samacharsecretary.com

घुंघराले बालों की खूबसूरती बनाए रखें: अपनाएं ये असरदार DIY हेयर मास्क

घुंघराले बाल खूबसूरत तो लगते हैं, लेकिन उनकी देखभाल करना आसान नहीं होता। कर्ली बाल जल्दी ड्राई हो जाते हैं, फ्रिज़ी दिखने लगते हैं और फिर इनके उलझने की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में इन्हें खास हाइड्रेशन और न्यूट्रीशन की जरूरत होती है। इसलिए महंगे केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स की बजाय आप घर पर ही नेचुरल DIY हेयर मास्क बनाकर अपने बालों को हेल्दी, मॉइश्चराइज्ड और शाइनी बना सकती हैं। ये हेयर मास्क आपके कर्ल्स को डीप कंडीशनिंग देंगे और बालों को नैचुरल बाउंस और शाइनी बनाएंगे। तो आइए जानते हैं ऐसे में कुछ DIY मास्क के बारे में- केला और दही हेयर मास्क जहां केला बालों को मॉइश्चराइज करता है और फ्रिज को कम करता है, वहीं दही स्कैल्प को हेल्दी रखता है और ड्रायनेस को दूर करता है।     बनाने का तरीका- इसे बनाने के लिए एक पका हुआ केला मैश करें, उसमें 2 टेबलस्पून दही और 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं। इसे बालों पर 30 मिनट लगाकर वॉश करें। नारियल दूध और एलोवेरा मास्क नारियल का दूध बालों को डीप नरिशमेंट देता है और एलोवेरा स्कैल्प को अपने कूलिंग इफेक्ट देता है और सॉफ्ट बनाता है।     बनाने का तरीका- ¼ कप नारियल दूध में 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे बालों में लगाकर 40 मिनट बाद नॉर्मल पानी और माइल्ड शैम्पू से वॉश करें। शहद और ऑलिव ऑयल मास्क शहद बालों को नैचुरल शाइन देता है, और जैतून का तेल ड्राय और डैमेज बालों को रिपेयर करता है।     बनाने का तरीका- 2 टेबलस्पून जैतून का तेल और 1 टेबलस्पून शहद मिलाकर बालों पर 30 मिनट लगाएं, फिर वॉश करें । मेथी और दही हेयर मास्क मेथी बालों की ग्रोथ बढ़ाती है और कर्ल्स को डिफाइन करती है और दही स्कैल्प को हेल्दी रखता है।     बनाने का तरीका- 2 टेबलस्पून मेथी को रातभर भिंगोकर पेस्ट बनाएं और उसमें 3 टेबलस्पून दही मिलाएं। इसे 45 मिनट तक लगाएं, फिर वॉश करें। एवोकाडो और नारियल तेल मास्क एवोकाडो विटामिन ई से भरपूर होता है, जो बालों को स्ट्रॉन्ग और शाइनी बनाता है और नारियल तेल डीप कंडीशनिंग करता है।     बनाने का तरीका- ½ एवोकाडो मैश करें, उसमें 1 टेबलस्पून नारियल तेल मिलाएं और 30 मिनट तक लगाएं। अंडा और अरंडी तेल हेयर मास्क अंडा प्रोटीन देता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और अरंडी तेल हेयर ग्रोथ को प्रमोट करता है।     बनाने का तरीका- 1 अंडा फेंटें और उसमें 1 टेबलस्पून अरंडी तेल मिलाएं। इसे 30 मिनट तक लगाएं और माइल्ड शैंपू से वॉश करें।  

सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाना है? तो आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें

