samacharsecretary.com

भारत को बड़ी राहत: कोहली ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस क्लीयरेंस हासिल किया

नई दिल्ली आयरलैंड में टी-20 सीरीज शुरु होने से पहले  भारत टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है.  विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और वो जल्दी ही वनडे सीरीज के लिए लंदन रवाना होंगे. पूर्व भारतीय कप्तान को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर एक शर्त जुड़ी हुई थी. कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे, जिसके कारण उनकी उपलब्धता मेडिकल क्लीयरेंस पर निर्भर थी. विराट को मिली हरी झंडी अब कोहली ने खुद ही सारी चिंताओं को खत्म कर दिया है. सूत्रों  के मुताबिक, कोहली ने जरूरी फिटनेस टेस्ट पूरा कर लिया और जल्द ही बीसीसीआई की मेडिकल टीम से औपचारिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है.  अगर कोई अप्रत्याशित समस्या नहीं आती, तो 37 वर्षीय कोहली 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. कोहली की वापसी भारत के लिए बिल्कुल सही समय पर हो रही है.  2027 वनडे वर्ल्ड कप, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है, धीरे-धीरे करीब आ रहा है.  ऐसे में हर वनडे सीरीज बेहद अहम हो जाती है, खासकर इसलिए क्योंकि भारत अब इस फॉर्मेट में ज्यादा मैच नहीं खेलता.  इंग्लैंड की परिस्थितियां भी आने वाले बड़े टूर्नामेंट जैसी ही होंगी, जिससे यह सीरीज और महत्वपूर्ण बन जाती है. भारतीय बल्लेबाजों का फॉर्म शानदार हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया, लेकिन कोहली इस सीरीज में नहीं खेले.  उनकी गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई में शतक जड़ा.  वहीं शुभमन गिल और ईशान किशन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की.  रोहित शर्मा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि वह दूसरे वनडे में अर्धशतक और तीसरे में शतक से चूक गए. युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, विराट कोहली जैसा खिलाड़ी टीम में कोई नहीं है. उन्हें वनडे क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है.  37 साल की उम्र में भी उनका प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़। 2024 से वनडे में कोहली का जलवा 2024 की शुरुआत से अब तक, वनडे में रोहित शर्मा के अलावा किसी ने कोहली से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं.  कोहली ने 19 पारियों में 949 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 59.31 रहा है. इस दौरान उन्होंने चार शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं.  हालांकि रोहित शर्मा ने चार पारियां ज्यादा खेलते हुए 1011 रन बनाए हैं. कोहली ने आखिरी बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेला था, जहां उन्होंने 240 रन बनाकर भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का कार्यक्रम: पहला वनडे – 14 जुलाई 2026, एजबेस्टन, बर्मिंघम – दोपहर 3:30 बजे दूसरा वनडे – 16 जुलाई 2026, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ – शाम 5:30 बजे तीसरा वनडे – 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, लंदन – दोपहर 3:30 बजे आईपीएल 2026 में कोहली शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरा खिताब जिताया.  हालांकि उसी मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लगी, जिसके कारण वह अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो गए थे लेकिन अब उनकी रिकवरी पूरी तरह सफल रही है.  पिछले हफ्ते से ही रिपोर्ट्स आ रही थीं कि कोहली रिहैब के दौरान अच्छी प्रगति कर रहे हैं और मेडिकल टीम उनकी फिटनेस से संतुष्ट है.  सोमवार को हुआ फिटनेस टेस्ट उसी का प्रमाण है. अब सबकी नजरें उनकी वापसी पर होंगी, जहां वह एक बार फिर भारतीय टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बनकर सामने आएंगे.  

