samacharsecretary.com

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे: पंत से पांड्या तक तीन बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर होने की संभावना

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाला है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आ सकते हैं. वहीं शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है. हालांकि, टीम के ऐलान से पहले यह चर्चा तेज है कि कुछ बड़े नाम इस सीरीज से बाहर रह सकते हैं. खास तौर पर वर्कलोड मैनेजमेंट और हालिया चयन नीति को देखते हुए तीन स्टार खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं. ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी मुश्किल? विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में चयन मुश्किल नजर आ रहा है. पंत 2024 के बाद से भारतीय वनडे टीम से बाहर हैं. इंग्लैंड सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों में भी वह बेंच पर बैठे नजर आए. ऐसे में BCCI विकेटकीपिंग के लिए केएल राहुल, संजू सैमसन, ईशान किशन या जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकता है. हार्दिक पंड्या को मिल सकता है आराम हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और चयन के लिए भी उपलब्ध हैं. इसके बावजूद उन्हें इस वनडे सीरीज में टीम से बाहर रखा जा सकता है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए BCCI हार्दिक के वर्कलोड को लेकर सतर्क है. ऐसे में संभावना है कि उन्हें वनडे से ब्रेक देकर टी20 सीरीज पर फोकस कराया जाए. क्यों बाहर हो सकते हैं बुमराह-हार्दिक? दरअसल, बुमराह और हार्दिक दोनों ही टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी हैं. इन दोनों ने साल 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था. खासकर फाइनल में जैसी गेंदबाजी की थी, उससे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 ओवर के बाद मैच का रुख पलट गया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले इन दोनों पर अतिरिक्त बोझ पड़े. वनडे सीरीज से अगर हार्दिक और बुमराह बाहर रहते हैं, तो दोनों खिलाड़ी 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करेंगे. यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है. घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं हार्दिक अगर हार्दिक वनडे टीम से बाहर होते हैं, तो फिर वो घरेलू क्रिकेट में नजर आ सकते हैं. वह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बड़ौदा की ओर से कम से कम दो मुकाबले खेल सकते हैं. यह फैसला BCCI के उस निर्देश से जुड़ा है, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेलना जरूरी बताया गया था. हालांकि, जसप्रीत बुमराह को फिटनेस कारणों से इस नियम में छूट दी गई है. ऋषभ पंत को क्यों किया जा सकता है बाहर? हार्दिक और बुमराह के अलावा टीम से ड्रॉप होने वाले तीसरे खिलाड़ी का नाम ऋषभ पंत हो सकता है. खबरें हैं कि खराब फॉर्म के चलते पंत को वनडे टीम से ड्रॉप किया जा सकता है. उनकी जगह घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. अब सभी को 3 या 4 जनवरी का इंतजार है, जब टीम इंडिया का ऐलान होगा.  जसप्रीत बुमराह भी हो सकते हैं बाहर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से बुमराह को वनडे मुकाबलों से दूर रखा गया है. BCCI पहले से ही उनका वर्कलोड मैनेज कर रहा है ताकि वह बड़े टूर्नामेंट्स के लिए पूरी तरह फिट रहें. हालांकि, यह तय माना जा रहा है कि बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे. संभावित टीम में दिख सकता है नया कॉम्बिनेशन शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, आर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, कुलदीप यादव.   

वुमेंस टी20 इतिहास में पहली बार: 412 रन बने, शतक नहीं कोई! इंडिया-श्रीलंका मैच में रिकॉर्ड

