samacharsecretary.com

GST स्लैब में बदलाव से पहले सस्ते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन, ग्राहकों को मिल रही भारी छूट और गिफ्ट्स

 रायपुर  त्योहार से पहले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। नए GST स्लैब लागू होने से पहले ही गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में भारी कटौती की गई है। डीलरों द्वारा 10% तक की छूट और आकर्षक गिफ्ट्स के साथ ऑफर उपलब्ध हैं। कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 30 हजार रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक की कमी की है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 1000 से 20 हजार रुपए तक की छूट दी जा रही है। इससे खरीदारों को त्योहार से पहले ही फायदा मिल रहा है।  चल रही अग्रिम बुकिंग गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) का नया स्लैब लागू होने के पहले ही वाहन और इलेक्ट्रानिक सामान की कीमतें कम हो गई हैं। इसका लाभ त्योहार से पहले ही खरीदारों को डीलरों द्वारा दिया जा रहा है। सामान की मूल कीमत से 10 फीसदी तक छूट के साथ आकर्षक गिट भी दिया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आगामी त्योहार के दौरान दबाव को कम करने के लिए अभी से ग्राहकों को ऑफर उपलब्ध कराया गया है। खरीदी पर तुरंत डिलिवरी के साथ ही अग्रिम बुकिंग भी चल रही है।  गाड़ियों की कीमत में भारी कटौती बता दें कि जीएसटी कौंसिल की बैठक के बाद स्लैब में बदलाव किया गया है। इसे 22 सितंबर 2025 से लागू किया जाना है। इसमें सबसे ज्यादा बसे बड़ा फायदा ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर को मिलेगा, लेकिन अभी तक करीब सभी प्रमुख कार निर्माता कंपनियों ने जीएसटी सुधारों का पूरा लाभ सीधे खरीदारों तक पहुंचाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अपनी गाड़ियों की कीमत में भारी कटौती भी की है। कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत में 30 हजार रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक की कटौती की घोषणा की है। वहीं इलेक्ट्रानिक सामान पर सीधे तौर पर 1000 से 20 हजार रुपए का लाभ मिलेगा। जीएसटी की छूट को देखते हुए बाजार में अभी से रौनक देखने को मिल रही है। वाहनों की खरीदी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा ऑटोमोबाइल डीलरों ने बताया कि हर खरीदी पर छूट के साथ ऑफर और गिट दिया जा रहा है। जीएसटी 10 फीसदी तक कम होने के कारण वाहनों की खरीदी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसे देखते हुए खरीदारी के साथ वाहनों की बुकिंग करवा रहे हैं। फाडा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक गर्ग ने बताया कि ऑटो मोबाइल कंपनियों द्वारा वाहनों में छूट दिए जाने का लाभ सीधा ग्राहकों को मिलेगा। कार से लेकर दोपहिया की कीमत कम होने से इस साल कारोबार में ग्रोथ होगा। कुछ विशेष उत्पाद पर बदलाव तुरंत नहीं : छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन तथा जीएसटी एक्सपर्ट सीए चेतन तारवानी ने बताया कि कुछ विशेष उत्पाद जैसे पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू, बीड़ी और च्युइंगगम पर जीएसटी दरों में बदलाव 22 सितंबर से तुरंत लागू नहीं होगा। इन पर नई दरें जो 40 फीसदी है केवल अलग से जारी अधिसूचना के बाद ही प्रभावी होगी। इलेक्ट्रॉनिक बाजार सजकर तैयार  छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने बताया कि जीएसटी का स्लैब 28 से 18 फीसदी करने से इलेक्ट्रानिक सामान की खरीदी पर 20 हजार रुपए तक की छूट मिलेगी। जीएसटी कम होने का सीधा असर सामान की कीमत कम होने पर ग्राहकों को मिलेगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रत्येक खरीदी पर छूट और गिट ऑफर चल रहा है। साथ थी तुरंत फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे खरीदारों के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार को राजस्व मिलेगा।