विराट कोहली के भविष्य पर बड़ा खुलासा, RCB CEO ने 2030 को लेकर दिया चौंकाने वाला संकेत

बेंगलुरु  क्या फिटनेस ही लंबा करियर तय करती है? जब 44 साल के एमएस धोनी अभी भी आईपीएल में खेल सकते हैं, तो 37 के विराट कोहली क्यों नहीं? कोहली की फिटनेस, भूख और निरंतरता आज भी उन्हें खेल के शीर्ष पर बनाए हुए हैं और यही सवाल अब चर्चा का विषय है कि वह कब तक खेलते रहेंगे।  विराट कोहली के रनों की भूख, मोटिवेशन, महारत और फिटनेस इन सबने मिलकर उन्हें खेल के शिखर तक पहुंचाया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ लगातार दो IPL खिताब जीतने के बाद अब यह सवाल उठता है कि क्या कोहली में वही भूख बाकी है? आधुनिक युग के इस महान खिलाड़ी ने क्रिकेट में लगभग सब कुछ हासिल कर लिया है।  विराट कोहली IPL 2030 तक? उन्होंने IPL 2025 जीता, जिससे 18 साल का सूखा खत्म हुआ फिर IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार चेज़ करते हुए RCB को खिताब जिताया और टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया इस तरह RCB IPL खिताब डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन गई. लगातार दो खिताब जीतने के बाद, मेनन ने कहा कि उन्हें लगता है कोहली कम से कम तीन से चार साल और खेलेंगे. इसका मतलब है कि उनका IPL करियर 2030 तक जा सकता है, हालांकि, अगर कोहली चाहें तो वह अपने रिटायरमेंट को और आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन जिस तरह उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, कुछ भी कहना मुश्किल है।  RCB और विराट एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, मेनन ने CNBC TV18 से बातचीत में कहा कि वह हमेशा से RCB के साथ जुड़े रहे हैं हमने उन्हें कभी टीम से अलग नहीं देखा, और भविष्य में भी उनका जुड़ाव बना रहेगा. उन्होंने आगे कहा, “अगले तीन से चार साल तक वह जरूर खेलेंगे. वह फिट हैं, उनकी भूख खत्म नहीं होती. इस IPL सीजन में आपने उनकी ऊर्जा, रन और एटीट्यूड देखा सब कुछ शानदार था. तीन-चार साल तक खेलने में कोई दिक्कत नहीं।  कोहली अभी धीमे नहीं पड़ रहे मेनन की बात गलत नहीं है अब कोहली सिर्फ एंकर की भूमिका में नहीं हैं जो टीम को संभालते थे एंडी फ्लावर, मो बॉबाट और दिनेश कार्तिक के नेतृत्व में RCB ने एक नई रणनीति अपनाई है, जिससे टीम अब तक की सबसे स्थिर बन गई है. जैसे उन्होंने वनडे क्रिकेट में खुद को बदला, वैसे ही कोहली ने टी20 गेम को भी नए तरीके से ढाला है. टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद भी वह IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और आधुनिक क्रिकेट की मांग के अनुसार खुद को ढाल चुके हैं. सबसे खास बात सिर्फ उनके रन नहीं, बल्कि रन बनाने का तरीका है. उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है, जबकि औसत 55 से ज्यादा है. दिलचस्प बात यह है कि IPL 2016 के उनके ऐतिहासिक सीजन में स्ट्राइक रेट 152 था, जबकि इस साल यह 166 तक पहुंच गया. इसे कहते हैं असली “reinvention” यानी खुद को नए सिरे से ढालना। 

IND vs AFG: हैमस्ट्रिंग इंजरी ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे विराट कोहली

मुंबई   टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने रिपोर्ट किया है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण इस तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि BCCI ने अभी तक इस सीरीज के लिए कोहली के रिप्लेसमेंट की पुष्टि नहीं की है।  कोहली को कब लगी थी चोट? कोहली को यह चोट IPL 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी, जब उन्होंने RCB को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 156 रनों का लक्ष्य हासिल करते समय नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली थी. मैच के दौरान कोहली को रन बनाते समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से उन्हें कई बार मेडिकल टीम से भी मदद लेनी पड़ी थी।  बता दें कि अफगानिस्तान एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए भारत के दौरे पर है. टेस्ट मैच 6-10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. जबकि तीन वनडे मैच 13 जून से 20 जून तक खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच तीन वनडे मैच खेलने हैं।  गलत समय पर लगी चोट यह चोट इस स्टार बल्लेबाज के लिए बिल्कुल गलत समय पर आई है. विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेल रहे हैं, और वो इस समय इस फॉर्मेट में अपने सबसे शानदार फॉर्म से भी गुजर रहे हैं. 2025 में इस फॉर्मेट में कोहली 13 मैचों में 651 रन बनाकर भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल थे. उन्होंने इस फॉर्म को 2026 में भी जारी रखा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 240 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।  विराट फैंस को बड़ा झटका विराट कोहली के करोड़ों फैंस चाह रहे हैं कि ये स्टार बल्लेबाज 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेले और सेंचुरी की सेंचुरी भी पूरी करे, जिससे वो सिर्फ 15 शतक दूर हैं. कोहली के टेस्ट में 30 वनडे में 54 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक हैं. अगर कोहली वनडे में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं तो फिर वो सचिन तेंदुलकर के सेंचुरी की सेंचुरी के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।  अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।  इस स्क्वाड में से रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को सब्जेक्टेड टू फिटनेस की कैटेगरी में रखा गया है. जिसका मतलब साफ है कि इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को सीरीज शुरू होने अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। 