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस श्रीलंका चौथे टी20 मैच के दौरान एक ऐसा कारनामा हुआ, जो वुमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं हुआ। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास का 221 रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस दौरान स्मृति मंधाना ने 80 तो शेफाली वर्मा ने 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 ही रन बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने 53 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में 412 रन बनाए, मगर किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा। WT20I क्रिकेट के इतिहास का यह दोनों टीमों का मिलाकर सबसे बड़ा स्कोर है, जब किसी बैटर ने शतक ना जड़ा हो। जब इतने रन टी20 में बनते हैं तो कोई एक ना एक तो बैटर शतक जड़ता है, मगर इस मैच के दौरान ऐसा नहीं हुआ। वहीं एक्सट्रा रन हटा भी दिए जाए तो भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। श्रीलंका ने 6 तो भारत ने 11 अतिरिक्त रन दिए थे। जिसमें वाइड, नो, लेग बाय और बाय जैसे रन शामिल होते हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सभी रन भारतीय सरजमीं पर आए हैं। एक मैच में बिना सेंचुरी के बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा रन (महिला T20I) 395 – IND बनाम SL तिरुवनंतपुरम में, आज 356 – IND बनाम AUS मुंबई में, 2022 356 – IND बनाम WI मुंबई में, 2024 354 – IND बनाम AUS मुंबई में, 2022 350 – IND बनाम SA चेन्नई में, 2024 बात मैच की करें तो, इस बार टॉस का सिक्का श्रीलंकाई कप्तान की झोली में गिरा और उन्होंने तुरंत गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पारी की शुरुआत से ही उनके इस फैसले को गलत साबित किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की रिकॉर्ड पार्टनरशिप ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 15.2 ओवर में 162 रन जोड़े। इसके बाद नंबर-3 पर आईं ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रन बनाकर श्रीलंका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 16 रनों की नाबाद पारी खेली। 222 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने 52 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

क्या लौटेंगे विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में? सिद्धू की ‘मन्नत’ ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट के 'रन मशीन' विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के गम से अभी करोड़ों प्रशंसक उबर भी नहीं पाए थे कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के एक बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। सिद्धू ने कोहली की वापसी को लेकर भगवान से ऐसी 'विश' (मन्नत) मांगी है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाओं का सैलाब ला दिया है। 24 कैरेट शुद्ध सोना हैं कोहली – सिद्धू अपनी शेरो-शायरी और सटीक कमेंट्री के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू ((Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli) ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के प्रति अपने सम्मान को एक इमोशनल पोस्ट के जरिए व्यक्त किया। सिद्धू ने लिखा: अगर भगवान मुझे एक मन्नत मांगने का मौका दे, तो मैं चाहूंगा कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में दोबारा वापसी करें। 1.5 अरब लोगों के इस देश को इससे ज्यादा खुशी और किसी चीज से नहीं मिलेगी। कोहली की फिटनेस की मिसाल देते हुए सिद्धू ने आगे कहा कि भले ही विराट अनुभवी हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस आज भी किसी 20 साल के युवा जैसी है। सिद्धू के अनुसार, कोहली "वन्स-इन-ए-जेनरेशन" खिलाड़ी हैं और खेल के प्रति उनका समर्पण उन्हें "24 कैरेट शुद्ध सोने" जैसा बनाता है।    10 हजार रनों की वो अधूरी हसरत गौरतलब है कि विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उनके करियर का अंत 9,230 रनों पर हुआ। क्रिकेट प्रेमियों को मलाल इस बात का है कि कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित 10,000 रनों के आंकड़े से महज 770 रन दूर रह गए। सिद्धू की इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच यह बहस तेज हो गई है कि क्या कोहली अपने संन्यास के फैसले पर विचार करेंगे? हालांकि कोहली की तरफ से ऐसी कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सिद्धू की इस 'इमोशनल विश' ने एक बार फिर क्रिकेट जगत को उम्मीदों के गलियारों में लाकर खड़ा कर दिया है।

टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2025 में बड़ा उलटफेर: जडेजा-सिराज को मिली जगह, बुमराह बाहर, कप्तानी किसके हाथ?