हर इंसान में सेल्फ कॉन्फिडेंस का होना जरूरी है। ये एक ऐसी जरूरी चीज है जिसके बल पर वो दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकता है। जिस इंसान में सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होती है वो ज्यादातर सक्सेज नहीं पाते। अगर आपके अंदर भी सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी रहती है तो जरा इन 5 आदतों पर गौर करें। अगर ये आदते आपकी लाइफ का हिस्सा हैं तो फौरन इन्हें दूर कर दें। तभी आत्मविश्वास बढ़ पाएगा। खुद के बारे में निगेटिव सोचना अगर आप खुद के बारे में हमेशा निगेटिव बातें बोलते और सोचते हैं। खुद की कमियां निकालते हैं तो इससे आपकी सेल्फ एस्टीम प्रभावित होती है। और आपके अंदर का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। आपको खुद पर विश्वास नहीं रहता कि कोई काम आप अकेले कर सकते हैं। इसलिए सेल्फ वैल्यूएशन करने और खुद को क्रिटिसाइज करने के बीच का फर्क समझकर निगेटिव सोचना बंद करें। हमेशा परफेक्ट बनने की चाह किसी भी काम में परफेक्शन अच्छी बात है लेकिन यहीं परफेक्शन की चाह कई बार आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है। क्योंकि जरा सी कमी भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और कई बार सेल्फ कॉन्फिडेंस पर निगेटिव असर पड़ता है। दूसरों से तुलना दूसरों से तुलना करना अगर आदत बन जाती है तो खुद में केवल कमियां ही कमियां नजर आती हैं। जिसकी वजह से आत्मविश्वास कमजोर होता है। नए चैलेंज एक्सेप्ट ना करना अगर आप लाइफ में आने वाले नए चैलेंज को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो ये आपकी ग्रोथ को रोक सकती है। क्योंकि मन में बात आती है कि मुझसे ये काम नहीं होगा, जो कि पूरी तरह से कमजोर आत्मविश्वास की निशानी है। खुद को जिम्मेदार ठहराना लाइफ में और अपने आसपास आपसे जुड़े लोगों के जीवन में हो रही किसी भी समस्या के लिए अगर आप खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं, तो ये सेल्फ कॉन्फिडेंस को कमजोर बना देती है।  

सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाना है? तो आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें

हर इंसान में सेल्फ कॉन्फिडेंस का होना जरूरी है। ये एक ऐसी जरूरी चीज है जिसके बल पर वो दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकता है। जिस इंसान में सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होती है वो ज्यादातर सक्सेज नहीं पाते। अगर आपके अंदर भी सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी रहती है तो जरा इन 5 आदतों पर गौर करें। अगर ये आदते आपकी लाइफ का हिस्सा हैं तो फौरन इन्हें दूर कर दें। तभी आत्मविश्वास बढ़ पाएगा। खुद के बारे में निगेटिव सोचना अगर आप खुद के बारे में हमेशा निगेटिव बातें बोलते और सोचते हैं। खुद की कमियां निकालते हैं तो इससे आपकी सेल्फ एस्टीम प्रभावित होती है। और आपके अंदर का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। आपको खुद पर विश्वास नहीं रहता कि कोई काम आप अकेले कर सकते हैं। इसलिए सेल्फ वैल्यूएशन करने और खुद को क्रिटिसाइज करने के बीच का फर्क समझकर निगेटिव सोचना बंद करें। हमेशा परफेक्ट बनने की चाह किसी भी काम में परफेक्शन अच्छी बात है लेकिन यहीं परफेक्शन की चाह कई बार आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है। क्योंकि जरा सी कमी भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और कई बार सेल्फ कॉन्फिडेंस पर निगेटिव असर पड़ता है। दूसरों से तुलना दूसरों से तुलना करना अगर आदत बन जाती है तो खुद में केवल कमियां ही कमियां नजर आती हैं। जिसकी वजह से आत्मविश्वास कमजोर होता है। नए चैलेंज एक्सेप्ट ना करना अगर आप लाइफ में आने वाले नए चैलेंज को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो ये आपकी ग्रोथ को रोक सकती है। क्योंकि मन में बात आती है कि मुझसे ये काम नहीं होगा, जो कि पूरी तरह से कमजोर आत्मविश्वास की निशानी है। खुद को जिम्मेदार ठहराना लाइफ में और अपने आसपास आपसे जुड़े लोगों के जीवन में हो रही किसी भी समस्या के लिए अगर आप खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं, तो ये सेल्फ कॉन्फिडेंस को कमजोर बना देती है।  

एलन मस्क की Vine वापसी: अब वीडियो में दिखेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल

वॉशिंगटन Elon Musk ने Vine को वापस लाने का ऐलान कर दिया है। अगर आप सोच रहे हैं कि Vine क्या है तो बता दें यह कुछ समय पहले लोगों के बीच लोकप्रिय रह चुका वीडियो शेयरिंग ऐप है। मस्क ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीट करके Vine को रीलॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, अब इसे कुछ बदलाव के साथ लाया जाएगा। Vine ऐप,AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर के साथ फिर से लॉन्च होगा। एलन मस्क ने एक्स पर किए अपने ट्वीट में कहा है किया है कि वे Vine ऐप को वापस ला रहे हैं, लेकिन AI फॉर्म में। आइये, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे पढ़ें। सालों बाद Vine की होगी वापसी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Vine को जनवरी, 2013 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ समय बाद ही यह काफी लोकप्रिय हो गया था। लोगों के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा था। इसमें यूजर्स छोटे-छोटे वीडियो शेयर कर सकते थे। यह वीडियो ब्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ। हालांकि, Twitter (जो अब एक्स के नाम से जाना जाता है।) ने इस ऐप को 2016 में बंद कर दिया। इस कारण इस तरह के दूसरे ऐप्स से इसे कड़ी टक्कर मिलना बताया जा रहा था। ऐप को पैसे कमाने में भी दिक्कत हो रही थी। इस बार होगा यह बड़ा बदलाव अब मस्क ने Vine को एआई के साथ फिर से लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर छोटे वीडियो का चलन बदल सकता है। आजकल कई AI टूल्स हैं, जिनसे छोटे वीडियो बनाए जा सकते हैं। इसमें समय और लागत दोनों ही कम लगती है। Vine के छह सेकंड के वीडियो AI से चलने वाली क्रिएटिविटी और एंगेजमेंट के लिए सही साबित हो सकते हैं। एलन मस्क का यह ऐलान X में नई टेक्नोलॉजी को शामिल करने और AI के दौर के लिए डिजिटल कंटेंट को फिर से बनाने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा हो सकता है। मस्क ने पहले कहा था कि वे Vine को पसंद करते थे। यह बहुत अच्छा था। उन्होंने यह भी कहा कि वे इसे पहले से बेहतर बनाना चाहते हैं। Vine की वापसी से सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया बदलाव आ सकता है। AI की मदद से छोटे और मजेदार वीडियो बनाना आसान हो जाएगा। खुल गया मस्क का Tesla Diner and Drive-In बता दें कि पिछले कई सालों से हो रहा इंतजार भी खत्म हो गया है। बीते सोमवार को एलन मस्क का Tesla Diner and Drive-In खुल गया। लोग इसके लिए सुबह से ही लाइन में लगने लगे थे। यह एक रेस्टोरेंट है, जो सांता मोनिका बुलेवार्ड पर एक पुरानी Shakey’s Pizza की जगह पर बना है। यह फ्यूचर जैसा दिखने वाला रेस्टोरेंट है। लॉस एंजिल्स के शेफ एरिक ग्रीनस्पैन ने इसका मेनू बनाया है। इसमें ग्रिल्ड चीज, फ्राइड चिकन और वफल के साथ-साथ टूना मेल्ट जैसी चीजें मिलती हैं। साथ ही, Tesla थीम वाले आइटम भी हैं, जिसमें 'Tesla Burger' जिसमें 'Electric Sauce' शामिल हैं। खाने की चीजों की कीमत 4 डॉलर से लेकर 15 डॉलर तक है।