जीत के बाद आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

 वृंदावन आरसीबी बेंगलुरु के IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद स्टार क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. यहां दोनों प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उनके आश्रम राधा केलि कुंज पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया. दरअसल, आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर मैदान पर अपनी बादशाहत कायम रखने वाले भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली इस सफलता के बाद आध्यात्मिक ऊर्जा की तलाश में वृंदावन पहुंचे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने के बाद विराट अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मंगलवार को वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Maharaj) के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।  दोनों ने वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विराट और अनुष्का आश्रम से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ समय आश्रम में बिताया और आध्यात्मिक चर्चा के साथ गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।  यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब RCB ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया है. जीत के जश्न के बीच विराट का वृंदावन पहुंचना क्रिकेट और अध्यात्म के अनूठे संगम के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें विराट और अनुष्का आगरा एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई दिए. वहां से दोनों सीधे वृंदावन के लिए रवाना हुए।  विराट और अनुष्का पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से वृंदावन आते रहे हैं. दोनों कई बार प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद ले चुके हैं और सार्वजनिक मंचों पर आध्यात्मिकता के महत्व का जिक्र भी कर चुके हैं. क्रिकेट की चमक-दमक और फिल्मी दुनिया की व्यस्तताओं के बीच यह जोड़ी आध्यात्मिक साधना और धार्मिक आस्था को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानती है। 

वन8 कम्यून पर कर्ज का बोझ, विराट कोहली ने किया नाता तोड़, कोर्ट ने लगाया ताला

 बेंगलुरु बेंगलुरु के चर्चित रेस्टोरेंट वन8 कम्यून (One8 Commune) पर आखिरकार ताला लग गया है. शहर के सिविल कोर्ट के आदेश के बाद इस आउटलेट को बंद कर दिया गया, क्योंकि मालिकों पर ₹2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया और अन्य भुगतान लंबित था।  इस पूरे मामले में बड़ा नाम जुड़ा है भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का, जिन्होंने अब इस रेस्टोरेंट से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, कोहली ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की, बल्कि अपने ब्रांड 'One8' का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया है।  रेस्टोरेंट का संचालन ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी कर रही थी, जिसने करीब 6 महीने से किराया नहीं चुकाया था. इसके अलावा मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर भी बकाया थे. लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं होने पर बिल्डिंग मालिक को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद कोर्ट ने रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया।  यह आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहा था. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे. सूत्रों के अनुसार, इन्हीं मुद्दों और बार-बार की शिकायतों के चलते कोहली ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया।    बताया जा रहा है कि ब्रांड वैल्यू गिरने और ग्राहकों की संख्या कम होने से बिजनेस पर भी असर पड़ा, जिससे नुकसान लगातार बढ़ता गया. फिलहाल कोर्ट के निर्देश के अनुसार, जब तक सभी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, रेस्टोरेंट बंद ही रहेगा। क्या है वन8 कम्यून? र‍िपोर्टो के मुताब‍िक- वन8 कम्यून (One8 Commune) विराट कोहली द्वारा स्थापित एक प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार सीरीज है. यह ब्रांड दिल्ली (एयरोसिटी), गुरुग्राम, पुणे, कोलकाता, नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थित है और वर्ल्ड लेवल के व्यंजनों, शानदार माहौल और जीवंत सामुदायिक भोजन (Dining) के लिए जाना जाता है.  यह विराट कोहली के 'वन8' ब्रांड का हिस्सा है और इसे ट्रू पैलेट हॉस्पिटैलिटी के साथ पार्टनरश‍िप में चलाया जाता है। 