नई दिल्ली  प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने साल 2025 के लिए अपनी पसंदीदा टेस्ट इलेवन का चयन किया है। उन्होंने इसे टेस्ट टीम ऑफ द ईयर नाम दिया है। हर्षा भोगले ने अपनी टीम में इस साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया है। उन्होंने 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है। पैट कंमिंस को टीम का कप्तान बनाया है। खास बात यह है कि इस टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर केएल राहुल और ट्रेविस हेड को चुना। तीसरे नंबर पर गिल, चौथे पर जो रूट, पांचवें पर स्टीव स्मिथ, छठे पर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपिंग के लिए एलेक्स कैरी को रखा। बॉलिंग लाइनअप में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, मोहम्मद सिराज और साइमन हार्मर शामिल हैं। हर्षा भोगले ने अपनी टीम में पहले सलामी बल्लेबाज के रूप में लोकेश राहुल का चयन किया है। राहुल के लिए टेस्ट क्रिकेट में यह साल शानदार बीता है। वे इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। हर्षा ने केएल राहुल के धैर्य और नितरंतरा की प्रशंसा की। राहुल के बल्ले से इस साल टेस्ट में तीन शतकों की मदद से 813 रन निकले हैं। हर्षा ने दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में ट्रेविस हेड को जगह दी है। उनका मानना है कि ट्रेविस हेड में मैच जिताऊ पारी खेलने का हुनर है। वे अक्सर इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मध्य क्रम में शुभमन गिल, जो रूट और स्टीव स्मिथ के रूप में तीन मजबूत बल्लेबाजों को शामिल किया है। उन्होंने नंबर तीन के लिए शुभमन गिल को चुना है। शुभमन गिल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने इस साल 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 5 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 983 रन बनाए हैं। 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भोगले ने दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज जो रूट को चुना है। वे इस साल सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुभमन गिल और लोकेश राहुल के बाद तीसरे नंबर पर हैं। हर्षा ने अपनी टीम के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूत करते हुए 5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जगह दी है। उन्होंने विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत की जगह एलेक्स कैरी को शामिल किया है। उनका मानना है कि कैरी एक शानदार विकेटकीपर हैं और उन्होंने इस साल बल्लेबाजी भी बेहतरीन की है। स्पिन गेंदबाजी के लिए हर्षा ने रवींद्र जडेजा और साइमन हार्मर को टीम में रखा है। तेज गेंदबाजी क्रम में उन्होंने मिचेल स्टार्क, मोहम्मद सिराज और पैट कमिंस को शामिल किया है। स्टार्क साल 2025 में शानदार फॉर्म में रहे हैं और इस साल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक (55) विकेट हासिल किए हैं। सिराज ने भी इस साल शानदार गेंदबाजी की है और 43 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। हर्षा ने पैट कमिंस को साल 2025 की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। उन्होंने कमिंस की सधी हुई गेंदबाजी (16.53 की औसत से 26 विकेट) और प्रभावशाली कप्तानी के लिए टीम में चयन किया है। हर्षा द्वारा चुनी गई टीम इस प्रकार है- केएल राहुल, ट्रेविस हेड, शुभमन गिल, स्टीव स्मिथ, जो रूट, रवींद्र जाडेजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), मोहम्मद सिराज, साइमन हार्मर। हर्षा भोलगे द्वारा चुनी गई इस प्लेइंग इलेवन को लेकर फैंस दो समूहों में बंट गए हैं। एक तरफ जहां कई लोग टीम की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। फैंस में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप ऋषभ पंत की जगह एलेक्स कैरी को चुने जाने को लेकर काफी असहमति देखी गई। हालांकि, टीम का कप्तान पैट कंमिंस को बनाए जाने को लेकर फैंस में आम सहमति भी देखी जा रही है। हर्षा ने अपने वीडियो में इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के रूप में न्यूजीलैंड के गेंदबाज जेकब डफी का विशेष उल्लेख किया है। डफी के लिए यह साल ब्रेकआउट ऑफ द ईयर के रूप में गुजरा है। उन्होंने 2025 में तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक 81 विकेट हासिल किए हैं। डफी के अलावा हर्षा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और टेम्बा बवुमा का विशेष उल्लेख किया है। हर्षा ने साल 2025 का टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड मिचेल स्टार्क को दिया है। उन्होंने अपनी टीम में भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का किसी भी तरह से जिक्र नहीं किया है।