ULLU और ALTT जैसे ऐप्स पर ताला, केंद्र सरकार ने 25 प्लेटफॉर्म्स किए बैन

नई दिल्ली एंटरटेनमेंट के नाम पर सॉफ्ट पोर्न कंटेंट परोसने वाले ओटीटीऐप्‍स पर भारत सरकार ने सख्‍त कार्रवाई की है। कुछ जाने पहचाने ऐप्‍स भी इनमें शामिल हैं। कुल 25 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स और उनके मोबाइल ऐप्‍स को बैन कर दिया गया है। इनमें उल्‍लू ऐप, ऑल्‍ट शामिल हैं। देसी फ्लिक्‍स और बिग शॉट्स जैसे ऐप्‍स पर भी ऐक्‍शन लिया गया है। यह कार्रवाई सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने तमाम जांच एजेंस‍ियों से मिली जानकारी के बाद की है। जो ऐप्‍स भारत में बैन क‍िए गए हैं, उन पर आरोप लगते हैं कि दर्शकों को अश्‍लील और सेमी पोर्नोग्राफ‍िक वेब सीरीज दिखाई जाती है। काफी वक्‍त से ऐसे ऐप्‍स के ख‍िलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। सरकार ने आईटी एक्‍ट के तहत इन ऐप्‍स को हटाने और इन प्‍लेटफॉर्म्‍स तक एक्‍सेस को ब्‍लॉक करने का आदेश दिया है। मोबाइल ऐप पर देखा जा रहा था कंटेंट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जिन OTT ऐप्‍स पर कार्रवाई की गई है, वो बार-बार नियमों का उल्‍लंघन कर रहे थे। ऐसे ऐप्‍स को मोबाइल से ज्‍यादा एक्‍सेस किया जा रहा था। ज्‍यादातर ऐप्‍स फ्री थे और सोशल मीडिया के जरिए उनका प्रमोशन किया जाता था। अब इनका कंटेंट नहीं देखा जा सकेगा क्‍योंकि सरकार ने मोबाइल ऐप्‍स और वेबसाइटों दोनों को बैन किया है। प्‍लेस्‍टोर, ऐप स्‍टोर से हटाने होंगे ऐप्‍स बैन के आदेश के बाद अब गूगल और ऐपल को अपने ऑनलाइन स्‍टोर्स से इन ऐप्‍स को हटाना होगा। प्‍ले स्‍टोर और ऐप स्‍टोर से ऐप्‍स को हटाया जाएगा। वेबसाइटों के यूआरएल ब्‍लॉक कर दिए जाएंगे। सरकार का कहना कि इन ऐप्‍स की वजह से बच्‍चों तक आसानी से अश्‍लील कंटेंट पहुंच रहा था। इससे उन पर गलत असर हो सकता था। सरकार की कार्रवाई के बाद ऐप्‍स चलाने वाली कंपनियों का क्‍या रुख रहता है। यह देखने वाली बात होगी। अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी ऐप मेकर की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। यह कार्रवाई नए आईटी नियमों के तहत की गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह बैन की गई वेबसाइटों तक यूजर को ना पहुंचने दें। माना जा रहा है कि गूगल प्‍ले स्‍टोर और ऐपल ऐप स्‍टोर से भी इन प्‍लेटफॉर्म्‍स के ऐप्‍स को हटा दिया जाएगा।