चैंपियन आरसीबी में आया ठहराव, क्रुणाल बोले- हमें अपनी भूमिकाओं का पता, कोहली का जुनून है मिसाल

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रुणाल पांड्या का कहना है कि टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव आया है। खिलाड़ियों को इस सत्र में अपनी भूमिकाओं के बारे में बखूबी पता है। विराट कोहली को लेकर उन्होंने कहा कि वह किसी भी पीढ़ी में पैदा होते तो महान खिलाड़ी ही होते। विराट कोहली किसी भी पीढ़ी में पैदा होते, महानतम खिलाड़ियों में ही होते: क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का कहना है कि टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव आया है। खिलाड़ियों को इस सत्र में अपनी भूमिकाओं के बारे में बखूबी पता है। विराट कोहली को लेकर उन्होंने कहा कि वह किसी भी पीढ़ी में पैदा होते तो महान खिलाड़ी ही होते। आरसीबी ने 2025 में 18 साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीता था और पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में क्रुणाल प्लेयर ऑफ द मैच थे जिन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये थे। आरसीबी ने मैच छह रन से जीता था। क्रुणाल ने टीम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘मेरा मानना है कि इस साल अधिक ठहराव आया है। पिछले साल यह नयी टीम थी और सभी एक दूसरे को समझ रहे थे। इस साल खिलाड़ियों को अपनी भूमिका, एक दूसरे की ताकत और कमजोरी बखूबी पता है।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं बड़े मौकों पर खेलता हूं तो मुझे लगता है कि अगर भगवान आपको यहां तक लाये हैं तो कोई कारण होगा और मुझे लगता है कि ये बड़े मौके मेरे लिये ही बने हैं। मुझे दबाव महसूस होता है लेकिन मैं सोचता हूं कि कैसे शांतचित रहूं और जरूरत के मुताबिक खेलूं।’ उन्होंने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा, ‘विराट अच्छा उदाहरण हैं। आप उसकी जीत की भूख और जुनून देख सकते हैं। विराट कोहली किसी भी पीढ़ी में पैदा होते, वह महानतम खिलाड़ियों में ही होते। उनका किसी और से मुकाबला ही नहीं है।’ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। 28 मार्च को हुए उद्घाटन मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। एसआरएच ने जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर उस लक्ष्य को हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से इस मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 38 गेंदों में 69 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और इतने ही छक्के जड़े थे। वह अपनी टीम की तरफ से टॉप स्कोरर रहे थे। उनके अलावा देवदत्त पड्डीकल ने तो अपनी बल्लेबाजी से कहर की बरपा दिया था। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 61 रन की जबरदस्त पारी खेली थी जिसमें 7 चौखे और 4 छक्के लगाए थे। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का अब अगला मुकाबला 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से अपने ही होमग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। उसके बाद वह अपना तीसरा मैच खेलने के लिए गुवाहाटी जाएगी जहां उसका राजस्थान रॉयल्स के साथ 10 अप्रैल को मुकाबला है। वहां से आरसीबी की टीम मुंबई पहुंचेगी जहां 12 अप्रैल को वानखेड़े मैदान में उसका मुंबई इंडियंस से मैच है।