25 हजार के लक्ष्य से ज्यादा रक्तदान कर निभाया सामाजिक सरोकार

जयपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर से शुभारम्भ किये गए सेवा पखवाड़ा के तहत प्रथम दिन आयोजित रक्तदान शिविरों में राजस्थान ने लक्ष्य से अधिक रक्त एकत्र कर मिसाल कायम की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित रक्तदान शिविरों में 25 हजार यूनिट के लक्ष्य के विरुद्ध एक ही दिन में लोगों ने 27 हजार 629 यूनिट रक्तदान कर जीवन रक्षा की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। सबसे अधिक बीकानेर संभाग में 6 हजार 539 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। इन स्वास्थ्य शिविरों में लाखों लोगों ने न केवल निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ लिया, बल्कि रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर रक्तदान करते हुए सामाजिक सरोकारों को निभाया और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीकानेर संभाग में 6 हजार 539, जयपुर संभाग में 6 हजार500, जोधपुर संभाग में 4 हजार 904,अजमेर संभाग में 3 हजार 225, उदयपुर संभाग में 3 हजार 148 , कोटा संभाग में 2 हजार 767 एवंभरतपुर में 546 लोगों सहित कुल 27 हजार629 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। एनीमिया स्क्रीनिंग में भी राजस्थान अव्वल— श्रीमती राठौड़ ने बताया कि 17 सितम्बर से ही संचालित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों में जनसंख्या के अनुपात में एनीमिया स्क्रीनिंग में राजस्थानपहले स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 17 सितम्बरको आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविरों में 50 हजार 75 किशोर-किशोरियों सहित अन्य की एनीमिया स्क्रीनिंग की गयी। प्रदेश के लिए यहएक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओंएवं किशोरियों की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरूआती पहचान, एनीमिया स्क्रीनिंग,टीबी, सिकल सेल की जांच, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिएटीकाकरण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा महिलाओं एवं किशोरियों के लिएमासिक धर्म स्वच्छता और पोषण से जुड़ी जानकारी व परामर्श एवं प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना में विशेष पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

महिलाओं के संर्वागीण विकास में मध्यप्रदेश पीछे नहीं : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

सेवा पखवाड़ा अभियान में स्वयं सेवी संस्थाएँ बढ़ चढ़कर हो शामिल भोपाल  स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रदेश में शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान में स्वयं सेवी संगठन कल्याण के कार्यों में बढ़ चढ़करहिस्सा लें। इस प्रयास से हम समाज के अधिकतम लोगों की सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े में नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह बुधवार को विदिशा में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई हैं। जरूरत इस बात की है कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुँचे। इसके लिये हम सबको मिलकर समन्वय के साथ प्रयास करना पड़ेगा। शिशुओं के स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहाकि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिये महिलाओं को जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने पखवाड़े के दौरान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये नवाचार किये जाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम को विधायक श्री मुकेश टंडन ने भी संबोधित किया। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जानकारी दी कि जिले में महिलाओं, बालिकाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिये कैम्प आयोजित किये जायेंगे। जिला प्रशासन का प्रयास होगा की अधिक से अधिक नागरिक कैम्प में शामिल हो। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रधुवंशी, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रक्तदाताओं से की चर्चा स्कूल शिक्षा मंत्री ने रक्तदान करने वाले व्यक्तियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य से जुड़ी जाँच के लिये बनाये गये स्टॉलों पर पहुँचकर व्यवस्था की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल में टीबी रोग, सिकल सेल,एनीमिया, शुगर, बीपी सहित विभिन्न प्रकार की जाँच की व्यवस्था की गई थी।  

यूथ कांग्रेस MP अध्यक्ष पद पर अनिर्णय, 18 दावेदारों के बीच तय नहीं हुई राह

भोपाल प्रदेश में युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया डेढ़ माह पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है। संगठन ने 16 लाख से अधिक सदस्य बनाए थे, जिन्होंने एक साथ छह पदों के लिए ऑनलाइन मतदान किया था। अब माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले पखवाड़े में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। साथ ही प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष व महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष भी नियुक्त हो जाएंगे। झाबुआ से विधायक डा. विक्रांत भूरिया को पद से हटाने के बाद संगठन ने मितेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया था और लगभग एक वर्ष बाद चुनाव घोषित कर दिए गए। 20 जून से 19 जुलाई तक सदस्यता अभियान चला। जो भी सदस्य बना, उसने एक साथ छह पदों के लिए मतदान किया। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई।   18 लोगों ने पेश की दावेदारी अध्यक्ष पद के लिए जबलपुर जिले से कांग्रेस के एकमात्र विधायक पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पुत्र यश घनघोरिया सहित 18 ने दावेदारी की। प्रदेश महासचिव पद के लिए 182 दावेदार सामने आए। इसी तरह जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, ब्लाक और विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी मतदान हुआ। अक्तूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है घोषणा संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि सदस्यों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। जो भी अपात्र पाया जाएगा, उसकी सदस्यता निरस्त कर दी जाएगी और उसके वोट का भी कोई महत्व नहीं रहेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी का कहना है कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अक्टूबर के पहले पखवाड़े में परिणाम आने की पूरी संभावना है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है घुमंतू समाज: राज्यमंत्री गौर