सही खानपान और नियमित जीवनशैली अपनाकर दिखें हमेशा जवां-जवां

खूबसूरत, खिली-खिली और जवां त्वचा का राज है-सही खानपान और नियमित जीवनशैली। अगर आपने इन पर संतुलन बनाना सीख लिया, तो उम्र की लहर आपको छू भी नहीं सकती। तेज जीवनशैली, बढ़ता प्रदूषण, जीवनशैली पर भौतिकता का प्रभाव और कार्य का स्वरूप और तनाव जैसी वजहों से छोटी उम्र में ही बढ़ती उम्र के निशान नजर आने लगते हैं। ऐसे में सिर्फ कॉस्मेटिक्स से त्वचा की देखभाल नहीं की जा सकती है। शोध से यह साबित हो चुका है कि फल-सब्जियों के अलावा ऐसे बहुत सारे फूड्स हैं, जिनमें एंटी-एजिंग तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। खान-पान का हमारे यहां पहले से ही बड़ा महत्व है। पौष्टिक और संतुलत भोजन हमारे पारंपरिक जीवन का अभिन्ना अंग है। इसकी जरूरत न सिर्फ स्वस्थ शरीर के लिए है, बल्कि खूबसूरत त्वचा के लिए भी है। अपनी त्वचा को युवा, लचीली और ग्लोइंग कैसे बनाएं इसके लिए त्वचा की ऊपरी देखभाल के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्टब बता रहे हैं खास एंटी एजिंग फूड आइटम्स के बारे में, जिन्हें आप अपने रोजमर्रा के भोजन में शामिल करके लंबे समय तक जवां रह सकती हैं। पालक: हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक व वॉटरक्रेस (जलकुंभी) में ल्यूटिन पर्याप्त मात्रा में होता है, जो उम्र के साथ होने वाली आंखों की बीमारियों और झुर्रियों को दूर करने में सहायक होता है। इससे न सिर्फ त्वचा बल्कि आंखों और बालों को भी पोषण मिलता है। ब्ल्यूबेरी: इसमें ओरैक प्रचुर मात्रा में होता है, जो त्वचा को ढीली पड़ने से बचाने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी, रॉस्पबेरी, प्लम और ब्लैकबेरी में भी एंथोसियानिंस होता है, जो हृदय रोग और कैंसर के खतरों से बचाव करता है। संतरा: कीवी फ्रूट, शिमला मिर्च, ब्रॉक्ली की तरह संतरा भी विटमिन सी युक्त होता है, जो क्षतिग्रस्त हुए फ्री रेडिकल्स की मरम्मत कर एजिंग से बचाव करने में सहायक होता है। ब्रिटेन में 40-74 साल की उम्र की 4, 025 स्त्रियों पर हुए एक शोध में पाया गया कि विटामिन सी झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में 36 फीसद सहायक होता है। मेवे (नट्स): आमतौर पर सभी सूखे मेवे सेलेनियम के अच्छे स्रोत होते हैं। सेलेनियम एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। काबुली चने: बींस और दालों में ऑरैक स्केल बहुत उच्च होता है। ज्यादातर दालों (विशेषकर चना दाल, मूंग दाल, राजमा और मसूर की दाल) और बींस में फाइटेट्स और फाइटोएस्ट्रोजेन नामक तत्व होता है, जो कुछ खास तरह के कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है। बींस में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है, इसी वजह से हमारी पारंपरिक थाली में बींस का खास स्थान है। दही: 150 ग्राम दही कैल्शियम की दैनिक जरूरत का 1/3 हिस्सा पूरा करता है। नियमित व्यायाम के साथ-साथ विटमिन डी और कैल्शियम युक्त दही का सेवन करते रहने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी नहीं रहता। टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन पर्याप्त मात्रा में होता है जो त्वचा में कसाव लाकर लकीरों से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। एक शोध के मुताबिक अपने दैनिक आहार में 5 टेबल स्पून टमाटर का पेस्ट शामिल करने से त्वचा कांतिमय हो जाती है। उसमें कसाव आ जाता है। साथ ही यह त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से 33 प्रतिशत बचाता है। टमाटर को खाने के साथ-ही साथ त्वचा में कसाव के लिए लगाया भी जा सकता है। ऑयली फिश: मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है विशेषकर सालमन, टूना, सोल और बास मछली में। यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को निम्न रखने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरों को कम करता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड याददाश्त कमजोर होने से बचाता है। साथ ही त्वचा पर नजर आने वाली लकीरों को कम करने में मदद करता है। शाकाहारियों के फ्लेकसीड्स और वॉलनट ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। ओट्स: इसमें बीटाग्लूकैन नामक सॉल्युबल फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को बॉडी से बाहर निकालने में मदद करता है। ओट्स सेलिसिक का एक अच्छा स्रोत है। ये ऐसे सेल्स का निर्माण करता है जो त्वचा के कोलेजेन और लचीलेपन को बढ़ाने में मदद करते हैं। ओट्स और दूध से बेहतर ब्रेकफॉस्ट कोई अन्य नहीं है। यह वजन कंट्रोल करने और घटाने में भी मदद करेगा। ऑलिव्स: एक शोध के मुताबिक जो लोग प्रतिदिन ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) का सेवन करते हैं उनमें 41 फीसद स्ट्रोक्स का खतरा कम होता है। ऑलिव ऑयल के अलावा कैनोला ऑयल भी काफी उपयोगी होता है। इसमें ऑलिव ऑयल की तुलना में कम सैचुरेटेड फैट होता है और यह ओमेगा 3 का एक बेहतरीन स्रोत है। इनसे बचें… न कहें सैचुरेटेड फैट को: एक डाइटरी स्टडी के मुताबिक असमय झुर्रियों का सबसे गहरा ताल्लुक मीट (विशेषकर प्रॉसेस्ड मीट मसलन सॉसेज और बर्गर), मक्खन, हार्ड फैट और फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स से होता है। बेहतरी इसी में है कि प्रोसेस्ड मीट, अधिक घी-तेल वाले भोजन और बार-बार उसी तेल के इस्तेमाल से बचें। एल्कोहॉल से करें तौबाः यह त्वचा की सतह के पास रक्तसंचार को बढ़ा देता है। साथ ही यह छोटी रक्त नलिकाओं को फैला देता है। कुछ समय बाद यह स्थायी तौर पर नष्ट हो जाती हैं और रक्त नलिकाओं के फट जाने के कारण त्वचा पर झुर्रियां साफ नजर आने लगती हैं। एल्कोहल शरीर को डीहाइड्रेट कर देता है। पानी की कमी से त्वचा पर असमय झुर्रियां हो जाती है। अगर आप लंबे समय तक जवां रहने की तमन्नाी रखती हैं तो एल्कोहल को हमेशा के लिए लिए दरकिनार करना जरूरी है। चीनी कमः चीनी के सेवन को कम करने से केवल आपका वजन ही नहीं कम होगा बल्कि आपकी त्वचा पर नजर आने वाली झुर्रियां भी कम होंगी। ब्रिटेन में हुए एक शोध के अनुसार 50 ग्राम अधिक कार्बोहाइड्रेट लेने से (250 मिली की दो सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा के बराबर) झुर्रियां होने का खतरा 28 फीसद तक बढ़ जाता है। चीनी और प्रोटीन से मिलकर बने अणु कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही त्वचा को स्वस्थ, एकसार और जवां बनाने में मदद करने वाले फाइबर को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस कारण असमय … Read more

खून की कमी को दूर करने का बेस्ट तरीका है अंगूर

अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप साबुत खा सकते हैं। इनसे न तो छिलका उतारने का झंझट और न ही बीज का निकालने का। वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। लेकिन आकार के आधार पर भी आप इन्हें विभाजित कर सकते हैं। अंगूर को एक विशेष प्रक्रिया के तहत सुखाकर किशमिश का रूप भी दिया जाता है। अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है।   अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि ये सेहत का खजाना भी है।   1. खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।   2. अगर आपको भूख नहीं लगती है और इस वजह से ही आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो भी आप अंगूर के रस का सेवन कर सकते हैं. इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है।   3. हाल में हुए एक शोध के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है।   4. माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है. कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।   5. मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।   6. अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।  

Lava ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर

मुंबई  Lava Blaze Dragon 5G भारत में लॉन्च हो गया है. ये स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. हैंडसेट 50MP के प्राइमरी कैमरा वाले सेटअप के साथ आता है, जो AI फीचर्स से लैस है. फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है.  ये हैंडसेट बजट प्राइस पॉइंट पर आता है. कंपनी ने इसे 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया है. स्मार्टफोन Android 15 के साथ आता है, जिसे कंपनी दो साल का सिक्योरिटी अपडेट देगी. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी खास बातें.  कितनी है कीमत और कब होगी सेल?  Lava Blaze Dragon 5G को कंपनी ने 9999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. ध्यान रहे कि फोन सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में ही लॉन्च हुआ है. इसे आप दो कलर ऑप्शन- गोल्डन मिस्ट और मिडनाइट मिस्ट में खरीद सकते हैं.  इसे आप Amazon से 1 अगस्त से खरीद सकते हैं. कंज्यूमर्स को 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. कंपनी 1000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. कंज्यूमर्स फ्री सर्विस ऐट होम का फायदा उठा सकते हैं.  क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?  Lava Blaze Dragon 5G में 6.74-inch का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 2.5D डिस्प्ले है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB LPDDR4x RAM मिलता है.  फोन में 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. डिवाइस वर्जुअल रैम भी सपोर्ट करता है. हैंडसेट Android 15 के साथ आता है. कंपनी इसे दो साल का सिक्योरिटी अपडेट भी देगी. ऑप्टिक्स की बात करें, तो इसमें 50MP का AI सपोर्टेड डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस 5000mAh की बैटरी और 18W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