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

मुंबई आरसीबी के प्रैक्टिस मैच में विराट कोहली, जितेश शर्मा, टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया। जितेश ने 81 रन बनाए, जबकि कोहली ने तेज पारी खेलकर टीम की मजबूत फॉर्म दिखाई आईपीएल 2026 से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के स्टार खिलाड़ियों ने पहले ही प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन कर फैंस और मैनेजमेंट दोनों को राहत दी है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 22 मार्च को खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, जिससे टीम की तैयारी मजबूत नजर आ रही है। जितेश शर्मा ने मचाया धमाल इस प्रैक्टिस मैच के सबसे बड़े स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा रहे। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। मैदान के चारों ओर लगाए गए उनके शॉट्स ने सभी को प्रभावित किया। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आगामी सीजन में भी जितेश फिनिशर की भूमिका में अहम योगदान देंगे। विराट कोहली की फॉर्म से बढ़ी उम्मीद आरसीबी के लिए सबसे बड़ी पॉजिटिव बात विराट कोहली की लय में वापसी रही। कोहली ने केवल 12 गेंदों में 29 रन बनाए और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए। उनके शॉट्स में आत्मविश्वास झलक रहा था। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने भी कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस इरादे से बल्लेबाजी की, वह टीम के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। कोहली का फॉर्म में होना आरसीबी के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकता है। टिम डेविड और वेंकटेश अय्यर का योगदान मिडिल ऑर्डर में भी आरसीबी के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टिम डेविड ने 14 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 30 रनों की उपयोगी पारी खेली। टीम अभी वेंकटेश अय्यर की भूमिका को लेकर रणनीति बना रही है, लेकिन उनका प्रदर्शन टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है। गेंदबाजी यूनिट ने भी किया प्रभावित सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी टीम ने दम दिखाया। भुवनेश्वर कुमार ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से प्रभावित किया। वहीं अभिमन्यु सिंह और मंगेश यादव ने भी अपनी गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया। इससे साफ है कि टीम संतुलन के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। आरसीबी आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। शुरुआती दो मुकाबले बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जिसके बाद टीम राजस्थान और मुंबई का दौरा करेगी। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीतने वाली आरसीबी इस बार अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।  

IPL के ‘वन-टीम हीरो’: कोहली का अनोखा रिकॉर्ड, टॉप-10 लिस्ट में 4 विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री

नई दिल्ली आईपीएल 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। डिफेंडिंग चैपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से टक्कर होगी। आईपीएल में खिलाड़ियों की टीम बदलना आम बात है। हालांकि, कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने कभी टीम चेंज नहीं की। चलिए, आपको आईपीएल में सिर्फ एक टीम के लिए खेलने वाले टॉप 10 क्रिकेटर के बारे में बताते हैं। लिस्ट में चार विदेशी हैं। कोहली के नाम अनोखा कमाल 2008 में आईपीएल की शुरुआत से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आरसीबी का हिस्सा हैं। उनके नाम अनोखा कमाल है। वह आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी की ओर से सभी सीजन खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं। वह 267 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने लंबे अरसे तक आरसीबी की कमान संभाली लेकिन बतौर कप्तान कभी ट्रॉफी नहीं जीत सके। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने 2025 में खिताबी सूखा समाप्त किया। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आईपीएल में एक ही टीम से खेले। वह 2008 से 2013 तक मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से 78 मैचों में मैदान पर उतरे। मलिंगा और पोलार्ड MI में ही रहे श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस में ही रहे। मलिंगा ने 2009 से 2019 तक 122 मुकाबले खेले। पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक 189 मैचों में एमआई का प्रतिनिधित्व किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शॉन मार्श ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 71 मैच खेले। किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स के नाम से जानी जाती है। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सुनील नरेन 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे हैं। वह 189 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह आईपीएल में सिर्फ मुंबई की ओर से खेले हैं। उन्होंने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था। बुमराह ने 145 आईपीएल मैच खेले हैं। ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रियान पराग राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की कमान संभालेंगे। दोनों ने आईपीएल में कभी टीम नहीं बदली। गायकवाड़ ने 71 और पराग ने 84 आईपीएल मैच खेले हैं। IPL में सिर्फ एक टीम के लिए खेलने वाले टॉप 10 क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर – मुंबई इंडियंस विराट कोहली – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लसिथ मलिंगा – मुंबई इंडियंस कीरोन पोलार्ड – मुंबई इंडियंस शॉन मार्श – किंग्स इलेवन पंजाब सुनील नरेन – कोलकाता नाइट राइडर्स जसप्रीत बुमराह – मुंबई इंडियंस ऋतुराज गायकवाड़ -चेन्नई सुपर किंग्स पृथ्वी शॉ – दिल्ली कैपिटल्स रियान पराग – राजस्थान रॉयल्स