घुमंतू समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने की गई घोषणा विदिशा और गंजबासौदा बनेंगे 2 सामुदायिक भवन और समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बनेगी विशेष योजना भोपाल  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में घुमंतू समाज के कल्याण और उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं जिससे इस समुदाय के लिए आने वाला भविष्य और ज्यादा उज्जवल होगा। यह बात पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विदिशा में घुमंतू समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि हमारा घुमंतु समुदाय कभी वंछित था और मुख्य धारा से जुड़ने के लिए इंतजार करता था लेकिन वर्तमान सरकार ने इस समुदाय के हित में कई अहम पहल की हैं जिससे ये समाज भी आगे बढ़ रहा है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने विदिशा और गंजबासौदा में 20-20 लाख की लागत से दो सामुदायिक भवनों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने घुमंतू समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना बनाने का भी ऐलान किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए योजना बनाई जाएगी। उन्होंने घुमंतू समाज के लोगों के दस्तावेजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाने की बात भी राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कही। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन यानि 25 दिसंबर से 7 जनवरी तक प्रतिवर्ष समस्या निवारण शिविर लगाकर घुमंतु समाज के लोगों के लिए दस्तावेज बनाए जाएंगे। कार्यक्रम में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, श्री गोरेलाल बार्चे, श्री विजय दीक्षित, श्री खुमान सिंह रघुवंशी, श्री बाबूलाल बंजारा, श्रीमती सुमन लोहापीटा श्री किशोर पाठक, श्री लखन विश्वकर्मा, घुमंतु विभाग के संचालक श्री नीरज वशिष्ठ समेत बड़ी संख्या में समाज की माताएं बहनें मौजूद रहीं।  

पुलिस पर हमला: पंजाब में SHO-ASI घायल, 35 के खिलाफ FIR

बठिंडा  बठिंडा में अपराधियों का हौसला इतना बढ़ गया कि बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच नंदगढ़ पुलिस के SHO और ASI पर तेजधार हथियारों से हमला करने की सूचना मिली है। मौके पर घायल SHO और ASI दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही  है। नंदगढ़ पुलिस के SHO रविंदर सिंह और ASI गुरमेल सिंह को सूचना मिली थी कि उनके थाने के अंतर्गत आने वाले आनंदगढ़ गांव में दाता हरि सिंह के मेले में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। जब पुलिस इसे रोकने वहां पहुंची, तो पहले से ही नशे में धुत इन लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने पुलिस की बात नहीं मानी और उसके बाद कुछ लोगों ने SHO रविंदर सिंह पर कृपाण से हमला कर दिया और उनके साथ ASI गुरमेल सिंह पर भी हमला किया गया। जिस गाड़ी में पुलिस गई थी, उस पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में फायरिंग भी की, तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई। घायल SHO और ASI को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से SHO के हाथ का ऑपरेशन हुआ है। पुलिस ने फिलहाल 35 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिव्यांगजनों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में समान अवसर देने के लिये सरकार निरन्तर काम कर रही है : मंत्री कुशवाहा

सेवा पखवाडा के तहत 130 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित भोपाल दिव्यांगजनों में असीम क्षमता और अद्भुत प्रतिभा है। उनकी प्रतिभा, योग्यता को पहचानकर उन्हें तरासने और अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। प्रतिभा के दम पर दिव्यांगजनों ने खेल और कई रचनात्मक गतिविधियों में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान सीहोर में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में यह बात कही। मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूरी संवेदशीलता के साथ दिव्यांगजनों के कल्याण और उत्थान के लिये निरन्तर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में समान अवसर प्रदान करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। मंत्री श्री कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान के लिये सभी जिला स्तरीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन 14 नवंबर तक किया जायेगा। दिव्यांगता का जल्दी पता चलने पर बच्चे को तुरंत समुचित उपचार एवं आवश्यक व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है। इस पखवाड़े के तहत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी महिलाओं की जांच एवं उपचार निःशुल्क किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री श्री कुशवाह ने 130 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, ईयर मशीन, स्टिक आदि सहायक उपकरण वितरित किए गये। सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के पश्चात् मंत्री श्री कुशवाह ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती सोनाली वायंगणकर तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान के संचालक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला और अन्य अधिकारी व दिव्यांगजन उपस्थित थे। 