Lava ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर

मुंबई  Lava Blaze Dragon 5G भारत में लॉन्च हो गया है. ये स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. हैंडसेट 50MP के प्राइमरी कैमरा वाले सेटअप के साथ आता है, जो AI फीचर्स से लैस है. फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है.  ये हैंडसेट बजट प्राइस पॉइंट पर आता है. कंपनी ने इसे 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया है. स्मार्टफोन Android 15 के साथ आता है, जिसे कंपनी दो साल का सिक्योरिटी अपडेट देगी. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी खास बातें.  कितनी है कीमत और कब होगी सेल?  Lava Blaze Dragon 5G को कंपनी ने 9999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. ध्यान रहे कि फोन सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में ही लॉन्च हुआ है. इसे आप दो कलर ऑप्शन- गोल्डन मिस्ट और मिडनाइट मिस्ट में खरीद सकते हैं.  इसे आप Amazon से 1 अगस्त से खरीद सकते हैं. कंज्यूमर्स को 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. कंपनी 1000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. कंज्यूमर्स फ्री सर्विस ऐट होम का फायदा उठा सकते हैं.  क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?  Lava Blaze Dragon 5G में 6.74-inch का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 2.5D डिस्प्ले है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB LPDDR4x RAM मिलता है.  फोन में 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है. डिवाइस वर्जुअल रैम भी सपोर्ट करता है. हैंडसेट Android 15 के साथ आता है. कंपनी इसे दो साल का सिक्योरिटी अपडेट भी देगी. ऑप्टिक्स की बात करें, तो इसमें 50MP का AI सपोर्टेड डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस 5000mAh की बैटरी और 18W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

Nothing Phone 3 पर तगड़ा ऑफर: सिर्फ एक महीने में 20 हजार तक सस्ता

नई दिल्ली Nothing Phone 3 लॉन्च होने के बाद से ही काफी चर्चा में बना हुआ है। इसका कारण स्मार्टफोन की कीमत है। कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन यूनिक डिजाइन के साथ आया है। इसके बैक पर एक बटन और छोटा सा राउंड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर यूजर्स टाइम आदि देख सकते हैं। फोन में कई अच्छे फीचर्स मिल रहे हैं। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर लोग इसकी कीमत को लेकर कमेंट कर रहे हैं और कंपनी का नजाक बना रहे हैं। फोन काफी मंहगा है, इस कारण इसे हर कोई नहीं खरीद सकता है। हालांकि, अब नथिंग यूजर्स की इस परेशानी और शिकायत को कम करने के लिए फोन पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। बता दें कि स्मार्टफोन पर पूरे 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जी हां, फोन को अब भारी डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइये, ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं। Nothing Phone 3 पर मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट Nothing Phone 3 को कंपनी ने 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह फोन के बेस वेरिएंट की कीमत में, जिसमें 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन लॉन्च होने के एक महीने के भीतर ही 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। Flipkart पर 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर है। साथ ही, एक्सचेंज बोनस के रूप में 10 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। इसका मतलब है कि अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 10 हजार रुपये का ऑफ मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा डिवाइस को एक्सचेंज करने पर ही दिया जा रहा है। फोन पर 69,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। इसे मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में मिलता है बड़ा डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOELD LTPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2800 x 1260 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आया है। नथिंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन के बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैसे है फोन का कैमरा सेटअप इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का दूसरा और 50MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। नथिंग के इस फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है। स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स वॉटर और डस्ट से सेफ्टी के लिए इस फोन में IP68 रेटिंग दी गई है। स्मार्टफोन में पीछे की तरफ एक ग्लिफ मैट्रिक्स माइक्रो LED डिस्प्ले भी लगा है। इसमें एक फ्लिप टू रिकॉर्ड फीचर भी है, जो यूजर्स को स्क्रीन को देखे बिना, एसेंशियल स्पेस के जरिए आमने-सामने की बातचीत को लिखने और सारांशित करने के लिए फोन को नीचे की ओर मोड़ने की सुविधा देता है।