जो रूट ने रचा इतिहास, सबसे कम पारियों में 22000 रन; टॉप-2 में भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला इंग्लैंड ने चार विकेट से अपने नाम किया और शृंखला की पहली जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इंग्लैंड ने लगभग 15 साल के बाद टेस्ट मैच में जीत हासिल की। सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भले ही इंग्लैंड ने जीत हासिल की, लेकिन टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रूट ने इस मैच में पहली पारी में जहां शून्य पर आउट हुए, वहीं दूसरी पारी में 15 रनों का योगदान देकर पवेलियन लौटे। रूट ने इन 15 रनों की मदद से एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो रूट अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 22000 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।   रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 501 पारियों में 22000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है, वहीं ब्रायन लारा ने यह रिकॉर्ड 511 पारियों में अपने नाम किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 22000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 462 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 493 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 22000 हजार रन पूरे किए थे। इस सूची में टॉप-5 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोटिंग पांचवें स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 22000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज विराट कोहली- 462 पारियां सचिन तेंदुलकर- 493 पारियां जो रूट-501 पारियां ब्रायन लारा-511 पारियां रिकी पोंटिंग-514 पारियां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले 8 बल्लेबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की थी। रूट ने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में भी अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है, क्योंकि इंग्लैंड के लंबे क्रिकेट इतिहास में वे पहले बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रन बनाने का कारनामा किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची सचिन तेंदुलकर-34357 रन कुमार संगाकारा-28016 रन विराट कोहली-27975 रन रिकी पोंटिंग-27483 रन महेला जयवर्धने-25957 रन जैक कैलिस- 25534 रन राहुल द्रविड़-24208 रन ब्रायन लारा-22358 रन जो रूट- 22000 रन जो रूट के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 380 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसकी 501 पारियों में 50 की औसत से 22000 रन बनाए हैं। रूट ने अपने करियर में अब तक कुल 59 शतक और 114 अर्धशतक लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 262 रन है। उन्होंने अपने करियर में 162 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 40 शतकों और 66 अर्धशतकों की मदद से 13777 रन बनाए हैं। वनडे में 186 मैच खेले हैं, जिसमें 19 शतक और 43 अर्धशतक की मदद से 7330 रन बनाए हैं। 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 30 पारियों में रूट ने 893 रन बनाए हैं।  

स्टेडियम में किस्मत का छक्का! SA20 मैच के दौरान फैन ने पकड़ा 1.08 करोड़ का कैच

नई दिल्ली  क्रिकेट के मैदान पर फैंस मनोरंजन के लिए जाते हैं, मगर क्या कभी आपने किसी फैन को मैच के दौरान करोड़पति बनता देखा है? शायद नहीं, मगर ऐसा साउथ अफ्रीका में जारी SA20 लीग के दौरान हुआ है। शुक्रवार को डरबन सुपर जायंट्स और MI केप टाउन के बीच एक रिकॉर्डतोड़ मैच खेला गया था। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 449 रन बनाए थे। इसी मैच के दौरान एक लकी फैन करोड़पति बना था। इस मैच में रायन रिकेल्टन ने शानदार शतक बनाया था, मगर उनकी टीम को 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।   डरबन सुपर जायंट्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए रिकॉर्ड 232/5 का स्कोर बनाया – जो SA20 इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। इस स्कोर का पीछा करने उतरी MI केप टाउन की टीम के लिए रिकेल्टन ने 65 गेंदों में 113 रन बनाए, अपनी पारी में उन्होंने 11 छक्के और पांच चौके लगाए। इनमें से ही एक छक्का ऐसा था जिसने फैन को करोड़पति बना दिया। यह सिक्स उन्होंने पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर मारा था, स्टैंड में बैठे दर्शक ने एक हाथ से कैच कर लिया, जिससे उस फैन को SA20 के फैन-कैच इनिशिएटिव के तहत 2 मिलियन रैंड (लगभग 1.08 करोड़ रुपये) का इनाम मिला। इस मैच में खूब रन वर्षा देखने को मिली तथा कुल मिलाकर 449 रन बने, जिसमें 25 छक्के और 40 चौके शामिल हैं। रिकेलटन के 65 गेंदों पर पांच चौकों और 11 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी। एमआई केपटाउन की तरफ से रिकेलटन के अलावा जैसन स्मिथ ने 41 रन का योगदान दिया। सुपर जायंट्स ने इससे पहले पांच विकेट पर 232 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था। उसकी तरफ से न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी डेवोन कॉनवे (33 गेंदों में 64 रन, सात चौके, दाे छक्के) और केन विलियमसन (25 गेंद पर 40 रन) ने पावरप्ले में दबदबा बनाते हुए सिर्फ 8.3 ओवर में 96 रन जोड़े। इसके बाद जोस बटलर (12 गेंदों में 20 रन) और हेनरिक क्लासेन (14 गेंदों में 22 रन) ने लय को बरकरार रखा। उनके अलावा एडेन मा्र्क्रम ने 17 गेंदों में 35 और इवान जोन्स ने 14 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए।  