नया बिजली कनेक्‍शन लेने सरल संयोजन पोर्टल से करें ऑनलाइन आवेदन

निर्धारित समयावधि में 4 लाख से अधिक उपभोक्‍ताओं को मिले नये बिजली कनेक्शन भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी श्रेणी के उपभोक्‍ताओं के लिये सरल और सुविधाजनक तरीके से त्‍वरित नवीन बिजली कनेक्‍शन प्रदान किए जा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्‍ताओं को सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से आवेदन करते ही निर्धारित समयावधि में घर बैठे ही नवीन कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराये जा रहे हैं।   गौरतलब है कि कंपनी द्वारा विगत जुलाई 2023 से शुरू किये गये ऑनलाइन सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से अब तक भोपाल शहर में 60 हजार से अधिक नए कनेक्‍शन प्रदान किए जा चुके हैं। पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में 4 लाख से अधिक नए कनेक्‍शन सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से सफलतापूर्वक प्रदान किये गए हैं। इनमें 10 किलोवॉट तक के अस्थायी कनेक्शन भी शामिल हैं।   मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया है कि कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल पर आवेदन करते ही निर्धारित समयावधि में तत्काल नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। नये कनेक्‍शन लेने के लिये उपभोक्‍ताओं को बिजली कंपनी के पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home अथवा UPAY एप पर जाकर जरूरी दस्‍तावेज अपलोड कर समस्‍त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए निर्धारित शुल्‍क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदक द्वारा विधिवत ऑनलाइन आवेदन और भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत बिजली कंपनी द्वारा सर्वे एवं अन्‍य औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर उपभोक्ता के परिसर में नया कनेक्शन उपलब्‍ध करा दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी विशेष गहन/संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में दी जानकारी

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न भोपाल  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्‍य में शीघ्र ही होने वाले निर्वाचक नामावली के गहन/संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के संबंध में आज भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मध्‍यप्रदेश की सामान्‍य जानकारी से अवगत कराते हुए निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों एवं भारत की नागरिकता होने बावत प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in पर वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली पीडीएफ एवं सर्च सुविधा सहित तथा विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया एवं enumeration form से भी अवगत कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता की सीमा निर्धारित होने के फलस्‍वरूप करीब 8 हजार से अधिक मतदान केंद्र बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा गया है कि वे प्रत्येक जिले में जिला स्तर पर पार्टी द्वारा नियुक्त अध्यक्ष/सचिव/संयोजक का नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर, ई-मेल की जानकारी कार्यालय को प्रस्‍तुत करें। आयोग द्वारा नवीन निर्धारित फार्मेट अनुसार BLA-2 (प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए) नियुक्ति कर जानकारी सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शन के लिए उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। बैठक में आगामी पुनरीक्षण कार्यो में BLA-2 की सहभागिता सुनिश्चित करने संबंधी एजेंडा पर भी चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी रहे उपस्थ्ति भारतीय जनता पार्टी से विधायक एवं प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, श्री एसएस उप्‍पल, प्रदेश संयोजक चुनाव आयोग, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री जेपी धनोपिया एवं श्री ललित सेन, आम आदमी पार्टी से श्री सीपी सिंह चौहान जिला अध्‍यक्ष एवं सुश्री रीना सक्‍सेना, प्रदेश संयुक्‍त सचिव, बहुजन समाज पार्टी से श्री शिशुपाल मौजूद रहे।  

बस चालक पर गिरी गाज: मंत्री विज के आदेश पर निलंबन और जांच शुरू

सिरसा  सिरसा जिले के गांव काशी का बास के निकट हुए भयानक सड़क हादसे के बाद हरियाणा रोडवेज की गठित जांच कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और बस चालक को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 3 लोगों की मौत के बाद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 3 महिलाओं मौत और 7 लोग घायल हुए थे।  रोडवेज के जनरल मैनेजर नवनीत कुमार ने कहा कि रिपोर्ट को सौंप दी गई है और विभागीय जांच अभी जारी है। पुलिस ने घटनालेख में पहले ही एक चालक को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी गिरफ्तारी से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल चल रही है। घायल लोगों का इलाज जारी है।   बता दें कि बीती 13 सितंबर को हनुमानगढ़ रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवहन मंत्री अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लेते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे।