढ़ महीना लगता था, जो अब घटकर लगभग 36 दिन रह गया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मिश्रित उपयोग विकास की अनुमति देकर ज़ोनिंग को भी लचीला बना दिया है। यानी अब एक ही इलाके में रिहायश, दुकानदारी और छोटे उद्योग एक साथ चल सकेंगे। इससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों दोनों को फायदा होगा। निवेशकों के लिए एक ही मंच हरियाणा ने अपने सभी उद्योग संबंधित अनुमतियों, लाइसेंसों और प्रोत्साहन योजनाओं को एक ही ऑनलाइन मंच पर जोड़ दिया है। अब किसी उद्यमी को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सारी मंज़ूरियां एक ही स्थान पर ऑनलाइन मिल जाएंगी। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा ने केंद्र सरकार के जन विश्वास अधिनियम के अनुरूप अपना ढांचा भी लागू किया है। इसके तहत छोटे व्यापारिक उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाकर दंडनीय गलती की श्रेणी में रखा गया है, ताकि उद्यमियों पर अनावश्यक कानूनी बोझ न पड़े और वे बिना डर के कारोबार कर सकें। नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी महिलाएं श्रम विभाग ने भी कई अहम सुधार किए हैं। अब महिलाएं सभी क्षेत्रों में रात की पाली (शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक) में काम कर सकेंगी। चाहे फैक्टरी हो या दुकान। साथ ही, फैक्टरी बंद करने और कर्मचारियों की छंटनी जैसी प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया गया है। इन कदमों से उद्योगों को कामकाज में ज्यादा सुविधा मिलेगी और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रदूषण नियंत्रण की प्रक्रिया भी हुई सरल हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी उद्योगों के लिए मंज़ूरी प्रक्रिया में तेजी लाई है। अब स्थापना की अनुमति (सीटीई) और संचालन की अनुमति (सीटीओ) सिर्फ 21 दिनों में मिल जाएगी, जबकि पहले इसमें 30 दिन तक लगते थे। हरित श्रेणी (ग्रीन कैटेगरी) के उद्योगों को अब 15 साल तक स्वचालित नवीनीकरण की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, 734 गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को श्वेत श्रेणी (व्हाइट कैटेगरी) में रखा गया है, जिन्हें अब नियमित निरीक्षणों से छूट मिलेगी। सरकार ने स्व-प्रमाणन (सेल्फ सर्टिफिकेशन) और तीसरे पक्ष द्वारा सत्यापन की व्यवस्था भी शुरू की है, जिससे कामकाज अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगा। उद्योगों और आईटी पार्कों को राहत राज्य सरकार ने हरियाणा भवन संहिता में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें डेटा केंद्रों और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पार्कों के लिए भूमि उपयोग के नियमों को आसान करने, निर्माण क्षेत्र अनुपात (एफएआर) बढ़ाने और सेटबैक दूरी कम करने का प्रस्ताव है। इससे तकनीकी उद्योगों और बड़े औद्योगिक परिसरों को फायदा मिलेगा। सरकार ने अनुमतियों और शिकायत निवारण के लिए एक ऑनलाइन डैशबोर्ड और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित चैटबॉट शुरू किया है। अब निवेशक अपने आवेदन की स्थिति या किसी समस्या का समाधान ऑनलाइन देख सकेंगे, जिससे कारोबार में पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़ेगा।

परिवारों की खुशियों में इजाफा! बच्चों के लिए 1850 रुपये की स्कीम शुरू, देखें पूरा प्रोसेस

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार ने राज्य के असहाय एवं बेसहारा बच्चों के लिए नई पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है। पात्र बच्चों को प्रतिमाह 1850 रुपये की दर से पेंशन दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य उन बच्चों की आर्थिक मदद करना है जो किसी कारणवश अपने माता-पिता या अभिभावक से वंचित हैं। आवश्यक दस्तावेज योजना का लाभ उठाने के लिए ये दस्तावेज आवश्यक हैं:-     बेसहारा होने का प्रमाण पत्र     जन्म प्रमाण पत्र     हरियाणा राज्य में कम से कम 5 वर्ष का निवास प्रमाण पत्र (जैसे फोटोयुक्त वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि)     परिवार पहचान पत्र (Family ID) यदि इनमें से कोई दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं है, तो आवेदक 5 वर्ष से अधिक की रिहायश का हलफनामा प्रस्तुत कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया इच्छुक एवं पात्र आवेदक केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:-     अंत्योदय सरल केंद्र     अटल सेवा केंद्र     कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की Self Attested फोटो कॉपी जमा करनी होगी।  

पूरी तरह अलर्ट एजेंसियां! दिल्ली ब्लास्ट केस में लगातार छापेमारी, सैनी का बड़ा बयान

पंचकूला दिल्ली में हुए धमाके को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य की सभी एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो घटना घटी है, उसके सभी तथ्यों तक पहुंचा जाएगा और जांच जारी है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “इस घटना में जिनकी भी जान गई है, मैं परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें, जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उनके मंसूबे फ़ेल होंगे और उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।” उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और जो सामग्री वहां से मिली है, उसकी गहराई से जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोगों की इस मामले में गिरफ़्तारी हुई है और इसकी कड़ी कहाँ तक जाती है, यह भी जांच का विषय है। सैनी ने दोहराया कि हरियाणा पुलिस पूरी तरह सतर्क है और केंद्र की एजेंसियां भी राज्य के संपर्क में हैं। बिहार में NDA की सरकार बनेगीः सैनी   मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज बिहार में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से खुश और संतुष्ट हैं। सैनी ने दावा किया कि “बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी।” गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व पर विशेष यात्रा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पिंजौर स्थित गुरुद्वारे पहुँचे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पिंजौर से दूसरी यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि तीसरी यात्रा फ़रीदाबाद से और चौथी यात्रा यमुनानगर के सढौरा से आरंभ होगी। ये सभी यात्राएं 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एकत्र होंगी। 25 नवंबर को श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, और यह यात्रा उनके इतिहास को घर-घर पहुँचाने का माध्यम है।  

MWB की बड़ी पहल: रिटायर्ड पत्रकारों के लिए 30 हजार रुपये पेंशन व टोल-फ्री की मांग

चंडीगढ मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी व प्रदेश प्रवक्ता पवन चोपड़ा  द्वारा पत्रकारों के मांगों को लेकर दिए जा रहे।  ज्ञापनो की कड़ी मे अब राजस्व मंत्री विपुल गोयल को भी  मांग पत्र दिया गया।  एम डब्लू बी द्वारा  पत्रकारों को कैश लेस इलाज  सुविधा की घोषणा मुख्यमंत्री नायाब सैनी द्वारा की गई है। जिसकी आधिकारिक अधिसूचना अति शीघ्र जारी कर  पत्रकारों को कैश लेस इलाज की सुविधा जल्दी दी जाए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त मीडिया को मिलने वाली फ्री बस यात्रा असीमित की जाए व निर्धारित किलो मीटर की शर्त हटाने के अलावा एमपी, एमएलए, स्वतंत्रता सेनानी सहित अन्य सम्मानित सदस्यों की तरह पत्रकारों  के लिए भी हरियाणा रोडवेज की बसों में आरक्षित  सीट निर्धारित की जाए।मीडिया कर्मियों को टोल फ्री और  सेवानिवृत पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन 30,000 रुपए प्रति माह की जाए। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के चार स्तंभ  न्यायपालिका, विधान पालिका, तीनों को टोल में छूट दी जाती है ऐसे में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी टोल फ्री की सुविधा दी जाए। मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन  नाम के अनुसार मीडिया जगत की सच्ची हितैषी राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने एसोसिएशन की ओर से दिए गए मांग पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कहा कि वे उनकी उपरोक्त मांगों मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। जिसके लिए जल्द ही  मुख्यमंत्री  नायब सैनी को अपनी ओर से एक आधिकारिक पत्र लिखेंगे साथ-साथ निजी रूप से मिलकर संगठन की मांगों को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार में रही बनी है। जिसने पत्रकारों के  लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रथम कार्यकाल में पत्रकारों की पेंशन लगाने का कार्य किया गया।  उसे 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार भी मनोहर लाल सरकार द्वारा किया गया। इसी प्रकार से पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर दी जाएगी। जिसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री  नायब सैनी ने कर रखी है। ऐसे में जल्द ही मीडिया जगत को यह सुविधा मिलने वाली है। उन्होंने मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन  और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी की कार्यशाली की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकार हित के लिए वास्तव में ही 100% जमीन स्तर पर काम कर रहा है।  जिसकी झलक हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रही है। जिन्होंने संगठन के माध्यम से प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेश के कई पत्रकारों को लाखों रुपए की आर्थिक मदद भी की है। इसके अलावा पत्रकारों को संगठन में जोड़ने के लिए नहीं कोई सुविधा शुल्क लिया जा रहा है और उनका 10 लाख का जीवन बीमा भी फ्री किया जा रहा है।  विपुल गोयल जुबान के धनी:धरणी  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि मंत्री द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए मांग पत्र को मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। यही नहीं वह खुद भी निजी रूप से इसकी पैरवी करेंगे। धरणी ने बताया कि विपुल गोयल जुबान के धनी नेता है जो की उनके द्वारा कही गई बातों पूरा करने में विश्वास रखते हैं। उनकी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं। हमें पूरा विश्वास है कि मंत्री के माध्यम से  हमारी मांगों को जल्द ही मूर्त रूप मिलेगा । उन्होंने ने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश के सभी मंत्री व सांसदों को भी इसी प्रकार से मांग पत्र दिए जा रहे हैं। जिससे पत्रकारों के हितों के लिए रखी गई मांगे जल्द ही अमली जामा पहनाया जा सके।

राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत: करनाल में कांग्रेस का ‘वोट चोर’ के खिलाफ बिगुल

हरियाणा  हरियाणा में मतदाता सूची में गड़बड़ी और कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इस राज्यव्यापी आंदोलन की शुरूआत कल यानी 12 नवंबर से करनाल से शुरू होगा और 11 दिसंबर को गुरुग्राम में थम जाएगा। कांग्रेस का आंदोलन एक माह तक चलेगा।    वोट चोरी को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एआईसीसी मुख्यालय, नई दिल्ली में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। उन्होंने निर्णय लिया कि प्रदेशभर में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। 12 नवंबर को करनाल से होगा राज्यव्यापी आंदोलन बता दें राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत 12 नवंबर को करनाल से होगा। पहला प्रदर्शन सुबह 10 बजे सेक्टर-12 पेट्रोल पंप (पाठक हॉस्पिटल के पास) स्थित पार्किंग स्थल में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल रहेंगे। कांग्रेस ने तय किया है कि हर जिले में वोट चोरी को लेकर रोष प्रदर्शन होंगे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्थानीय उपायुक्त के माध्यम से सौंपा जाएगा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सभी जिलों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे एकजुट होकर प्रदर्शन करें और उसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भेजें, ताकि एक संकलित रिपोर्ट एआईसीसी को भेजी जा सके।  

बड़ी कार्रवाई: फरार था महीनों से, रेवाड़ी पुलिस ने राजबीर को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी  रेवाड़ी पुलिस ने ऑपरेशन “ट्रैकडाउन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुर्जरवाड़ा निवासी राज उर्फ राजबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।  पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राजबीर के खिलाफ छह से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे अपराध शामिल हैं। प्रेस वार्ता में बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपी राजबीर लंबे समय से फरार चल रहा था और हत्या के एक मामले में वांछित था। वह विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।  डीएसपी श्योराण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। अभियान के दूसरे चरण में पुलिस ने एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर राजबीर को उसके ठिकाने से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से बरामद हथियारों के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किन अन्य वारदातों में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधी कहां सक्रिय हैं। डीएसपी ने बताया कि इस सफलता से अपराधियों में भय और पुलिस पर जनता का विश्वास दोनों बढ़े हैं।

अब इस नाम से जाना जाएगा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, CM सैनी ने किया परिवर्तन का एलान

हरियाणा  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित शहीदी यात्रा में शिरकत की। यह नगर कीर्तन 11 नवंबर को पंचकूला जिले से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र की धरती पर समाप्त होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप, त्याग, विचार और धर्म के लिए उनकी शहादत को जन-जन तक पहुंचाने का हरियाणा सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा, “मुझे इस पवित्र आयोजन में भाग लेने का अवसर मिला, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।” मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। अंबाला के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निकल का नाम बदला इस अवसर पर अंबाला में स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निकल का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की घोषणा की गई। इसके अलावा, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर अनुसंधान पीठ स्थापित की गई। यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कॉलेज और पंचकूला से पोंटा साहिब मार्ग का नाम भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। लखनौर साहिब में माता गुजरी देवी के नाम से VLDA कॉलेज बनाने का काम भी किया गया। 25 नवंबर को पीएम मोदी पहुंचेंगे कुरुक्षेत्र  25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।