Indian Premier League 2026: Virat Kohli पहुंचे भारत, 28 मार्च को हैदराबाद से RCB की टक्कर

हैदराबाद आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली भारत लौट आए हैं, उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। विराट जल्द ही RCB कैंप से जुड़कर नए सीजन की तैयारी शुरू करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसी बीच टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत लौट चुके हैं। उन्हें 16 मार्च की रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब जब विराट कोहली भारत लौट आए हैं, तो उनकी नजर आईपीएल में दूसरी ट्रॉफी जीतने पर होगी। 2025 में आरसीबी ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए खिताब जीता था। ऐसे में इस सीजन में टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। तैयारी में जुटे कोहली, वीडियो हुआ वायरल आईपीएल शुरू होने से पहले ही विराट कोहली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्रेनिंग वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बल्लेबाजी की झलक देखने को मिली। यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और करीब 15 मिलियन लाइक्स पार कर गया। इससे साफ है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कोहली का क्रेज फैंस के बीच चरम पर है। विराट कोहली के IPL रिकॉर्ड्स विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 260 से ज्यादा मैचों में 8600 से अधिक रन बनाए हैं और वह इस लीग के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनका सबसे यादगार सीजन 2016 रहा, जब उन्होंने 973 रन बनाए थे, जो आज भी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। उस सीजन में उन्होंने चार शतक भी जड़े थे, जो किसी एक संस्करण में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। कोहली के नाम आईपीएल में कुल 8 शतक दर्ज हैं, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं। इसके अलावा उन्होंने 63 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिससे वह सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। RCB का शुरुआती शेड्यूल 28 मार्च: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 5 अप्रैल: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु 10 अप्रैल: बनाम राजस्थान रॉयल्स- गुवाहाटी 12 अप्रैल: बनाम मुंबई इंडियंस- मुंबई  

सादगी ने जीता दिल: Virat Kohli और Anushka Sharma ने Premanand Maharaj संग बिताया आध्यात्मिक समय

वृंदावन (मथुरा) भारतीय क्रिकेटर व‍िराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक मार्ग की ओर कदम बढ़ाते हुए संत प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन के लिए मंगलवार (17 फरवरी) को वृंदावन पहुंचे. जहां उन्होंने बेहद सादगी से जमीन पर बैठकर प्रवचन सुना और भक्ति भाव में लीन नजर आए. मथुरा के वृंदावन में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्ता और दर्शन करने पहुंचे. सुबह लगभग 5:30 बजे केली कुंज आश्रम वृंदावन पहुंचे जहां लगभग 1 घंटे तक रहे और प्रेमानंद महाराज जी से वार्ता की. इस दौरान स्टार कपल ने बेहद सादगी भरे अंदाज में प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना.  वहीं  दर्शन करने के बाद उनकी गाड़ी केलीकुंज आश्रम के बाहर जाम में फंस गई और प्रशंसक भी उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े. काली गाड़ी में बैठकर आए विराट कोहली अनुष्का शर्मा पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने आ चुके हैं. भारत ने वर्ल्ड कप में USA को हराकर बनाया 'महारिकॉर्ड', सूर्या ने कोहली को पछाड़ा रिपोर्टों के अनुसार- फरवरी 2026 के मध्य तक की विराट कोहली लंदन में समय बिताने के बाद भारत (मुंबई) लौटे थे. अब वे आगामी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, जो इस बार अपने खिताब ड‍िफेंड करने के लिए तैयार है. कोहली हाल ही में भारत और न्यूलीलैंड के बीच हुई सीरीज में खेलते दिखे थे. यहां उन्होंने 3 मैचों में 240 रन  80 के एवरेज और 105.26 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे.      प‍िछले साल 2025 में विराट और अनुष्का ने तीन बार  वृंदावन का दौरा किया था. इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे बच्चे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे. वहीं, मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की थी. इसके बाद वो द‍िसंबर में भी पहुंचे थे. इन मुलाकातों में मुख्य रूप से स्टार कपल ने आशीर्वाद ल‍िया. पहली मुलाकात में दोनों ने सफलता के मंत्र पूछे. तीनों मुलाकातों में विराट और अनुष्का काफी भावुक और भक्ति भाव में देखे गए.