शादी के जश्न में खास मेहमान बने पीएम मोदी, नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन का VIDEO सामने आया

नई दिल्ली  ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कपल को गिफ्ट देते और उनके साथ फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को आशीर्वाद दिया है और उनसे बातचीत भी की है।   बता दें कि इसी साल जनवरी में नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से शादी की थी। उन्होंने तब शादी की किसी को भनक भी नहीं लगने दी थी। परिवार जनों और कुछ करीबी लोगों की उपस्थित में नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे थे, जिसकी तस्वीरें बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया था कि वे हिमानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब शादी के तकरीबन एक साल बाद नीरज चोपड़ा और हिमानी ने रिपेप्शन का आयोजन किया है। दोनों ने 26 दिसंबर को करनाल में रिसेप्शन दिया था और 27 दिसंबर को दिल्ली के द लीला पैलेस में दूसरा रिसेप्शन आयोजित किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में नीरज के रिसेप्शन में कई हस्तियों ने हिस्सा लिया और इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। आपको बता दें कि नीरज और हिमानी ने कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी से उनके घर 7 लोक कल्याणा मार्ग पर मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने दोनों के साथ अपनी फोटो भी शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था, "आज नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से अपने घर 7 लोक कल्याणा मार्ग पर मुलाकात की। हमने कई मु्द्दों पर बात की जिनमें खेल भी शामिल रहा।" नीरज चोपड़ा के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2020 में टोक्यो ओलंपकि में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप और डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी पत्नी हिमानी मोर की बात करें तो हिमानी टेनिस खेलती थीं और उन्होंने न्यू हैम्पशर की फ्रैंकलिन पीयर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में डिग्री भी की है। उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एज्यूकेशन की पढ़ाई की है।

टी20 टीम में बड़ा फेरबदल: बाबर आजम, शाहीन अफरीदी समेत 4 दिग्गजों की छुट्टी की असली वजह क्या?

नई दिल्ली पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 15 खिलाड़ियों की इस टीम में ना तो पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम है और ना ही शाहीन अफरीदी जैसे प्रीमियम तेज गेंदबाज का। ऐसे में पाकिस्तान के फैंस परेशान है कि कैसे इन स्टार खिलाड़ियों को पीसीबी टी20 वर्ल्ड कप से पहले ड्रॉप कर सकता है। तो बता दें कि इन स्टार प्लेयर्स को ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि एक खास वजह से 4 खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है। पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 7 जनवरी से होने जा रहा है।   तो बता दें, पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ बिग बैश लीग (BBL) में अपनी कमिटमेंट्स की वजह से श्रीलंका के खिलाफ आने वाली T20I सीरीज में नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच 7, 9 और 11 जनवरी को खेले जाने हैं। वहीं बिग बैश लीग 25 जनवरी तक चलेगी। ऐसे में यह पाकिस्तानी खिलाड़ी देश को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम उनके नंबर-1 स्पिनर शादाब खान की वापसी हो गई है। वह भी बीबीएल का हिस्सा थे। उनके अलावा अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज ख्वाजा नफे को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है। यह सीरीज पाकिस्तान को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने का एक अहम मौका देगी, जो 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में होने वाला है। पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक।  

IND vs SL Women 4th T20I: कैसा रहेगा मौसम, पिच से किसे मिलेगी मदद? यहां देखें हेड-टू-हेड

तिरुवनंतपुरम चौथे T20I में भारत और श्रीलंका महिला टीम रविवार, आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला सीरीज में भारत की बढ़त को और मजबूत करने या श्रीलंका की वापसी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने तीसरे T20I में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। पिच रिपोर्ट तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। यहां तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलती है। शुरुआती मुकाबलों में बल्लेबाजों ने रन बनाए, लेकिन चौथे मुकाबले में पिच थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ओस का प्रभाव: दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए ओस चुनौती बन सकती है। टॉस का महत्व: टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले फील्डिंग करना पसंद करती है क्योंकि लक्ष्य का पीछा आसान माना जाता है। पिच के आंकड़े कुल T20 मैच: 4 पहले बल्लेबाजी करके जीते गए मैच: 2 (50%) पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर: 145 रन चेज में सर्वोच्च स्कोर: 173/2 मौसम रिपोर्ट तिरुवनंतपुरम में मैच के दिन मौसम साफ से आंशिक बादलों वाला रहने की संभावना है। बारिश की संभावना कम है, लेकिन आर्द्रता अधिक रह सकती है। ओस दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकती है। बारिश की संभावना: कम, अधिकतम तापमान: 28-30°C, हवा की गति: 8-12 किमी/घंटा। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (T20I) कुल मैच: 28             भारत जीता: 22 श्रीलंका जीता: 5 बेनतीजा: 1 दोनों टीमों भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा। श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा।  

शतक मशीन की रेस 2025: कोहली समेत 4 भारतीय टॉप-10 में, जानिए सबसे आगे कौन

 नई दिल्ली साल 2025 खत्म होने को है, इस साल के लगभग-लगभग सभी बड़े इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं। MCG में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच के साथ इस कैलेंडर ईयर का अंत हुआ। ऐसे में हम आपके लिए 2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में कुल 4 भारतीय हैं, जिसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। किंग कोहली ने साल का खत्म होते-होते साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक जमाए हैं। वहीं लिस्ट में शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के नाम भी शामिल हैं। शुभमन गिल संयुक्त रूप से नंबर-1 2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं। गिल के बल्ले से इस साल कुल 7 शतक निकले हैं, जिसमें से 4 शतक तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ही जमाए थे। यह टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही थी। शुभमन गिल ने नंबर-1 का पायदान इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट के साथ शेयर किया है। रूट ने एशेज 2025 में अपने आखिरी शतक के साथ इस साल कुल 7 सेंचुरी ठोकी है। वेस्टइंडीज के शे होप 5 शतकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। यशस्वी जायसवाल विराट कोहली से आगे यशस्वी जायसवाल 2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की रेस में विराट कोहली से आगे हैं। जायसवाल ने इस साल सभी फॉर्मेट मिलाकर 4 शतक जड़े और वह लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। जायसवाल के अलावा टॉम लैथम, रचिन रवींद्र और पथुम निसांका ने इतने ही शतक जड़े हैं। विराट कोहली टॉप-10 में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली 2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की रेस में संयुक्त रूप से 8वें पायदान पर हैं। किंग कोहली के बल्ले से इस साल कुल 3 शतक निकले हैं। इस पायदान को कोहली ने केएल राहुल समेत 8 खिलाड़ियों के साथ शेयर किया है, क्योंकि इन सभी ने 2025 में सभी फॉर्मेट मिलाकर 3-3 शतक जड़े हैं।